उपमंडल के अंतर्गत लोअर लंबागांव वार्ड नं छ:(पंडेहड़) से संबंध रखने बाला युवा कलाकार हिमांशु भट्टी चंडीगढ़ के आदर्श विद्यालय 9वीं का छात्र है। उसने अलग अंदाज में पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला को अलग अंदाज में श्रद्धांजलि दी है। युवा कलाकर हिमांशु कई प्रतियोगिताओं में शामिल हो कर इनाम भी जीत चुका है। इस कलाकार के कई स्केच सोशल मीडिया पर अक्सर देखे जा सकते हैं। Himanshi Bhatti Arts के नाम से उनका पेज भी है। खास बात ये है की उन्होंने इस के लिए कोई प्रशिक्षण भी नहीं लिया है। उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया पर आर्ट की जानकारी लेकर इस मुकाम को हासिल किया है।
ड्रोन से ऐतिहासिक तालाब में दवाई का छिड़काव करने की तैयारी कृषि विभाग डिप्टी डायरेक्टर के अनुसार तालाब में एलिगेटर बीड्स को खत्म करने हेतु प्रयोग में लाए जा रहे ड्रोन से दवाई छिड़कने का हिमाचल में पहला मामला हो सकता है।
राजपूत यूथ कल्ब सनौर द्वारा दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में पठानकोट रही विजेता। युवाओं द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में 25 टीमों ने भाग लिया | नवदीप कटोच बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। जिन्होंने युद्ध क्लब को 11000 रुपए की राशि प्रदान की ,वह दूसरे मुख्य अतिथि कुणाल पठानिया ने 7100 रुपए क्लब को प्रदान किये। वह युवकों को नशे से दूर रहने की हिदायत दी व एसे ही टूर्नामेंट समय-समय पर करवाने की सलाह दी ताकि युवाओं का जोश बना रहे | जीतने वाली टीम को 11000 का इनाम दिया और रनरअप रही टीम को 7100 इनाम प्रदान किया गया | क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन मुख्य रूप से पृथ्वी सलारिया, अनिल कटोच, आशिव कटोच, सोनी कटोच, अक्षय कटोच, द्वारा करवाया गया था। रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट में क्लब द्वारा युवाओं के लिए रात्रि भोज का भी आयोजन किया गया था। इस उपलक्ष पर बलजीत महाल प्रधान इंदौरा प्रेस क्लब भानु पराशर अमित शर्मा वह अन्य कई लोग मौजूद रहे वह युवाओं का जोश बढ़ाया।
लोकसभा बठिंडा पंजाब के युवा कांग्रेस के अध्यक्ष जगसीर सिंह मिरपुर का जसवां परागपुर के संसारपुर टैरस में पहुंचने पर कांग्रेस के युवा अध्यक्ष शुभम नांगला व युवा कांग्रेस के साथियों द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला की मौत पर श्रद्धांजलि अर्पित कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान कांग्रेस ठाकुर, सुरेंंद्र सिंह मनकोटिया के हाथ मजबत करने के लिए रणनीति बनाई।
पीहड़ी पंचायत के अधीन आने वाले राजकीय उच्च विद्यालय जुजपुर में स्कूल को संवारने के लिए अध्यापकों ने 10000 रुपए जुटाए हैं। मुख्यध्यापक ओमकार दत्त शर्मा के प्रयासों द्वारा स्कूल में साल दर साल दाखिले तो बढ़ ही रहे हैं इसके साथ कुछ लोग दिल खोलकर दान भी कर रहे हैं। लोगों स्कूल को दस हजार रुपए की राशि दी है। इससे पहले भी महेंद्र सिंह ने बच्चों के लिए वाटर कूलर दान दिया था और सूरम सिंह ने 5100 सो रुपए दान दिए थे। राकेश राणा ने बताया कि स्कूल में पढ़ाई का माहौल बहुत अच्छा है पिछले वर्ष हमारे विद्यालय की दो छात्राएं मेरिट लिस्ट में आई थी और एक छात्रा कुमारी कोमल को साइंस कंपटीशन में भाग लेने पर दस हजार रुपए की स्कॉलरशिप भी मिली है। स्कूल प्रबंधन कमेटी के प्रधान सुनील कुमार ने सभी दानकर्ताओं का आभार जताया है।
विनायक ठाकुर । जसवां परागपुर क्षेत्र से संबंध रखने वाले प्रसिद्ध समाजसेवी मुकेश ठाकुर ने बाबा जती दास कमेटी को 51 हजार रुपए अपनी ओर से भेंट किए।गुरुवार को ग्राम पंचायत बस्सी की जती दास कमेटी द्वारा विशाल भंडारे एवं महा दंगल का आयोजन किया। इसमें समाजसेवी मुकेश ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुकेश ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र में अगर कोई बेसहारा परिवार है, जिसका कोई नहीं उसकी जानकारी मुझे साझा करें, मैं उसकी मदद करूंगा पालन करुगा। क्षेत्र के युवाओं के प्रोत्साहन के लिए खेल के सामान अवसर पर युवाओं ने समाजसेवी से मांग की की उनको खेलने के लिए मैदान नहीं है, तो उन्हाेंने कहा कि वह अपनी जेबखर्च से युवाओं को मैदान बनाकर देंगे। इसके लिए जसवां-परागपुर विधानसभा की काेई भी पंचायत के युवा उनसे संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर कमेटी प्रधान सतीश सपेहिया, सुरम चंद, राजेश कुमार, अंकुश, गोल्डी, रोकी व सन्नी एवं समस्त कमेटी सदस्याें ने समाजसेवी का आभार व्यक्त भी किया।
विनायक ठाकुर । रक्कड़ पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत चौली की 32 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ खाने से अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। मिली जानकारी ने अनुसार महिला की तबीयत बिगड़ने पर महिला के परिजन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया। टांडा में ईलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका की मां ने बताया कि मृतक का पति सास व ससुर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे।मृतका की मां ने बताया कि उसकी बेटी ने अपने पति, सास व ससुर की प्रताड़ना से तंग आकर यह कदम उठाया है। डीएसपी चन्द्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि पुलिस केस दर्ज कर के मामले की छानबीन कर रही है। मृतका की मां के बयान के ऊपर पुलिस ने कारवाई करते हुए उक्त महिला के पति, सास व ससुर को हिरासत में ले लिया है।
सतगुरु कबीर महाराज का प्रकाशोत्सव 14 जून को जसवां-परागपुर के डाडासीबा में मनाया जाएगा। यह जानकारी एससी एसटी ओबीसी जन कल्याण महासभा जसवां- परागपुर के अध्यक्ष अशोक मेहरा ने दी। उन्होंने बताया कि सतगुरु कबीर महाराज का प्रकाशोत्सव बड़े ही उत्साहपूर्ण एवं हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम डाडासीबा बस स्टैंड कॉलेज रोड पर मनाया जाएगा। उन्होंने जनता से आह्वान किया है कि इस कार्यक्रम में सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। 14 जून को प्रात: गुरु का गुणगान किया जाएगा। वहीं 12 बजे के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत पड़ते परागपुर के समीप टयालु में कुछ स्थानीय लोगों द्वारा ताश के पत्तों के साथ जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। साथ में 1100 रुपए भी बरामद किए गए। उनके खिलाफ खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ देहरा कुलदीप सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत पुलिस ने बरोटी में गश्त के दौरान यशपाल पुत्र फकीरचंद वासी बकलेहड़ डाकघर बिलासपुर तहसील हरिपुर के कब्जे से 5250 एमएल देसी शराब बरामद की है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी नाजिर सिंह ने बताया की मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं हरिपुर थाना के तहत एक ट्रैक्टर को अवैध खनन करते हुए पकड़ा गया। उसका 5000 रुपए का चालान काटा गया है।
भाजपा मंडल बैजनाथ अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह बैजनाथ में हुई। यह मीटिंग मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष प्रीतम चंद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश भाजपा से अनुसूचित जाति मोर्चा को मिले हुए 8 बिंदुओं पर करणीय कार्यों के प्रति चर्चा हुई। वह जल्द ही इसे पूरा करने प्रति विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से माननीय विधायक मुल्ख राज प्रेमी, भाजपा मोर्चा प्रदेश महामंत्री अजय कबीर, भाजपा मंडलाध्यक्ष भीखम कपूर, संगठनात्मक जिला अध्यक्ष मदन लाल सहित मंडल बैजनाथ के सभी भाजपा मोर्चा के पदाधिकारी व जिला के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत लोअर लंबागांव के कबीर मंदिर धरोड़ में महिला मंडल और स्पोर्ट शिवा सोसायटी टिकरी धुमारनु धरोड़ में जलस्रोतों की सफाई की गई। महिला मंडल और वार्ड के सदस्य संदीप कुमार ने बताया कि हमें अपने क्षेत्र के सभी जल स्त्रोतों को साफ- सुथरा रखना चाहिए। आजकल पानी दूषित होने से कई बीमारियां चली हुई हैं। इसमें टायफायड, उल्टी-दस्त और बुखार आदि आम हैं। वहीं पेट की बीमारियां भी दूषित जल पीने से होती हैं। यही कारण आज यहां जलस्रोतों की सफाई की गई।
बैजनाथ विधानसभा में कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। यह मीटिंग पार्टी कार्यालय पंडौल रोड होटल ताज में पूर्व विधायक किशोरी लाल की अध्यक्षता में हुई। किशोरी लाल ने बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की। किशोरी लाल ने कहा कि जब से केन्द्र व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से आम वर्ग के निजी हकों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।किशोरी लाल ने कहा कि पिछले कल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आठ वर्षों के कार्यकाल का जश्न मनाने शिमला पहुँचे थे । किशोरी लाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी से जो उम्मीद प्रदेश की जनता को थी उस पर नरेंद्र मोदी ने कोई भी ऐसी घोषणा जनहित के लिए नहीं कि जिससे कि आम वर्ग को कोई लाभ पहुंच सके। किशोरी लाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अपने सबोंधन में मात्र जुमलेबाजी फेंक कर जनता को गुमराह करने का कार्य किया है। किशोरी लाल ने कहा कि बैजनाथ में कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी चुनाव में मिलकर भाजपा को सत्ता से बाहर करने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर ब्लॉक युंका अध्यक्ष रविन्दर राव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संसार राणा, मोहिंदर , गोपाल दास, त्रिलोक राणा, चन्द्रा देवी, चमेल सिंह प्रकाश कपूर, बलि कपूर, देश राज, अमितशर्मा , लाल चन्द, कृष्ण कुमार, भामा देवी, शंकुतला देवी, ओंकार कटोच, राजन सूद के साथ अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
फतेहपुर विधानसभा के तहत ग्राम पंचायत बतराहन के चमोली गाँव में पांच पांडव और पीर बाबा जी का विशाल दंगल 5 जून रविवार को संपन्न होगा, चमोली में दंगल वाले दिन सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर के दरबार में माथा टेकने आएंगे जिसमें झंडा रस्म के साथ ही मेले वाले दिन नामी पहलवान हिस्सा लेंगे और अपना अखाड़े में दमखम दिखाएंगे, दंगल कमेटी के आयोजक दर्शन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कमेटी द्वारा विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा उन्होंने कमेटी की तरफ से सभी को आमंत्रित किया है।
ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत लखदाता पीर पातशाह में दो दिवसीय छिंज मेला हरसर का आयोजन 2 जून को धूमधाम से होगा। मेले के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है। मंगलवार को हरसर मेला कमेटी की बैठक ध्यान सिंह मेला कमेटी अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई और मेले के सफल आयोजन के लिए रणनीति तैयार की गई। ध्यान सिंह का कहना है कि छिंज मेला में प्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित विपन शर्मा मुख्यातिथि होंगे। मेले में हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली, राजस्थान इत्यादि के नामी-गिरामी पहलवान कुश्ती में भाग लेंगे। विदेशी पहलवान भी दंगल का हिस्सा बनेंगे जिन्हे ईरान से विशेषतौर पर आमंत्रित किया गया है। बड़ी माली के पहलवानों को एक लाख रुपए का नकद इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर देव राज, रविन्द्र कुटलैहडिया, अजय जंडोरिया, बलजीत कुमार, शविन्दर सिंह, विजय कुमार, करतार सिंह, मुन्ना इत्यादि मौजूद रहे।
चौसकु हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में स्नातकोत्तर अंतिम सत्र के पांच विद्यार्थियों का चयन मदर डेयरी में कैंपस प्लैसमेंट के तहत हुआ है। कुलपति प्रो.एच.के.चौधरी ने मदर डेयरी में चयनित पांचों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।कृषि विज्ञान महाविद्यालय के वैशाली राणा, शैफाली राणा, सचिन शर्मा, रोहन कश्यप और पंकज सांख्यान अब मदर डेयरी फ्रूट एंड वेजीटेबल लिमिटेड की सफल बिजनेस यूनिट में कार्य करेंगें। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय के ही तीन अन्य छात्रों को वेंटिग लिस्ट में रखा गया है। चयनित पांचों विद्यार्थियों को सलाना पांच लाख व भत्तों के रूप में पैकेज मिलेगा।
"जितना दम है सारा लगा दो, कुछ लोगों को मैं जगाता हूँ, कुछ लोगों को तुम जगा दो", यह उदगार विधानसभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने राजपूत कल्याण संगठन सुलह द्वारा महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम में अक्षैणा में आयोजित कार्यक्रम में अपने सम्बोधन में व्यक्त किये। परमार ने महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम के लिये आयोजकों को बधाई दी और कहा कि इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होकर वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अवसर ऐसे महापुरषों को याद करने और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के होते हैं तथा इन कार्यक्रमों के माध्यम से हमारी अगली पीढ़ी को ऐसे महान पुरुषों को जानने का अवसर प्राप्त होता है। परमार ने कहा कि महाराणा प्रताप मेवाड में सिसोदिया राजपूत राजवंश के राजा थे। उनका नाम इतिहास में वीरता, शौर्य, त्याग, पराक्रम और दृढ प्रण के लिये अमर है। उन्होंने मुगल बादशाह अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की और कई सालों तक संघर्ष किया। उन्होंने समाज को ऐसे महापुरुषों से प्रेरणा लेने का संकल्प लेने की बात कही। अध्यक्ष ने कहा कि महापुरुष हमेशा सर्वसमाज के होते हैं और लोग उन्हें अनुसरण कर आगे बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि महापुरुष जातियों और धर्म के लिये नहीं बल्कि समाज के लिये योगदान, वीरता, शौर्य, पराक्रम और कुर्बानियों के लिये जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतवर्ष की पहचान दुनियाभर में शक्तिशाली राष्ट्र की बनी है और भारत वासियों का मान सम्मान पूरे विश्व में बड़ा है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा के प्रयास से भारत को नई पहचान प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि उनके लिये भी राजनीति केवल जनसेवा का माध्यम है और वे गरीब, असहाय तथा जरूरतमन्दों की सहायता के लिये हमेशा कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा, मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा, तनु भारती, कार्यक्रम के संयोजक प्रताप पठानिया, रमेश परिहार, संजीव धरवाल, एसपी पटियाल, बीना श्रीवास्तव, रागिनी रुकवाल, बीडीसी अध्यक्ष अनिता चौधरी और कुसुम लता चौधरी, जिला भाजपा महामंत्री देवेंद्र राणा, बीडीसी उपाध्यक्ष राजेश मेहता सहित संगठन के पदाधिकारी और क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।
माक्र्सवादी पार्टी ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के लिए केंद्र सरकार की निंदा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में गरीबों का जीना दुश्वार हो गया है। महंगाई निरंतर बढ़ती जा रही है। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधान मंत्री को ज्ञापन भेजा। माक्र्सवादी पार्टी के जिला सचिव अशोक कटोच ने बताया कि पार्टी ने बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है। इस दौरान सतपाल सिंह , जगदीश जग्गी, केवल कुमार, रविन्द्र कुमार जिला कमेटी सदस्य बालकृष्ण, कश्मीर सिंह, चतर सिंह व धनवीर के अलावा कुंता देवी आदि मौजूद रहे।
सरकार के लिए समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आये दिन कई कर्मचारी संगठन धरने पर बैठ रहे है तो कई संगठन गेट मीटिंगों के माध्यम से सरकार से अपनी मांगों को पूरा करने की बात कह रहे है। इसी कड़ी में बुधवार को हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन समिति सोलन द्वारा धर्मशाला में कार्यरत समस्त दैनिक वेतन भोगी व अनुबन्ध कर्मचारियों ने धर्मशाल में सुषमा रोहिला की अध्यक्षता में अपनी मांगे उठाई। इसमें सरकार से वेतन विसंगतियों को दूर करना और नियमितीकरण की मांग मुख्य रूप से शामिल है। यह कर्मचारी वन विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न परियोजनाओं जैसे हिमाचल प्रदेश इको सिस्टम कलाईमेट प्रूफिंग प्रोजैक्ट धर्मशाला, एकीकृत विकास परियोजना धर्मशाला व जाईका धर्मशाला में 1990 से कार्यरत है। यह कर्मचारी हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक संसाधन प्रबन्धन समिति सोलन द्वारा कार्यरत है। सभी कर्मचारी बुधवार को अपनी मांगों को लेकर सामूहिक तौर पर इकट्ठा हुए और साथ ही सरकार के समक्ष अपनी मांगो को भी रखा गया। सुषमा रोहिला ने बताया कि प्रबंधन समिति द्वारा करीब 500 कर्मचारी कार्यरत है जो 2017 से अपनी मांगो को पूरा करने की मांग कर रहे है। इस बार पुरे प्रदेश के कर्मचारी 5 जून को सोलन में एकत्रित होंगे और सरकार के समक्ष जोरदार तरीकें से अपनी मांगों को रखेंगे। उन्होंने कहा कि यदि मांगों को नहीं माना जाता तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
फतेहपुर विधानसभा सभा के तहत ग्राम पंचायत बतराहन के चमोली गांव में पांच पांडव और पीर बाबा जी का विशाल दंगल 5 जून रविवार को होगा। चमोली में दंगल वाले दिन सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर के दरबार में माथा टेकने आएंगे।इसमें झंडा रस्म के साथ ही मेले वाले दिन नामी पहलवान हिस्सा लेंगे। दंगल कमेटी के आयोजक दर्शन शर्मा ने बताया कि कमेटी द्वारा विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
गांव फरना में पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू चलो गांव के तहत लोगों से रू-व-रू हुए। इस दौरान उन्होंने फरना महिला मंडल को विधायक पेंशन से दस हजार रुपए का चैक दिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी खूब निशाना साधा। वहीं जयराम ठाकुर ने प्रदेश का दिल खोलकर विकास करवाया है। लोगों के लिए कई योजनाएं चलाई गई हैं जो लाभदायक सिद्ध हो रही हैं।
युवाओं ने उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें आर्मी भर्ती रैली जल्द से जल्द करवाने की मांग उठाई। युवाओं ने कहा कि गत 2 वर्षों से आर्मी भर्ती की परीक्षा एवं भर्ती रैली की कोई भी प्रक्रिया नहीं की जा रही है। इस कारण युवाओं की परेशानियां बढ़ रही हैं। उन्होंने मांग की है कि इस संदर्भ में उचित कदम उठाए जाएं और जिन युवाओं की आयु सीमा इस भर्ती परीक्षा न होने के कारण निकल चुकी है, उनको आयु सीमा में छूट दी जाए। सभी युवाओं के भविष्य को देखते हुए भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए।
राजेश कतनौरिया। जवाली आदमी पार्टी जवाली के अधयक्ष निखिल महाजन ने कहा कि प्रदेश में अपनी हार को नजदीक देखते हुए भाजपा ने बौखलाहट में हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रभारी और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता 'सत्येंद्र जैन' पर ED का सहारा लेकर एक और झूठा केस करके गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि ED द्वारा पिछले चार वर्षाें से चलाए जा रहे झूठे केसों में कुछ हाथ नहीं लगा था। इसलिए पिछले केस में कुछ भी हासिल न होने पर व कोर्ट की फटकार के बाद ED द्वारा पिछले महीने झूठे केस खुद ही वापस ले लिए थे, जिसका जिक्र समाचार पत्रों व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए सब को पता चला था, लेकिन भाजपा के खेमे में हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के बढ़ते जनाधार को देखते हुए बौखलाहट इस कदर मची है कि ED के माध्यम से एक और झूठा केस लेकर आ गए हैं। सत्येंद्र जैन हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रभारी और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री व अन्य महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री हैं और हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के विस्तार व हिमाचल में पार्टी की तय सरकार बनाने में मुख्य सूत्रधार है।
उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल की अध्यक्षता में आज मटौर-शिमला और मंडी-पठानकोट फोरलेन निर्माण के लिए भू-अधिग्रहण, पेड़ों तथा मकानों व भवनों इत्यादि की गणना तथा आकलन का कार्य शीघ्र पूण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। मंगलवार को धर्मशाला में डीसी कार्यालय के सभागार में उपायुक्त ने कहा कि फोरलेन के निर्माण के लिए वन अधिकारी अधिनियम एफआरए के तहत लम्बित मामलों की औपचारिकताएं पूर्ण कर हाई-वे अथॉरिटी के अधिकारियों को सौंप दिये गए हैं। इसके साथ ही फोरलेन निर्माण की जद में आने वाले भवनों की लागत का मूल्याकंन प्रक्रिया का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने सभी अधिकारियों को फोरलेन से जुड़ी सभी त्रुटियों को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मटौर शिमला फोेरलेन के तीन पैकेज और सब पैकेज निर्धारित किए गए हैं। इसमें कांगड़ा जिले में 54 किलोमीटर फोरलेन का निर्माण प्रस्तावित है। वहीं, मंडी-पठानकोट फोरलेन के तहत पांच पैकेज और सब पैकेज निर्धारित किए गए हैं। इसमें कांगड़ा जिला में 124 किलोमीटर फोरलेन का निर्माण प्रस्तावित है। उपायुक्त ने कहा कि मंडी-पठानकोट तथा मटौर-शिमला फोरलेन निर्माण के तहत नुरपुर, ज्वाली, शाहपुर, कांगड़ा, नगरोटा, पालमपुर, ज्वालाजी व देहरा उपमंडलों की भूमि चयनित की गई है। उन्होंने कहा कि फोरलन से जुड़े सभी अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करें, ताकि फोरलेन निर्माण कार्य की दिशा में उचित कदम उठाए जा सकें। इस अवसर पर एडीएम रोहित राठौर सहित मंडी पठानकोट तथा मटौर शिमला फोरलेन निर्माण से जुड़े अधिकारी भी उपस्थित थे।
प्रतिमा राणा। पालमपुर पालमपुर के युवा अक्ष बाघला ने विश्व डिजिटल पटल पर एक मुकाम हासिल करके अपनी एक अलग पहचान बनाई है। केरला में मुंबई के जाने-माने मैगज़ीन हाउस 'एक्ज़िबिट प्रोडक्शंस' द्वारा केरला टूरिज्म की मेजवानी में आयोजित हुए 'इन्फ्लुएंसर एक्स-2022 अवार्ड' समारोह में अक्ष बाघला ने इंडियन म्यूजिक सेंसेशन ऑफ द ईयर अवार्ड हासिल किया है। इस समारोह में 100 डिजिटल इन्फ्लुएंसर को भिन्न-भन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट अभिनय हेतु पुरुस्कृत किया गया, जिसमें पालमपुर के अक्ष बाघला ने यह अवार्ड लेकर पूरे हिमाचल प्रदेश को गौरवान्वित किया है। विश्व स्तरीय वेब क्षेत्र में एक्ज़िविट प्रोडक्शन हाउस मुंबई इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग डिवीजनों में से एक है, जिसने एक वर्ष से भी कम समय में विश्व में सबसे बड़ा नाम बनाया है। बता दें अक्ष बाघला के इस समय पूरे डिजिटल पटल पर करीब 19 करोड़ व्यूर्ज हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम में वाइरल हुए 'चांद वालियां' गाने के मैश-अप में अक्ष बाघला को 30 मिलियन व्यूज़ मिले थे। अक्ष बाघला के यूट्यूब पर 30 लाख सबसक्राइबर और इंस्टाग्राम पर 5 लाख फॉलोवर्स हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। अक्ष बाघला ने अपनी इस सफलता पर कहा कि ये अवार्ड सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि उन सब लोगों का है, जिन्होंने मुझे आज तक स्पोर्ट किया है। मैं अपने समर्थकों को 'विंग्स' बुलाता हूं तथा आज यह पुरस्कार उनके नाम है। मेरे समर्थक मेरी एक फैमिली है। आगे भी मैं ऐसी ही मेहनत करता जाऊंगा और अपने विंग्स के साथ उड़ता जाऊंगा।
मनाेज कुमार। कांगड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल दौरा सफल रहा। आज गरीब कल्याण योजना से हिमाचल व भारत के पात्र जनता से जुड़ कर सिद्ध कर दिया कि प्रधानमंत्री भारत की जनता के मसीहा हैं। हिमाचल को जो आज अपना स्नेह व अपनापन व गौरव दिया है। इसकी भारत वर्ष में काेई मिशाल नहीं है। यहा बात कांगड़ा के पूर्व विधायक एवं नेता चाैधरी सुरेंद्र काकू ने जारी बयान में कही। उन्हाेंने कहा कि मेरा भी राजनीतिक समय में काफी अनुभव है, लेकिन पीएम माेदी और सीएम जयराम ठाकुर की बात ही अलग है। उन्हाेंने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे देवताओं, वीरों व मेहनतकश कर्मचारियों जैसी जनता में आकर अपनी उपस्थिति देना गौरव की बात है। भाजपा सरकार के आठ साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री ने हिमाचल को चुना व जनहित योजनाओं को पिटारा लाभार्थियों से जुड़ कर खोला ऐसा पहले कभी नहीं हुआ व विश्व के नेता व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छोटे से प्रदेश में मुख्यमंत्री ठाकुर जयराम की दिल खोल के पीठ थपथपाई व प्रशंसा की। उन्हाेंने कहा कि मैंने आज तक नहीं देखा और न ही सुना की प्रधानमंत्री हिंदोस्तान व विश्व से जुड़े थे, लेकिन छोटे से पहाड़ी राज्य के मुख्यमंत्री ठाकुर जयराम की काम व सरकार की दिल खोल कर प्रशंसा कर रहे थे, लेकिन विरोधियों को अब विरोध का परहेज करना चाहिए व प्रदेश को आगे ले जाने के लिए ठाकुर जयराम सरकार को सहयोग देना चाहिए।
राजकीय उच्च विद्यालय ठाकुरद्वारा में तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न तरह की चित्रकारी और स्लोगन लिखे। मुख्याध्यापक प्रवेश शर्मा ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। वहीं उपेंद्र और राजीव डोगरा ने बच्चों को नशे से दूर रहने व अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए कहा। इस दौरान उपेंद्र कौंडल, राजीव डोगरा, विमल सागर, रविंद्र कुमार, डिंपल कुमार, मैडम अंजलि, सेवादार सीमा देवी आदि मौजूद रहे।
डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनखंडी में डॉ.कल्पना चावला साइंस क्लब और आर्य युवा समाज के तत्वधान में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य पर विद्यार्थियों ने लोगों को जागरूक किया। इस दौरान पेंटिंग और नारालेखन भी किया गया। इसमें तंबाकू का नुक्सान बताया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष शर्मा एवं साइंस क्लब समन्वयक नेहा शर्मा ने विद्यार्थियों को तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में अवगत करवाया कि नशे के खिलाफ सभी को एकजुट होना होगा तभी इसे खत्म किया जा सकता है।
मनोज कुमार। कांगड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश, शिमला के रिज मैदान पर केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय स्तर के गरीब कल्याण सम्मेलन के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मुख्यातिथि के रुप में पहुंचे। इस मौके पर रिज मैदान से उन्होंने एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त भी जारी की। उन्होंने आज के इस मौके पर भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे संवाद किया तथा उनके जीवन में इन योजनाओं से क्या बदलाव आया है। इसके बारे में बातचीत की। कांगड़ा में जिला स्तर पर लाभार्थियों से सीधा संवाद के इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के साथ जुड़ने के लिए कांगड़ा के कृषि विज्ञान केंद्र में एक एलइडी स्क्रीन लगाई गई थी। इस मौके पर सूचना जनसंपर्क विभाग धर्मशाला के कलाकारों ने सरकार की विभिन्न योजनाओं बारे मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। उनके द्वारा सरकार की विभिन्न योजनाओं को गाने के माध्यम से और नाटक रूप में लोगों को सुनाया व दिखाया गया। इस मौके पर डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर द्वारा यहां पर आए हुए लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकार कृषि विज्ञान केंद्र कांगड़ा और रहलु में अपनी प्रस्तुति देते हुए इस कार्यक्रम में एडीएम (ADM) कांगड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के ऊपर आधारित कार्यक्रम का आनंद लिया। कांगड़ा कृषि विज्ञान केंद्र में सीधे संवाद के इस कार्यक्रम में भाग लेने एडीएम कांगड़ा रोहित कुमार, एसडीएम कांगड़ा आईएएस नवीन तंवर, डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर डॉक्टर राहुल कटोच, तहसीलदार कांगड़ा प्रवीण कुमार व डॉक्टर संजय शर्मा सहित लाभार्थियों ने भाग लिया।
ज्ञान ज्योति शिक्षा महाविद्याालय राजोल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर छात्र-छात्राओं ने लेक्चर दिया। इस दौरान उन्होंने नशे के सेहत पर पडऩे वाले दुष्परिणों के बारे में बताया। महाविद्याालय की प्राचार्या विजेयता चौधरी ने तंबाकू निषेध दिवस मनाने का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि तंबाकू का सेवन करने शरीर पर विभिन्न प्रकार के दुष्परिणाम पड़ते हैं। अत: हमें इससे दूर रहना चाहिए।
मनोज कुमार। कांगड़ा पिछले दस महीने से अपनी फसलों की पैदावार को लेकर चिंतित ग्राम पंचायत ढूगियारी के ग्रामीणों को आखिर विधायक पवन काजल ने राहत पहुंचाई है। 12 जुलाई, 2021 को मांझी घाट में आए प्रलयकारी बाढ़ से दुगियारी पंचायत की सिंचाई कुहल तहस-नहस हो गई थी। किसानों को खेतों तक खड़का पानी न पहुंचने के चलते फसलों की पैदावार की चिंता सताने लगी थी। कई बार स्थानीय प्रशासन जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी लिखित सिंचाई कुहल की मरम्मत की मांग के बावजूद प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब किसानों ने धान की रोपाई अपने खेतों में करनी है। ऐसे में बिना पानी के यह फसल लगाना संभव नहीं था। पंचायत प्रतिनिधियों की अगवाई में ग्रामीण विधायक पवन काजल से मिले और उन्हें अपना दुखड़ा सुनाया। विधायक काजल ने कहा कि इन सिंचाई कूहल की मरम्मत करवाने की मांग वो विधानसभा के सत्र में भी सरकार से कर चुके हैं और कई बार जिला प्रशासन को भी लिखित तौर पर इनकी मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर करवाने का आग्रह किया, लेकिन अभी तक सिंचाई कूहल की मरम्मत का एस्टीमेट तक विभाग बनाने में नाकाम रहा है। काजल ने अपने निजी खर्च पर जेसीबी लगाकर लगातार चार दिन में कार्य कर मंगलवार को कूहल में पानी बहाल करवा कर किसानों को राहत पहुंचाई। इस कूहल में पानी बहाल होने से गांव की लगभग 300 कनाल भूमि में अब किसान अपनी फसल की पैदावार कर सकेंगे। उन्होंने कहा अस्थाई तौर पर सिंचाई कूहल को बहाल करवा दिया गया है और शीघ्र ही इसे कंक्रीट से पक्का करवाया जाएगा। ग्राम पंचायत ढुगियारी वार्ड पंच राजयंति देवी, कूहल के नव निर्माण खुदाई के काम के पूर्ण होने से लाभांवित ग्रामीण हंस राज, सैनो देवी, सुरिंदर कुमार, अजय कुमार, रिंकू कुमार, देव राज, संजय कुमार, रीना कुमारी, आशा देवी व जीवना देवी ने विधायक पवन काजल का आभार जताते हुए कहा कि दस महीने बाद उनके खेतों को सिंचाई के लिए पानी नसीब हुआ है। अब वो धान की फसल लगा सकेंगे। ग्रामीणों ने कहा शीघ्र ही गांववासी विधायक पवन काजल को सम्मानित करेंगे।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से आए नाट्य दल चंगर कला मंच टीहरी के कलाकारों ने ग्राम पंचायत गगवाल और डाह कुलारा में सरकारी योजनाओं को बताया। इसके अलावा उन्होंने सूरजपुर, मोहटली,मंड मियानी, बसंतपुर, सूरजपुर, कठगढ़, कुड़सा, चनौर, तोकी, अटाहरा, डागला में भी जागरूक किया। इस दौरान कलाकारों में जीवन, अशोक, अनिता, रेखा, ज्योति, रीतिका, अजय, पंकज, विशाल, अजू, कश्मीर सिंह आदि शामिल रहे।
उपमंडल देहरा के तहत पड़ते सुनहेत में सोमवार देर सायं बाइक सवार की मौत हो गई। यह बाइक सवार बांस के खोखे से टकरा गई। बाइक सवार चिंतपूर्णी से ज्वालाजी की ओर जा रहे थे। तभी अचानक सुनहेत में बाइक बांस के खोखे से टकरा गई। इस बाइक पर दो व्यक्ति मौजूद थे, जिनमें से चालक की मौके पर मौत हो गई। राजविन्द्र सिंह (32) उर्फ तोतू सुपुत्र निर्मल सिंह वासी वजरोड तहसील व जिला होशियारपुर पंजाब ने पुलिस को अपने बयान दर्ज करवाए हैं। उसने बताया कि 30 मई को वह और उसका दोस्त बलराज उर्फ लाडी पुत्र देवराज गांव वजरोड तहसील व जिला होशियारपुर से माता चिंतपूर्णी में दर्शन के लिए आ रहे थे। तभी अचानक सुनहेत के पास बाइक उक्त दुकान से टकरा गई। बाइक को बलराज चला रहा था, जिसकी मौत हो गई। इस मामले की पुष्टि एसएचओ कुलदीप सिंह ने की है।
संस्कृत भारती हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रतिवर्ष ग्रीष्मकाल में प्रांत स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी यह प्रशिक्षण वर्ग 10 से 21 जून तक हमीरपुर में गांव टिप्पर तहसील गलोड़ में करवाया जा रहा है। इसमें भाग लेने वाले इच्छुक इस प्रशिक्षण वर्ग हेतु पूर्व पंजीयन कर रहे हैं। यह जानकारी प्रांत सह प्रचार प्रमुख डॉ. सत्यदेव ने दी। उन्होंने बताया कि जिसने पूर्व मे प्रबोधन वर्ग, आवासीय वर्ग, नियमित रूप से साप्ताहिक सम्मेलन आदि में हिस्सा लिया है। वहीं भविष्य में संभाषण शिविर चलाने का इच्छुक हो वह इस कार्यक्रम में हिस्सा ले सकता है।
वन, खेल एव युवा मामले मंत्री राकेश पठानिया ने सोमवार को नुरपुर में जन संवाद किया। इस संवाद कार्यक्रम के तहत गुरचाल, ममूह, गही, लंगोड आदि पंचायतों के वार्डों में मंत्री लोगों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना व अधिकारियों से चल रहे कार्यों की जानकारी ली। जनसंवाद के दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि लोगों के खेतों व घर-घर तक पानी पहुंचाना उनका एकमात्र लक्ष्य हैं। इसके लिए 750 करोड़ से बनने वाली फिन्ना सिंह नहर का कार्य अंतिम चरण पर है। इसके अतिरिक्त पंचायतों में चैक डैम बनाए जा रहे हैं। नहर व चैक डैम बनने से किसानों के खेतों तक आसानी से पानी पहुंचेगा जिससे बागवान व किसानों की फसल अच्छी होगी और इलाके की तस्वीर भी बदलेगी। राकेश पठानिया ने कहा कि भविष्य में इस इलाके में सब्जी मंडी खोलने के प्रयास भी किए जाएंगे ताकि किसान घर के नजदीकी अपने फल व सब्जियां बेच सकें। पठानिया ने बताया कि नूरपुर को खेल नगरी में बदलने के लिए वह लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 10 करोड से बनने वाले इंडोर स्टेडियम का कार्य युद्ध स्तर पर है और साढ़े 7 करोड़ से बनने वाले सिंथेटिक ट्रेक का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। 3 करोड़ व 13 लाख से बनने वाले शॉपिंग कंपलेक्स का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल के साथ जोड़ने के लिए हर पंचायतों में ग्राउंड बनाए जाएंगे ताकि युवा नशे से दूर रहकर खेलों के जरिए अपनी प्रतिभा दिखा सके। गुरचाल पंचायत में 70 लाख से बनने वाले खेल के मैदान का निर्माण भी जोरों पर है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि इलाके में सड़क स्वास्थ्य योजना व बिजली के कार्य भी जोरों पर है। बिजली की नई तारे लगाई जा रही है व छोटे ट्रांसफार्मर को हटाकर बड़े ट्रांसफार्मर रखे जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के प्रस्तावित प्रवास की तैयारियों को लेकर सोमवार को विकास खंड बैजनाथ में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता बैजनाथ के विधायक मुल्ख राज प्रेमी ने की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 7 जून को बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर होंगे और बैजनाथ में एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन करने के बाद इन्दिरा गांधी स्टेडियम बैजनाथ में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इस बैठक में मण्डल के अध्यक्ष भीखम कपूर, एसडीएम बैजनाथ सलीम आजम, तहसीलदार बैजनाथ भावना वर्मा, डीएसपी बैजनाथ बी०डी० भाटिया, वीडीओ बैजनाथ जगतम्बा प्रसाद, अधिशाषी अभियन्ता विधुत विभाग एस के वर्मा, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग के. के भारद्वाज, आर एम एच्आरटीसी नीतीश शर्मा, नगर पंचायत बैजनाथ-पपरोला सचिव प्रदीप दीक्षित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी के साथ गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने का सिलसिला दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। पिछले 3 महीनों की बात की जाए तो लगभग 1400 के करीब कांग्रेसी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इसे त्रिलोक कपूर का करिश्मा कहें या जयराम ठाकुर की नीतियां या मोदी का जादू लेकिन कुछ न कुछ तो है जो पालमपुर में कांग्रेसियों को भाजपा की तरफ खींच रहा है। अगर आज की बात की जाए तो थला पंचायत जो कि कांग्रेस की शत-प्रतिशत अपनी ही पंचायत मानी जाती थी। उसके 4 वार्ड पंच कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए है। चारों वार्ड पंचों ने कहा कि कांग्रेस की तानाशाही वंशवाद और गलत नीतियों से दुखी होकर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया।
विनायक ठाकुर।रक्कड़ पुलिस थाना रक्कड़ में रविवार को एसएचओ रक्कड़ चिरंजीलाल शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन थाना परिसर में किया गया, जिसमें रक्कड़ के स्थानीय दुकानदारों सहित क्षेत्र की प्रबुद्ध जनता ने इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। पुलिस थाना रक्कड़ के एसएचओ द्वारा वहां मौजूद लोगों को ड्रग्स के सेहत पर बुरे प्रभाव के बारे में जागरुकत किया। वहीं, लोगों से आह्वान किया कि जनता ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन करें गाड़ी या दोपहिया वाहन चलाते हुए किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें। चिरंजीलाल शर्मा ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करना हम सब का प्रथम कर्तव्य होना चाहिए।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर मनरेगा मजदूर यूनियन संगठन इंटक की बैठक लंबागांव महासचिव सुशील कौल की अध्यक्षता में आलमपुर के ठाकुरद्वारा चौक पर संपन्न हुई, जिसमें आस-पास की 5 पंचायतों की महिला मजदूरों ने बढ़-चढ़कर शिरकत की। इसमें कांग्रेस पार्टी के द्वारा मजदूरों के हित में चलाए जा रहे सभी कार्यों की विस्तारपूर्वक चर्चा की गई एवं आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ मजदूरों ने एकजुट होकर भाजपा का बहिष्कार करने के लिए शपथ ली। साथ ही इस बार मजदूरों ने आने वाले विधानसभा चुनावों में मजदूरों के हित में आबाज उठाने वाले भाई सुशील कौल को अपना उम्मीदवार घोषित किया।
प्रतिमा राणा। पालमपुर पालमपुर से ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश से कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय है। उक्त शब्द भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने आज प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनने व प्रदेश और केंद्र सरकार की वूथ में योजनाओं की समीक्षा करने उपरांत अपने संबोधन में व्यक्त किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र की डबल इंजन की सरकार ने गरीबों के विकास के लिए हर दृष्टि से कोई न कोई लाभ देने का काम किया है, जिसके परिणाम स्वरूप पूरा देश नरेंद्र भाई मोदी के साथ तेजी के साथ खड़ा होता दिखाई दे रहा है और यही नहीं जिस प्रकार से पिछले दिनों चार राज्यों के चुनाव में जिस जनादेश के साथ भाजपा शासित सरकारें रिपीट हुई हैं, उसी तरह हिमाचल प्रदेश के जनता ने भी जयराम सरकार को पुण: सत्ता में लाने के लिए संकल्प ले लिया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जयराम ठाकुर जी की सरकार द्वारा जनमंच, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, हिम केयर और ग्रहणी योजना के साथ महिलाओं को 50 प्रतिशत बस यात्रा की सुविधा, ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का बिल माफ, 125 यूनिट बिजली माफ जैसे लिए गए निर्णयों से जयराम सरकार गरीबों का दिल जीतने में कामयाब हुए हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि यही नहीं केंद्र की मोदी सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान निधि योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा एवं सुरक्षा बीमा योजनाओं द्वारा गरीबों को एक समान विकास की धारा और आत्मविश्वास के साथ जीने का एक रास्ता दिखाया है। उन्होंने इस अवसर पर पालमपुर क्षेत्र में विकास में जन सहयोग के अंतर्गत 3000 से ज्यादा सोलर लाइट, कामगार कल्याण बोर्ड में 4000 मनरेगा दिहाड़ी दारों को पंजीकृत करना, लगभग 400 महिला मंडलों को महिला सशक्तिकरण एवं सम्मान की दिशा में पेयजल के लिए टंकी, सुख-दुख के उपयोग के लिए 10 गद्दे प्रति महिला मंडल, सहकारिता की दृष्टि से 50 सहकारी समितियों का गठन करके 1100 किसानों को आधुनिक खेती से जोड़कर सीएसआईआर के माध्यम से मुफ्त बीज उपलब्ध करवाना, 100 युवक मंडल को पंजीकृत करके स्पोर्ट्स किट देकर निराश युवाओं को खेल के मैदान तक लाना, सैलून के क्षेत्र पर काम करने वाले 50 से भी ज्यादा कार्यक्रम को सैलून किट देकर प्रोत्साहन देना जैसे अनेकों नए प्रयास पालमपुर में जो किए हैं, उसकी विस्तृत जानकारी व प्रधानमंत्री के मन की बात की जानकारी भी इस कार्यक्रम में दी गई। इस अवसर पर कपूर ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी जन वासियों से यह आग्रह किया कि जिस तरह पूरा देश और प्रदेश डबल इंजन की सरकार विश्व के विश्वास के साथ जुड़कर आगे बढ़ रहा है, उसी प्रकार पालमपुर इस बार आने वाले चुनाव में पूरी कसर को दोगुना करके जयराम ठाकुर के नेतृत्व को और मजबूत करें। इस अवसर पर वूथ के संबंधित दर्जनों से भी ज्यादा कांग्रेस परिवार के लोगों ने प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर और त्रिलोक कपूर की कार्य पद्धति से प्रसन्न होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। इस अवसर पर कपूर ने पार्टी में शामिल की गई सभी लोगों का पार्टी पटका डालकर स्वागत किया। इस मौके पर बैठक में बूथ अध्यक्ष मूलराज, प्रदीप कुमार, बूथ पालक शांति स्वरूप शर्मा, ग्राम केंद्र प्रभारी संजय कुमार, बीएलए करमचंद, बदेहड पंचायत के उपप्रधान अनवर शर्मा, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अशोक राणा, पूर्व उप प्रधान सुरेंद्र शर्मा, कमलेश कुमार, महिला मंडल प्रधान अर्चना शर्मा, रेनू देवी, लज्जा देवी, मंजू, सुषमा देवी, भाजपा नेता देवकीनंदन, किशन लाल, ओमकार चौधरी, अमरचंद व अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
मनोज कुमार। कांगड़ा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक पवन काजल ने रविवार को ग्राम पंचायत अब्दुल्लापुर में लगभग पांच लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित महिला मंडल भवन का लोकार्पण किया। काजल ने कहा महिला मंडल भवन निर्माण को जहां भी क्षेत्र में जगह उपलब्ध होगी, वह विधायक निधि से पांच लाख रुपए की राशि महिला मंडल भवन निर्माण के लिए स्वीकृत करेंगे। अपने कार्यकाल में वह लगभग 80 महिला मंडल भवनों का निर्माण करवा चुके हैं। काजल ने कहा महिला शक्ति के उत्थान के लिए वह विधायक बनने के पहले दिन से ही प्रयासरत है। और बतौर विधायक पिछले 9 वर्ष से हर महिला मंडल को एक वर्ष में दो बार दस-दस हजार रुपए की राशि स्वीकृत कर रहे हैं। जब वो पहली बार विधायक बने तो क्षेत्र में पंजीकृत महिला मंडल की संख्या 72 थी, जो अब बढ़कर 360 हो चुकी है। काजल ने कहा मौजूदा सरकार महंगाई और बेरोजगारी पर लगाम कसने में नाकाम रही है। काजल ने गांव के 9 महिला मंडलों को 10 -10 हजार रुपए की राशि के प्राधिकार पत्र भी जारी किए। काजल नहीं पैदल मार्च कर गांव में घर-घर जाकर जन समर्थन भी मांगा। पंचायत प्रधान सपना देवी, नितिन कुमार उप प्रधान, वार्ड पंच रमना देवी, लक्की, निशा देवी , विकास, प्रताप, रमना, प्रधान महिला मंडल सरोज कुमारी, बबिता, शकुंतला देवी, सुनीता देवी, नीलम वर्मा, सपना देवी, गीता देवी, सरोज कुमारी, सुदर्शन कुमार, कैप्टन मदन लाल, गिरधारी लाल, अशोक कुमार, प्रशोतम लाल, कमल कुमार, सतीश कुमार, प्रकाश भाटिया, चत्तर सिंह, करतार सिंह, महिन्द्र सिंह, जगदीश चंद, ओंकार सिंह, सूबेदार नन्द लाल, राजिन्द्र वर्मा, संजय शास्त्री, जसराज सैनी, देश राज, अमर सिंह, सुरेश सैनी, सुभाष चंद, मदन सैनी, निर्मल सिंह, बाबू राम, रमेश कौंडल, सुभाष व वीनू शर्मा भी उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में विभाग कांगड़ा का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग श्रीचामुंडा मंदिर के जालंधर सराय में संपन्न हुआ। इस समापन अवसर पर राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ पवन मिश्रा व प्रांत संघ कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अशोक कुमार बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए, जबकि प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार, प्रांत महामंत्री डॉ माम राज पुंडीर, प्रांत संगठन मंत्री विनोद सूद, प्रांत उपाध्यक्ष हेम राज ठाकुर, प्रांत प्रकोष्ठ प्रमुख अजय आचार्य जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। ये वर्ग विभाग कांगड़ा संगठन प्रमुख डॉ जोगिंद्र सिंह की अध्यक्षता में किया गया। विभाग कांगड़ा के इस अभ्यास वर्ग में 6 संगठनात्मक जिला कांगड़ा, पालमपुर, देहरा, नूरपूर, चंबा तथा बनीखेत से लगभग 100 शिक्षक पदाधिकरियों ने भाग लिया। अभ्यास वर्ग में उद्घाटन सत्र और समापन सत्र के अलावा 8 सत्रों में विभिन्न विषयों- अभ्यास वर्ग की सार्थकता' संघ यात्रा, संगठन परिचय, कार्यकर्ता निर्माण, प्रवास, सदस्यता व हिंदुत्व इत्यादि विषयों पर प्रांत व जिला पदाधिकारियों अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को वौद्धिक दिया गया। कार्यक्रम का अंतिम सत्र प्रांत संगठन मंत्री विनोद सूद ने स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव को लिया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ समूचे भारत वर्ष में पहली अगस्त 2022 को देश के सभी 3 लाख स्कूलों में हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धाजंली स्वरूप मनाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में इस कार्यक्रम को मनाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक जिला में प्रशिक्षण समिति, प्रकाशन समिति तथा सामग्री वितरण समिति, कोष समिति व लेखा जोखा इत्यादि समितियां बनाई जा रही हैं। समापन अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संयुक्त रूप से अखिल भारतीय राष्ट्रीय सचिव पवन मिश्रा तथा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रांत कार्यवाह अशोक कुमार रहे। प्रान्त अध्यक्ष पवन कुमार ने अभ्यास वर्ग की प्रतिवेदना प्रस्तुत की। प्रान्त महामंत्री डॉ माम राज पुंडीर ने विभिन्न सत्रों का संचालन किया। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की प्रेरणा से हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ, शैक्षिक कार्यक्रमों के अलावा सामाजिक सरोकार व शिक्षा, छात्र व राष्ट्र हित में तन मन व समर्पण भाव से अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे ले जाने में अहम भूमिका निभा रहा है। महासंघ के कार्यकर्ता को कर्तव्य निष्ठा से राष्ट्र हित में निःस्वार्थ भाव से कर्म करना है। हमारा संगठन दूसरों से अलग है। हम शिक्षक हित से पहले राष्ट्र हित, शिक्षा हित और छात्र हित में विश्वास करते हैं। इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार, प्रांत महामंत्री डॉ माम् राज पुंडीर, प्रान्त संगठन मंत्री विनोद सूद, प्रान्त उपाध्यक्ष हेम राज ठाकुर, अतिरिक्त महामंत्री सुधीर गौतम, प्रान्त प्रकोष्ठ प्रमुख अजय आचार्य, विरेंदर चड्डा, अशोक कुमार, नरेश कुमार , विभाग कांगड़ा संगठन प्रमुख डॉ जोगिन्द्र सिंह सहित सभी संगठनात्मक ज़िलों के अध्यक्ष , ज़िला मंत्री तथा संगठन मंत्री भी उपस्थित रहे।
मनोज कुमार। कांगड़ा नगर परिषद मैदान कांगड़ा में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से श्रीमद् देवी भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। इसके षष्ठम दिवस में कथा व्यास साध्वी त्रिपदा भारती ने मां पार्वती के जन्म की कथा को संगत के समुख बड़े रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा जब जब धरती पर पाप अधर्म अत्याचार बढ़ता है, तो तब तब वो शक्ति इस धरा धाम पर अवतरित होती है। और धर्म की पुनः स्थापना करती है। मां पार्वती जी के जन्म पर राजा हिमवान अत्यंत प्रसन्न होते हैं और एक बहुत बड़े उत्सव का आयोजन करते हैं। ये कथा हमे प्रेरणा देती है कि जब किसी घर में देवी स्वरूप कन्या का जन्म हो तो हमें निराश नहीं, अपितु प्रसन्न होना चाहिए। वास्तव में पुत्र और पुत्री में कोई भेद नहीं है। इसके अतिरिक्त साध्वी ने पर्यावरण प्रदूषण की समस्या को उठाते हुए मानव को जागृत करते हुए कहा यह प्रकृति हमारे जीवन का आधार है। इसका दोहन करके हम अपने जीवन को खतरे में डाल रहे हैं। ईश्वर ने हमे जीवन जीने के लिए ये हवा पानी फल अनाज इत्यादि दिए हैं। अगर हम लालच के वशीभूत हो कर इन प्राकृतिक संसाधनों का दोहन करते रहे, तो वह दिन दूर नहीं जब हमारे जीवन पर संकट के बादल छा जाएंगे। इसीलिए हमे अपने राष्ट्र के प्रति अपना कर्तव्य निभाते हुए पौधारोपण अवश्य करना चाहिए। इसके साथ साथ जितना हो सके पानी का सद्पयोग करना चाहिए, उसे यूं ही व्यर्थ नही बहाना चाहिए। इसके साथ साथ साध्वी ने बताया की आज सर्वश्री आशुतोष महाराज न केवल संरक्षण परिकल्प के अंतर्गत वातावरण को प्रदूषण मुक्त करने के लिए जनमानस को जागृत कर रहे हैं। अपितु गौवंश के संरक्षण व संवर्ध के लिए भी संस्थान कटि वध है। साध्वी ने कहा कि अगर हम श्रेष्ठ भारत का निर्माण चाहते हैं, तो हमे अपनी संस्कृति के साथ जुड़ना होगा और हमारी संस्कृति अध्यात्म प्रदान संस्कृति है। अध्यात्म से अभिप्राय उस ईश्वर का साक्षातकार करना है, जो एक पूर्ण गुरु के बिना असंभव है। दीप प्रज्वलन की रस्म अशोक (सह प्रांत कार्यवाह हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ), सरवीन चौधरी (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री हिमाचल प्रदेश), पवन काजल (विधायक कांगड़ा), विशाल नहरीया (विधायक धर्मशाला) ने किया। इसके अतरिक्त कथा में सुमधुर भजनों का गायन किया व कथा का समापन मा की मंगल आरती के साथ किया गया।
पालमपुर : सीएसके हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कृषि विज्ञान महाविद्यालय में कीट विज्ञान विभाग में स्नातकोत्तर शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र जाबेज राजू का संयुक्त राज्य अमेरिका के विख्यात कलेमसन विश्वविद्यालय के जीव विज्ञान विभाग में डॉक्टरेट की पढ़ाई के लिए शत प्रतिशत छात्रवृत्ति के साथ चयन हुआ है। राजू को अमेरिका सरकार की तरफ से लगभग 20 लाख रुपए प्रति वर्ष की स्कॉलरशिप आने वाले 6 वर्षों तक प्रदान की जाएगी। इनका शोध कार्य कीटों एवं कैंसर पर आधारित रहेगा, जिससे भविष्य में मानव जाति में आ रही कैंसर की समस्या से निजात पाने में भी सहायता मिलेगी। राजू ने बताया कि उनका उद्देश्य एवं सपना भविष्य में अपने भारत देश के लिए नोबल पुरस्कार लाना है। बताते चलें कि राजू ने अपनी स्नातक की पढ़ाई कृषि विश्वविद्यालय गुंटूर आंध्र प्रदेश से की है। इसके पश्चात उन्होंने आईसीएआर की राष्ट्रीय परीक्षा उतीर्ण कर कृषि विवि पालमपुर में छात्रवृत्ति के साथ प्रवेश प्राप्त किया। हाल ही में राजू ने यूजीसी की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा भी उत्तीर्ण की। जाबेज राजू ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों, अपने गुरुजनों डॉ बी सुब्रमण्यम, डॉ एस दयाकर एवं अपने शोध मार्गदर्शक डॉ. प्रेमचंद शर्मा को दिया है। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति प्रो. एचके चौधरी से प्रेरित होकर राजू ने विदेश में अपनी आगे की पढ़ाई एवं शोध कार्य करने का निर्णय लिया और साथ ही विभागाध्यक्ष डॉ. आर एस चंदेल का हर संभव सहायता के लिए धन्यवाद किया।
प्रतिमा राणा। पालमपुर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा आजादी के 75 वर्षाें में सभी सरकारों ने विकास का प्रयत्न किया है। पिछले 8 वर्षों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो भी अधिक से अधिक हो सकता है, वह भारत में किया, बहुत विकास हुआ है। इसके बाद भी बढ़ती आबादी तथा कुछ और कारणों से अभी गरीबी और पिछड़ापन है। सभी जगह सब सुविधाएं नहीं है। उन्होंने कहा भारत में कुल 5 लाख मंदिर है। मंदिरों की आय भारत सरकार की आय से भी कई गुणा अधिक है। भारत के सभी मंदिरों की कुल अर्थ व्यवस्था 3 लाख करोड़ की है। नकद धन के साथ सोने का दान भी बहुत अधिक होता है। 2021 में तिरूपति मंदिर में 3 हजार करोड़ नकद और 6 हजार करोड़ का सोना दान में आया था। दक्षिण के कुछ मंदिरों में सदियों से पड़ा हुआ सोना बंद तालों में रखा है, किन्हीं कारणों से खोला तक नहीं गया। शांता कुमार ने कहा कुछ मंदिर अपनी आय का जनता के लिए बढ़िया उपयोग करते है। एक मंदिर विश्वविद्यालय चला रहा है, कुछ और भी जन कल्याण के काम कर रहे हैं, परंतु सभी मंदिर ऐसा नहीं कर रहे। मंदिरों में धन और संपत्ति भी देश की है। यदि कुछ मंदिर जन कल्याण का काम कर सकते हैं, तो बाकी मंदिरों को भी ऐसा करने के लिए सरकार को प्रेरित करना चाहिए और आवश्यकता हो तो कानून भी बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा भारत में कम से कम 100 ऐसे बड़े मंदिर है, जो भारत सरकार के एम्स की तरह के बड़े हस्पताल चला सकते हैं। बाकी सभी मंदिर जन कल्याण के छोटे काम कर सकते हैं। सरकार इस पर विचार करे। देश के 100 बड़े मंदिरों को एम्स की तरह के 100 अस्पताल, जिनमें गरीबों का ईलाज मुफ्त हो चलाने के लिए बाध्य किया जाए, बाकी देश के प्रत्येक मंदिर की आय के अनुसार छोटी या बड़ी गौशाला चलाएं। इस निर्णय से पूरे देश को स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी और पूरे देश में सड़क पर कोई गाय आवारा नजर नहीं आएगी। गाय को माता मानने वालों को शर्मिंदा नहीं होना पड़ेगा। इन दो अति महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने के लिए सरकार को कुछ खर्च नहीं करना पड़ेगा।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी राजकीय महाविद्यालय ज्वालाजी में हिमाचल राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ के पदाधिकारियों ने मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार अगर जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। इस दौरान संघ ने गेट मीटिंग, इकाई अध्यक्ष डॉ. जसपाल राणा की अध्यक्षता में की। उन्होंने कहा कि केंद्रित कार्यकारिणी के दिशा निर्देशानुसार, एक दिन की भूख हड़ताल के बाद अब गेट मीटिंग व धरना प्रदर्शन प्रदेश के सभी कॉलेजों में किया जा रहा है। उतर पुस्तिका मूल्यांकन, बहिष्कार के 15 दिन हो चुके है, पर सरकार की तरफ से अभी तक कोई हल नहीं हो पाया है। स्थानीय इकाई सचिव प्रो. यश पाल ने कहा कि उनकी मुख्य मांगों में सातवें वेतन आयोग की सिफ़ारिशों को लागू करना, एमफिल और पीएचडी की इंक्रिमेंट को बहाल करना, अनुबंध पिरीयड को रेगुलर सेवा लाभ में शामिल करना, प्रिन्सिपल पद की डीपीसी को बनाना और महाविद्यालय में प्रोफ़ेसर पद का सृजन करना आदि शामिल है। उन्होंने सरकार को चेताया कि यदि जल्द ही इस दिशा में कोई सकारात्मक निर्णय नहीं आया, तो वे आने वाले दिनों में क्रमिक भूख हड़ताल व सड़कों पर भी उतर सकते हैं। क्योंकि हिमाचल को छोड़कर बाक़ी सभी राज्यों में ये लाभ दिये जा चुके हैं। इस दौरान डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. पूनम शर्मा, प्रो. शैलजा सूद, डॉ. शिवानी शर्मा, डॉ. आरती शर्मा, प्रो. कुलदीप कुमार, प्रो. आरती गुप्ता, प्रो. मुक्ता मणि सहित संघ के सभी सदस्य उपस्थित रहकर हड़ताल में भाग लिया।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी पुलिस थाना ज्वालाजी के अंतर्गत पड़ते नादौन से ज्वालामुखी रोड (डोली) पर पुलिस द्वारा गाड़ियों की चेकिंग के दौरान नादौन की तरफ से एक सफेद रंग की गाड़ी जिसका (एचपी-01K-7276) मारुति अल्टो आई, जिसके चालक ने पुलिस को गाड़ियों की चेकिंग करता देख गाड़ी पीछे मोड़ने की कोशिश की, जिस पर पुलिस को शक होने पर उसे रोका गया। चैकिंग के दौरान पुलिस काे कार के अंदर 506 ग्राम चरस बरामद हुई। उक्त आरोपी की पहचान योगराज (28) सुपुत्र सेस राम निवासी गांव छलेरा डॉ. चनान तह. बंजार जिला कुल्लू व के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ ज्वालामुखी सुरिंद्र धीमान ने बताया की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना ज्वालाजी में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
'आपका विधायक आपके घर द्वार' कार्यक्रम के अंतर्गत पंचायत मटौर में बोले विधायक मनाेज कुमार। कांगड़ा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और विधायक पवन काजल ने कहा राजकीय डिग्री कॉलेज मटौर के भवन निर्माण में देरी के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह ने इस कॉलेज के भवन की आधारशिला रखी है, लेकिन हैरानी इस बात की कि भाजपा सरकार चार वर्ष तक इंतजार करने बाद इसका निर्माण कार्य अभी हाल ही में शुरू करवाया गया है, जिसके लिए उन्होंने हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में कई बार सवाल लगाए। काजल ने कहा नया भवन बनने के बाद कॉलेज में साइंस विषय की कक्षाएं भी शुरू कर दी जाएगी, ताकि यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे लगभग 800 छात्र-छात्राओं को आधुनिक शिक्षा की सुविधा मिल सके। काजल शनिवार को आपका विधायक आपके घर द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत मटौर में बोल रहे थे। उन्होंने कहा डबल इंजन भाजपा की सरकार महंगाई और बेरोजगारी पर लगाम कसने में पूर्णता नाकाम रही है और इन दोनों मुद्दों के साथ जिला कांगड़ा की विकास में अनदेखी को आधार बनाकर कांग्रेस पार्टी चुनाव में समर्थन जुटाएगी। उन्होंने बीजेपी को ओबीसी विरोधी करार देते हुए कहा कि ओबीसी नेता चौधरी हरिराम की याद में मटौर में बनाए गए चिल्ड्रन पार्क की दुर्दशा से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा सरकार इस वर्ग के विकास के लिए हितैषी है। कांग्रेस के सत्ता में आने पर चौधरी हरी राम पार्क को बेहतर पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित किया जाएगा। काजल ने गांव के खेल मैदान में बैठने के लिए बनाई दर्शक दीर्घा का शुभारंभ भी किया। विधायक निधि से इसके निर्माण पर 10 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। उन्होंने गांव के 13 महिला मंडलों को दस दस हजार रुपए राशि के अधिकार पत्र भी जारी किए। प्रधान निर्मल सिंह, संजीव कुमार उप प्रधान, वार्ड पंच अश्वनी, सीमा देवी, किरण, कुशल, मनोज कुमारी, सुमन, सुमन देवी, प्रधान महिला मंडल राधा, सुलक्षणा, स्वर्णलता, किरण बाला, पूनम देवी, सुनीता, अनीता पत्रा, कमला देवी, मंदों देवी, विक्रमा देवी, सुमनलता,रजनी देवी, पुष्पा देवी व प्रेम बरसोला भी उपस्थित रहे।
मनाेज कुमार। कागड़ा जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर पूर्व विधायक व भाजपा नेता चौधरी सुरेंद्र काकू गांव ठाकुरद्वार में पहुंचे व महिला मंडल बहनों से आशीर्वाद लिया। महिला मंडलों को संबाेधित करते हुए कहा कि मुझे महिला मंडलों व जनता का बिना लालच जन आशीर्वाद मिल रहा है। 10 वर्षाें के विधायक की न कोई दिशा है न ही कोई दशा। उन्हाेंने कहा कि विधायक काजल अपने दायरे के मजदार में अपनी नैया डूबती हुई देख रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि जब से मैंने कांगड़ा हल्के में जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की है, जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। जनता कह रही है कि 10 वर्ष का विधायक ने एक बार भी गांव के अंदर जनता के साथ संपर्क नहीं किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि ठाकुरद्वारा पंचायत में जल ऊन शक्ति विभाग का जई दफ्तर खोल दिया गया है। जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल से जल की प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री योजना के तहत 8 करोड़ का काम गांव ठाकुरद्वारा, गाहलियां, डाका पलेरा, रानीताल व भंगवार 8 करोड़ रुपए का काम युद्ध स्तर पर चला हुआ है। रानीताल में जल शक्ति विभाग का सब डिवीजन लाेगाें के लिए काम कर रहा है। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। गांव को गांव से जोड़ने के पुलों का निर्माण किया जा रहा है। हर घर में पानी पहुंचाया जा रहा है। सीधे खातों में जनता को पैसा दिया जा रहा है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार की डबल इंजन की सरकार है।
राज्य स्तरीय दो दिवसीय अंडर-15 चैस टूर्नामेंट का आयोजन हिमाचल प्रदेश स्टेट चैस एसोसिएशन के सौजन्य से जिला शतरंज संघ कुल्लू द्वारा 11 और 12 जून को कुल्लू में करवाया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से लगभग 200 खिलाडिय़ों के भाग लेने का अनुमान है। जो खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में भाग लेना चाहते हैं, वे 2 जून तक गूगल फॉर्म भर दें। राज्य शतरंज संघ के प्रधान अरुण कंबोज और सचिव संजीव ठाकुर ने बताया कि दो दिन चलने वाली इस प्रतियोगिता में लडकों और लड़कियों के प्रत्येक वर्ग से पहले दो स्थानों के खिलाडिय़ों को चेन्नई में शतरंज का ओल्पिंयड देखने का मौका मिलेगा। इसके अतिरिक्त सरकारी स्कूल के एक लड़के और एक लड़की को भी चेन्नई जाने का मौका मिलेगा। इस टूर्नामेंट में भाग लेने का कोई शुल्क नहीं लगेगा और चयनित खिलाडिय़ों को चेन्नई में आने जाने और रहने की व्यवस्था भी आल इंडिया चैस फैडरेशन द्वारा की जाएगी और इसका कोई भी शुल्क खिलाडिय़ों से नहीं लिया जाएगा। इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए इस टूर्नामेंट के मुख्य आर्बिटर शुमेरु ठाकुर से 7018481081 पर संपर्क कर सकते हंै। इसके अतिरिक्त इस टूर्नामेंट से ही अंडर-15 नेशनल टूर्नामेंट के लिए भी दो लड़के और दो लड़कियों का चयन किया जाएगा।


















































