शिविर में झुग्गी-झौंपड़ियों में रहने वाले 400 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला जिला प्रशासन द्वारा आज ग्राम पंचायत सराह स्लम एरिया में झुग्गी-झौंपड़ियों में रहने वाले लोगों की स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बच्चों सहित 400 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उन्हें दवाईयां वितरित की गई। अतिरिक्त उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा जिला कांगड़ा में गलियों में घूमने-रहने वाले बच्चों की पहचान कर, उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा तथा बच्चों के आधार कार्ड बनवाना, हेल्थ स्क्रीनिंग करवाना, स्कूलों में दाखिल करवाना और बच्चों को शोषण के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस स्वास्थ्य शिविर में बाल संरक्षण इकाई ने भी अपना सहयोग दिया तथा इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला नियन्त्रक, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले द्वारा 21 परिवारों के राशन कार्ड जो कि श्यामनगर धर्मशाला में पंजीकृत थे, काे मौके पर रछियालू स्थित उचित मूल्य की दुकान में स्थानातंरित किया गया तथा अन्यों को राशन कार्ड बनवाने की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन हेतु जानकारी तथा आवश्यक आवेदन-पत्र वितरित किए गए। जिला कल्याण अधिकारी ने वृद्धावस्था पैंशन और विधवा पैंशन इत्यादि आवश्यक दस्तावेज तैयार करने संबंधी जानकारी दी। जिला नियंत्रक, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पुरषोतम सिंह, जिला कल्याण अधिकारी रमेश, जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश, डॉ. रितिका अरोड़ा व मुकेश इस अवसर पर उपस्थित रहे।
राजेश कतनाैरिया। जवाली गांव सिद्धपुरघाड़ के सैनिक का कल बुधवार को सुबह 9.30 बजे के करीब निधन हो गया था। इसका आज गांव के पैतृक श्मशानघाट में सीमा सुरक्षा बल की टीम द्वारा राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के बड़े भाई रघुवीर सिंह ने बताया कि मेरा छोटा भाई राजिंद्र सिंह 64 बीएसएफ बटालियन में 33 वर्ष से सेवारत था। वह एक माह के लिए घर में छुट्टी पर आया था। मृतक सैनिक के भाई ने बताया कि उसके छोटे भाई की टांग नस फूलती थी और पठानकोट के एक निजी अस्पताल में उसका ऑपरेशन करवाया गया। ऑपरेशन के बाद ब्लड बंद नहीं हुआ। इस पर उसे डीएमसी लुधियाना रैफर कर दिया गया, मगर रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक राजिंद्र सिंह अपने पीछे पत्नी रेखा देवी, पुत्र साहिल धीमान और एक लड़की विशाली को छोड़ गया है। सैनिक की मृत्यु का समाचार सुनकर शोक की लहर व्याप्त हो गई है। उसके संस्सकार पर बीएसएफ सहायक कमांडेंट राज कुमार पाल, सब इंस्पेक्टर राजिंद्र वागड़े, जनक सिंह, संपथ कुमार, प्रदीप कुमार, धमेंद्र मोवाल, शरद पवार, आयूष पवार हर्षल, विपन कुमार और ज्वाली पुलिस की टीम थाना प्रभारी सुरिंदर कुमार मौजूद रहे। लगभग सुबह के 11 बजे के करीब मृतक घर बीएसएफ की टीम द्वारा सलामी दी और पार्थिव देह को संस्कार के लिए श्मशानघाट ले जाया गया। जवाली के विधायक अर्जुन सिंह ने पार्थिव शरीद पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।
फर्स्ट वर्डिक्ट । शिमला हिमाचल में चाय के बागान भी आर्थिकी का एक संबल हैं। ज्यादातर कांगड़ा की चाय की काफी मांग है। अब इस चाय को विदेशों में भी काफी पसंद किया जाने लगा है। यही कारण है कि विदेशों में भी अब इस चाच की डिमांड बढ़ने लगी है। कृृषि विभाग के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि सभी संबद्ध विभागों के सामूहिक प्रयासों से कांगड़ा चाय की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो रहा है और शीघ्र ही कांगड़ा चाय को यूरोपीय संघ के जीआई टैग मिलने की संभावना है। जीआई टैग को भागौलिक संकेत भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि चाय की खेती और विकास का विषय अप्रैल 1999 में उद्योग विभाग से कृषि विभाग को स्थानांतरित किया गया था। इसके बाद प्रदेश में और विशेष तौर पर कांगड़ा चाय की खेती में सुधार लाने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं। विभाग के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप वर्ष 2005 में कांगड़ा चाय को भारत में जीआई टैग मिला था। प्रवक्ता ने बताया कि वर्तमान में चार विभागों टी बोर्ड ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय पालमपुर, राज्य के सहकारी और कृषि विभाग, सीएसआईआर-आईएचबीटी पालमपुर और चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर कांगड़ा चाय की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में चाय उत्पादकों को एक लाख से अधिक पौधे प्रदान किए गए और 5.6 हेक्टेयर नए क्षेत्र में चाय की पौध लगाई गई है। विभाग चाय उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सामान्य वर्ग के किसानों को दो रुपए प्रति पौधा तथा अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को एक रुपए प्रति पौधा उनके घरद्वार पर उपलब्ध करवा रहा है। विभाग भारतीय टी बोर्ड और चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय के चाय विभाग के वैज्ञानिकों के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, जिससे अनुसंधान संस्थानों द्वारा विकसित की जा रही नई तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान कर चाय की खेती को बढ़ावा दिया जा सके। 14 दिसंबर, 2021 को आईएचबीटी पालमपुर द्वारा टी फेयर का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़े चाय बागानों, छोटे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों व चाय उत्पादकों ने भाग लिया।
मनोज कुमार। कांगड़ा लाडली फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष बबीता ओबरॉय के नेतृत्व में लाडली फाउंडेशन जिला कांगड़ा के पदाधिकारियों ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी विनय धीमान से शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर लाडली फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी विनय धीमान को हिमाचली टोपी एवं शाल से सम्मानित किया। इस मौके पर जिला कांगड़ा के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चर्चा की गई। लाडली फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी विनय धीमान से मांग की कि जिला कांगडा के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तरीय एडवेंचर्स स्पोर्ट्स का आयोजन किया जाए। पर्यटन की दृष्टि से धर्मशाला को विकसित एवं पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए गांधी पार्क और नेहरू पार्क धर्मशाला कोतवाली बाजार के बाहर तथा अन्य सभी पर्यटक को आकर्षित करने वाली जगहों पर आई लव धर्मशाला का प्रोमो लोगों लगाया जाए। इस मौके पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी विनय धीमान ने कहा कि जिला कांगड़ा को पर्यटन की दृष्टि से उभारने की अपार संभावनाएं हैं। इस मौके पर लाडली फाउंडेशन की जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रीना पठानिया, शाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष शैलजा व अन्य पदाधिकारी मौजुद रहे।
विनायक ठाकुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा ईकाई ने डीएसपी देहरा को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें सड़क सुरक्षा का मुद्दा रखा गया। इस संबंध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा इकाई के इकाई अध्यक्ष चन्दन ठाकुर ने कहा कि देहरा क्षेत्र में अकसर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसमें कई लोगों की जान चली जाती है। इसलिए प्रोटैक्शन बहुत जरूरी है। इस अवसर पर इकाई मंत्री ठाकुर दीक्षित धलारिया, समाजशास्त्र विभाग प्रमुख रजत बरवाल,मीडिया सह-प्रमुख मोहन लाल,प्रैस सचिव नीतिश चौहान आदि मौजूद रहे।
इंदौरा में प्रताप वर्ड स्कूल का प्रबंधन कोरोना के दौरान स्कूल बंद रहने पर अभिभावकों से बिल्डिंग फंड और एनुअल चार्ज ले रहा है। ये आरोप अभिभावकों ने लगाए हैं। इस पर अभिभावकों ने इसकी शिकायत एसडीएम इंदौरा सोमिल गौतम को की है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल बंद होने पर जब हमारे बच्चे ही नहीं गए तो हम पैसे क्यों दें। उन्होंने कहा कि अगर प्रताप वर्ड स्कूल अपना फैसला नहीँ बदलता है तो हम स्कूल के मुख्य गेट के बाहर धरने पर बैठ जाएंगे और जिसका जिमेदार स्थानीय प्रशासन व स्कूल प्रबंधन कमेटी होगी। एसडीएम इन्दौरा सोमिल गौतम ने बताया कि अभिभावकों ने एक शिकायत पत्र उनको सौंपा है। इसमें निजी स्कूल पर जबरन एनुअल फीस लेने के आरोप लगाए गए हैं। स्कूल प्रबंधन से बात की जाएगी। यदि नियमानुसार स्कूल गलत पाया गया तो कार्रवाई होगी।
जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा की अर्शिया स्टेट शतरंज चैंपियन बनी है। प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्ढा ने चैंपियन बिटिया को सम्मानित किया। कोच दिनेश ने बताया कि कुनिहार में सोलन चैस एसो. एवं हिमाचल प्रदेश स्टेट चैस एसो. के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के अंडर 10 वर्ग में अर्शिया विजेता रही। जम्मू में 26 अप्रैल से एक मई तक होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में अर्शिया अपने वर्ग में हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर जीएवी का नाम रोशन करेंगी। कोच ने बताया कि अर्शिया को पहले मैच में बाई मिली थी व दूसरे मैच में नगरोटा की सानवी को हराकर यह खिताब जीता।
इंदौरा में गांव मलोट के वार्ड नंबर-7 के लोग पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने स्थानीय विधायक रीता धीमान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने बताया कि काफी अरसे से वे पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। इस संबंध स्थानीय विधायक के साथ-साथ वाटर सप्लाई विभाग को भी अवगत करवाया मगर कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। अब लोगों के सब्र का प्याला टूट चुका है। यही कारण है कि लोगों को इस कद्र सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा। लोगों ने चेताया कि उनकी समस्या हल नहीं हुई तो आंदोलन तेज होगा। वहीं इस संबंध जल शक्ति विभाग इंदौरा के अधिशाषी अभियंता गुरबख्श धीमान ने कहा कि मुझे इस समस्या की जानकारी अभी मिली है। जल्द ही मैं मुलाजिमों को मौके पर भेजता हूं। इस समस्या का हल जल्द ही कर दिया जाएगा। इस मौके पर सपना मेहरा, ऊषा देवी, प्रेमलता, सुलोचना देवी, प्रीति देवी, शारदा देवी, पूनम देवी, सुषमा देवी, आशा देवी, विमला देवी ,कमलेश देवी, नरेश कुमार, रिंकू, बलदेव सिंह, गोल्डी, लाल सिंह, विनोद शर्मा, बलवान सिंह, प्रेम सिंह, पूरन सिंह आदि गांव वासी मौजूद रहे। इंदौरा में गांव मलोट के वार्ड नंबर-7 के लोग पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने स्थानीय विधायक रीता धीमान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने बताया कि काफी अरसे से वे पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। इस संबंध स्थानीय विधायक के साथ-साथ वाटर सप्लाई विभाग को भी अवगत करवाया मगर कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। अब लोगों के सब्र का प्याला टूट चुका है। यही कारण है कि लोगों को इस कद्र सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा। लोगों ने चेताया कि उनकी समस्या हल नहीं हुई तो आंदोलन तेज होगा। वहीं इस संबंध जल शक्ति विभाग इंदौरा के अधिशाषी अभियंता गुरबख्श धीमान ने कहा कि मुझे इस समस्या की जानकारी अभी मिली है। जल्द ही मैं मुलाजिमों को मौके पर भेजता हूं। इस समस्या का हल जल्द ही कर दिया जाएगा। इस मौके पर सपना मेहरा, ऊषा देवी, प्रेमलता, सुलोचना देवी, प्रीति देवी, शारदा देवी, पूनम देवी, सुषमा देवी, आशा देवी, विमला देवी ,कमलेश देवी, नरेश कुमार, रिंकू, बलदेव सिंह, गोल्डी, लाल सिंह, विनोद शर्मा, बलवान सिंह, प्रेम सिंह, पूरन सिंह आदि गांव वासी मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर। देहरा उपमंडल देहरा के तहत अधीक्षक डाकघर देहरा यशपाल सिंह ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में डाक विभाग से जुड़ने वाले ग्राहकों में से किन्हीं 10 ग्रामीण डाक जीवन बीमा और 10 डाक जीवन बीमा ग्राहकों को सम्मानित किया। उन्होंने इस उपलक्ष्य पर डाक विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी और बताया की अब वह पोस्ट इन्फो ऐप से डाकघर की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया की अब ग्रामीण डाक जीवन बीमा और डाक जीवन बीमा के ग्राहक प्रीमियम का भुगतान अपने पोस्ट ऑफिस अकाउंट से एवं ऑनलाइन भी कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया की 18 से 50 वर्ष के लोग भारतीय डाक से डाक जीवन बीमा और डाक जीवन बीमा डायरेक्ट एजेंट के रूप में जुड़कर इंसेंटिव आधार पर कार्य कर सकते हैं।
प्रतिमा राणा। पालमपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने नवरात्रों के शुभ अवसर पर मां चामुंडा के पूजन में शामिल होकर पूजा अर्चना की। उन्होंने कहां की मां चामुंडा के पूजन में शामिल होना उनके लिए एक स्वर्णिम पल है। उन्होंने कहा कि हिमाचल देवी देवताओं की भूमि है। देश के हर क्षेत्र से हिमाचल में लोग देवियों के दर्शन करने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि हर हिमाचल बासी के लिए बड़े गर्व की बात है कि देवी देवता हिमाचल में बास करते हैं। उन्होंने कहा कि यज्ञ में शतचंडी, रूद्र महायज्ञ, गायत्री जाप, बटुक, गणपति, विष्णु मां चामुंडा, बीज मंत्र जाप सहित देवी भागवत परायण, रामायण, पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जजमान राम कृष्ण, मनु सूद व मुख्य आचार्य बाल कृष्ण, आचार्य सुमिंदर, कृष्ण दिक्षित, हरीश शर्मा, बालमुकंद, शशि भूषण व संस्कृत महाविद्यालय के छात्र व आचार्य भाग ले रहे हैं। देवी कुष्मांडा का विधि-विधान से पूजन किया गया, इसमें 31 पंडित 15 सहायक यज्ञ का संचालन कर रहे हैं। इससे पहले प्रदेश महामंत्री ने 6 अप्रैल को होने वाले भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के कार्यक्रम को लेकर की जाने वाली तैयारियां का कार्यस्थल पर जाकर जायजा लिया। उसके तुरंत बाद उन्होंने लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में बिजली विभाग के आला अधिकारियों के साथ एक रिव्यू बैठक भी की, जिसमें अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, जूनियर अभियंता तक सभी उपस्थित थे। उन्होंने बिजली विभाग के कार्य पर संतोष प्रकट करते हुए कहा कि लंबित पड़े कार्यों को भी विभाग शीघ्र निपटाने का प्रयास करें। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु भट्ट, जॉन प्रभारी साहिल नाग, जिला के महामंत्री नरेंद्र भट्ट, ग्राम केंद्र प्रमुख धर्मपाल, ओबीसी मोर्चा के मंडल के अध्यक्ष मनमोहन चौधरी, बी एल ए संजय कुमार, बूथ अध्यक्ष राजकुमार, रवि कुमार, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष मेहर चंद सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत छन्नी में एक महिला से 8.73 ग्राम चिट्टे संग गिरफ्तार किया गया। वहीं उक्त महिला से 15050 भी बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई डिस्ट्रिक्ट नारकोटिक्स टीम ने की है। इस संबंध में डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस बारे में उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर जब छापा मारा गया तो महिला को नशे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त महिला की पहचान अंजली देवी पत्नी टोनी गोवा डाकघर चिमनी तहसील इंदौरा डिस्ट्रिक्ट कांगड़ा के रूप में हुई है। इसकी उम्र 34 वर्ष है।
जयराम सरकार कर्मचारी हितों के लिए तत्परता से कर रही काम फर्स्ट वर्डिक्ट। ज्वाली भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने ज्वाली मंडल के 11 बूथों की बैठक में विशेष रूप से भाग लिया। उन्होंने बैठक में 90 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता को कैहरिया ग्राम केंद्र में सम्मानित किया। खन्ना ने कहा की भाजपा में पुराने कार्यकर्ताओं का अति महत्व है, पुराने कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और परिश्रम से आज भाजपा का इतना विराट स्वरूप निकल कर आया है। सभी कार्यकर्ता को मेरा वंदन। खन्ना ने कहा की जब भी मैं हिमाचल दौरे पर आता हूं, तब कार्यकर्ताओं में सरकार के प्रति उत्साह बढ़ता नजर आता है, जनता और कार्यकर्ता मोदी सरकार एवं जयराम ठाकुर सरकार के कार्यों से संतुष्ठ है। भाजपा के कार्यकर्ता अंतर्मन से चाहते है की हिमाचल में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार बने और हिमाचल स्वर्णिम युग की ओर अग्रसर हो। उन्होंने कहा की जयराम ठाकुर सरकार ने हिमाचल में अच्छा काम किया है और आने वाले समय में और ज्यादा ऊर्जा के साथ जनता की सेवा करेगी। उन्होंने कहा जयराम सरकार कर्मचारी हितों के लिए तत्परता से काम कर रही हैं। हमारी सरकार ने हिमाचल में कोरोना संकट के बावजूद कर्मचारियों को पूरा वेतन एवं सभी देय लाभ दिए है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को भी पूर्ण करने का काम किया है। उन्होंने कहा की प्रदेश भाजपा सरकार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गरीब-पिछड़े वर्गों की कल्याण हेतु न्यूनतम दिहाड़ी 300 रुपए से बढ़ाकर 350 रुपए किया। अंत्योदय के उत्थान हेतु डबल इंजन की प्रदेश भाजपा सरकार पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है।
मनाेज कुमार। कांगड़ा हिमाचल के कांगड़ा जिला में स्थित श्रीबालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा लोगों को घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहा है। श्री बालाजी हॉस्पिटल के चिकित्सक जगह जगह फ्री मेडिकल कैंप लगा कर लोगों को उनके घरों के पास ही स्वास्थ्य लाभ दे रहे हैं। श्री बालाजी हॉस्पिटल अब तक 56 फ्री मेडिकल कैंपों का आयोजन कर चुका है, जिसमें सैंकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया है। यही नहीं इस कैंप में मरीजों को फ्री दवाइयां भी वितरित की जाती है।इसी कड़ी में मंगलवार को श्री बालाजी हॉस्पिटल का कारवां लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने के उद्धेश्य से देहरा के पाइसा गांव पहुंचा। ग्राम पंचायत पाइसा में श्रीबालाजी हॉस्पिटल के स्पेशलिस्ट चिकित्सकों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें फ्री दवाइयां भी दीं। इस दौरान गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को कांगड़ा स्थित श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती होने की सलाह दी गई। ऐसे मरीजों को हॉस्पिटल में कुछ छूट भी दी जाएगी। श्री बालाजी हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा अकसर लोगों की सेवा के लिए तैयार रहते हैं। यह उन्ही की सोच का नतीजा है कि जो लोग घरों से दूर हॉस्पिटल में नहीं पहुंच सकते, ऐसे लोगों का उनके घर द्वार पर ही इलाज किया जाए। इसी के चलते जगह-जगह फ्री मेडिकल कैंपों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अब तक सैंकड़ों लोग स्वास्थ्य लाभ ले चुके हैं।
मनोज कुमार चलो गांव की ओर जन संपर्क अभियान के तीसरे चरण में गांव हार-जलाड़ी में पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू जनता से रू-ब-रू हुए। इस मौके पर उन्होंने जनहित योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और सीएम जयराम ठाकुर की ओर जारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर उन्होंने जरूरतमंदों को छह माह तक फ्री राशन देने और साठ वर्ष से ऊपर की आयु में दी जाने वाली पैंशन स्कीम के बारे में भी बताया। वहीं उन्होंने बताया कि एक अप्रैल से हिम केयर कार्ड की अवधि बढ़ाकर तीन वर्ष कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जनता का रुख इस बार भी भाजपा की ओर ही है। चुनाव आ रहे हैं तो जनता भाजपा को ही जिताना चाहती है।
थाना इंदौरा के तहत आने वाली पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा की टीम ने दस हजार मिली लीटर लाइन सहित आरोपी को हिरासत में लिया है। इस संबंध में डीएसपी नुरपुर सुरेन्द्र शर्मा ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस बारे में पुलिस को गुप्त सूचना थी कि इस इलाके में उक्त आरोपी शराब बेचता है। सूचना के आधार पर पुलिस चौकी के एसआई व उनकी टीम ने रेड मार कर उक्त लाहन बरामद की। आरोपी की पहचान विजय कुमार पुत्र जीत गांव उलैहडिय़ां व तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
कॉलेज का नाम देश के प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा के नाम पर रखने का दिया था प्रस्ताव मनोज कुमार। कांगड़ा क्षेत्र के शिक्षाविदों और बुधिजीवी वर्ग की लगभग 100 वर्ष पूर्व बने राजकीय महाविद्यालय, धर्मशाला के नाम को देश के सर्वोच्च सम्मान से विभूषित शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा के नाम किए जाने की बुलंद आवाज़ का आम आदमी पार्टी, हिमाचल प्रदेश स्वागत करती है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की कालेज गेट चौक पर स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा का स्वागत करते हुए प्रस्ताव रखा था कि प्रदेश के प्रख्यात महाविद्यालय का नामकरण देश के प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा के नाम किया जाए। गौरतलब है कि मेजर सोमनाथ कांगड़ा जिला से ताल्लुक रखते थे और जनवरी 2023 में उनका 100वां जन्मदिन है। ऐसा करके हम मां भारती के वीर सपूत को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को नमन करें जिनकी बदौलत जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न भाग हैं। कांगड़ा से जारी एक बयान में पार्टी प्रवक्ता कल्याण भंडारी ने उनके द्वारा उठाई गई मांग का परोक्ष रूप से अनुमोदन और समर्थन करने के लिए क्षेत्र के शिक्षाविदों और बुद्धजीवियों सहित सूबे के अग्रणी समाचार पत्र का आभार जताया है। कल्याण भण्डारी ने हिमाचल प्रदेश सरकार पुरजोर मांग की है की नामकरण के साथ महाविद्यालय में डिफेंस स्ट्डीज का एक विंग भी स्थापित किया जाए तथा नामकरण समारोह में अन्य शौर्य चक्र विजेताओं और उनकेपरिजनों को आमंत्रित सम्मानित किया जाए।
लंज छिंज में दो दिन तक छिंज मेले का आयोजन हुआ। यहां मेला दो दिन तक चलता है। पहले दिन के मेले को छोटी छिंज और दूसरे दिन के मेले को बड़ी छिंज के नाम से जाना जाता है। हालांकि कोविड के चलते लगातार दो वर्ष तक यह मेला स्थगित रहा और लोग काफी मायूस रहे। मगर इस साल यह मेला बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। लोगों के चेहरे पर भी खूब रौनक देखी गई। बड़ी छिंज को बतौर मुख्यातिथि जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, समाजसेवी जितेंद्र गुलेरिया ने शिरकत की। वहीं विशेष अतिथि के रूप में लंज खास के पूर्व प्रधान रमेश चंद, सलोचन राणा, अमी चंद रंधावा, अप्पर लंज पंचायत की प्रधान रेखा देवी ने शिरकत की। इस दौरान बड़ी छिंज को बड़ी माली जोर्जी जार्जिया और बाबा फरीद दीनानगर के बीच करवाई गई। इस दंगल मे जॉर्जी पहलवान विजेजा रहा। विजेता पहलवान को बतौर इनाम 55 हजार रुपए और बाबा फरीद पहलवान को 45 हजार दिए गए। दूसरी माली राहुल राठी व दीपक मुल्लांपुर के बीच बराबरी पर रही। इन दोनों पहलवानों को 25-25 हजार रुपए दिए। तीसरी माली सन्नी हाजीपुर व सुखमन अजनाला के बीच हुई जिसमें फ्लाइट से सुखमन विजेता रहा। कमेंट्री की जिम्मेदारी दीपक कांगड़ा ने निभाई। इस मौके पर मेले के सफल आयोजन के लिए पूर्व प्रधान रमेश चंद ने 15 हजार दिए। वहीं रमेश बराड़, जितेंद्र गुलेरिया, सलोचन राणा, गंधर्व सिंह प्रधान छिंज कमेटी, सांई स्टोन क्रशर लंज की तरफ से 11-11 हजार रुपए दिए। इस मौके पर रेखा देवी, अनु बलौरिया वलौरिया, एसडी माडल स्कूल, संजीव महाजन, विनोद शर्मा, कमलजीत ने 5-5 हजार रुपए दिए।
मनोज कुमार। कांगड़ा कांगड़ा के समाजसेवी श्याम वर्मा ने एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर मैं वेटरनरी प्रशिक्षु डॉक्टर की हड़ताल में शामिल हुए।प्रशिक्षु डॉक्टरों का एक प्रतिनिधित्व डॉक्टर महक की मौजूदगी में समाजसेवी श्याम वर्मा से मिला। यह प्रशिक्षु डॉक्टर अपनी इंटरनलशिप को लेकर काफी दिनों से सरकार से मांग कर रहे हैं कि इन प्रशिक्षु डॉक्टरों को सरकार की तरफ से 4500 रुपए इंटर्नशिप का मिलता है। इनके साथ जो छात्र एमबीबीएस और बीडीएस कर रहे हैं, उनको सरकार की तरफ से 17000 रुपए इंटर्नशिप मिलता है। अब्दुल्लापुर के पूर्व प्रधान एवं समाजसेवी श्याम वर्मा ने कहा जैसे ही हमारी सरकार सत्ता में आई, तो हम सभी प्रशिक्षु डॉक्टरों को इंटर्नशिप एक समान देने वादा करते हैं। सरकार से भी इन छात्रों को एक समान इंटरनल शिप देने की मांग करते हैं। इस अवसर पर श्याम वर्मा के साथ अशोक कौंडल, रवि गुप्ता, भुवनेश्वर कुमार, हरनाम सिंह, दिनेश कुमार, पंकज कुमार, लवली कुमार, संदीप व भाई रिंकू भी मौजूद थे।
जिला मंडी में 6 अप्रैल को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान रैली करने जा रहे हैं। इसमें हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। इंदौरा के महेंद्र सिंह ने बताया कि इस दौरान कई वर्कर कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस दौरान किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सिंह, एससी मोर्चा उपाध्यक्ष इंदौरा यशपाल सिंह आदि शामिल रहे।
ज्वालामुखी के तहत पड़ते गांव भारल में एक 16 वर्षीय युवती को किसी जहरीली चीज ने काट लिया। इससे मौत हो गई। हालांकि उस युवती को अस्पताल में भी ले जाया गया मगर उसे बचाया नहीं जा सका। सिविल अस्पताल नादौन ने उक्त सूचना पुलिस थाना ज्वालामुखी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल में पहुंच गई। युवती की पहचान सपना कुमारी सुपुत्री प्रभात चंद वासी भारल डाकघर गगडूही के रूप में हुई है। मृतका के पिता प्रभात चंद ने बताया कि दोपहर 12.30 बजे घर में किसी जहरीली चीज ने लड़की को काट लिया। इस पर वे उसे अस्पताल ले आए। वहीं एसएचओ ज्वालामुखी सुरिन्दर धीमान ने कहा कि शव का पोस्टमॉर्टम हेतु सीएचसी देहरा भेजा गया है।
तीन दिवसीय पुढ़वा छिंज मेले के समापन समारोह में की शिरकत प्रतिमा राणा। पालमपुर विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि सुलाह विधान सभा क्षेत्र में मुख्य सड़क मार्गों के निर्माण से साथ-साथ गांव-गांव में संपर्क सड़क मार्गों का निर्माण प्राथमिकता पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देवी टीला गांव को सड़क से जोड़कर वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है, इसके लिए सभी लोग बधाई के पात्र हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि चिड़न से थिरक वाया देवी टीला 9 किलोमीटर सड़क के निर्माण पर नाबार्ड के अंतर्गत 6.5 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने देवी टीला सड़क निर्माण का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा माता मंदिर देवी टिल्ला के सौन्दर्यकरण के लिए नई राहें नई-मंजिलंे योजना के अंतर्गत विकसित किया जाएगा। परमार ने कहा की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हर वर्ग को राहत दी है। उन्होंने कहा कि सामजिक सुरक्षा पेंशन की आयु सीमा को 70 से कम कर 60 वर्ष किया गया है और इससे आय की कोई सीमा नहीं होगी। इससे प्रदेश के साढ़े 7 लाख लोगों को सामजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ होगा। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिये हिमकेयर कार्ड अब पूरा वर्ष बनेगें और इसकी वैधता अब 3 वर्ष की जा रही है। उन्होंने कहा कि शहरी निकाय और पंचायती राज संस्थाओं से चुने प्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि की गई। उन्होंने इस अवसर पर भंडारे के लिए 15 हजार रुपए और ओम महिला मंडल लाहड़ ठाकरां को 10 हजार रुपए देने की भी घोषणा की। इसके उपरांत उन्होंने तीन दिवसीय पुढवा छिंज मेले के समापन समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि मेले मनोरंजन का साधन होने के साथ साथ हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक भी हैं। मेलों के आयोजन से लोगों में प्यार, सद्भावना, पारस्परिक सहयोग की भावना उत्पन्न होती है। उन्होंने कुश्ती में विजेता पहलवानो को समानित किया। उन्होंने छिंज मेला कमेटी को 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष देश राज शर्मा, एसडीएम धीरा डॉ. आशीष शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत काहन पट्ट कंचना देवी, प्रधान चम्बी सुषमा देवी, उप प्रधान काहन पट्ट सुरजीत सिंह, बीडीओ भेडू महादेव सिकंदर कुमार, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण मुनीश सहगल, मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष सुरजीत सिंह, मन्दिर कमेटी प्रधान कुलदीप चन्द, उपप्रधान सुरजीत सिंह, मदन लाल, सन्तोष कुमार, खेम चन्द, लाल चन्द, मन्दिर पुजारी बैसाखी राम, बर्फी राम, मिलाप चन्द, मेला कमेटी प्रधान ओंकार सिंह बालिया, उपप्रधान मनजीत पटियाल, सचिव भगबान सिंह बालिया, सचिव सुधीर बालिया, महिंद्र बालिया, अनिल सोनी व रण बहादुर बालिया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर जन कल्याण संस्था तलवाड जयसिंहपुर की मासिक बैठक महिला मंडल भवन तलवाड़ प्रधान कुलदीप ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें निम्नलिखित समाज सेवकों ने भाग लिया। संस्था के कोषाध्यक्ष त्रिलोकनाथ चौधरी, सचिव जगन्नाथ डोगरा, जिला पार्षद संजीव ठाकुर, पंडित राम रतन शर्मा, सतीश जडवाल, चंद्र भान जडवाल, ठाकुर प्यार चंद, सूबेदार कमलेश कुमार, किशोरी लाल धीमान, सुनील धीमान, चौधरी कांशी राम, उत्तम चंद चौधरी, बाल कृष्ण चौधरी, सूबेदार जगदीश ठाकुर, प्रिंसिपल सुशील कटोच सहित कई समाज सेवकों ने भाग लिया। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों आवेदन पर सहायता के लिए सर्वसम्मति से सात प्रस्ताव पास के लिए संस्था के सभी समाज सेवकों का आभार व्यक्त किया, जो कि इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग कर रहे हैं। संस्था का एक ही उद्देश्य है "नर सेवा ही नारायण सेवा"।
सन 1905 में कांगड़ा में भयानक भूकंप आया था। इसमें 20,000 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। इस घटना को हुए आज 117 साल हो गए। इस त्रासदी भरे दिवस की स्मृति में पुराना कांगड़ा रोड स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान एसडीएम कांगड़ा अरुण शर्मा, तहसीलदार परवीन कुमार, ईओ, पार्षद प्रेम सागर, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ओपी शर्मा, अध्यक्ष और कांगड़ा नगर परिषद के पार्षद, डीडीएमए समन्वयक भानू शर्मा, रोबिन, हरजीत भुल्लर आदि शामिल रहे। इस दौरान रोहित राठौर ने कहा कि हमें इस त्रासदी को याद रखते हुए भविष्य में भूकंप जैसी आपदाओं से बचने के लिए हरदम सचेत रहना होगा।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर पुड़वा में हिमाचल विधानसभा स्पीकर और भाजपा के वरिष्ठ नेता विपिन परमार द्वारा किया सोना चौहान और आंचल का सम्मानित। पुड़वा में दंगल प्रतियोगिता के दौरान जयसिंहपुर क्षेत्र की लड़कियों सोना चौहान और आंचल ने अखाड़े में कुश्ती में अपनी कला का प्रदर्शन किया। हिमाचल में विभिन्न जगह मेला दंगलों में लगातार प्रदर्शन कर रही इन लड़कियों की शुरुआत को काफी प्रोत्साहन मिल रहा है। यहां पुड़वा में इन्होंने दर्शकों का अपनी कुश्ती की कला से भरपूर मनोरंजन किया। यहां छिंज मेला कमेटी ने भी इनके हौंसले की जमकर सराहना की और अगले बर्ष 2023 में छिंज मेले का दूसरा दिन महिला कुश्ती के लिए आरक्षित करने की घोषणा कर दी। इस दौरान इस छिंज मेले में पहुंचे बतौर मुख्यातिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता और हिमाचल विधानसभा स्पीकर विपिन सिंह परमार ने इन लड़कियों को सम्मानित किया और प्रसंशा की तथा आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी ज्वालामुखी मंडल भाजपा महिला मोर्चा की विशेष बैठक आज कथोग में मंडल अध्यक्ष सुलोचना देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें दर्जनों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं प्रदेश भाजपा सदस्य श्याम दुलारी इस मौके पर विशेष रुप से उपस्थित हुईं। मातृशक्ति को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तैयार हो जाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर महिला शक्ति को केंद्र और प्रदेश सरकार की सभी नीतियों कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी योजनाओं से रू-ब-रू कराया गया और संकल्प लिया गया कि हर गांव में छोटे से छोटे बूथ तक जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार किया जाएगा, ताकि लोगों को पता चल सके कि मोदी और जयराम की सरकार की जुगलबंदी ने किस तरह से समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए काम किया है। कोरोना संकटकाल हो या अन्य प्राकृतिक आपदाएं हो दोनों सरकारों ने आगे बढ़कर मानवता की सेवा की है। इसलिए हिमाचल प्रदेश में मिशन रिपीट को साकार करने के लिए धरातल पर पसीना बहाने की जरूरत है। इसलिए मातृशक्ति और युवा शक्ति के बगैर किसी भी मंजिल को हासिल करना नामुमकिन सा लगता है। देश के 5 राज्यों में से 4 में भाजपा ने सत्ता में वापसी मातृशक्ति के आशीर्वाद और युवाओं के सहयोग से ही प्राप्त की है। इसलिए मातृशक्ति ने आज शपथ ली है कि आने वाले विधानसभा चुनावों में भारी बहुमत से भाजपा प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित की जाएगी।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी पूर्व सांसद एवं हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप ने आज चैत्र माह के तीसरे नवरात्रि में विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में हाजिरी लगाई और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता रामस्वरूप शास्त्री कार्यकारी मंदिर अधिकारी राजेंद्र कुमार मंदिर न्यास ज्वालामुखी के सदस्य एसके शर्मा अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। मंदिर न्यास ज्वालामुखी के सौजन्य से उन्हें कार्यकारी मंदिर अधिकारी राजेंद्र कुमार और भाजपा नेता रामस्वरूप शास्त्री ने मां की चुनरी प्रसाद और तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया।
चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन लगभग 11 हजार भक्तों ने बज्रेश्वरी देवी के मंदिर में शीश नवाया और मन्नतें मांगी। दूसरे नवरात्र पर भक्तों ने 419119 रुपए मंदिर में चढ़ाए। तीसरे नवरात्र पर सुबह से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और अन्य राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। वहीं प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं। मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। वहीं फूलों से किया शृंगार भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मां के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो रहा है।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर एसडीएम पवन शर्मा की अध्यक्षता में संयुक्त कार्यालय भवन जयसिंपुर में बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यलय लंबागांव की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना, खंड स्तरीय टास्क फोर्स, ब्लॉक कन्वर्जेन्स कमेटी एवं ब्लॉक लेवल कमेटी की अलग-अलग बैठकों में विषय में विस्तार से चर्चा की गई। एसडीएम पवन शर्मा ने कहा कि सभी पंचायतो में 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना को विशेष अभियान चला कर कार्यान्वित किया जाए। इस विषय पर चर्चा की और बाल विकास परियोजना विभाग। लंबागांव स्थित जयसिंहपुर द्वारा 'बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ' योजना के अतंर्गत खंड स्तरी महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रीय पोषण अभियान के अतंर्गत जागरूक किया। इस अवसर पर एसडीएम पवन शर्मा ने पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत पोषण रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी लम्बगांव स्थित जयसिंहपुर सुकन्या देवी ने बैठक में पूरक पोषाहार कार्यक्रम, शालापूर्व शिक्षा, शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग, शुन्य से 6 वर्ष के बच्चों की स्वास्थ्य जांच, संपूर्ण स्वच्छता अभियान के अतंर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों शाैचालयों के निर्माण, सरकारी भवनों में आंगनवाड़ी केंद्र चलाने बारे, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, 'बेटी है अनमोल योजना', मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, विधवा पुनर्विवाह, मदर टेरेसा सहाय मातृ संबल योजना, महिला स्वयं रोजगार, बाल बालिका सुरक्षा योजना व पोषण अभियान इत्यादि कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक संचालित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
मनोज कुमार। कांगड़ा एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा के अप्पर गर्ल्स हॉस्टल में अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्यातिथि के रुप में बिंदु पटियाल (पत्नी, डॉ. बलजीत पटियाल, प्राचार्य एमसीएमडीएवी कॉलेज कांगड़ा) उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के प्रारंभ में मंजू पार्ती (चीफ वार्डन गर्ल्स हॉस्टल) ने मुख्यातिथि बिंदु पटियाल तथा उनके साथ पधारे प्रो. क्रान्ति मोदगिल, डॉ. नरेश शर्मा (चीफ वार्डन, न्यू बॉयज हॉस्टल) प्रो. नंदिनी तथा प्रो. नवनीत कौर (वार्डन गर्ल्स हॉस्टल) का अप्पर गर्ल्स हॉस्टल की तरफ से विधिवत औपचारिक स्वागत पुष्पगुच्छ प्रदान करके किया। मंच संचालन अंशिता ने किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके विदाई समारोह में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने सभी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की और छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया और कहा आत्मनिर्भरता अच्छी शिक्षा ग्रहण करके ही प्राप्त की जा सकती है। प्रो. क्रांति मोदगिल और डॉ. नरेश शर्मा ने छात्राओं को आशीर्वाद दिया। विदाई समारोह में तमन्ना मिस फेयरवेल, मिनालिनी मिस पर्सनैलिटी और तान्या मिस चार्मिंग चुनी गईं। इस विदाई समारोह में मुख्यातिथि एवं अन्य अतिथियों के अतिरिक्त छात्रावास की समस्त छात्राएं उपस्थित रहीं। अंत में प्रो. मंजु पार्ती ने सभी का इस विदाई समारोह में पधारने पर धन्यवाद किया।
टांडा मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस यूनिट शुरू हो चुकी है। पहले डायलिसिस की सुविधा न होने से हर माह सैकड़ों रोगी दूसरे राज्यों में इलाज करवाने जाते थे। पर अब टांडा में अब लगभग 80 लाख की लागत से यह यूनिट स्थापित की गई है। ख़ास बात ये है कि पोर्टेबल मशीनों की सुविधा भी इस यूनिट में मौजूद है। ऐसे में मरीजों बड़ी राहत मिली है। वहीँ लम्बे समय से सीटी स्कैन की सुविधा को लेकर चल रही समस्या भी अब दूर हो गई है। इसके साथ ही टांडा मेडिकल कॉलेज में कैंसर के रोगियों के लिए ब्रेकीथैरेपी की सुविधा भी जल्द शुरू होने जा रही है। बीते दिनों मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कांगड़ा दौरे के दौरान ही उसे अप्रूवल मिली है। वहीँ शिमला और टांडा मेडिकल कॉलेज में पीईटी स्कैन की सुविधा जल्द मरीजों को मिलेगी। इसके अलावा टांडा में मल्टी स्टोरी पार्किंग को मंजूरी मिल चुकी है। जल्द मेंटल अस्पताल व जच्चा-बच्चा अस्पताल भी जनता को समर्पित किया जाएगा। हिमकेयर योजना बनी वरदान : अब तक हिमकेयर योजना के तहत दो सौ पच्चीस करोड़ रुपये हिमाचल में खर्च किए जा चुके हैं। इसमें दो लाख बीस हजार से ज्यादा लोगों का नि:शुल्क इलाज किया जा चुका है। हिमकेयर के तहत निशुल्क होगा डायलिसिस : टांडा मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई डायलिसिस यूनिट टांडा में रोजाना करीब 25 रोगियों का डायलिसिस किया जा सकेगा। ऐसे में लोगों को भारी रेजों में जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। हिमकेयर कार्ड धारकों के लिए डायलिसिस पूरी तरह निशुल्क रहेगा। जबकि अन्य के लिए डायलिसिस का शुल्क 1047 रुपये होगा। ऐसे में ये किडनी रोगियों के लिए बड़ी राहत है।
अपनी डफली अपना राग..फिलवक्त ये ही धर्मशाला कांग्रेस की ग्राउंड रियलिटी है। यूँ तो कांग्रेस के पास न नेतृत्व की कमी है और न ही कांग्रेस के काडर पर कोई संशय, पर हावी अंतर्कलह से पार्टी की स्थिति सहज नहीं दिख रही। जैसे - जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे है टिकट दावेदारों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। इस फेहरिस्त में पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी और 2019 के उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी रहे विजय करण के नाम प्रमुख है। वहीं एक ख़ास नाम और है, वो है चंद्रेश कुमारी का। बीते दिनों सियासत में पचास साल पूरे हुए तो मैडम चंद्रेश ने पत्रकार वार्ता में ये कहकर कई चाहवानों की नींद उड़ा दी कि यदि आलाकमान चाहेगा तो वे चुनाव लड़ने को तैयार है। ये अलग बात है कि उसके बाद से चंद्रेश लगभग असक्रिय दिखी है। सिलसिलेवार बात करें तो पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा से ही धर्मशाला कांग्रेस की चर्चा शुरू होना लाजमी है। 2012 में जब बैजनाथ सीट आरक्षित हुई तो सुधीर शर्मा ने धर्मशाला को कर्मभूमि बना लिया। चुनाव से महज 15 दिन पहले उन्हें धर्मशाला से प्रत्याशी बनाया गया, बावजूद इसके उन्होंने शानदार जीत दर्ज की। कांग्रेस की सरकार बनी और सुधीर मंत्री बन गए, वो भी दमदार। तब उन्हें वीरभद्र सिंह के बाद सबसे ताकतवर मंत्री माना जाता था। सुधीर के कार्यकाल में धर्मशाला में विकास भी खूब हुआ। चाहे स्मार्ट सिटी चुनने की बारी आई या नगर निगम बनाने की, धर्मशाला को तरजीह मिली। पर इस बीच जो लोग कभी सुधीर की परछाई लगते थे, वो ही रुस्वा होते गए। विधानसभा चुनाव आते -आते माहौल कुछ ऐसा बदला कि सुधीर खुद चुनाव हार गए। किशन कपूर के सांसद बनने के बाद 2019 के उपचुनाव में सुधीर शर्मा ने सेहत का हवाला देकर चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। तब चुनावी रण में एंट्री हुई विजय करण की। विजय करण ने जोर तो खूब लगाया लेकिन उन्हें विजय नसीब नहीं हुई। हालात ये रहे कि निर्दलीय चुनाव लड़ रह राकेश चौधरी दूसरे स्थान पर रहे और कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई। जाहिर है कि विजय करण को कांग्रेस का भी पूरा साथ नहीं मिला। बहरहाल विजय करण ये कहकर टिकट की दावेदारी पेश कर रहे है कि जब बड़े -बड़े पीठ दिखा गए थे तब उन्होंने चुनाव लड़ा। पर विजय की राह आसान जरा भी नहीं दिख रही। वहीं धर्मशाला नगर निगम के पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी भी चुनाव लड़ने में रूचि दिखा रहे है और वे भी टिकट के दावेदार होने वाले है। सुधीर ने लगाया अटकलों पर विराम : धर्मशाला में कांग्रेस आलाकमान का टिकट रुपी आशीर्वाद किसको मिलता है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। बहरहाल सुधीर का दावा मजबूत जरूर लग रहा है। सुधीर निर्वाचन क्षेत्र बदलने की अटकलों को भी सिरे से खारिज कर चुके है और धर्मशाला से चुनाव लड़ने का ऐलान भी। सुधीर ये भी खुलकर कह रहे है कि वे कांग्रेस में थे, है और रहेंगे। उधर, उनके विरोधी लामबंद होते दिख रहे है और बाहरी कार्ड को भी खूब हवा दी जा रही है। इस अंतर्कलह पर विराम लगाए बिना धर्मशाला में कांग्रेस की राह मुश्किल जरूर होगी।
गुजरात में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की विशाल रैली ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान अब हिमाचल में भी रोड शो करने जा रहे हैं। अभी हाल में ही आप में शामिल हुए कांगड़ा के आशुतोष चौधरी का कहना है कि छह अप्रैल को मंडी में होने वाली इस रैली के लिए आप ने हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी को चुना है, जहां छह अप्रैल को विशाल रैली से आम आदमी पार्टी हिमाचल में चुनावी दस्तक देगी। हिमाचल में आप दिल्ली और पंजाब के मॉडल पर आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इन दिनों सदस्यता अभियान भी आप पार्टी बड़ी तेजी से चला रही है। हिमाचल में महज 20 दिनों में तीन लाख से ज्यादा लोगों ने सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा से वह अपने साथ युवाओं को साथ लेकर मंडी रैली में जायेंगे और जल्द ही कांगड़ा में सदस्यता अभियान को गति देंगे।
जयसिंहपुर ग्राम पंचायत जलेट में बाबा पट्ट सिद्ध मेला धूमधाम से सम्पन्न हो गया। समापन समारोह के दौरान बतौर मुख्यातिथि जयसिंहपुर पूर्व विधायक यादविंद्र गोमा व मझेड़ा वार्ड के जिला पार्षद संजय राणा पहुुंचे। इस दौरान यादविंद्र गोमा ने सभी को बधाई दी। वहीं जिला पार्षद संजय राणा ने मंदिर की सड़क निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपए दिए।
'जयराम जी मुझे भाजपा में ले लो' ... मानो देहरा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक होशियार सिंह काफी वक्त से खुलकर ये ही पैगाम दे रहे है। 2017 में निर्दलीय चुनाव जीते होशियार सिंह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के चाहवान है और कई मौकों पर जयराम की जयकार करते रहे है। जब सेंट्रल यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री के बीच तल्खी दिखी थी, तब मुख्यमंत्री के अच्छे -अच्छे समर्थकों को सांप सूंघ गया था। पर निर्दलीय विधायक होशियार सिंह जयराम के पक्ष में बोले और खुलकर बोले। बावजूद इसके मुख्यमंत्री अपने इस समर्थक की पार्टी में एंट्री नहीं करवा पाएं। अब चुनावी बेला में होशियार सिंह ने फिर से भाजपा में जाने की इच्छा व्यक्त की है। बीते दिनों होशियार सिंह ने देहरा में जन चेतना एवं आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया। होशियार सिंह ने खुलकर भाजपा को अपनी पसंद बताया और जयराम ठाकुर को देहरा के विकास का श्रेय देने में भी कोई कोताही नहीं बरती। दिलचस्प बात ये है इस दौरान उन्होंने खुले मंच से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और ज्वालामुखी विधायक रमेश धवाला की भी तारीफ की। शायद उन्हें लगा हो कि संतुलन साधे बिना पार्टी में एंट्री मुश्किल है। हालांकि होशियार सिंह ने ये भी कह दिया है कि अगर बीजेपी उन्हें टिकट नहीं देती है तो वह किस पार्टी में जाएंगे, इसका फैसला सिर्फ देहरा की जनता करेगी। देहरा निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा की ग्राउंड रियलिटी की बात करें तो ऐसा नहीं है कि वहां भाजपा के पास नेतृत्व नहीं है। देहरा विधानसभा क्षेत्र से अक्सर रविंद्र रवि को भाजपा का संभावित उम्मीदवार माना जाता रहा है। हालांकि बाहरी होने की वजह से विरोधी उन्हें घेरने की कोई कसर नहीं छोड़ते। बीच-बीच में यह बात भी उड़ती रही है कि रवि ज्वालामुखी और वहां के मौजूदा विधायक रमेश धवाला देहरा से चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं भाजपा के संगठनात्मक जिला देहरा के अध्यक्ष संजीव शर्मा भी दावेदारों में से एक हैं। वे तत्कालीन परागपुर भाजपा मंडल के अध्यक्ष और पंचायती राज सेल के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। मौजूदा समय में उनकी सक्रियता किसी से छिपी नहीं है। इसके साथ ही इस फेहरिस्त में वन निगम के निदेशक नरेश चौहान डिंपल का नाम भी शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के करीबी और बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त क्रिकेट अंपायर अमित राणा और देहरा के हरिपुर गुलेर से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉक्टर सुकृत सागर भी टिकट के दावेदारों में शुमार हैं। जाहिर है इतने दावेदारों को नकार कर होशियार सिंह को टिकट देना भाजपा के लिए जरा भी आसान नहीं होगा। एंट्री की राह आसान नहीं : आज़ाद विधायक होशियार सिंह की भाजपा में एंट्री को भाजपा मंडल ने सीधे तौर पर नकार दिया है। अगर भाजपा विधायक होशियार सिंह को टिकट देती है, तो देहरा भाजपा में बवाल तय होगा। रैली के बाद होशियार सिंह के भाजपा विरोधी बयान भी खूब वायरल होने लगे है। होशियार सिंह के ये पुराने भाजपा विरोधी बयान उनकी भाजपा में एंट्री का सबसे बड़ा अड़ंगा बन रहे है। दुविधा में कांग्रेसी एवं कॉमरेड ! देहरा विधायक होशियार सिंह द्वारा वहां मौजूद जनसभा को सम्बोधित करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनकी रैली में केवल भाजपा समर्थक ही पहुँचे हैं, बाकी कोई भी अन्य दल के लोग उनकी इस जन चेतना आशीर्वाद यात्रा में नहीं पहुंचे। मीडिया के सामने खुले शब्दो में यह चीज कहने के उपरांत वहां मौजूद अन्य दल के लोग जो होशियार सिंह के समर्थक हैं वह उलझन में पड़ गए। अब देखना यह है कि क्या उक्त राजनीतिक विचारधारा के लोग अब भी होशियार सिंह को समर्थन देंगे। भाजपा में ऐसे टिकट नहीं मिलते : भाजपा में ऐसे टिकट नहीं मिलते है। चुनावी वर्ष है कई लोग टिकट मांगते है। होशियार सिंह की पार्टी से ऐसी कोई बात नहीं हुई। भाजपा एक कार्यकर्ताओं की अनुशासित पार्टी है। इसमें टिकट हाईकमान तय करता है। भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को कभी भी नजरअंदाज नहीं करती। -सुरेश कश्यप, प्रदेशाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, हिमाचल किसी मौकापरस्त को टिकट नहीं : टिकेट की इच्छा कोई भी रख सकता है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी उसी को टिकेट देती है जो पार्टी के लिए काम करता है, न कि किसी मौक़ापरस्त को। बाहर से आने वालों को टिकट देना भाजपा की संस्कृति नहीं है। -रविन्द्र रवि, पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री एक भी काम बताएं जो भाजपा के पक्ष में किया हो : हर समय भारतीय जनता पार्टी का विरोध किया। पिछले चार साल से देहरा में भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया। दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर केस तक करवा दिए। 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर का विरोध किया। होशियार सिंह पहले एक भी काम बताएं जो उन्होंने भाजपा के पक्ष में किया हो, फिर भाजपा की टिकट मांगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लाकर भाजपा की टिकट मांगना बेशर्मी है। - संजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा देहरा मंडल को कमंडल कहने वाले को टिकट नहीं : भाजपा मंडल को कमंडल कहने बाले को भाजपा कभी भी टिकट नही देगी। चार साल लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं को अपना विपक्ष माना, उन्हें प्रताड़ित किया, हमारे कार्यकर्ताओं पर केस करवाएं। भाजपा दूसरी विचारधारा वाले व्यक्ति को कभी भी टिकट नहीं देगी। -निर्मल सिंह, मंडल अध्यक्ष भाजपा देहरा
विनायक ठाकुर। देहरा ग्राम पंचायत भटेड बासा के वार्ड-2 में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती के उपलक्ष्य पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्यातिथि सेवानिवृत सूबेदार राजिंदर कुमार तथा विशेष अतिथि के रूप में गांव के प्रवक्ता कर्म चंद ने शिरकत की। इस मौके पर रविदास सभा द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया तथा समृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया और इस कार्यक्रम में कमेटी द्वारा गांव के वरिष्ठ नागरिकों को भी सम्मानित किया गया। वहीं, कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे राजिंदर कुमार ने सभा को अपनी ओर से 2100 रुपए की राशि सहयोग स्वरूप दी। सभा ने गुरु रविदास महाराज की जयंती के उपलक्षय पर सभी को बधाई दी, जहां कार्यक्रम में स्थानीय गांव के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया और भंडारे का आयोजन भी किया गया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। नूरपुर उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल ने रविवार को इंदौरा में बनाए जा रहे 24 बिस्तरों के मेकशिफ्ट अस्पताल का दौरा किया तथा वहां चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस मौके पर विधायक रीता धीमान, एसपी डॉ खुशाल शर्मा, सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता, एसडीएम सोमिल गौतम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने हेतु मेकशिफ्ट अस्पताल की स्थापना की गई है। उन्होंने विभाग को निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने तथा अन्य सभी जरूरी व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि ज़िला में कोरोना मामलों की संख्या में प्रतिदिन कमी आ रही है, लेकिन इसके बाबजूद अभी भी प्रशासन पूरी तरह से सजग व सतर्क है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित रूप से कोरोना सैंपल एकत्रित किए जा रहे हैं। उपयुक्त ने बताया कि ज़िला के मुख्य स्वास्थ्य संस्थानों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कर दिए गए हैं तथा जिला के सभी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना के प्रति सजग रहें तथा सभी जरूरी एहतियात बरतें। इसके पश्चात उपायुक्त तथा विधायक रीता धीमान ने अधिकारिओं सहित मिलवां में बन रही अनाज मंडी का दौरा किया तथा निर्माण कार्यों का जायज़ा लिया। उन्होंने अधिकारिओं को निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए 15 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू की जा रही है, जिसके लिए ठाकुरद्वारा में अस्थाई रूप से अनाज मंडी स्थापित कर दी गई है। जिसके लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने किसानों से अनाज मंडी में जाकर अपनी फसल निर्धारित सरकारी मूल्य पर बेचने की अपील की है, ताकि उन्हें फसल के उचित दाम मिल सकें।
विनायक ठाकुर।ज्वालामुखी उपमंडल ज्वालामुखी के तहत भीम गोडा वेलफेयर ट्रस्ट की बैठक हुई, जिसमें ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया।इस बैठक में ट्रस्ट ने आने वाले बैसाखी के मेले को इस बार दो दिन करवाने का निर्णय लिया। मिली जानकारी के अनुसार बैसाखी मेले में के पहले दिन यानी 14 अप्रैल को गणमान्य व्यक्ति से कार्यक्रम की ओपनिंग करवाई जाएगी। वहीं, 15 अप्रैल को मेले की क्लोजिंग करवाई जाएगी। वेलफेयर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि भीम गोडा की आसपास की सभी पंचायतों के सहयोग से इस बार के मेले को सफल करवाने के लिए सभी का सहयोग लिया जाएगा। भीम गोडा वेलफेयर के सदस्य छुनकी उर्फ वजिंदर धीमान ने कहा कि मेले में इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। वहीं, कलाकार अपनी रंगा रंग प्रस्तुतियां भी देंगे।
राजेश कतनौरिया वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने आज नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत सुखार पंचायत में जनमंच कार्यक्रम के दौरान तिलक राज शर्मा तथा उनकी पत्नी सीमा शर्मा को सम्मानित किया। गौरतलब है कि तिलक राज शर्मा ने सुखार में पीएचसी भवन बनाने के लिए तीन कनाल भूमि दान की है। इसी के लिए उन्हें नवाजा गया है। वन मंत्री ने इस पुनीत कार्य में सहयोग देने के लिए उनका तथा उनके परिवार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अन्य लोगों से भी समाज कल्याण के पुनीत कार्यों में योगदान देने का आह्वान किया।
प्रतिमा राणा। पालमपुर लॉयन क्लब दरंग द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट जिसमें कि लगभग 22 टीमों ने भाग लिया। इस समापन समारोह में जिला भाजपा महामंत्री एवं प्रदेश अध्य्क्ष आटया-पाटया एसोसिएशन के दवेंद्र राणा बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। इस मौके पर मुख्यातिथि ने विजेता व उपविजेता टीमों को इनाम बांटे। देवेन्द्र राणा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा आज की युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आ रही है। लॉयन क्लब द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं से समाज के युवाओं को खेलों के प्रति बढ़ावा देना एक सराहनीय कार्य है, जिसके लिए की पूरा लॉयन क्लब बधाई का पात्र है। नगरोटा और दरंग के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। दोनों टीमाें के बीच मुकाबला टाई होने के बाद सुपर ओवर में नगरोटा की टीम विजयी रही। विजयी टीम को 10,000 और ट्रॉफी दूसरे स्थान पर रही दरंग की टीम को 5000 और ट्रॉफी ईनाम के रूप में दिया गया। इस मौके पर देवेंद्र ने अपने संबोधन में कहा की दरंग पंचायत सुलह विधानसभा क्षेत्र में आती है और सुलह विधानसभा क्षेत्र आज हिमाचल प्रदेश में एक मॉडल विधानसभा क्षेत्र बन गया है, जिसका सारा श्रेय स्थानीय जनता को जाता है, जिन्होंने चुनाव में सही निर्णय लेकर यहां से विपिन परमार को विधानसभा पहुंचाया और अपने क्षेत्र का भरपूर विकास करवाया। खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के लिए लॉयन क्लब को देवेंद्र राणा ने अपनी और से 5100 रुपए दिए। इस मौके पर दरंग पंचायत प्रधान इंदु गुलेरिया, धनेटा पंचायत प्रधान सीमा देवी, उपप्रधान रणवीर, भाजपा जिला सचिव राजेंद्र गुलेरिया, भाजपा सोशल मीडिया मंजू गुलेरिया, प्रधान लॉयन क्लब नवीन गुलेरिया, रिपु धमन गुलेरिया, मनोज चौधरी, राकेश गुलेरिया, मुनीश, संजय व कार्तिक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
राजेश कतनौरिया जवाली विधान सभा में आम आदमी पार्टी का अभियान जोर-शोर से चल रहा है। आप जवाली के अध्यक्ष निखिल महाजन ने महाराणा प्रताप भवन लव के प्रांगण में एक मीटिंग की। इसमें अलग-अलग पंचायतों के 500 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान आप के प्रदेश सदस्यता अभियान के अधयक्ष राजीव अंबिया, अभिषेक चौधरी, करनैल सिंह और भारत भूषण आदि मौजूद रहे। वहीं निखिल महाजन ने कहा कि हर वर्ग में आम आदमी पार्टी के प्रति उत्साह देखने को मिल रहा है। जनता इस बार बदलाव चाहती है।
राजेश कतनौरिया। जवाली विकास खंड फतेहपुर के अंतर्गत पंचायत लाडथ में स्थित ऐतिहासिक प्राचीनतम बाबा वल्ले दा पीर लाडथ के मंदिर में आज भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। लाडथ निवासी ओम प्रकाश चौधरी, रोहित, रजत, अंजू बाला, अमन कुमार व उनके परिवार के सदस्य ने अपनी मन्नत पूरी होने पर बाबा के दरबार में भजन-कीर्तन करवाया व श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। भजन-कीर्तन प्रशोतम मनकोटिया टीम के कलाकारों ने किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला हिमाचल कांग्रेस प्रवक्ता डाॅ राजेश शर्मा ने बढ़ते डीज़ल, पेट्रोल व एलपीजी सिलेंडर के मूल्यों पर केंद्र की बीजेपी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि इनकी गलत नीतियों की वजह से ही देश व प्रदेश में महंगाई व बेरोजगारी बढ़ रही है। डाॅ. राजेश ने कहा कि आज हिमाचल जैसे छोटे पहाड़ी राज्य में रहने वाले जनमानस की माली हालत बेहद खराब हो चुकी है, लेकिन केंद्र की बीजेपी सरकार को इस बात की कोई चिंता नहीं हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र के साथ-साथ हिमाचल में भी बीजेपी की ही सरकार है। इसलिए यहां के जनमानस को डबल मार पड़ रही है। डॉ. राजेश ने कहा कि इसी के चलते कल यानी सोमवार को जिला मुख्यालय धर्मशाला में कांग्रेसजन धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से धर्मशाला पहुंचने का भी आग्रह किया है। डॉ. राजेश ने कहा कि आज इस महंगाई से आम लोग परेशान है और केंद्र सरकार अपनी आंख, कान बंद किए हुए हैं। इसलिए ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह एकजुट होकर बीजेपी की इस सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों ने चार उप चुनावों में बीजेपी को उसकी करनी का ट्रेलर पहले ही दिखा दिया है। बीजेपी का अब हिमाचल से तो जाना तय है। क्योंकि लोग इसकी नीतियों और तानाशाही निर्णयों से पूरी तरह परेशान है। उन्होंने कहा कि महंगाई के खिलाफ कल धर्मशाला में होने वाला कांग्रेस का प्रदर्शन एक जन आंदोलन होगा, जो बीजेपी को सत्ता से बाहर करेगा। उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि अब हिमाचल की निकम्मी सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया जाए।
जसवां-परागपुर : पत्रकार के बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा उठाएगा हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नालिस्ट संगठन
विनायक ठाकुर परागपुर में वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। अब पत्रकार के दोनों मासूम बेटा-बेटी की पढ़ाई का जिम्मा अब हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नालिस्ट संगठन उठाएगा। इसके लिए हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नालिस्ट के प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा के नेतृत्व मेें रविवार को प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जोगिन्द्र आर्य प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनायक ठाकुर, प्रदेश मीडिया प्रभारी शांति गौतम, जिला संयोजक रक्षपाल शर्मा आदि ने पत्रकार संजय शर्मा के घर पहुंचकर परिवार को 11 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी। वहीं उन्होंने पत्रकार के बेटा व बेटी की पढ़ाई करवाने का जिम्मा भी लिया। इस दौरान रणेश राणा ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नालिस्ट संगठन उनके साथ खड़ा है। उनकी हर संभव सहायता की जाएगी। संजय शर्मा की बेटी हर्षिता शर्मा मेडिकल विषय में प्लस टू कर रही है और उसका सपना आगे चलकर डॉक्टर बनने का है।
विनायक ठाकुर जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ती पुलिस चौकी डाडासीबा ने चनौर में एक मकान से 3 पेटी अंग्रेजी व 1 पेटी देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने बताया कि उक्त कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। इस दौरान कुल 48 बोतल बरामद हुई हैं। इस मामले की पुष्टि पुलिस चौकी डाडासीबा के प्रभारी राजेश द्विवेदी ने की। उन्होंने बताया कि आरोपी पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। किसी भी नशा तस्कर को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
मनाेज कुमार। कांगड़ा कांगड़ा के बहुचर्चित सेलिब्रिटी सिंगिंग स्टार कुमार साहिल गत दिवस अपने तीन दिवसीय विदेश दौरे पर गए थे। अपने इंटरनेशनल लाइव शो में पहुंचकर बहरीन देश में गीतों के माध्यम से तहलका मचाया। गायक कुमार साहिल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय शो ओडोरोरिंग में आयोजित हुआ, जहां पर कांगड़ा के सिंगिंग स्टार को अपनी प्रस्तुति देने का मौका मिला। वहीं, साहिल ने अपने हिंदी व पंजाबी गाने प्रस्तुत किए। लोगों की फरमाइश पर हिमाचली गीत गाने का भी मौका मिला। इसमें साहिल के अपने बैंड ने भरपूर साथ दिया। लाइव शो बहरीन देश में एक यादगार शो बन गया। जिससे देश व हिमाचल के साथ-साथ कांगड़ा शहर का नाम भी रोशन हुआ। साहिल ने बताया कि यह उनका विदेश का पहला लाइव शो था, जिसे दिल्ली से ऑर्गेनाइज किया गया था।
मनोज कुमार ग्राम पंचायत धमेड़ का का विनोद कुमार 13 वर्ष बिस्तर पर है। इस अपंगता ने उसकी सारी खुशियों और अमन चैन पर ग्रहण लगा दिया है। वर्ष 2009 में एक सड़क दुर्घटना में रीड़ की हड्डी में चोट आने पर वह इस हालात तक पहुंच गया है। आलम यह है कि वर्तमान में वह 100 प्रतिशत अपंगता से जूझ रहा है। दिल्ली के स्पाइन सर्जन डॉ. सुदीप जैन के अनुसार रीढ़ की हड्डी यानी स्पाइनल कॉर्ड नसों (नव्र्स) का वह समूह होता है, जो दिमाग का संदेश शरीर के अन्य अंगों तक पहुंचाता है। ऐसे में यदि स्पाइनल कॉर्ड में किसी भी प्रकार की चोट लग जाए या फिर किसी भी कारण से स्पाइनल कॉर्ड के ऊपरी हिस्से में कोई समस्या हो जाए, तो यह पूरे शरीर के लिए बेहद घातक अवस्था मानी जाती है। वहीं यदि स्पाइनल कॉर्ड के निचले हिस्से में चोट लगी है, तो ऐसे पीडि़त व्यक्ति को लकवा लग सकता है। इस स्थिति में शरीर का निचला हिस्सा काम करना बंद कर देता है। इसे मेडिकल भाषा में पैराप्लेजिया कहते हैं। इसके अलावा अधिकतर रोगियों में कुछ समस्याएं भी देखने को मिलती हैं जैसे - मांसपेशियों में कमजोरी, हाथ-पैर और सीने की मांसपेशियों में हरकत न होना सांस लेने में तकलीफ। इसके साथ साथ शरीर की निष्क्रियता से अन्य रोग भी जन्म ले लेते हैं। विनोद को पिछले टैस्ट के अनुसार पत्थरी और ब्लड शूगर की समस्या हो गई है। कांगड़ा के स्टोन स्पेशलिस्ट मेडिकल सुविधाओं कमी और पेचीदा केस के चलते ऑपरेशन करने के लिए तैयार नहीं। इतना होने पर भी इन गंभीर शारीरिक चुनौतियों का हंसकर सामना करते विनोद कुमार बातचीत में हंसमुख व्यवहार रखते हैं। किसी प्रकार की मदद के लिए पूछे जाने पर विनोद आत्मसम्मान से मना करते हैं लेकिन सरकार की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं कि अपंगता पैंशन से परिवार का गुजारा नहीं हो सकता। दुर्घटना के समय एक वर्ष का मेरा बेटा अब पंद्रह वर्ष का हो रहा है। पढ़ाई के खर्च, मेरी दवाइयों के खर्च, घर के खर्च एवं सामाजिक जिम्मेदारियां निभाना दिन-प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है। घर के मुखिया के साथ ऐसी अनहोनी होने पर सरकार को ऐसे मामलों में आश्रित महिलाओं के लिए नौकरियों में कोई प्रावधान करना चाहिए। ऐसी परिस्थिति से गुजरते परिवार के हौसले की दाद दी जानी चाहिए और ईश्वर से प्रार्थना है कि ऐसी अनहोनी किसी के साथ न हो।
विनायक ठाकुर हर वक्त गरीबों-मजलूमों की सेवा करने के लिए तैयार रहने वाले समाजसेवी मुकेश ठाकुर ने रविवार को जसवां परागपुर विधानसभा की लंडियारा पंचायत में एक लड़की को सिलाई मशीन भेंट की। वहीं उन्होंने जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत में एक अन्य लड़की को भी सिलाई मशीन भेंट की। उन्होंने कहा कि मैंने खुद अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। मुझे समाज सेवा करने से बड़ा आत्मिक सुकून मिलता है।
नरेंद्र डोगरा जयसिंहपुर विधान सभा में आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान जोरों से चला हुआ है। इस सदस्यता अभियान के दौरान लंबागांव के रत्न चौधरी यशपाल चौधरी, विद्या देवी भूरू व अन्य लोगों ने आप का दामन थाम लिया। संगठन मंत्री लक्की पुरी व मंडलाध्यक्ष विक्रम कौंडल, प्रभात कौंडल ने पार्टी का स्मृति चिन्ह दिया। मंडल अध्यक्ष विक्रम कौंडल ने हर वर्ग आम आदमी पार्टी की ओर मुखातिव हो रहा है। आने वाले समय में पार्टी का पूरा परचम लहराएगा।
मनाेज कुमार। कांगड़ा अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय तकीपुर कांगड़ा में शिक्षा, प्रबन्ध तथा समाज के बदलते परिवेश विषय पर राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। कांफ्रेंस का शुभारंभ मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश शिक्षा काउंसिल के अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. सुनील गुप्ता द्वारा किया गया, जब कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पूर्व निदेशक प्रो. कुलवंत राणा ने मुख्य वक्ता के रूप में एवं केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के प्रो. ओएसकेएस शास्त्री और श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स नई दिल्ली के प्रो. एस प्रकाश ने आमंत्रित वक्ता के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के संरक्षक एवं प्राचार्य डॉ. एनएन शर्मा ने अपने स्वागत संबोधन में कहा की एक ग्रामीण क्षेत्र के नए महाविद्यालय में राष्ट्रीय स्तर का आयोजन इसके शैक्षणिक एवं सार्वभौमिक विकास में नए आयाम स्थापित करेगा। कांफ्रेंस विषय का चयन तथा उस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जहां एक ओर शिक्षा का परिवेश बदला है। वहीं, दूसरी और प्रबंध कला तथा नीतियों का अहम योगदान समाज में जागरूकता पैदा कर रहा है। उन्हों ने नई शिक्षा नीति को नए तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में मील पत्थर बताया। मुख्य वक्ता ने शिक्षा प्रबंध तथा समाज के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की तथा कहा की कोविड के बावजूद भी इन क्षेत्रों ने अपना अहम योगदान जारी रखा। आमंत्रित वक्ता डॉ. शास्त्री ने नई शिक्षा नीति चुनौतियों तथा अवसर विषय पर अपना व्याख्यान दिया तथा कहा की चुनौतियों पर विजय पाने तथा अवसरों का सदुपयोग करने हेतु जहां एक ओर शिक्षकों को अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी होगी। वहीं, दूसरी ओर छात्रों तथा अभिभावकों को भी आगे आना होगा। कार्यक्रम सचिव प्रो. श्रुति ने बताया कि समापन सत्र में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के प्राचार्य डॉ. राजेश शर्मा ने मुख्यातिथि जब की राजकीय महाविद्यालय लंज के प्राचार्य डॉ. वेद पटियाल ने सम्मानित अतिथि के रूप में शिरकित की तथा समस्त प्रतिभागियों सम्मानित कर बधाई संदेश दिया। प्रो. श्रुति ने समस्त प्रायोजकों का भी धन्यवाद किया, जिनके सहयोग से कांफ्रेंस का सफल आयोजन संभव हो पाया। इस अवसर पर महावियालय की समस्त टीम शिक्षक डॉ. स्नेह, डॉ. प्रीति डॉ. अश्वनी, प्रो. पवन, विजय, लेखराज ताथा सतपाल के साथ पुस्तकालय अध्यक्ष सविता, जनक राज, मनीष योगेश्वर तथा अन्य स्टाफ सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विनायक ठाकुर विधानसभा देहरा के तहत आने वाली दयाल पंचायत में सोमवार को ग्राम सभा होगी। पंचायत के उपप्रधान अजय कुमार के अनुसार इस दौरान मुख्य रूप से आईआरडीपी का सर्वे किया जाएगा। आरआरडीपी में नाम शामिल करवाने के इच्छुक लोग सोमवार सुबह 11 बजे तक आवेदन पंचायत में जमा करवा पाएंगे। इसके साथ ही मनरेगा के तहत पंचायत में जमा करवा सकते हैं। साथ ही काम करने के इच्छुक लोग भी के उस दिन अपना नाम शामिल करवा सकते हैं।


















































