विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी सुजानपुर से कांग्रेस के विधायक राजेंद्र राणा चैत्र नवरात्र के शुभारंभ पर अपनी कुलदेवी मां ज्वाला के दर्शनों को पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना भी की। राजेंद्र राणा ने कहा कि मां ज्वालामुखी के आशीर्वाद से हिमाचल में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने भाजपा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार लोगों की समस्याओं को हल करने में असफल रही है। आज हिमाचल की सड़कों पर अढ़ाई लाख कर्मचारी है। उन्होंने कहा कि 2003 में जब केंद्र में भाजपा की सरकार थी, तो इन्होंने ओल्ड पेंशन स्कीम को बंद कर दिया था। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को पेंशन मिले। इसके लिए हम विधानसभा के अंदर भी और बाहर भी आवाज बुलंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला ने दिल्ली हाईकमान से बात करके राज्स्थान व छतीसगढ़ की तर्ज पर प्रदेश के कर्मचारियों को पेंशन मिले। इसके लिए एलान किया है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि प्रदेश में महंगाई पर लगाम लगे, प्रदेश का कर्मचारी खुश रहे और प्रदेश के नौजवानों को भी रोजगार मिले। राजेंद्र राणा ने कहा कि नेशनल हाईवे खराब हैं। उनमें गड्ढे लिंक सड़कों से ज्यादा पड़े हैं। प्रदेश का विकास रुक गया है व प्रदेश लगातार कर्जे में डूब रहा है। प्रदेश में महिलाएं पुरुष व नौजवान महंगाई से परेशान हैं। पेट्रोल-डीजल व खाने-पीने की चीजों के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस को आशीर्वाद देती है तो वह महंगाई पर लगाम लगाएंगे व रोजगार उपलब्ध करवाएंगे और प्रदेश को देश में नंबर वन बनाकर शिखर पर पहुंचाएंगे।
विनायक ठाकुर। देहरा केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के वेद व्यास परिसर बलाहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई। परिसर को दो स्मार्ट कक्षाओं में इस कार्य की व्यवस्था की गई तथा प्राकशास्त्री (+2) स्तर के 80 तथा शास्त्री (बीए) स्तर के 75 छात्रों ने भाग लिया। इस संदर्भ में परिसर के अध्यापक वर्ग भी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संयोजन कंप्यूटर शिक्षक अमित वालिया व अमर चंद एवं वेदांत विभाग की शिक्षिका कु मनोज्ञा ने ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. पीबी सब्ब्रामण्यम के दिशा-निर्देश से युक्त समिति द्वारा किया गया।
विनायक ठाकुर सुनहेत बाजार में करणी सेना देहरा के उपाध्यक्ष रमन राणा ने हिन्दू नववर्ष मनाया। इस दौरान उन्होंने अपनी टीम सहित सुनहेत बाजार ओम के झंडे हिन्दू नव वर्ष के उप्लक्षय पर रमन राणा एवम उनकी टीम ने सुनहेत बाजार में ओम के झंडे लगाकर यह विशेष दिवस मनाया। इस दौरान बाजार की दुकानों पर लगभग 30 ओम के झंडे लगाए गए। इस दौरान रमन राणा ने कहा करणी सेना प्रार्थना करती है कि अब कोरोना जैसी भयानक बीमारी से फिर कभी सामना न करना पड़े। लोग खुशहाली से अपना जीवन व्यतीत करें। दुनिया के तमाम कैलेंडर किसी न किसी रूप में भारतीय हिंदू कैलेंडर का ही अनुसरण करते हैं। भारतीय पंचांग और काल निर्धारण का आधार विक्रम संवत ही हैं। इसकी शुरुआत मध्य प्रदेश की उज्जैन नगरी से हुई। यह हिंदू कैलेंडर राजा विक्रमादित्य के शासन काल में जारी हुआ था। तभी इसे विक्रम संवत् के नाम से भी जाना जाता है। विक्रमादित्य की जीत के बाद जब उनका राज्यारोहण हुआ, तब उन्होंने अपनी प्रजा के तमाम ऋणों को माफ करने की घोषणा करने के साथ ही भारतीय कैलेंडर को जारी कर इसे विक्रमी संवत का नाम दिया था।
मनोज कुमार। कांगड़ा एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा के लोअर गर्ल्स हॉस्टल में अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रुप में श्रीमती बिंदु पटियाल (पत्नी डॉ बलजीत पटियाल, प्राचार्य एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा) उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के प्रारंभ में मंजू पार्ती (चीफ वार्डन गर्ल्स हॉस्टल) ने मुख्यातिथि बिंदु पटियाल तथा उनके साथ पधारे प्रो. क्रांति मोदगिल, डॉ नरेश शर्मा (चीफ वार्डन, न्यू बॉयज हॉस्टल) डॉ आशीष मेहता, डॉ कुलदीप सिंह (वार्डन, न्यू बॉयज हॉस्टल) का लोअर गर्ल्स हॉस्टल की तरफ से विधिवत औपचारिक स्वागत पुष्पगुच्छ प्रदान करके किया।कार्यक्रम के आरंभ में छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके महफिल में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया और कहा कि छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सीखने चाहिए, ताकि विपरीत परिस्थितियों में भी स्वयं को सुरक्षित रखा जा सके। प्रो. क्रांति मोदगिल ने छात्राओं को आशीर्वाद दिया। विदाई समारोह में ईशा जम्वाल मिस फेयरवेल, पल्लवी मिस पर्सनैलिटी और अमीषा मिस चार्मिंग चुनी गईं। इस विदाई समारोह में मुख्यातिथि एवं अन्य अतिथियों के अतिरिक्त डॉ. आशीष मेहता, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. यांचन डोलमा, प्रो. निहारिका और प्रो. नंदिनी तथा प्रो. नवनीत कौर (वार्डन गर्ल्स हॉस्टल) तथा छात्रावास की समस्त छात्राएं उपस्थित रहीं। अंत में प्रो मंजु पार्ती ने सभी का इस विदाई समारोह में पधारने पर धन्यवाद किया।
मनाेज कुमार। कांगड़ा हिन्दू सर्व समाज धार्मिक व सामाजिक संगठन कांगड़ा ने हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौका पर आज संगठन के मुख्य कार्यालय कमल बुक स्टोर राजपूत सभा कांगड़ा में इकट्ठे हुए भारत माता की जयघोष के उपरांत राजपूत सभा प्रांगण में मां दुर्गा और भगवान शिव भोले को लड्डुओं का भोग लगाकर पूरे कांगड़ा शहर में नववर्ष के ध्वज लगाने की शुरुआत की। संगठन की ओर से 500 भगवा ध्वज नववर्ष के उपलक्ष्य में बनाए गए हैं, जिन्हें कांगड़ा की हर दुकान पर लगाकर हिंदू नववर्ष का शुभ संदेश दिया जाएगा। ध्वज लगाने का काम संगठन के कार्यकर्ताओं ने जोर-शोर से शुरू कर दिया है, जिसमें कॉलेज रोड, मेन बाजार कांगड़ा, नेहरू चौक कांगड़ा, तहसील चौक कांगड़ा, मंदिर बाजार कांगड़ा, राजपूत सभा कंपलेक्स कांगड़ा और मंदिर बाजार कांगड़ा में भगवा ध्वज लगाए जा रहे हैं। इस मौका पर संगठन के अध्यक्ष श्याम वर्मा उपाध्यक्ष सुमन महाशा, महासचिव विनय गुप्ता, संगठन सचिव हरीश कुमार व कोषाध्यक्ष सुदेश सहोंतरा, कार्यकारिणी सदस्य अशोक वर्मा, अशोक कुमार, जन मानुष सेवा संगठन के अध्यक्ष पंकज ओबरॉय, वरुण त्रेहन (ननी) अन्य समाजसेवी हिंदुत्व से जुड़े लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
अगले सत्र से विज्ञान संकाय होगा आरंभ प्रतिमा राणा। पालमपुर महाराजा संसार चंद मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय थुरल में अगले शैक्षणिक सत्र से विज्ञान संकाय आरंभ किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने महाराजा संसार चंद मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय थुरल के वार्षिक समारोह में मेधावियों को पुरस्कृत करने के उपरांत अपने संबोधन में दी। उन्होंने कहा कि थुरल ग्रामीण क्षेत्र का महाविद्यालय है और छात्रों की सुविधा के लिए यहां साइंस कक्षाएं आरंभ करने की पैरवी मुख्यमंत्री के समक्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि यहां इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र आरंभ करने की अनुमति दे दी गई है। छात्रों की सुविधा के लिए महाविद्यालय में पीजीडीसीए बीसीए के कक्षाएं आरंभ कर दी गई हैं और बीबीबीए कक्षाओं को भी आरंभ किया जाएगा। परमार ने छात्रों को वार्षिक उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि थुरल महाविद्यालय छात्रों अभिभावकों और अध्यापकों की मेहनत से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 21-22 के लिए महाविद्यालय को उत्कृष्ट महाविद्यालय की श्रेणी में सम्मिलित किया गया है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय को विकसित करने के लिए एक करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। इससे पहले महाराजा संसार चंद मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय थुरल के प्रधानाचार्य डॉ अनिल आज़ाद ने महाविद्यालय के वार्षिक समारोह में मुख्यातिथि का स्वागत किया और वार्षिक गतिविधियों से अवगत करवाया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष देश राज शर्मा, मंडल महामंत्री विपिन जम्वाल, ज़िला परिषद सदस्य राजेश धीमान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आंचल राणा, प्रधान थुरल वंदना कुमारी, उपप्रधान अशोक गुलेरिया, बीडीसी सदस्य सपना कटोच और डोली, स्थानीय पंचायत के उपप्रधान देश राज राणा, प्रधान साई राज धीमान, अंतरिक्ष सूद, संजय जम्वाल पीटीए अध्यक्ष सुनील गौतम, सुनील कुमार, देश राज डोगरा सहित तहसीलदार जगदीश चंज, एसडीओ राजेश चोपड़ा और बलदेव चौधरी सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, छात्र और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । जसवां परागपुर सच्चाई के प्रति निडरता से अपनी जिम्मेदारी निभाने वाले परागपुर के 44 वर्षीय समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा का गत रात अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2003 से लगातार जनहित समस्याओं की लडाई लडने वाले संजय शर्मा के निधन की ज्याें ही शुक्रवार सुबह सूचना मिली, तो परागपुर ही नहीं, बल्कि समूचा उपमंडल देहरा व जिला कांगड़ा भर के लोग अचानक सन्न रह गए। हर किसी की जुबान पर एक ही बात थी कि गुरुवार शाम तो सजयं शर्मा ठीक थे, तो अचानक इन्हें क्या हुआ। असल में विगत कुछ माह से लगातार सजय शर्मा हृदय व किडनी रोग से ग्रस्त चल रहे थे। कहा जा रहा है कि गत आधी रात को अचानक सजंय शर्मा की सेहत बिगड़ गई। लिहाजा परिजन उसे तुरंत उपचार हेतु देहरा अस्पताल ले गए, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। संजय शर्मा अपने पीछे एक मासूम बेटा, बेटी व पत्नी को छोड गए हैं।
मनाेज कुमार। कांगड़ा एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा के न्यू बॉयज हॉस्टल में अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्यातिथि के रुप में बिंदु पटियाल (पत्नी डॉ बलजीत पटियाल, प्राचार्य एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा) उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ नरेश शर्मा (चीफ वार्डन, न्यू बॉयज हॉस्टल) ने मुख्यातिथि बिंदु पटियाल तथा उनके साथ पधारे प्रो. मंजू पार्ती (चीफ वार्डन गर्ल्स हॉस्टल) प्रो. नंदिनी तथा प्रो नवनीत कौर (वार्डन गर्ल्स हॉस्टल) का न्यू बॉयज हॉस्टल की तरफ से विधिवत औपचारिक स्वागत पुष्पगुच्छ प्रदान करके किया। इस कार्यक्रम में मंच संचालन आर्य केशवन ने किया। सुशांत और अर्पित की जोड़ी ने गीत प्रस्तुत करके महफिल में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया और कहा कि छात्रावास में छात्र विभिन्न विपरीत परिस्थितियों में रहते हुए भी एक अच्छा जीवन जीने के लिए प्रेरित होते हैं। प्रो. मंजू पार्ती ने कहा कि हमेशा से ही छात्रावास के छात्र महाविद्यालय के गौरव को बढ़ाते रहे हैं। इस विदाई समारोह में मुख्यातिथि एवं अन्य अतिथियों के अतिरिक्त डॉ आशीष मेहता, डॉ कुलदीप सिंह और डॉ अरूणदीप तथा छात्रावास के समस्त छात्र उपस्थित रहे अंत में डॉ नरेश शर्मा ने सभी का इस विदाई समारोह में पधारने पर धन्यवाद ज्ञापन किया।
नोज कुमार । कांगड़ा भाजपा प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी तथा अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के वाइस चेयरमैन ओम प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की मौजूदगी में मिला। शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद करते हुए कहा कि निगम से जिन भी लोगों द्वारा ऋण लिए गए थे, वह वन टाइम सेटेलमेंट के अंतर्गत ऋण पर ब्याज सरकार द्वारा माफ कर दिया गया है। इसके लिए समस्त वर्ग मुख्यमंत्री का धन्यवाद करता है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में संपूर्ण वर्ग भाजपा के पक्ष में वोट डालकर फिर से भाजपा की सरकार बनाएगा। इस शिष्टमंडल में पूर्व प्रधान रविंद्र बाबा, पूर्व बीडीसी बिधि चंद व संजय आदि उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । देहरा उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते वनखंडी में एक बड़ा ही दुखद हादसा पेश आया है, जिसमें एक पिकअप जीप चालक की लापरवाही से एक व्यक्ति का हाथ उसकी बाजू से अलग हो गया हैं। घायल व्यक्ति को उसके कटे हाथ सहित मौके पर मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस के माध्यम से प्राथमिक उपचार हेतु सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया, जहां से उसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रैफर कर दिया गया। मिली सूचना के मुताबिक पिकअप जीप (एचपी-36वी-6580) वनखंडी से देहरा की ओर जा रही थी कि एकदम वनखंडी स्कूल के नजदीक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई, जिससे जीप सवार एक व्यक्ति का मौके पर ही हाथ बाजू से कटकर सड़क पर जा गिरा हाथ कटते ही व्यक्ति खून से लथपथ हो गया। वहीं, यह भी कहा जा रहा है। हादसे की जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त स्थान का मुआयना किया। जीप सवार नाजिर हुसैन पुत्र फकोर दोन निवासी खबली का इस हादसे में हाथ कट गया, जबकि चालक की पहचान अजय कुमार पुत्र प्रकाश चंद के रूप में हुई है। ममले कि पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मनीष ठाकुर।इंदाैरा इस मौके पर पूर्व विधायक मनोहर धीमान ने लोगों की समस्याओं को सुना और कुछ समस्याओं का मौके पर ही हल कर दिया व कुछ का जल्द ही समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर स्थानीय जनता ने मनोहर धीमान को बताया कि क्षेत्र में इस सप्ताह से कनक की कटाई का काम शुरू होने वाला है और हिमाचल सरकार द्वारा कनक की खरीद करने की कोई भी तिथि घोषित नहीं की गई है। वहीं, दूसरी पंजाब में पहली अप्रैल से कनक की खरीद शुरू की जा रही है ओर अगर हम किसान किसी न किसी तरीके से पंजाब में कनक ले जाकर बेचने की सोच ही रहे थे कि पंजाब सरकार ने उनकी उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया है और पंजाब हिमाचल की सीमा से सटे प्रमुख लिंक सड़कों पर पंजाब पुलिस को 24 घंटे तैनात कर दिया है, ताकि हिमाचल के किसान पंजाब में कनक न ले जा सके और अगर कोई ले जाता हुआ पकड़ा जाता है, तो पुलिस द्वारा किसान और पर्चा भी दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पूर्व विधायक मनोहर धीमान ने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि में इस मामले में जल्द ही मुख्यमंत्री से बात करूंगा, ताकि 10 अप्रैल से पहले पहले मंडी खुले और किसानों की कनक खरीदी जा सके। इस अवसर पर उपस्थित जनता को केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याण नीतियों के बारे में अवगत करवाया।
मनोज कुमार हिमाचल करणी सेना के जिला अध्यक्ष आशुतोष चौधरी ने आप का दामन थाम लिया है। धर्मशाला सर्किट हाउस में आप पार्टी के दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सतिंद्र जैन ने आप पार्टी की टोपी पहनाई। बता दें कि दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सतिंद्र जैन कांगड़ा में आयोजित एक छिंज में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे हुए थे। आशुतोष चौधरी पुराना कांगड़ा के रहने वाले हैं। उनके पिता कैप्टन प्रताप चौधरी 1977 में कांगड़ा के विधायक रहे चुके हैं। उनकी माता शशि कांता भी पूर्व पार्षद भी रह चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी हिमाचल करणी सेना के साथ समाज सेवा कर रहे हैं। अब आप पार्टी से जुड़ कर लोगों की सेवा करूंगा। उन्होंने कहा कि आप पार्टी की नीतियां पसंद आई हैं। केजरीवाल की अच्छी नीतियों को मद्देनजर रखते हुए आज ये फैसला लिया है। वहीं उन्होंने कहा कि वे कांगड़ा विधानसभा युवा कार्यकर्ताओं के साथ आप पार्टी को मजबूत और कांगड़ा में सदस्यता अभियान की शुरूवात करेंगे। इस दौरान उनके साथ उनकी माता व धर्म पत्नी भी मौजूद रहीं।
राजकीय उच्च विद्यालय टिप में सत्र 2021-22 में चतुर्थ शिक्षा संवाद करवाया गया। यह कार्यक्रम मुख्याध्यापक मुख्याध्यापक अजय कुमार आचार्य की अगुवाई में करवाया गया। इस दौरान छठी, सातवीं व आठवीं के छात्रों को नवाजा गया। इसके तहत छठी में शिवांशी प्रथम, हिमांशी, द्वितीय शवेता कुमारी द्वितीय, व तनिशा तृतीय स्थान पर रही। वहीं सातवीं की संगीता प्रथम, मालती राणा द्वितीय और रितेश मेहता तृतीय रहा। आठवीं कक्षा मनीश कुमार प्रथम, अंशिका राणा द्वितीय व सचिन मेहता तृतीय रहा। इन सभी छात्रों को रिपोर्ट कार्ड दिए गए। वहीं आठवीं के छात्रों को एलीमेंट्री पास सर्टिफिकेट व मोमेंटो दिए गए। इन छात्रों को मुख्याध्यापक अजय अजय कुमार आचाय ने सम्मानित किया। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान बिशंबर दास, विक्रम राणा, संदीप राणा, अनिता कुमारी, रेणू बाला, राकेश कुमार, रशमा राणा, कल्पना देवी आदि मौजूद रहे।
अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इसमें डॉ.अशीथ कुमार मिश्रा संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा हिमाचल प्रदेश ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित एवं सरस्वती वंदना से किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर एन एन शर्मा ने वार्षिक प्रतिवेदन का मुख्य अतिथि के माध्यम से विमोचन करवा कर प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० एन०एम० शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कॉलेज में वर्ष 2021-22 की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह महाविद्यालय क्षेत्रवासियों के लिए एक उम्मीद की किरण बनकर उभरा है। इस ग्रामीण क्षेत्र में इस संस्था की अत्याधिक जरूरत थी, क्योंकि इस कॉलेज ने उन छात्राओं को उच्च शिक्षा हासिल करने का अवसर प्रदान किया है जो शिक्षा की मुख्यधारा से कट कर उच्च शिक्षा से वंचित हो रहीं थी। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के दृष्टिगत यह संस्था खेल-कूद, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों में भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करती है। उन्होंने कहा कि अल्प काल में महाविद्यालय समस्त आधुनिक सुविधाओं के साथ हाल ही में शुरू की गई विज्ञान कक्षाओं में लैब सुविधाएं भी उपलब्ध करवा दी है। उन्होंने कहा कि यह संस्था क्षेत्र के विद्यार्थियों को घर द्वार पर उच्च शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण सहभागिता निभा रही है। इस अवसर पर प्राचार्य द्वारा स्वयं प्रायोजित पुरस्कारों को समर्पित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि छात्र-छात्राओं को आदर्श नागरिक बनाने तथा उनके चरित्र निर्माण में अध्यायको की मुख्य भूमिका होती है। इस दौरान मुख्यातिथि ने शिक्षा, सांस्कृतिक, खेल क्षेत्र में अव्वल रहने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लंज में 3.50 करोड़ों की लागत से बनने वाले 33 केवी लंज शाहपुर लाइन की आधारशिला रखी। इस 33 केवी लाइन से 17 पंचायतें लाभान्वित होंगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विद्युत क्षेत्र के ढांचागत विकास पर विशेष बल दे रही है। वहीं उन्होंने इसके उपरांत राजकीय महाविद्यालय लंज के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचा11र्य डा. वेद प्रकाश पटियाल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार गुणात्मक शिक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है। शिक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधार के लिए बजट में विशेष प्रावधान रखा गया है। इस वित्तीय वर्ष में शिक्षा क्षेत्र के लिए 8412 करोड़ रुपए बजट का प्रावधान किया गया है। वहीं प्रदेश सरकार सर्वागींण विकास पर ध्यान दे रही है। वहीं इस दौरान उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु बच्चों को 21000 रुपए देने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और कई समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया। वहीं उन्होंने हरिजन बस्ती विद्यासागर के घर से हरिजन बस्ती हार घाड़ तक सड़क निर्माण के लिए 10 लाख, कबियाल-कोडिय़ां सड़कपर पुली निर्माण के लिए 5 लाख तथा डूहकी से सिद्धभेड़ा सड़क निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता राकेश धीमान, अधिशाषी अभियंता पुनीत सोंधी, एसडीओ जितेंद्र प्रकाश, जसबीर सिंह, कुंदन सिंह, तहसीलदार पविन्द्र पठानिया, प्रधान अप्पर लंज रेखाए प्रधान लंज खास आशा कुमारी, पूर्व प्रधान रमेश, प्रांत अध्यक्ष शिक्षा पवन कुमार सहित कॉलेज का स्टाफ व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर। देहरा प्रधानमंत्री मोदी 1 अप्रैल को परीक्षा पे चर्चा विषय पर तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली से प्रातः 11 : 00 बजे देश के विभिन्न छात्रों, शिक्षकों और अभिभवकों से बातचीत करेंगे। इस वार्तालाप का सीधा प्रसारण डीडी नेशनल डीडी न्यूज, डीडी इंडिया आदि चैनलों पर होगा। इसके साथ इसका प्रसारण पीएमओ, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय के यू-ट्यूब चैनलए फेसबुक पर भी होगा। केन्द्रीय विद्यालय नलेटी के स्टूडेंटृस के लिए भी इसका आयोजन करवाया जा रहा है। सभी छात्रों के अभिभावक परीक्षा पे चर्चा 2022 का सीधा प्रसारण देखकर बच्चों के साथ सहयोगी की भूमिका अदा कर सकते हैं।विद्यालय की प्राचार्या स्वाति अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा पे चर्चा के पांचवें संस्करण के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री मोदी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी 2 अप्रैल से शुरू हो रहे ज्वालामुखी मंदिर में चैत्र माह के नवरात्रों के चलते आज एसपी कांगड़ा खुशहाल शर्मा ने मां ज्वालामुखी के दरबार में व्यवस्थाओं को जांचने के लिए औचक निरीक्षण किया, उनके साथ एसडीएम ज्वालामुखी मनोज ठाकुर डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल सिंह व अन्य अधिकारी कर्मचारी व पुजारी वर्ग के लोग उपस्थित थे। इस मौके पर एसपी कांगड़ा ने मां ज्वालामुखी के दरबार में पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। बाद में उन्होंने अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर के चप्पे-चप्पे का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। नवरात्रों में इस बार श्रद्धालुओं को दर्शन करवाने के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाएगी। एसपी कांगड़ा ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं को मंदिर की ओर एक साथ नहीं जाने दिया जाएगा इससे मंदिर में भीड़ इकट्ठी हो जाती है और भगदड़ मचने का खतरा रहता है। इसलिए इस बार लाउडस्पीकर के माध्यम से सूचना दी जाएगी कि श्रद्धालु अपने-अपने होटल गेस्ट हाउस और सराय में डटे रहें। जैसे ही मंदिर में श्रद्धालु कम होंगे, लोड स्पीकर से सूचना दे दी जाएगी और तब यात्री मंदिर में दर्शनों के लिए जा पाएंगे। श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था संभालने के लिए कई अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस बार ड्रोन से भी यातायात व्यवस्था को चेक करने का निर्णय लिया गया है, ताकि शहर में व्यवस्था ठीक-ठाक रहे कहीं पर भी जाम की स्थिति पैदा न हो बेहतर स्थानों पर वाहनों को लगया जाएगा। श्रद्धालुओं को सुविधा पूर्वक शांतिपूर्ण माहौल में दर्शन करवाए जाएंगे। असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस अलग तरह से एक योजना बना रही है, ताकि व्यवस्था खराब ना हो।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में आज मां के एक भक्त संतोष शर्मा निवासी दिल्ली ने परिवार सहित मां ज्वालामुखी के दरबार में हाजिरी लगाई और अपनी नेक कमाई से 1,11000 का नकद चढ़ावा मां ज्वालामुखी के दरबार में भेंट किया। इस मौके पर मंदिर प्रशासन की तरफ से राजेंद्र कुमार ने उन्हें मां ज्वालामुखी की तस्वीर और चुनरी भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि दानी सज्जन अपनी नेक कमाई से यहां मां के दरबार की सेवा के लिए भक्तों की सुविधाओं के लिए दिल खोलकर दान देते हैं। ऐसे दानी सज्जनों का मां ज्वालामुखी के दरबार में स्वागत है।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज ज्वालामुखी में प्रदेश संयोजक करनैल राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों और जिला संयोजक ने भाग लिया प्रथम सत्र में भाजपा प्रदेश सचिव एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रभारी तिलक राज ने संगठनात्मक चर्चा, दायित्व बोध व डाटा पंजीकरण के बारे मैं विस्तार से जानकारी दी। प्रदेश संयोजक करनैल राणा ने प्रकोष्ठ की भूमिका एवं कार्य पर विस्तृत संबोधन दिया द्वितीय सत्र में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा ने हिमाचल प्रदेश की लुप्त हो रही लोक कला संस्कृति के संरक्षण हेतु विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रदेश सह संयोजक नरेश भारद्वाज ने बताया कि 5 मई से पूर्व सभी जिला व मंडल संयोजक के साथ बैठकर करने की तिथियां निर्धारित की जाएगी। बैठक में मंडल भाजपा अध्यक्ष ज्वालामुखी मान चंद राणा भाजपा के जिला महामंत्री अभिषेक उपाध्याय कार्यकारिणी के सदस्य हंसराज, डॉ. परमजीत, सुरेश ठाकुर, रीना ठाकुर, केके भारद्वाज जिला संयोजक रमेश चंद शिमला, किशन वर्मा महासू, रितेश अग्निहोत्री हमीरपुर, अशोक चौधरी कांगड़ा व विवेक देहरा आदि ने भाग लिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट धर्मशाला मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर कांगड़ा जिला के प्रवास पर 30 मार्च को प्रातः 9ः45 बजे कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके उपरांत वे प्रातः 10ः20 बजे राजकीय डिग्री कॉलेज धर्मशाला में 447.80 लाख से बनने वाले मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक का तथा 376.44 लाख रुपए से बनने वाले कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियंिरंग ब्लॉक का शिलान्यास करेंगे।यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इसके उपरांत मुख्यमंत्री 11ः20 बजे पुलिस मैदान में आईएसबीटी धर्मशाला के पास 24 करोड़ रुपए से निर्मित होने वाली अत्याधुनिक मल्टी लेवल पार्किंग, 13 करोड़ रुपए से निर्मित होने वाले ई.बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन के साथ सिटी बस डिपो के निर्माण का शिलान्यास, 2.29 करोड़ रुपए से निर्मित होने वाले 5 एमटीडी क्षमता फीडस्टेक आधारित बायोगैस संयंत्र, धर्मशाला में 5 करोड़ से निर्मित होने वाले ई-शौचालय के निर्माण तथा पांच साल की अवधि के लिए इनके संचालन एवं रखरखाव का शिलान्यास, धर्मशाला में 4.48 करोड़ रुपए के स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत सिटी कन्वेंशन सेंटर का शिलान्यास रखेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री 279.74 लाख से निर्मित खनियारा से रक्कड़ वाया टिल्लू नड्डी रोड का उद्घाटन करेंगे। 1.04 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित हिमाचल प्रदेश कौशल विकास परियोजना के तहत एशियन विकास बैंक द्वारा पोषित मॉडल करियर सेंटर धर्मशाला का उद्घाटन तथा 3.63 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित तहसील धर्मशाला के मोहाल सिद्धबाड़ी में शहरी आजीविका केंद्र के भवन का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री इसके उपरांत सरस मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दोपहर 1ः05 बजे साई मैदान में ऑल इंडिया इंटर जोनल महाविद्यालय स्तरीय पुरूषा खो-खो प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि शिकरत करेंगे तथा 2ः50 बजे डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा पहुचेंगे। मुख्यमंत्री यहां डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ करेंगे। इस यूनिट के अंतर्गत 5 बड़ी मशीनों एवं 2 पोर्टेबल मशीनों को पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप के तहत स्थापित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 2 पुरानी मशीनें भी संस्थान के पास हैं, जिनका उपयोग संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए किया जाएगा। मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव सर्किट हाउस धर्मशाला में होगा और मुख्यमंत्री 31 मार्च को प्रातः 10ः15 बजे कांगड़ा एयरपोर्ट से सिरमौर के लिए रवाना होंगे।
कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की सुचारू मॉनिटरिंग की जाएगी सुनिश्चित फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला कांगड़ा जिला में प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को पोषण दिवस आयोजित किया जाएगा। इसमें कुपोषित तथा कम वजन वाले बच्चों की स्वास्थ्य उपकेंद्रों में स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जाएगी इसके लिए सभी स्वास्थ्य विभाग तथा समेकित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। यह जानकारी डॉ. निपुण जिंदल ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में कुपोषण मुक्त अभियान की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि बच्चों के आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पौषाहार भी वितरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पौषहार का सही उपयोग किया जाए। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के अभिभावकों की काउंसलिंग करने निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कुपोषित और कम वजन वाले बच्चों पर विशेष फोक्स किया जाएगा तथा उनकी नियमित तौर पर मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि बाल विकास परियोजना अधिकारी तथा खंड चिकित्सा अधिकारी प्रत्येक माह की 11 से 14 दिनांक तक कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य को लेकर आवश्यक बैठक आयोजित करेंगे। इसमें कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार संबंधी रिपोर्ट भी साझा करेंगे। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कुपोषित तथा कम वजन वाले बच्चों के घर माह में दो बार आवश्यक विजिट करने के निर्देश भी दिए गए हैं तथा इसकी रिपोर्ट भी भेजने के लिए कहा गया है, ताकि कुपोषित बच्चों की मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि आठ अप्रैल को ग्राम सभा की बैठकों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा वर्कर्स जिंक तथा ओआरएस के उपयोग बारे बच्चों के अभिभावकों को जानकारी भी देंगे। इसके पश्चात मानसून सीजन आरंभ होने से पहले सभी बच्चों के लिए जिंक तथा ओआरएस के पैकेट वितरित किए जाएंगे, ताकि डायरिया इत्यादि की स्थिति से निपटा जा सके। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि 0 से पांच वर्ष के कुपोषित बच्चों के लिए पौषाहार के लिए आवश्यक सूची भी तैयार करने के लिए कहा गया है, ताकि उन बच्चों की डाइट में पौषाहार शामिल किया जा सके। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि कुपोषण से प्रभावित बच्चों की सेहत में सुधार की स्थिति की समीक्षा करने के लिए त्रैमासिक बैठक आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर एडीसी राहुल कुमार, सीएमओ डा गुरदर्शन सहित महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सरस मेला चला हुआ है। इसके तहत धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में हाथ से बनी वस्तुओं की प्रदर्शनी लगी हुई है। इन वस्तुओं में कारीगरों की कारागरी साफ झलक रही है। यही कारण है कि इन हस्तनिर्मित वस्तुओं को खरीदने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। मगर 77 नंबर स्टाल पर चीड़ की पत्तियों से बने उत्पाद लोगों के विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। विशेष डिजाइनिंग में बने हुए उत्पादों में कई तरह के प्राडक्टस हैं। जिनमें टोकरियां, डिब्बे और अन्य तरह के उत्पाद हैं। यह स्टाल हिम पाइन रैता की ओर से लगाया गया है। हिम पाइन रैता की प्रधान सुदर्शना कुमारी ने बताया कि यह उत्पाद चीड़ की पत्तियों से बड़ी मेहनत से बनाए जाते हैं। इसमेंं मास्टर ट्रेनर विक्रम सिंह का भी विशेष योगदान रहता है। वहीं, ये उत्पाद विशेष डिजाइनों में बनाए जाते हैं। यह सारे उत्पाद ईको फ्रेंडली हैं। इन उत्पादों की रेंज 50 रुपए से शुरू होकर 5000 रुपए तक है। इन उत्पादों से जहां वातावरण सुरक्षित रहता है। वहीं, सूखी पत्तियों में आग न लगने से बहुमूल्य जीव-जंतु भी बच जाते हैं।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा जिला नारकोटिक्स स्टेशन द्वारा आज बाद दोपहर में पेट्रोलिंग के दौरान व्यक्ति से चिट्टा बरामद किया गया। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी नूरपुर सुरेंदर शर्मा ने बताया कि आज नारकोटिक्स टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान थ्री व्हीलर ड्राइवर से जिसका (PB-35Q-7647) लखविंदर कुमार उर्फ लक्खा पुत्र हरबिलास ग्राम हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी ढांगू पीर तहसील व जिला पठानकोट जिसकी उम्र 40 वर्ष है, जब उसकी छानबीन की गई, तो उससे 7.65 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया गया। व्यक्ति को गिरफ्तार एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी जल शक्ति विभाग खुंडिया के अधिशाषी अभियंता देश राज धीमान ने लोगों से अपील की है कि गर्मियों का समय आ गया है, जितना हो सके पानी का सदुपयोग करें। पानी व्यर्थ न बहने दें और न ही टूलु पंप का इस्तेमाल करें, अगर फिर भी कोई टूलु पंप का इस्तेमाल करता पकड़ा गया, तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जल जीवन के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इसके संरक्षण के साथ-साथ जरूरत अनुसार इसका प्रयोग किया जाना चाहिए। गर्मी के मौसम में सभी के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाना प्रशासन की प्राथमिकता हैं। साथ नागरिकों का भी दायित्व बनता है कि पेयजल को कहीं पर बर्बाद न होने दें। देशराज धीमान ने कहा कि प्रशासन गर्मी के मौसम को देखते हुए पूरे जिला में आमजन व पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। लोगों को पानी के महत्व को समझते हुए इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्राय: सुनने को मिलता है कि कुछ लोगों द्वारा पानी का आवश्यकता से भी अधिक प्रयोग करने से दूसरे लोगों तक पानी नहीं पहुंच पाता। दिनों दिन बढ़ती गर्मी के मद्देनजर एवं मानवता के प्रति अपना फर्ज निभाने का आह्वान करते हुए नागरिकों से कहा कि पीने का पानी सभी को उपलब्ध हो सकें। इसके लिए पेयजल पाइपलाइनों की लीकेज पर अंकुश लगाना होगा, ताकि अंतिम छोर तक पानी पहुंच सके। उन्होंने कहा कि पानी भरने के उपरांत नल खुले न छोड़े। सभी का यह नैतिक दायित्व बनता है कि जल बचाव के प्रति सक्रिय कदम उठाएं और पानी को बेकार में न बहने दें।
मनाेज कुमार। कांगड़ा कांगड़ा में प्रदेश का पहला उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक खुल गया है, जिसका शुभारंभ मुख्यातिथि तहसीलदार प्रवीण कुमार, पार्षद अशोक शर्मा द्वारा किया गया। वहीं, बैंक प्रबंधक द्वारा मुख्यीतिथियों को सम्मानित भी किया गया। बैंक मैनेजर अशीष माथुर ने बताया कि कांगड़ा में प्रदेश का पहला उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक का विधिवित शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया बैंक लोगों को ज्यादा अच्छी सर्विस देने पर फोकस रहेगा। इसीलिए ये बैंक सेविंग अकाउंट पर 5 फीसदी से ज्यादा का सालाना ब्याज भी ऑफर दे रहा है। साथ ही, अपने सर्विसेज को बेहतर करने के लिए तेजी से काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट या कोई भी इन्वेस्टमेंट सरकारी और प्राइवेट बैंक की तरह ही सेफ होता है। कोई भी घर पर बैठकर इसमें पैसा लगा सकता है। इस मौके पर सुभाष ठाकुर, खनन अधिकारी कुलभूषण शर्मा, अशोक शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
राजेश कतनौरिया। जवाली जवाली विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष निखिल महाजन ने बताया कि आम आदमी पार्टी के साथ आज एक ही दिन में अलग-अलग पंचायतों के लगभग 300 से ज्यादा लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि आज क्षेत्र के लोग भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों से त्रस्त हो चुके हैं और लोगों का इन दोनों ही पार्टियों से मोह भंग हो चुका है और अब तीसरे विकल्प के रूप में लोगों को 'आप' में अपना भविष्य दिखाई दे रहा है। क्योंकि आम आदमी पार्टी ने जो कार्य दिल्ली सरकार में किए हैं, वह बहुत ही सराहनीय है। चाह शिक्षा के क्षेत्र में हो मोहल्ला क्लीनिंग या आम जनता के लिए मुफ्त बिजली महिलाओं और बच्चों के उत्थान के लिए अनेकों सराहनीय कार्य किए हैं और अब हाल ही में पिछले दिनों पंजाब में हुए चुनावों में पंजाब की जनता ने पुरानी पार्टियों को दरकिनार करते हुए आम आदमी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई और अब 2022 में हिमाचल के अंदर भी बहुत बड़ा बदलाव आएगा और अब की बार हिमाचल प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी की सरकार का बनना तय है। हिमाचल के कोने-कोने से एक ही आवाज आ रही है। हिमाचल में अबकी बार आम आदमी पार्टी की सरकार निखिल महाजन ने कहा कि आज प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। क्योंकि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार है और बेरोजगारी महंगाई चरम सीमा पर है। इसलिए अब आम जनता ने बदलाव का मूड बना चुकी है और अब आने वाले समय में विधानसभा क्षेत्र जावली में ही नहीं पूरे हिमाचल प्रदेश के अंदर आम आदमी पार्टी की सरकार बनना तय है। निखिल महाजन ने आम जनता से अपील की है कि आज ही आम आदमी पार्टी के साथ जुड़े अपने क्षेत्र और प्रदेश को एक नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अपना भरपूर योगदान दें। क्योंकि बहुत जल्द आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश में बहुत बड़े बदलाव के साथ आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है।
मनोज कुमार। कांगड़ा लाडली फाउंडेशन के राज्य महासचिव बिलाल शाह ने राज्य अध्यक्ष शालू एवं जिला कांगड़ा के जिलाध्यक्ष बबीता ओबराय की सहमति से जिला कांगड़ा के शाहपुर ब्लॉक गांव ठारू की अंजू भाटिया को लाडली फाउंडेशन शाहपुर ब्लॉक सचिव नियुक्त किया। अंजू भाटिया कई वर्षों से प्रमुख सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब एव लाड़ली फाउंडेशन के साथ मिलकर सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने के लिए हमेशा आगे रहती हैं। महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, पर्यावरण संरक्षण, वन संपदा संरक्षण, कुष्ठरोग की जागरूकता, कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीती को समाप्त करने के लिए अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं। अंजू भाटिया ने कहा कि भविष्य में भी इसके लिए सक्रिय रहेंगी।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर के आम आदमी पार्टी के मंडलाध्यक्ष बिक्रम कौंडल ने आप को मिल रहे समर्थन पर जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि विस क्षेत्र जयसिंहपुर के अंतर्गत सदस्यता अभियान चलाया हुआ है। 6 अप्रैल 'आप' सुप्रीमों, पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान मंडी दौर पर आ रहे हैं, उसमें शामिल होने के लिए सैकड़ों लोग जा रहे हैं। बस रूट समय सारणी जल्दी बताई जाएगी। जनता ने दोनों दलों की नीतियों को वर्षों पहचान लिया है। जिसके चलते लोग उभ चुके हैं, आमजन आप पार्टी से जुड़ रहा हैं। दिन-प्रतिदिन समीकरण हमारे पक्ष में हो रहे हैं। जनता बदलाव चाहती है। आने वाले समय में प्रदेश व आरक्षित विस क्षेत्र जयसिंहपुर में विजय परचम लहराएगा व आम आदमी पार्टी का विधायक होगा। विक्रम कौंडल ने भाजपा व केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार ने पेट्रोल-डीजल, सीमेंट, रेत व बजरी के दाम बढ़ा कर जाहिर कर दिया है कि व युवा व गरीब, किसान विरोधी है। जनता आने वाले समय में एक-एक पाई का हिसाब करेगी। विक्रम कौंडल ने कहा कि भाजपा सरकार पर विश्वास जताया था कि चुनावों के बाद बढ़ती बेरोजगारी व महंगाई पर राहत मिलेगी, लेकिन सरकार ने आज उसी वोट की चोट से गरीब जनता पर मार करी है। आम जनता को उम्मीद थी कि भाजपा सरकार कोई राहत देगी, मगर आम जनमानस पेट्रोल, डीजल व घरेलू गैस वृद्धि का पैकेज मिला। भाजपा सरकार ने गरीबों की कमर तोड़ दी है। दिन-प्रतिदिन महंगाई नए आयाम स्थापित कर रही है, जिसके चलते गरीबों की काफी दिक्कतों परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है। विक्रम काैंडल ने कहा कि सरकार पेट्रोल-डीजल, सीमेंट, रेत व बजरी के दाम बढ़ाने के लिए सिर्फ विधानसभा के पांच राज्यों के चुनावों का ही इंतजार कर रहे थे।
कार्यक्रम में प्रति विधानसभा 5000 कार्यकर्ता लेंगे भाग भाजपा 6 अप्रैल को ही शुरू करेंगी महाजनसंपर्क अभियान और पदयात्रा फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, प्रभारी, सह प्रभारी, मंडल अध्यक्ष बैठक वर्चुअल माध्यम से संपन्न हुई। बैठक में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, संगठन महामंत्री पवन राणा, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल और त्रिलोक कपूर उपस्थित रहे। भाजपा ने बैठक में निर्णय लिया की 6 अप्रैल को भाजपा प्रदेश भर में स्थापना दिवस को एक भव्य कार्यक्रम के रूप में मनाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा की भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम को विधानसभा स्तर पर मानने जा रही है। इस कार्यक्रम में लगभग 5000 कार्यकर्ता प्रति विधानसभा भाग लेंगे। यह कार्यक्रम अपने आप में एक जनसभा के सामान होगा। उन्होंने बताया की इस कार्यक्रम में बूथ स्तर के सभी त्रिदेव जो कि बूथ अध्यक्ष, पलक और बीएलए अपेक्षित होंगे। कार्यक्रम में सभी विधायक, मंत्री, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे और इसमें एक किट का वितरण भी करेंगे, जिसमें भाजपा के झंडे, पटके और त्रिदेव की नाम की पट्टिका होगी। भाजपा पूरे प्रदेश में लगभग 50000 बड़े झंडे लगाने जा रही है। झंडे का साइज 10 फूट होगा। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कहा की 6 अप्रैल को स्थापना दिवस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रातः 10 बजे संबोधित करेंगे। इस संबोधन को सभी कार्यकर्ता टेलीविजन या एलईडी पर कार्यक्रम स्थल पर सुनेंगे। स्थापना दिवस कार्यक्रम के उपरांत भाजपा महाजनसंपर्क अभियान का शुभारंभ करेगी और सभी कार्यकर्ता भाजपा की पदयात्रा में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा की 6 अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन को हम सब भव्य रूप में मनाएंगे। स्थापना दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में अद्भुत जोश देखने को मिल रहा है। इस कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं में नए जोश और ऊर्जा का संचालन होगा। भाजपा का स्थापना दिवस एक प्रभावी कार्यक्रम रहने वाला है।
मनीष ठाकुर । इंदौर इंदौरा के मंड क्षेत्र में मिलवां से लेकर जट्ट वेली रियाली फतेहपुर तक लगभग 4000 एकड़ भूमि पर किसान गन्ने की काश्त करते हैं। किसानों का गन्ना मुकेरियां स्थित इंडियन सुक्रोज लिमिटेड मिल खरीदती है। इसके लिए मिल ने ठाकुरद्वारा में अपना कार्यालय खोला है। मिल किसानों को कई सुविधाएं मुहैया करवाती है। किसान यहीं से सब्सिडी पर दवाएं और गन्ना बेचने की पर्ची तक हासिल करते हैं। चूंकि यहां गन्ने की पैदावार अधिक होती है, इसलिए पंजाब सरकार ने हिमाचल सरकार की डिमांड पर मंड क्षेत्र का गन्ना खरीदने आदेश दिए थे। इसके लिए बाकायदा लिखित में मुकेरियां मिल का यह क्षे़त्र नोटिफाई एरिया घोषित किया है। यही वजह है कि मिल के अलावा दूसरी मिल यहां से गन्ना नहीं खरीद सकती। इस सीजन की कटाई में अमृतसर की एक निजी शुगर मिल के कर्मचारियों ने कुछ स्थानीय लोगों संग मिलीभगत कर मंड सनोर व मंड भोगरवां में अपने दो धर्मकांटे खोल लिए। वहीं इन्होंने किसानों को 72 घण्टों में गन्ने की पेमेंट देने का प्रलोभन देकर गन्ना खरीदना शुरू कर दिया। मिल के ट्रकों द्वारा मंड क्षेत्र से 15 से 20 ट्रक अमृतसर भेजे जा रहे हैं। यहां पंजाब के लोग भी अपना गन्ना बेचने के लिए आ रहे हैं। इन किसानों को हिमाचल के किसी किसान के नाम की कच्ची पर्ची जारी कर ही गन्ना खरीदा जाता है। विडंबना यह है कि अब इन किसानों को पेमेंट लेने के लिए चक्कर काटने पड रहे हैं। मिल मालिक इन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। एक माह से अधिक समय बीत जाने पर भी किसानों को पेमेंट नहीं मिल पाई है। इतना ही नहीं मिल के मुलाजिम अपनी मनमर्जी से ही गन्ने की खरीद कर रहे हैं। एक ट्राली को खाली करने के लिए चार-चार दिन लगाए जा रहे हैं। चेहते किसानों का गन्ना पहल के आधार पर खरीदा जा रहा है, जबकि अन्य किसानों को धक्के खाने पड़ रहे हैं। प्रताड़ित किसानों ने नाम न लिखने बताने की शर्त पर मीडिया को बताया कि मुकेरियां शुगर मिल तो 15 से 20 दिन में हर किसान की गन्ने की पेमेंट कर देती है और अब तो इस महीने से पेमेंट भी नकद कर दी है। अमृतसर मिल के स्टाफ व स्थानीय लोगों के झांसे में आकर हमने गन्ना तो इन्हें बेच दिया पर अब पेमेंट के लिए उन्हें बार-बार धर्मकांटों पर चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। अमृतसर की इस शुगर मिल द्वारा धर्मंकांटों पर गन्ना तुलाई करने के हिमाचल के किसानों के नाम एक कच्ची पर्ची बनाई जा रही है और गन्ना तोलकर उस पर्ची की एक कच्चे रजिस्टर में एंट्री की जा रही है। गन्ने को ट्रकों में लोड कर जब मिल में ले जाया जाता है तो ट्रक की पर्ची पंजाब के किसानों के नाम की बनाई जाती है। मिल कर्मचारी धर्मकांटों पर द किसानों की कच्ची पर्ची को अपने पास रख लेते हैं। रजिस्टर के हिसाब से उनके गन्ने में कटौती कर उनको पैसे का भुगतान कर रहे हैं। अब तो मिल द्वारा गन्ना भी कम खरीदा जा रहा है और दर्जनों किसानों की लाखों रुपए की पेमेंट लटकी हुई है। उक्त मिल के गेट के बाहर पंजाब के किसानों ने धरना देना शुरू कर दिया है। किसानों ने बताया के हम तो अमृतसर जाकर मिल के सामने धरना देकर भी पेमेंट की मांग नहीं कर सकते। अमृतसर मिल में भेजे गए एक किलो भी गन्ने का रिकॉर्ड उनके नाम नहीं है। इसका कारण यह है कि मिल द्वारा गन्ना तो हिमाचल के किसानों से खरीद गया पर पेमेंट की पर्चियां पंजाब के चहेतो किसानों के नाम बनाकर पंजाब सरकार से बोनस के नाम पर एक मोटी रकम बसूलने की तैयारी हो रही है। इस मिल में हिमाचल के किसानों द्वारा भेजे गए गन्ने पर सीधा सीधा 35 रुपए प्रति क्विंटल का मिलने बाला अनुदान यह मिल के कर्मचारी ही डकार जाएंगे। यही नहीं कुछ दिन पहले हिमाचल सरकार द्वारा भी अपने गन्ना काश्त किसानों को पंजाब की तरह 35 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बोनस देने के बारे में चर्चा हुई थी। चर्चा के अनुसार बेचे गए गन्ने पर मंड के किसानों को फायदा नहीं होगा। गन्ने की पर्चियां पंजाब के किसानों के नाम पर जारी हुई हैं। अब बात करं मुकेरिया शुगर मिल की तो उक्त मिल वर्षों से मंड क्षेत्र का गन्ना खरीद रही है। यहां तक कि किसानों को गन्ना बिजाई से लेकर मंडीकरण तक की सुविधा दे रही है। गन्ना हिमाचल के किसानों के नाम रजिस्टर्ड किया गया है और किसानों के नाम ही पर्ची जारी होती है। अगर हिमाचल सरकार बोनस जारी करती है तो किसानों का डाटा मुकेरियां मिल से लिया जाएगा। जिस किसान ने जितना भी गन्ना मुकेरियां मिल को बेचा होगा प्रदेश सरकार उसके हिसाब से बोनस जारी कर सकती है।
नरेंद्र डाेगरा। पंचरूखी जिला स्तरीय मेला सलियाणा विधायक रविंद्र धीमान द्वारा आज झंडा रस्म के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बीडीओ ऑफिस पंचरुखी से सलियाणा लखदाता मंदिर तक निकाली गई। मंदिर में पूजा-अर्चना की गई फिर कुश्ती ग्राउंड में मेले का शुभारंभ करवाया गया। उन्होंने कहा यह मेला 29 मार्च से पहली अप्रैल तक चलेगा। मेले में 3 सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया गया है और पहली अप्रैल को मेले का समापन विधायक द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सांस्कृति संध्या में 29 मार्च को इंदु गोस्वामी सांसद राज्यसभा व वशिष्ठ अतिथी के रूप में विधायक नगरोटा बगवां अरुण कुमार उपस्थित रहेंगे। 30 मार्च को वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया व त्रिलोक कपूर चेयरमैन "वूल फेडरेशन उपस्थित रहेंगे। 31 मार्च को मुख्यातिथि विक्रम सिंह उद्योग परिवहन श्रम रोजगार परिवहन बैजनाथ के विधायक मुल्क राज प्रेमी विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि पहली अप्रैल को मेले का समापन किया जाएगा। मेले के शुभारंभ अवसर पर उन्होंने लखदाता मंदिर में पूजा-अर्चना की गई और ढोल-नगाड़ों के साथ मेले का शुभारंभ किया गया और मेले में लगाई गई विभागीय प्रदर्शनी का भी अवलाेकन किया गया। इस अवसर पर मंडला अध्यक्ष राम रतन शर्मा, मेला कमेटी अध्यक्ष तहसीलदार पालमपुर सार्थक शर्मा, वीडीओ राजस्वेर भाटिया, भाजपा के मीडिया प्रभारी प्रकाश चंद, महामंत्री राज वालिया, सचिव जन्म सिंह पठानिया गड़ियाडा पंचायत की प्रधान सरिता कुमारी, सलियाणा प्रधान सुरेश कुमार, उपप्रधान संजीव, नरेंद्र धीमान, पंकज शर्मा, प्रकाश, हेमराज, सुभाष व्यास, जीएस कलसी पूर्व प्रधान, श्रेष्ठा देवी जिला परिषद, सुलक्षणा देवी व डीडीसी अनुराधा शर्मा सहित कई लाेग उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने कहा कि प्रदेश में वर्ष भर विभिन्न अवसरों पर मेलों का आयोजन किया जाता है, जो समाज में समरसता और मेलजोल की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। साथ ही हमारी समृद्ध संस्कृति एवं परंपराओं का संरक्षण एवं संवर्धन भी करते हैं। सरवीन चौधरी आज नेरटी में छिंज मेले का शुभारंभ करने के उपरांत बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है तथा प्रदेश भर में विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग अवसरों पर आयोजित होने वाले मेलों के आयोजनों के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने मेला कमेटी को 31000 हजार रुपए देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने अखाड़े में बैठने के लिए सीढ़ियां बनाने के लिए 2 लाख, मंच के ऊपर शेड बनाने के लिए 1.50 लाख की घोषणा की। वार्ड-7 भैरों में 5 लाख लंगर शेड के लिए दिए गए हैं, जिसका काम शीघ्र शुरू किया जाएगा, उसके लिए 2 लाख अतिरिक्त देने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया। इससे पहले मेला कमेटी प्रधान किशोरी, उप प्रधान शेरू ग्राम पंचायत प्रधान रजनी देवी तथा मेला कमेटी सदस्यों ने मुख्यातिथि का उपहार देकर सम्मान किया। इस अवसर प्रधान ग्राम पंचायत ततवानी मधु, राजीव भारद्वाज, बख्शी चौधरी, अश्वनी धीमान, तिलक शर्मा, दीपक अवस्थी, दीपक सोनी, अश्वनी चौधरी, किशोरी लाल, राहुल, अंकु, नन्दु, नंदन, मिंटु, संजय, प्रभात व घुंगा के अलावा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी राजकीय महाविद्यालय मझीण में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान ज्वालामुखी के विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला ने बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में शिरकत करने के उपरांत उपस्थित छात्रों, अभिभावकों व प्राध्यापकों और क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जयराम सरकार ने शिक्षा के उत्थान के लिए 8712 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया है, ताकि छात्रों को गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा की छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और सामाजिक गतिविधियों व समाजसेवा में भी भाग लेना चाहिए। उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रहना चाहिए और अपने माता-पिता अध्यापकों का नाम रोशन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र खेलों में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करके अपने भविष्य को संवार सकते हैं। सरकार खिलाड़ियों के लिए कई योजनाएं चला रही हैं, खिलाड़ियों को नौकरी में भी सरकार मौका दे रही है। उन्होंने बताया की मझीन क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए 27 करोड़ 35 लाख 50 हजार खर्च किए गए हैं। उन्होंने बताया की 4:50 करोड़ रुपए की लागत से शीघ्र ही मझीन का कॉलेज भवन बनकर तैयार होगा। उन्होंने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बच्चों को 21000 रुपए की राशि दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि महाविद्यालय के नए भवन का निर्माण जल्दी शुरू होगा। उन्होंने कॉलेज के सफल कार्यक्रम के लिए महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ को बहुत-बहुत बधाई दी। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य बलजीत जमवाल पीटीए प्रधान सुरेंद्र कुमार भाजपा नेता रामस्वरूप शास्त्री अनिल धीमान व अन्य कई लोग उपस्थित थे।
पालमपुर रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) के तहत भवारना सिविल अस्पताल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि वर्तमान वित्त वर्ष में आरकेएस के तहत अस्पताल में विभिन्न सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के लिए 42 लाख 91 हजार का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को मुफ्त ईलाज और मुफ्त दवाई उपलब्ध करवाने की दिशा में गंभीर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना में लोगों को मुफ्त ईलाज की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है । उन्होंने कहा कि इस अस्पताल को सुदृढ़ कर सभी प्रकार की आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता का सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रदेश में लोगों की सुविधा के लिए 108 और 102 निःशुल्क एंबुलेंस सुविधा संचालित की जा रही है। संबंधित कंपनी को इनका सुचारू संचालन सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अस्पताल में 7 लाख रुपए की लागत से स्थापित एक्स-रे मशीन का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य से संबंधित सभी कल्याणकारी योजनाओं को अस्पताल प्रशासन से धरातल पर उतारने का आग्रह किया। बैठक में बीएमओ भवारना दिलावर सिंह, तहसीलदार पालमपुर सार्थक शर्मा, खंड विकास अधिकारी भवारना संकल्प गौतम, भाजपा मंडलाध्यक्ष सुलह कैप्टन देशराज शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत भंडगवार सोनिया, उपप्रधान शिवालिक नरयाल, सीडीपीओ भवारना अनिल कौल व प्रदेश भाजपा कार्य समिति के सदस्य तनु भारती सहित अस्पताल का सभी स्टाफ उपस्थित थे।
मनोज कुमार। कांगड़ा पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने तीसरे चरण में जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत गांव के युवाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रू-ब-रू हुए व नौजवानों को गांव-गांव में जाकर ठाकुर जयराम सरकार की जनहित योजनाओं को पहुंचाने के लिए कमर कस लेने को कहा। उन्हाेंेन ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी सड़कें मेरे समय काल में निकली हुई हैं और चौंधा-सपड़ी सड़क का काम शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री ठाकुर जयराम सरकार को सबका साथ सबका विकास डबल इंजन की सरकार का कमाल है। पूर्व विधायक ने कहा की पिछले दस वर्ष के अध्याय में हमारे विरोधी विधायक ने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र विकास कालायुग काला अध्याय गिना जा रहा है व विधायक काला चश्मा डाल कर घूम रहे हैं, इन्हें अंधेरा नजर आ रहा है। ठाकुर जयराम सरकार ने 70 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष की उम्र में पेंशन देने का प्रावधान कर दिया है। हर बुजुर्ग चाहे पुरूष हाे या महिला को 60 वर्ष पूरे होने पर पेंशन का लाभ पहुंचेगा। इसमें जात-पात व इनकम सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं पड़ेगी। आयु सीट सर्टिफिकेट पर पेंशन खातों में आ जाएगी। विरोधी पार्टियां दस वर्षाें में किसी के खाते में एक पैसा नहीं डलवा सके। कोई गांव में ठाकुर जयराम सरकार ने नरेली खड्ड पर 3 करोड़ रुपए का पुल काे बनाया गया है। कांगड़ा व नगरोटा बगवां विधानभा को पुल डाल कर आपस में जोड़ दिया। मकान बनाने के लिए खातों में पैसा भेजा जा रहा है, सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। इस अवसर पर पंचायत उप प्रधान रामकृष्ण लालू, बीडीसी उपाध्यक्ष भाटिया, सुनील भाटिया व पंचायत के सभी पंच व ग्रामीण मौजूद रहे।
21 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन पेयजल योजना का निर्माण कार्य अंतिम चरण पर मनाेज कुमार। कांगड़ा विधायक पवन काजल ने कहा कि चार महीने भीतर हार जलाड़ी -दौलतपुर व साथ लगते ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को 24 घंटे पीने के पानी की सुविधा मुहैया करवा दी जाएगी। लगभग 21 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन पेयजल योजना का निर्माण कार्य अंतिम चरण पर है। काजल सोमवार को 'आपका विधायक आपके घर द्वार' कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत हार जलाड़ी में ग्रामीणों से रू-ब-रू होते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा हार जलाड़ी को नंदरुल गांव से जुड़ने के लिए बनेर खड्ड पर पुल का निर्माण कार्य जारी है। लगभग 4 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे इस पुल के निर्माण बाद चंगर क्षेत्र की लगभग डेढ़ दर्जन पंचायत के बाशिंदों को लाभ होगा। उन्होंने कहा राह से संगम रोड, हार जलाड़ी से गोठां जनियान रोड, दौलतपुर खेल मैदान से टटवाल लाहड़ रोड की फाइल फॉरेस्ट क्लीयरेंस के लिए डीएफओ के माध्यम से प्रदेश सरकार को भिजवा दी गई हैं और वन मंत्रालय की स्वीकृति मिलते ही विधायक प्राथमिकता के आधार पर इन सड़कों का निर्माण करवा कर ग्रामीणों को घर द्वार पर यातायात सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। लगातार बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार को दोषी ठहराते हुए काजल ने कहा कि डबल इंजन सरकार प्रदेश का विकास करवाने में नाकाम रही है। काजल ने गांव के छह महिला मंडलों को दस-दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता भी जारी की। इस मौके पर राज कुमार प्रधान हार जलाड़ी में विधायक पवन काजल से बनेर खड्ड पर पुल का निर्माण शीघ्र करवाने की मांग रखी। बोध राज उप प्रधान, परीश कुमार पंचायत समिति सदस्य, सुनीता देवी वार्ड पंच, मनीषा देवी, अंजू वाला, पुष्पा देवी, अंजली देवी, संताेष कुमारी, कृष्ण कुमार, गयात्री देवी, आशा देवी, विनता देवी, अंजू देवी, सरोज कुमारी, सुमन लता, सरदार गुरदियाल सिंह, बल सिंह, मीना देवी, बलवीर सिंह गोगा, अमर नाथ, जगदीश चंद, प्यारे लाल व मनोहर लाल भी उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर। देहरा एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर ने बताया कि उपमंडल देहरा के संसारपुर टेरेस में 29 मार्च को आयोजित होने वाले ड्राइविंग टेस्ट व वाहनाें की पासिंग को प्रशासनिक कारणों से रद्द कर दिया गया है। उन्हाेंने कहा कि अगली तिथि आने पर सूचित कर दिया जाएगा।
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला के सौजन्य से विकास खंड प्रागपुर के कोटला बेहड़ के राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय कोटला बेहड़ के प्रांगण में जिला स्तरीय आस-पड़ोस युवा संसद का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में बिक्रम ठाकुर परिवहन एवं उद्योग मंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार उपस्थित रहे एवं मुख्यवक्ता एवं प्रवक्ता के रूप में डॉ दिनेश शर्मा तथा तहसीलदार जसवां अंकित भी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत जिला युवा अधिकारी नरेश शर्मा द्वारा मुख्यातिथि के अभिवादन द्वारा हुयी एवं ज्योति प्रज्ज्व्लन किया गया। जिसमें राजकीय महविद्यालय द्वारा मुख्यातिथि को नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला की ओर से हिमाचली टोपी ओर समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत मुखयतिथि द्वारा महविद्यालय की मुखयध्यापिका रजिंद्रा को सम्मानित किया गया। उसके पश्चात मंत्री द्वारा कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं प्रवक्ता डॉ दिनेश शर्मा एवं तहसीलदार अंकित कुमार को सम्मानित किया गया। इसके उपरांत कार्यक्रम में उपस्थित युवा मंडलों को मंत्री द्वरा नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला के सौजन्य से 5 युवा मंडलों को खेल सामग्री वितरित की गई एवं मंत्री द्वारा नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला के सौजन्य से 25000 रुपए का इनाम जो हर वर्ष उत्कृषठ युवा मंडल को दिया जाता है। शहीद भगत सिंह युवक मंडल धलूं को प्रदान किया गया। इसके पश्चात जिला युवा अधिकारी नरेश शर्मा द्वारा नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला द्वारा किए जाने वाले कार्यों एवं कार्यक्रमों बारे में बताया गया। इसके साथ ही मुख्य वक्ता तहसीलदार अंकित ने मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुये नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला द्वारा किए जाने वाले कार्यों की सराहना की। साथ ही प्रवक्ता डॉ दिनेश शर्मा ने क्षेत्र के लोगों एवं बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए कहा। नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला की लेखा एवं कार्यक्रम सहायक नीलम चौधरी ने मंत्री बिक्रम ठाकुर एवं अन्य सभी उपस्थित प्रतिभागियों का अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। इसके बाद मंत्री ने अपना अभिभाषण देना शुरू किया, जिसमें उन्होंने कार्यक्रम में बतौर मुख्याथिति बुलाने पर नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला का धन्यवाद किया एवं नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला द्वारा चलाए जा रहे युवा कार्यक्रमों की सराहना की एवं युवाओं से आग्रह किया की वे इन कार्यक्रमों मे बढ़-चढ़कर भाग लें एवं उन्होंने आग्रह किया की इस तरह के कायकर्मों को नेहरू युवा केंद्र युवा शक्ति तक पहुंचाए, ताकि युवा शक्ति प्रेरित होकर देश की तरक्की में अपनी अहम भूमिका निभा सकें। इसके पश्चात नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला की लेखा एवं कार्यक्रम सहायक नीलम चौधरी ने मुखयतिथि एवं सभी अतिथियों का धन्यवाद किया एवं भविष्य में भी नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला के कार्यक्रमों में भाग लेने का आह्वान किया। इस माैके पर नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला के स्वयंसेवी सुख सागर, रिशु कुमार, इंदू बाला, राजेश कुमार व नेहा कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित रही एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
विनायक ठाकुर। देहरा हिमाचल प्रेदश अपने कला कौशल और पारंपरिक हस्तशिल्प एवं हथकरघा कौशल के लिए विश्व प्रसिद्ध है। अतः प्रदेश में हस्तशिल्प एवं हथकरघा उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए जयराम सरकार संकल्पबद्ध है। जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के अलोह में जनसंवाद स्थापित करते हुए उद्योग व परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हस्तशिल्प कलाओं के संरक्षण के लिए प्रदेश भर के पारंपरिक हस्तशिल्पियों, बुनकरों व अन्य कारीगरों को समय-समय पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश में 108 प्रशिक्षण केंद्र चलाए जा रहे हैं, जिनमें प्रशिक्षणार्थियों को प्रतिमाह प्रदान की जाने वाली राशि को 950 रूपए से बढ़ाकर 2400 रूपए किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्रदान करने वाले प्रशिक्षकों को दिए जाने वाले मानदेय को भी 5000 रूपए प्रतिमाह से बढ़ाकर 7500 रूपए प्रतिमाह किया गया है। साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत सभी प्रशिक्षणार्थियों को सरकार द्वारा खड्डियां व टूलकिट मुफ्त बांटी जाती है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के अंतर्गत विभिन्न कलाओं में 279 प्रशिक्षण केंद्र चलाए जा रहे हैं, जिनमें लगभग 4000 बुनकरों और कारीगरों को प्रशिक्षित किया गया है। उद्योग मंत्री ने बताया कि इसी प्रकार कई अन्य सहायताएं भी हथकरघा उद्योगों को उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल की पहचान और कौशल को विश्व में स्थापित करने में यह हस्तशिल्प और हथकरघा उद्योग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस अवसर पर उद्योग मंत्री ने अलोह में विभिन्न नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगों की समस्याओं को विस्तार से सुना। बिक्रम ठाकुर ने जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकत्म का मौके पर निपटारा किया और शेष के समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
राजेश कतनौरिय। जवाली जवाली विधानसभा कि काव्य वर्षा द्वारा लिखी लघु फिल्में, कविताएं देश व प्रदेश के लोगों को काफी पसंद आ रही है। वहीं, 'द पिल्लो' लगभग एक वर्ष से लगातार अलग-अलग फिल्म महोत्सव में दिखाई जा रही है। एक बार फिर एक बड़े फिल्म महोत्सव में इस फिल्म 31 मार्च को दिखाया जाएगा, जो कि बैंगलोर व कर्नाटक में आयोजित होगा। वन अर्थ अवार्ड्स 2022 फिल्म महोत्सव में यह हिमाचल से एक अकेली फिल्म है, जो वहां पर दिखाई जाएगी। इससे पहले 'द पिल्लो' 7 फिल्म महोत्सव में दिखाई जा चुकी है और 2 अवार्ड्स भी अपने नाम कर चुकी है। काव्य वर्षा की एक और लघु फिल्म 'गुड बाय पापा' आज 28 मार्च शाम 4 बजे रिलीज हुई। काव्य वर्षा ने पत्रकारों को बताया कि 'समाज' और 'द पिल्लो' की तरह यह फ़िल्म भी उनके दिल के बहुत करीब है और सभी को बहुत पसंद आएगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में पिछले चार वर्षों के दौरान विद्युत विभाग द्वारा 7 करोड़ 50 लाख की धनराशि विभिन्न विकास कार्यों पर व्यय की गई है। यह जानकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने आज शाहपुर में 22 लाख से बनने वाले जेई कम रेस्ट रूम के शिलान्यास के उपरान्त उपस्थित जनसमूह को संबाेधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त विद्युत विभाग द्वारा ही शाहपुर में 10 करोड़ 75 लाख के विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर हैं, जिनके पूरा हो जाने पर लोगों को अच्छी और सुचारू विद्युत सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि रजोल में 4 करोड़ 50 लाख से 33/11 केवी सब स्टेशन का कार्य पूरा कर लिया गया है। विद्युत व्यवस्था में सुधार हेतु 90 लाख से 25 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। 70 लाख व्यय करके 8000 मीटर नई एचटी लाइन बिछाई गई है। 15.55 किलोमीटर की 3 फेस तथा सिंगल फेस की नई लाइनें डाली गई हैं और इन पर 58 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रोशनी योजना के अंतर्गत शाहपुर विद्युत मंडल के अंतर्गत 6 लाख व्यय करके 193 परिवारों को निःशुल्क बिजली के कनेक्शन लगाए गए हैं। सामाजिक न्याय मंत्री ने बताया कि 85 लाख से 8 किलोमीटर एचटी लाइन डाली जा रही है। 58 लाख से 13 किलोमीटर थ्री फेस तथा सिंगल फेस विद्युत लाइन डालने का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त विद्युत विभाग द्वारा विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर हैं और इनको शीघ्र पूरा करने के निर्देश विभाग को दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि नोली में पिछले 3-4 सालों से वहां के लोगों को बिजली की समस्या थी, अब वहां पर उस समस्या को दूर कर दिया गया है। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को गर्मी के मौसम के मद्देनजर और अधिक सजग रहने को कहा, ताकि लोगों को बिजली की सुविधा सुचारू रूप से मिलती रहे। सरवीन चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 60 यूनिट तक की बिजली खपत के लिए जीरो बिलिंग का निर्णय लिया है, जिससे प्रदेश के लगभग 4.50 लाख बिजली उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और पेंशन का लाभ लेने के लिए वार्षिक आय सीमा को मौजूदा 35000 रुपए से बढ़ाकर 50000 रुपए किया गया है। अधिशासी अभियंता ई. पुनीत सोंधी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया व विभाग द्वारा करवाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। इससे पूर्व सामाजिक न्याय मंत्री ने शाहपुर में लोगों की समस्याओं को भी सुना। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता विद्युत ई. राकेश धीमान, अधिशासी अभियंता जल शक्ति सुमित ठाकुर, गज परियोजना अभियंता चरण सिंह, सहायक अभियंता अनिल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट दीपक अवस्थी, शिक्षक महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष पवन, नगर पंचायत शाहपुर पार्षद निशा शर्मा, शुभम, सहायक अभियंता ई. जसबीर घराटी, जितेेंद्र, कुंदन, कनिष्ठ अभियंता अशोक, सतनाम, अरविंद, सिद्धांत, करतार व नवीन के अलावा बिजली विभाग का स्टाफ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
राजेश कतनौरिय। जवाली जवाली विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत सिद्धपुरधड़ के वार्ड-6 के निवासी को पंचायत प्रधान व उप प्रधान ने खाद्य समाग्री का वितरित किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधान पूनम धीमान व उपप्रधान महेश चंबियाल ने बताया कि हमारी पंचायत में पूर्व उपप्रधान सुरेश कुमार धीमान जो कि कैंसर से पीड़ित थे और वो भरमाड़ में एक आरा मशीन चलाते थे। लंबी बीमारी के चलते उसने जो भी पैसा था, वो सारे का सारा खर्च हो गया और उसकी मौत भी हो गई। पंचायत प्रधान व उपप्रधान को लोगों ने बताया कि यह परिवार दाे वक्त की राेटी के लिए भी लाचार हो गया है। इस परिवार के पास कमाई का कोई साधन नहीं है, तो प्रधान व उपप्रधान ने अपनी तरफ से राशन दिया। सुरेश कुमार की पत्नी आशा देवी (60) ने बताया कि मेरा एक लड़का जिसका नाम अंकुश कुमार (32) है, वह भी गंभीर बीमारी से ग्रस्त है और मेरी लगभग एक वर्ष की पोती है, वो भी बीमार रहती है और टांडा मेडिकल अस्पताल में उपचाराधीन है। पीड़िता ने बताया कि हमारी हालत ऐसी हो चुकी है कि हमारा कोई भी साथ नहीं दे रहा है, जब मेरे पति जिवित थे, तब लोगों की हमने बहुत मदद की, लेकिन आज हालात ऐसे हो गए हैं कि हमें दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं हो रही है। पीड़िता ने बतायक कि कई बार तो चावलाें में नमक डालकर अपना पेट भर रहे हैं। पंचायत प्रधान पुनम देवी व उपप्रधान महेश चंबियाल ने प्रदेश के समाज सेवकों से मांग की है कि इस परिवार को थोड़ा-थोड़ा दानदेकर इसकी मदद करें, ताकि आशा कुमारी अपनी पोती और बेटे का ईलाज करवा सके। स्टेट बैक ऑफ इंडिया भरमाड़ का खाना नंबर 11689759348 है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। गगल (कांगड़ा) 10 फरवरी को इच्छी गांव से लापता परमजीत लखनऊ के एक आश्रम में िमली है। इस संबंध में गगल पुलिस थाना के प्रभारी पुष्पराज ने बताया कि परिजनाें ने उसके लापता हाेने की िरपाेर्ट 11 फरवरी को गगल पुलिस थाना में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते लापता महिला काे मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे ढूंढ लिया है। 22 मार्च को गगल से लखनऊ के लिए पुलिस टीम रवाना हुई थी और 27 मार्च को लखनऊ से लाकर महिला को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। महिला के पति विनय कुमार और ससुर ने परमजीत काे ढूंढने पुलिस का धन्यवाद किया। पुलिस ने बताया के महिला की कुछ दिनों से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। फरवरी महीने में उसकी मुलाकात टांडा मेडिकल कॉलेज में लखनऊ की एक युवती से हुई थी, जो यहां ट्रेनिंग करती थी। उसने बताया था कि लखनऊ के प्रयागराज में एक आश्रम है, जहां पर मानसिक रोग सत्संग सुनने से दूर हो जाते हैं। इस पर महिला 10 फरवरी को लखनऊ के प्रयागराज आश्रम में चली गई थी। जब आश्रम में सत्संग सुन रही थी, तो उसी वक्त पुलिस ने उसे ढूंढ लिया। पुलिस उसे वापस घर ले आई और स्वजनों के हवाले कर दिया।
मनीष ठाकुर। इंदौरा स्प्रिंग कार्निवल एपीएस कंदरोड़ी द्वारा की गई एक महान पहल है, जो कि 22 से 28 मार्च तक स्कूल परिसर में आयोजित की गई। छात्रों ने बड़े उत्साह और जोश के साथ इसमें भाग लिया। सभी बच्चों ने इसका आनंद लिया। कार्निवल के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों गायन, संगीत बैंड, नृत्य, कराटे खेल व मनोरंजक खेल से बच्चों ने बहुत कुछ सीखा। इन गतिविधियां ने बच्चों को अपने दम पर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस शिविर द्वारा बच्चों ने अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाया। इस समारोह का समापन 28 मार्च को हुआ, जिसमें विद्यालय प्राचार्य दीप्ति शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार वितरण करके बधाई दी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ा कांगड़ा से चंडीगढ़ के लिए निकले कांगड़ा के प्रतिष्ठित व्यापारी, जिनका शव संदिग्ध हालात में सुबह रानीताल के रसूह चाैक के पास पड़ा मिला। मिली जानकारी के अनुसार मटौर-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे कांगड़ा उपमंडल के रसूह क्षेत्र में कांगड़ा के प्रतिष्ठित व्यापारी का संदिग्ध हालात में शव बरामद हुआ है। शव की शिनाख्त कांगड़ा के एक इलेक्ट्रिकल व्यापारी राजीव वर्मा के रूप में हुई है। प्रारंभिक दृष्टि में यह मामला हत्या का लग रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही रानीताल पुलिस चौकी से टीम मौके पर पहुंची। वहीं, देहरा से पुलिस उपाधीक्षक अंकित शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर मृतक के स्वजन को भी बुलाया गया और शव की शिनाख्त की गई है। पंचायत रानीताल की प्रधान प्रवीण बाबी भी मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है राजीव वर्मा रविवार रात्रि चंडीगढ़ जाने के लिए कांगड़ा बस अड्डा पहुंचे थे, जहां राजीव वर्मा के बेटे ने उन्हें बस लेने के लिए छोड़ दिया था, लेकिन राजीव वर्मा राजीव वर्मा का शव रानीताल के रसूख के पास सुबह देखा गया, जिसकी जानकारी रानीताल पुलिस चौकी को दी गई। पुलिस टीम यह जांच में जुटी है कि राजीव वर्मा का शव यहां कैसे पहुंचा और रविवार रात्रि उसके साथ क्या हुआ। राजीव के सिर पर गहरी चोट के निशान भी हैं और गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई बताई जा रही है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि बड़ी दरिंदगी से राजीव को मौत को घाट उतारा गया है। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही खुलासा होगा की राजीव की मौत कैसे हुई। राजीव वर्मा कांगड़ा के वार्ड आठ में अपने परिवार के साथ रहते थे और कांगड़ा पेट्रोल पंप के पास वर्मा इलेक्ट्रिक स्टोर में अपने पिता के साथ कार्य करते थे।
क्षेत्र में सड़कों व पुलों के निर्माण पर व्यय किए जा रहे 9.20 करोड़ फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर प्रदेश की प्रगति में सड़कों की भूमिका के मद्देनज़र पिछले साढ़े चार वर्षों में सड़कों व पुलों के निर्माण का विशेष प्राथमिकता दी गई है। वर्तमान में प्रदेश में सड़कों की कुल लंबाई 38,790 किलोमीटर है। सड़क सुविधा से जोड़े गए कुल गावों की संख्या 10,508 हो गई है तथा 2278 पुल निर्मित किए गए हैं। यह जानकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने आज मुंदला पंचायत में वद बस्ती धनोटु संपर्क सड़क के शुभारंभ अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि इस संपर्क सड़क पर 20 लाख खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों व पुलों के निर्माण पर 9.20 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि चंबी में अनाज मंडी के लिए स्थान चिन्हित कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि रजोल-धनोटु संपर्क मार्ग का कार्य प्रगति पर है और इस पर 10 लाख व्यय होंगे। हार-कुठेड़ सड़क पर 5 लाख से पुलिया और नालियों का कार्य किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि ऊठाऊ पेयजल योजना लदवाड़ा का कार्य प्रगति पर है और इस पर लगभग 200.87 लाख रुपए व्यय होंगे। उन्होंने जानकारी दी कि लदवाड़ा पेयजल योजना का कार्य पूरा होने पर 4 पंचायतों के हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि गांव कुठेड़ा में 8 लाख से 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा और इससे 80 घरों की विद्युत व्यवस्था में सुधार होगा। उन्होंने जानकारी दी कि एनएच 154 से वद बस्ती, लेहड़, धनोटु, कुठेड़ सड़क की 399 लाख की डीपीआर विधायक प्राथमिकता के अंतर्गत स्वीकृति हेतु भेजी गई है। उन्होंने ठेठड बस्ती में सड़क के लिए 3 लाख, जुनेना बस्ती में सड़क के लिए 1 लाख तथा श्मसानघाट की मुरम्मत हेतु 50 हजार रुपए देने की घोषणा की। ग्राम पंचायत मुंदला में पहुंचने पर सामाजिक न्याय मंत्री का स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। ग्राम पंचायत प्रधान योगराज चड्डा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और विभिन्न विकास कार्यों के लिए उनका धन्यवाद किया। इससे पूर्व सामाजिक न्याय मंत्री ने तल माता मंदिर में 39 मील व्यापार मंडल द्वारा आयोजित भंडारे में शिरकत की। उन्होंने वहां पर लोगों की समस्याओं को भी सुना। इस अवसर पर सहायक अभियंता लोक निर्माण विवेक कालिया, कनिष्ठ अभियंता वेदव्रत, खुशहाल शर्मा, ऋषव शर्मा, अप्रधान घरोह तिलक शर्मा, कुठमां प्रधान रवि, सीमा देवी, जोगिंदर, अमर सिंह, संजय, सुकन्या, राजेश, कांता देवी, त्रिलोक चौधरी, जनक शर्मा, जीवन, हरबंस धीमान, अनिल महाजन व केवल शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
डई पंचायत में सामुदायिक सेवा केंद्र भवन की रखी आधारशिला प्रतिमा राणा। पालमपुर विधानसभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने कहा कि विकास सतत प्रकिया है और प्रदेश की उन्नति एवं प्रगति के लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। विधानसभा अध्यक्ष ने रविवार को ग्राम पंचायत डई में 35 लाख से निर्मित होने वाले पंचायत सामुदायिक सेवा केंद्र भवन की आधारशिला रखने के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 15वें वित्त आयोग से ज़िला कांगड़ा की पंचायतों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 104 करोड़ की क़िस्त जारी की गई है और इसमें सुलाह विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों के लिए भी लगभग 11 करोड़ जारी किए गए हैं। परमार ने कहा कि पंचायतीराज प्रणाली को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार बचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंचायतों के माध्यम से सरकार की विकास योजनाओं को आम आदमी के कल्याण के लिए धरातल पर उतारा जाता है। उन्होंने कहा कि पंचायतें सरकार का अंग हैं, जहां ग्रामीण विकास के लिए कार्य योजनाओं को बनाकर उन्हें फलीभूत किया जाता है। उन्होंने कहा कि सुलाह निर्वाचन क्षेत्र में एक साथ14 नईं पंचायतों का गठन के साथ प्रदेश में सबसे अधिक 80 पंचायतों निर्वाचन क्षेत्र बन गया है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या और भूगोलिक दृष्टि से आकार में बड़ी पंचायतों के लोगों की मांग तथा विकास को गति देने के लिए नईं पंचायतों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि नईं पंचायतों के भवनों के निर्माण के लिए भी साढ़े 4 करोड़ से अधिक राशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त सुलाह हलके में 20 पंचायतों में सामुदायिक सेवा केंद्रों के निर्माण के लिए भी एक करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। 40 लाभार्थियों को वितरित की 3.5 लाख से अधिक राशि विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करने के लिए वे बचनबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष और ऐच्छिक निधि से लोगों की बीमारी, निर्धन बेटियों की शादी, बच्चों की पढ़ाई के लिए हजारों लोगों मदद कर उन्होंने लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया है। उन्होंने इस अवसर पर 40 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत कोष व विधायक निधि से 3.5 रुपए की सहायता राशि के चेक भी वितरित किए। उन्होंने इस अवसर पर ग्राम पंचायत डई के 5 महिला मंडलों को 11-11 हजार रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने डई में सामुदायिक भवन के रुके कार्य को पूर्ण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने पंचायत सामुदायिक सेवा केंद्र भवन के निर्माण के लिए भूमिदान करने वाले सतीश कुमार व पवना देवी, द्वारा बहुमूल्य भूमि दान करने पर आभार प्रकट कर इसे सराहनीय पहल बताया। कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा, एसडीएम धीरा डॉ. आशीष शर्मा, बीडीओ सिकंदर कुमार, नायब तहसीलदार सुभाष मलहोत्रा, प्रधान ग्राम पंचायत डई कैप्टन जसवंत सिंह, उप प्रधान डई मलकीत सिंह, ग्राम केंद्र अध्यक्ष कैप्टन देवेंद्र चौहान, महामंत्री बूथ कैप्टन कपूर चंद, बूथ अध्यक्ष निक्का राम, सूबेदार त्रिलोक चंद, कैप्टन देश राज, कैप्टन देश राज, कैप्टन धर्मपाल, भगवान सिंह, रमेश चंद, राम सिंह, पूर्व प्रधान ड़ई हंसा चौहान, सकुंतला देवी व पवना कुमारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
डई पंचायत में सामुदायिक सेवा केंद्र भवन की रखी आधारशिला प्रतिमा राणा। पालमपुर विधानसभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने कहा कि विकास सतत प्रकिया है और प्रदेश की उन्नति एवं प्रगति के लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। विधानसभा अध्यक्ष ने रविवार को ग्राम पंचायत डई में 35 लाख से निर्मित होने वाले पंचायत सामुदायिक सेवा केंद्र भवन की आधारशिला रखने के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 15वें वित्त आयोग से ज़िला कांगड़ा की पंचायतों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 104 करोड़ की क़िस्त जारी की गई है और इसमें सुलाह विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों के लिए भी लगभग 11 करोड़ जारी किए गए हैं। परमार ने कहा कि पंचायतीराज प्रणाली को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार बचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंचायतों के माध्यम से सरकार की विकास योजनाओं को आम आदमी के कल्याण के लिए धरातल पर उतारा जाता है। उन्होंने कहा कि पंचायतें सरकार का अंग हैं, जहां ग्रामीण विकास के लिए कार्य योजनाओं को बनाकर उन्हें फलीभूत किया जाता है। उन्होंने कहा कि सुलाह निर्वाचन क्षेत्र में एक साथ14 नईं पंचायतों का गठन के साथ प्रदेश में सबसे अधिक 80 पंचायतों निर्वाचन क्षेत्र बन गया है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या और भूगोलिक दृष्टि से आकार में बड़ी पंचायतों के लोगों की मांग तथा विकास को गति देने के लिए नईं पंचायतों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि नईं पंचायतों के भवनों के निर्माण के लिए भी साढ़े 4 करोड़ से अधिक राशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त सुलाह हलके में 20 पंचायतों में सामुदायिक सेवा केंद्रों के निर्माण के लिए भी एक करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। 40 लाभार्थियों को वितरित की 3.5 लाख से अधिक राशि विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करने के लिए वे बचनबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष और ऐच्छिक निधि से लोगों की बीमारी, निर्धन बेटियों की शादी, बच्चों की पढ़ाई के लिए हजारों लोगों मदद कर उन्होंने लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया है। उन्होंने इस अवसर पर 40 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत कोष व विधायक निधि से 3.5 रुपए की सहायता राशि के चेक भी वितरित किए। उन्होंने इस अवसर पर ग्राम पंचायत डई के 5 महिला मंडलों को 11-11 हजार रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने डई में सामुदायिक भवन के रुके कार्य को पूर्ण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने पंचायत सामुदायिक सेवा केंद्र भवन के निर्माण के लिए भूमिदान करने वाले सतीश कुमार व पवना देवी, द्वारा बहुमूल्य भूमि दान करने पर आभार प्रकट कर इसे सराहनीय पहल बताया। कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा, एसडीएम धीरा डॉ. आशीष शर्मा, बीडीओ सिकंदर कुमार, नायब तहसीलदार सुभाष मलहोत्रा, प्रधान ग्राम पंचायत डई कैप्टन जसवंत सिंह, उप प्रधान डई मलकीत सिंह, ग्राम केंद्र अध्यक्ष कैप्टन देवेंद्र चौहान, महामंत्री बूथ कैप्टन कपूर चंद, बूथ अध्यक्ष निक्का राम, सूबेदार त्रिलोक चंद, कैप्टन देश राज, कैप्टन देश राज, कैप्टन धर्मपाल, भगवान सिंह, रमेश चंद, राम सिंह, पूर्व प्रधान ड़ई हंसा चौहान, सकुंतला देवी व पवना कुमारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रतिमा राणा। पालमपुर ग्राम पंचायत बड़सर के अंतर्गत देहल गांव को भी शीघ्र ही बस सुविधा से जोड़ दिया जाएगा। उक्त शब्द भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं वड़सर बूथ के पालक त्रिलोक कपूर ने आज प्रधानमंत्री के मन की बात के शुभ अवसर पर बड़सर गांव के लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यही नहीं इस क्षेत्र के खारटी और कस्बा जुगेड़ गांव में रहने वाले लोगों को दोपहर व शाम को बस कल 28 मार्च सोमवार से शुरू कर दी जाएगी। भाजपा नेता त्रिलोक कपूर उसके बाद देहल गांव के लोगों से भी रू-ब-रू हुए और बहुत सारी समस्याओं का मौके पर निवारण भी कर दिया। इस अवसर पर कपूर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ कुढ़न गांव में निर्माणाधीन कऊ सेंचुरी के कार्य का भी जायजा लिया। भाजपा नेता कपूर ने विभाग से आग्रह किया है कि इस कार्य में और तेजी लाई जाए, ताकि आने वाले मई माह तक इस कऊ सेंचुरी को तैयार कर लिया जाए। इस मौके पर उनके साथ बड़सर पंचायत की पूर्व प्रधान किरण भट्ट, ग्राम केंद्र प्रभारी धर्मपाल, जिया पंचायत के उप प्रधान सुनील कुमार, वूथ अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, अशोक कुमार, मिलापचंद, कमलेश चंद, दिलवर सिंह, जिया पंचायत के पूर्व प्रधान मिलापचंद, भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष अनूप शर्मा, ओम प्रकाश कपूर, बड़सर पंचायत के उप प्रधान राजकुमार, आईटी सेल के संयोजक संसार चंद, ठाकुर देशराज, युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री संजय पहाड़िया, भाजपा नेता विश्वनाथ व एससी मोर्चा महामंत्री रंजीत कुमार सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर । देहरा उद्योग मंत्री ने कोटला बेहड़ महाविद्यालय में क्षेत्र के अन्य प्रबुद्ध नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम सुना। इसके बाद उन्होंने नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए 5 युवा मंडलों को खेल किटें बांटी। इसके साथ जिला स्तर पर उत्कृत प्रदर्शन करने वाले शहीद भगत सिंह युवा मंडल धलूं को श्रेष्ठ युवा मंडल पुरुस्कार से सम्मानित करते हुए 25000 रुपए का चेक भेंट किया। इस अवसर पर देहरा महाविद्यालय में कार्यरत सहायक आचार्य डाॅ. दिनेश शर्मा ने नशे के दुषप्रभाावों से अवगत करवाते हुए युवाओं को इससे दूर रहने का संदेश दिया। वहीं, जिला युवा अधिकारी नरेश शर्मा ने युवाओं को नेहरू यूवा केंद्र की गतिविधियों से जुड़ने की बात कही। कार्यक्रम उपरांत उद्योग मंत्री ने जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकत्म का मौके पर निपटारा किया और शेष से समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष विनोद शर्मा, तहसीलदार जसवां अंकित शर्मा, बीएमओ डाडासीबा सुभाष ठाकुर, जिला परिषद् सदस्या अनु राणा, अनीता सपहिया, सत्या सूद, सुदेश कुमारी, हरबंस कालिया, शेर सिंह डोगरा, सुरेश ठाकुर, विरेंद्र ठाकुर, रुपिन्द्र डैनी, राजेंद्र सपहिया, सुशील शर्मा सहित महाविद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।


















































