वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता, विद्युत उपमण्डल, धर्मशाला विकाश ठाकुर ने बताया कि विद्युत मंडल एचपीएसईबीएल धर्मशाला के अधीन सभी विद्युत उपभोक्ता अपने मोबाइल नम्बर का पंजीकरण एचपीएसईबीएल साइट पर लॉग इन करके या गूगल प्ले-स्टोर से एचपीएसईबीएल मोबाइल एप्लीकेशन स्वयं डाउनलोड करके अपडेट कर लें अथवा धर्मशाला मण्डल के अधीन विद्युत उपमण्डल कार्यालयों सिद्धपुर, मैक्लोडग़ंज, धर्मशाला नम्बर-1, धर्मशाला नम्बर-11 में जाकर डाउनलोड करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ता गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर से नए लांच किए गए एचपीएसईबीएल स्मार्ट मीटर मोबाइल एप्लीकेशन को भी डाउनलोड कर सकते हैं। मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग करके उपभोक्ता स्मार्ट मीटर की कई उन्नत विशेषताएं जैसे अपने स्मार्ट मीटर की वास्तविक समय की खपत, अधिकतम मांग संकेतक, बिजली की गुणवत्ता, घटना विश्लेषण, आउटेज और उपयोग के बारे में अधिसूचना देख सकते हैं।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने आज करसोग विधानसभा क्षेत्र में 1.88 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित स्वास्थ्य संस्थानों के उद्घाटन तथा शिलान्यास किए। उन्होंने 1.45 करोड़ की लागत से माहुंनाग में बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास, जेड में 21.46 लाख रुपए की लागत से निर्मित राजकीय आयुर्वैदिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन तथा मांहूनाग में ही 21.44 लाख की लागत से निर्मित राजकीय आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र का उदघाटन किया। इसके बाद डॉ. राजीव सैजल ने मूल माहूंनाग के समक्ष शीश नवाजा तथा पांच दिवसीय जिला स्तरीय मूल माहूंनाग मेला का विधिवत समापन किया। इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ. सैजल ने कहा कि मेले एवं त्यौहार हमारी सांस्कृति धरोहर है और इन्हें सहज कर रखना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। हमारे प्रदेश में मनाए जाने वाले मेले एवं त्यौहार जहां संस्कृति का संरक्षण सुनिश्चित बनाते हैं, वहीं मेले प्राचीन समय से ही मिलने-जुलने का केन्द्र रहे हैं। उन्होंने जैड में छह महिला मंडलों को 10 हजार रूपये प्रत्येक तथा मिडिल स्कूल मैहरन की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए 10 हजार ऐच्छिक निधी से देने की घोषणा की। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष कुंदन लाल ठाकुर, बीडीसी चेयरमैन भास्करानन्द, जिला परिषद सदस्य चेतन गुलेरिया, मेला कमेटी अध्यक्ष व प्रधान मांहूनाग अमीं चंद, मंदिर कमेटी अध्यक्ष संत राम, एसडीएम सुरेन्द्र ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. देवेन्द्र शर्मा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राजेश नरयाल सहित विभिन्न पंचायतों के पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
जयसिंहपुर विधानसभा के तहत ग्राम पंचायत लंबागांव में आम आदमी पार्टी की जन संपर्क अभियांन के तहत प्रभात चंद लगातार बैठक करते हुए और लोगों को आम आदमी पार्टी से लोगों को लगातार जोड़कर केजरीवाल की नीतियों के बारे में जागरूक कर रहे है। वही प्रभात चंद ने बताया कि लोग अब कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी से दुखी हो चुके है। जिसके चलते अब लोग दिल्ली और पंजाब की तरह हिमाचल में भी बदलाव चाहते हैं। प्रभात चंद ने यह भी कहां कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के घर पर जाके उनकी समस्याओं को भी सुनगे और उन्हें दिल्ली मॉडल की तरह हिमाचल में भी रोजगार, शिक्षा, और स्वास्थ्यए सुविधा लोगों को मिल सके।
बिकास खंड फतेहपुर के वल्ले दा पीर लाडथ का मेला 9 जुन को, फतेहपुर तहसील की ग्राम पंचायत लाडथ में ऐतिहासिक प्राचीनतम बाबा वल्ले दा पीर लाडथ का ऐतिहासिक दंगल (मेला) 9 जून को संपन्न होगा, वल्ले दा पीर लाडथ में मेले वाले दिन हज़ारों श्रद्धालु वाबा पीर के दरबार में माथा टेकने आते हैं, जिसमें झंडा रस्म के साथ ही मेले वाले दिन विशाल दंगल का आयोजन भी करवाया जाता है, जिसमें पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर व हिमाचल के इनामी गिरामी पहलवान भाग लेते हैं, प्रबंधक कमेटी द्वारा विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
फ़िल्म जगत में अब विभिन्न लोग अपनी किस्मत अजमा रहे हैं वहीं हिमाचल के भी युवा कलाकार इन दिनों शॉट फ़िल्म बनाकर यू ट्यूब पर लांच कर रहे हैं। मंगलवार को लांच हुई राजपुरा द मिस्ट्री शॉट फ़िल्म ने यू ट्यूब पर आते ही धमाका मचा दिया है। बताया जा रहा है कि इस फ़िल्म का निर्देशन अंकुश डढवाल द्वारा किया गया है। जिसमें परागपुर क्षेत्र से सम्बंध रखते हनी शर्मा, जॉर्डन पठानिया, नवाब, रोबिन शर्मा, अनमोल ठाकुर, सक्षम राणा, नीति ठाकुर, पल्लवी राणा, स्नेहा वर्मा, वासु राजपूत फ़िल्म की मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस फ़िल्म का पहला पार्ट यूट्यूब चैनल पहाड़ी मेलोडिज पर लांच किया गया जिसे एक ही दिन में लगभग 4000 से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। फ़िल्म में म्यूजिक फकीर बॉबी, डबिंग हिप हॉप ओशियन स्टूडियो द्वारा किया गया है।
"समस्त पापों से मुक्त करता भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग का पूजन" उक्त वाक्य पंडित सुमित शास्त्री ने शिव मन्दिर निचला गढ़ प्रागपुर में चल रही शिव महापुराण कथा के दसवें दिन कहे। शास्त्री ने वर्णन करते हुए कहा कि चन्द्रमा को प्रजापति दक्ष ने अपनी पत्नियों से भेदभाव करने पर क्षय रोग होने का शाप दे दिया और कहा चंद्रदेव आपको अपनी करनी का फल भोगना पड़ेगा। अब तो चंद्रदेव क्षीण होने लग पड़े और पीले पड़ गए। तब पिता ब्रह्मा ने कहा कि प्रारब्ध को भी टालने की शक्ति भगवान शंकर में है, इसलिए तुम उनकी आराधना करो तब सोमनाथ में चंद्रदेव ने कुंड खोदकर शिव स्थापना की और दस करोड़ महामृतयुंजय का जप किया। भगवान शिव पिंडी में से सोमेश्वर महादेव के रूप में प्रकट हुए और चन्द्रमा को दिव्य आशीर्वाद देकर अंतर्धान हो गए। शास्त्री ने आगे बताया कि सतयुग में सफेद शिवलिंग, त्रेता में अत्यंत लाल, द्वापर में पीले व कलियुग में काले रंग के होंगे। कल इस कथा की पूर्णाहुति भंडारे के साथ होगी। कथा में महिंद्र ठाकुर, सीटू पटियाल, राजू पटियाल, मुख्तियार सिंह, जीत राम, शालु, अंकु, कृष्णा देवी, सुलेखा व वीना सूद ने भाग लिया।
पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत पड़ते गांव व डा० सुनहेत त० देहरा निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति की पेड़ से नीचे गिरने की वजह से मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार परवेज सहोत्रा विक्की पुत्र दर्शन लाल गांव व डा० सुनहेत 16 मई को दोपहर को गायत्री मंदिर देहरा के सामने लसूहडे के पेड़ के नीचे गिरा था। जिसे स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल देहरा ले गए जहां प्राथमिक उपचार देने के उपरांत आगामी इलाज के लिए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। बताया जा रहा है टांडा में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी जिसका पोस्टमॉर्टम 17 मई को कराया गया। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ देहरा कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा धारा 174 सीआरपीसी के अंतर्गत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अलोह और पुननी में बुधवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से नटराज कला मंच नादौन के कलाकारों ने लोगों को सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक किया। कलाकारों ने ग्राम पंचायत अलोह व पुननी में सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में गीत-संगीत एवं नाटक के माध्यम से बताया। इस अवसर पर कलाकारों ने लोगों को बताया कि सहारा योजना के अंतर्गत गंभीर बीमारियों से पीड़ित आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को 3000 मासिक सहायता दी जा रही है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत विवाह हेतु 51000 की सहायता दी जा रही है। बेटी है अनमोल योजना के तहत बीपीएल परिवारों की दो बेटियों तक 21000 उनके नाम जमा करवाया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन को भी अब बढ़ा दिया गया है 60 से 69 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को हजार रुपया प्रति महीना ब 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ लोगों को 1700 प्रतिमाह दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री मधु विकास योजना के अंतर्गत नौजवानों को उपकरणों पर 80% उपदान दिया जा रहा है। कला मंच के प्रधान राजीव जस्सल ने कलाकारों के साथ लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अलोह की प्रधान निशा देवी वार्ड पंच अशोक कुमार, बबली देवी, शमशेर सिंह, सचिव सविता रानी व सिलाई अध्यापिका नीलम कुमारी और ग्राम पंचायत पुननी प्रधान जगतराम, वार्ड पंच कुलदीप सिंह, राज कुमार, संतोष कुमारी, सुरेश कुमारी, एकता ठाकुर, सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने 8 वर्ष की उपलब्धियों का उत्सव मनाने हिमाचल प्रदेष पधार रहे हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के शानदार 8 वर्ष कांग्रेस के 60 वर्षों पर बहुत भारी हैं। गांव और गरीब के लिए पहली बार इतनी अधिक योजनाएं बनाई गर्इं। धारा 370 को हटा कर भारत मां के मुकुट कश्मीर को पूरी तरह भारत का अंग बनाया। तीन तलाक समाप्त करके मुस्लिम महिलाओं को जीवन की प्रसन्नता दिलवाई। उन्होंने कहा कि पिछले 8 वर्षों में केन्द्र सरकार के किसी भी मंत्री पर कोई अंगुली तक नहीं उठा सका। मोदी का अपना कोई परिवार नहीं है। वह दिन-रात देश सेवा के लिए काम करते हैं।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वावधान में वंशिका सांस्कृतिक युवा मंच ने नुक्कड़ नाटक और गीतों के माध्यम से प्रदेश सरकार की योजनाओं को बताया। इस दौरान हिम केयर योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री सहारा योजना, मुख्यमंत्री सावबलंबन योजना, गुडिय़ा हेल्प लाइन, बेटी है अनमोल योजना, प्रधानमंत्री कृषि संचाई योजना के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत डाढ के प्रधान प्रवीण कुमार, उपप्रधान अमन कुमार, वार्ड पंच परस राम, निशा देवी, रानी देवी, कुसुमा देवी व गांव के 80 लोग उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत जिया मे पंचायत प्रधान कुशला देवी, उप प्रधान सुनील कुमार एवं वार्ड पंच सुमना देवी, मलका देवी, संतोष कुमारी, कृष्ण कुमार, मंगला देवी व गांव के लगभग 100 लोग उपस्थित रहे। कलाकारों में राजेश हैप्पी, अनु शाही, प्रिया, राजीव, अमित छोटू, अरुण, राकेश, प्रवीण, पंकज, अक्षय पठानिया, आरुष ने प्रस्तुतियां दीं।
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में 23 से 29 मई को भागवत कथा सप्ताह करवाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी त्रिपदा भारती पधार रही हैं। इस संबंध में संस्थान का स्वामी हरीशानंद प्रभारी हिमाचल प्रदेश के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के साथ मिला और उन्हें कथा में शमिल होने के लिए निमंत्रण दिया। इस निमंत्रण को राज्यपाल ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। इस मौके पर दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान से वीपी शर्मा व अमन प्रभाकर भी मौजूद थे। स्वामी हरीशानंद ने बताया कि इस भव्य आयोजन को लेकर कांगड़ा व इसके आसपास के क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह है। इस सिलसिले में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी आमंत्रित किया गया है।
उपमंडलाधिकारी ने जानकारी दी है कि महीने में होने वाले ड्राइविंग टैस्ट और वाहनों की पासिंग 19 मई को निर्धारित की गई थी। जिसमें अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गयाथा। मगर किन्हीं प्रशासनिक कारणों से इसे रद्द कर दिया गया है।
आम आदमी पार्टी ने आज ग्राम पंचायत पदर में मीटिंग की। इस मीटिंग में पार्टी कार्यकर्ता निखिल महाजन शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से जन संपर्क अभियान लगातार जारी है और लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है। वहीं आज आज ग्राम पंचायत पदर के प्रधान तिलक राज ने भी आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। निखिल महाजन ने महाजन ने कहा कि लोग अब भाजपा की नीतियों से परेशान हो चुके हैं और प्रदेश में दिल्ली और पंजाब की तरह बदलाव चाहते हैं। यही कारण है कि लोग लगातार आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं।
आम आदमी पार्टी ने आज ग्राम पंचायत कैलाशपुर में आम आदमी पार्टी ने एक मीटिंग की। यह मीटिंग में प्रभात चंद प्रभात चंद ने बताया कि लोग अब कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी से दुखी हो चुके हैं। लोग अब दिल्ली और पंजाब की तरह प्रदेश में भी बदलाव चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के घर पर जाके उनकी समस्याओं को सुनेंगे। आम आदमी पार्टी का प्रयास है कि प्रदेश में दिल्ली की तरह लोगों को सुविधाएं मिलें।
जयसिंहपुर उपमंडल के तहत आज ग्राम पंचायत जगरूप नगर में शहीद कुलतार सिंह सड़क का उद्घाटन किया। यहां दो गांवों में सड़क सुविधा नहीं थी। इस कारण लोग काफी परेशान थे। इस सड़क का उद्घाटन स्थानीय विधायक रविंद्र धीमान ने किया। उन्होंने कहा कि सड़क सुविधा मिल जाने से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी।
पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू ने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के गांव चतरेटा का दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार का रिपोर्ट कार्ड जनता में पेश कर स्थानीय महिला मंडल को दस हजार की प्रोत्साहन राशि सौंपी। उन्होंने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर प्रदेश का निरंतर विकास करवा रहे हैं। गांव में तीन पानी के ओवरहैड टैंक बनाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सीएम के आशीर्वाद से बरोतु से लेकर तत्तापानी वाया चतरेटा सड़क का सर्वे कर के फारेस्ट क्लीरियेंस भी दिलवा दी जाएगी।
-- 3 वर्षों के बाद हो रहा कॉन्वोकेशन का आयोजन -- 10 जून को आयोजित की जाएगी विश्वविद्यालय की छठी कॉन्वोकेशन मंगलवार को केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में विश्वविद्यालय के कुलपति सत प्रकाश बंसल द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस वार्ता के माध्यम से कुलपति ने विश्वविद्यालय में होने वाली छठी कॉन्वोकेशन की जानकारी दी। कुलपति ने कहा कि 10 जून को विश्वविद्यालय की छठी कॉन्वोकेशन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन महाविद्यालय के सभागार में करवाया जाएगा। इसके अंतर्गत 2017, 2018, 2019 सत्र के गोल्ड मेडलिस्ट और सत्र में अव्वल रहे छात्रों को डिग्री दी जाएगी। इसके अलावा जो भी छात्र पीएचडी पास आउट हुए है, उन्हें भी डिग्री दी जाएगी। 2017 के 533 पीजी और 52 यूजी, 2018 के 485 पीजी और 47 यूजी और 2019 के 556 पीजी और 49 यूजी के छात्रों की डिग्रियां बाकि है जिन्हे इस कॉन्वोकेशन में वितरित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि देश के महामहिम राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद होंगे। इसके अलावा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर सहित अन्य अतिथि मौजूद रहेंगे। स्वर्ण पदक के लिए चयनित कुल 74 छात्र है जिनमे 49 छात्राएं और 25 छात्र शामिल है। इनमे 2017 में उत्तीर्ण होने वाले 23, 2018 में उत्तीर्ण होने वाले 25 और 2019 में उत्तीर्ण होने वाले 26 छात्र है। इसके अलावा पीएचडी करने वाले 56 छात्रों को भी राष्ट्रपति द्वारा डिग्री दी जाएगी।
मनोज कुमार। कांगड़ा शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन घुरकड़ी (कांगड़ा) में "एनईपी 2020: कार्यान्वयन की दिशा में एक रास्ता" विषय पर आधारित फैकेल्टी डिवलेपमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता प्रो. सुरेंदर शर्मा (हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला) डॉ. उदायना (सलाहकार शिक्षक शिक्षा एनआईओएस नई दिल्ली) और डॉ. ऋतु बक्शी (एसोसिएट प्रोफेसर सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू) ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की बारीकियों से रू-ब-रू करवाया। इस शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े भारत के सभी शिक्षाविदाें ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ऑनलाइन बेबीनार की शुरुआत कॉलेज प्राचार्या डॉ सुमन शर्मा की वेलकम स्पीच से हुई।तत्पश्चात छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कॉलेज प्राचार्या ने कार्यक्रम में आए सभी शिक्षित जन का हार्दिक अभिनंदन किया। मुख्य वक्ता ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की सभी बारीकियों को बहुत ही अच्छे तरीके से समझाया और साथ ही उन्होंने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से संबंधित बहुत सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की।उन्होंने कहा कि न्यू एजुकेशन पॉलिसी वोकेशनल एजुकेशन पर आधारित होगी। इसमें क्वालिटी ऑफ एजुकेशन, डिग्निटी ऑफ लेबर, वैल्यू बेस्ड एजुकेशन, स्किल बेस्ड तथा मातृभाषा पर जोर दिया जाएगा। इस एजुकेशन पॉलिसी का मुख्य उद्देश्य भारत के प्रत्येक छात्र को सामान्य शिक्षा के साथ व्यावसायिक शिक्षा देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का उद्देश्य 2030 तक तीन से 18 वर्ष की आयु के प्रत्येक बच्चे को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करवाना है। उन्होंने जो 5+3+3+4 का रूल है, उसके बारे में भी सबको अवगत करवाया। यह वेबिनार बहुत ही लाभदायक रहा। अंत में कॉलेज प्राचार्य डॉ सुमन शर्मा ने सभी मुख्य प्रवक्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि आप सभी मुख्य प्रवक्ताओं के सहयोग से ही हम आज का यह वेबीनार करवाने में सक्षम हुए हैं।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कांगड़ा जिला की जस्वां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में 190 करोड़ की 39 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परागपुर को मॉडल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नागरिक अस्पताल गरली में चिकित्सकों के अतिरिक्त पदों के सृजन और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बथरा में विज्ञान कक्षाएं तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुहना में वाणिज्य कक्षाएं शुरू करने की भी घोषणाएं कीं। कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान सभी कल्याणकारी नीतियों और विकासात्मक परियोजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बीमार मरीज के परिवार के लिए सहारा योजना वरदान साबित हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिला यात्रियों को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में किराए में 50 प्रतिशत छूट और इस वर्ष जुलाई से प्रदेश के घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक नि:शुल्क बिजली प्रदान करने का निर्णय लिया है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने 2.02 करोड़ से उठाऊ पेयजल योजना अलोह पूननी की वितरण प्रणाली के सुधार कार्य, 16.03 करोड़ से जल जीवन मिशन के अन्तर्गत ग्राम पंचायत समूह सलूही, कोलापुर, शांतला, दोदू एवं कहूना के लिए घरेलू नल कनेक्शन योजना, 2.05 करोड़ रुपये से उठाऊ सिंचाई योजना चमुखा की वितरण प्रणाली के सुधार कार्य, तहसील जसवां 2.05 करोड़ से उठाऊ सिंचाई योजना बाड़ी सांडा के संवर्धन एवं विस्तार कार्य, 3.42 करोड़ से जल जीवन मिशन के अन्तर्गत पेयजल योजनाओं बाथु टिप्परी, बह दोदरा, अमरोह, कोई गुम्मी, बथरा, पघन भलवाल, स्वाणा टिप्परी, बथरा सेग, स्वार्थी, डाडा वन, डाडा कलेहर, नंगल चौक, बाड़ी सांडा, करोआ, समनोली एवं दर्वा अमलोहर खनूड़ी के लिए घरेलू नल कनेक्शन योजना, 1.41 करोड़ से जल जीवन मिशन के अन्तर्गत ग्राम पंचायत समूह अलोह पुनानी, टिक्कर, भरोली जदीद, कुडना, गरली एवं नाहन नगरोटा के लिए घरेलू नल कनेक्शन योजना, 1.64 करोड़ से जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल योजना कस्बा कोटला, संसारपुर टेरेस, डूहकी कस्बा, नंगल बस्सी पटटी के लिए घरेलू नल कनेक्शन योजना का लोकार्पण किया। इसके अलाव अन्य शिलान्यास भी किए।
तिनबड़ जयसिंहपुर सड़क मार्ग पर टम्बर से जयसिंहपुर तक सड़क मार्ग पर टारिंग के कार्य के चलते बंद रखने का निर्णय लिया गया है। यह सड़क मार्ग 17 से 31 मई तक यातायात के लिए बाधित रहेगा। इस कारण रोजमर्रा के कामों के लिए जयसिंहपुर आने वाले लोगों का खर्च तीन गुना बढ़ जाएगा। इस संबंध में एडवोकेट पीसी कौंडल ने एसडीओ पीडब्ल्यूडी एससी ठाकुर से अपील की है कि सड़क मार्ग को बंद न किया जाए। इससे लोगों बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ेगा।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर विधानसभा से एडवोकेट पीसी काैंडल ने कांग्रेस पार्टी की टिकट को अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। पीसी काैंडल ने बताया कि वह सन् 1985 से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं और कांग्रेस के यूथ का अध्यक्ष में भी रह चूका हूं और अन्य युवाओं को भी पार्टी से जोड़ने का कार्य किया। जब सत महाजन चंद्र कुमार ने एमपी का चुनाव लड़ा, तो उस समय भी मैने एक सपाही का काम किया। उन्होंने बताया कि जो कांग्रेस पार्टी के बड़े लीडर या हाई कमान से मेरा संपर्क बना हुआ है, जिसके चलते इस क्षेत्र के लिए मैंने कई काम करवाए हैं। पीसी काैंडल ने बताया कि यह मेरा दुर्भाग्य रहा की मुझे पार्टी का टिकट नहीं मिला में एक गरीब परिवार से निकला हूं, जिससे मैं सभी लोगों से मिल कर रहता हूं। पीसी काैंडल ने कहा कि अगर पार्टी इस बार मुझे टिकट देती है, तो जयसिंहपुर विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की जीत होगी।
पिछले कल आए तूफान ने कई स्थानों पर कहर बरपाया है। इस कारण लोगों का भारी नुक्सान हुआ है। इस तूफान से ग्राम पंचायत समेला के वार्ड-4 में हरि सिंह के मकान पर बड़ा पेड़ गिर गया। इस कारण मकान के स्लेट टूट गए और नए कमरों में दरारें भी आ गईं। सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत प्रधान व उपप्रधान ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन से पीडि़त की मदद करने की गुहार लगाई है।
मनोज कुमार। कांगड़ा राजकीय बहुतकनीकी संस्थान कांगड़ा से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की छात्र रही साक्षी शर्मा को सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड नोएडा बहुराष्ट्रीय कंपनी ने लगभग 4.6 लाख वार्षिक पैकेज का प्रस्ताव रखा है। इस वर्ष के सबसे बड़े प्लेसमेंट पैकेज का हिस्सा बनकर साक्षी शर्मा ने राजकीय बहुतकनीकी संस्थान कांगड़ा का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य सजीव कुमार गौतम ने इस छात्रा को शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि संस्थान के दो छात्र अर्शित शर्मा व साहिल गुप्ता भी इस कंपनी द्वारा चयनित किए जा चुके हैं। प्रधानाचार्य ने इस बात पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आगामी समय में कई सारी बहुराष्ट्रीय कपनियों को संस्थान में आने का न्यौता दिया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों का नौकरी के लिए चयन संभव हो सके।
तिनबड़ जयसिंहपुर सड़क मार्ग पर टम्बर से जयसिंहपुर तक सड़क मार्ग पर टारिंग के कार्य के चलते 17 से 31 मई तक बाधित रहेगा। इस संबंध में एसडीओ पीडब्ल्यूडी एससी ठाकुर ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान वाहन चालक तिनबड़ से चढियार मूंगल हलेड सड़क मार्ग को आवाजाही के लिए प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी ज्वालामुखी के चंगर क्षेत्र को 6 करोड़ 90 लाख से नावार्ड के अंतर्गत दो सड़को की सौगात दी गई है, जिसमें चौकी से सरवनाटी सड़क जिसकी लागत 2 करोड़ 64 लाख रुपए तथा अंबारा से किहड़ी सड़क के लिए 4 करोड़ 26 लाख स्वीकृत हुए हैं। विधायक रमेश धवाला ने जानकारी देते हुए बताया की सड़कों के निर्माण से चंगर क्षेत्र के कई गांवों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग के माध्यम से ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य हो रहे हैं। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व विकास कार्य ज्वालामुखी में हुआ है। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र के कुछ लोग विकास कार्यों को लेकर खफा हुए हैं, उनकी नाराजगी भी शीघ्र खत्म हो जाएगी।
विनायक ठाकुर।देहरा भारतीय कला एवं संस्कृति के प्रचार प्रसार हेतु प्रयासरत यूथ डेव्लपमेंट सेंटर द्वारा सत्य, अहिंसा, प्रेम व मानवता का संदेश देने बाले महात्मा बुद्ध की शिक्षाओं एवं जीवन दर्शन बारे जनसाधारण विशेषतया युवाओं को जागरूक किया जा रहा है। महात्मा बुद्ध जयंती सप्ताह के अवसर पर सांस्कृतिक प्रेरक मीना ने गांव ठारू में आयोजित संगोष्ठी में बताया कि बुद्ध पूर्णिमा भगवान बुद्ध के जन्म दिवस, ज्ञान प्राप्ति तथा मृत्यु के प्रतिक के रूप में मनाई जाती है। बुद्ध के संदेश आज भी प्रासंगिक है। बुद्ध पूर्णिमा का ऐतिहासिक महत्व है। आज के वैश्विक महामारी से भयाक्रांत और पीड़ित दुनिया में बुद्ध के करुणा, प्रेम, मैत्री और अहिंसा का संदेश काफी प्रासंगिक हो रहा है। बुद्ध के विचार शांतिपूर्ण जीवन की राह प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि महात्मा बुद्ध का अहिंसा, करुणा और मैत्री का संदेश संपूर्ण मानवता के लिए अमूल्य निधि है। उन्होंने चित्त की शांति तथा हृदय में करुणा की शिक्षा दी। वर्तमान समय में महात्मा बुद्ध के बताये मार्ग पर चलकर विश्व में शांति एवं सद्भाव का वातावरण सृजित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि महात्मा बुद्ध का संदेश मानव मात्र के लिए हमेशा प्रासंगिक बना रहेगा। परियोजना निर्देशक कर्ण ने जानकारी देते हुए वताया कि महात्मा बुद्ध की शिक्षा हम सभी को जीवन में धर्म का आचरण करने, नैतिक मूल्यों और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित करती है। महात्मा बुद्ध ने विश्व कल्याण के लिए मैत्री भावना तथा बिना किसी भेदभाव के संगठित रहने पर बल दिया। साथ ही अतीत या भविष्य का चिंतन न करके वर्तमान का सदुपयोग करने की शिक्षा दी। इस अवसर पर पंचायत प्रधान अजय कुमार, राज कुमारी, नीलम कुमारी, निम्मो, पुष्पिन्द्र व महक आदि गणमान्य भी उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर। डाडासीबा डाडासीबा सिविल अस्पताल के मेन गेट के सामने पेड़ की बड़ी-बड़ी टहनियां गिरने से राहगीर बाल-बाल बच गए। डाडासीबा में सोमवार को अचानक सफेदे के पेड़ की टहनियां गिर गईं। गनीमत रही कि राहगीर बाल-बाल बच गए। जानकारी के मुताबिक यह सफेदे के पेड़ ठीक अस्पताल के मेन गेट के सामने हैं, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं था। बहरहाल गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया। इन सफेद के पेड़ों को कटवाने के लिए फॉरेस्ट विभाग को कहा गया है, परंतु आज तक कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। डाडासीबा सिविल अस्पताल के पास सड़क किनारे सफेदे के पेड़ लोगों की जान के लिए खतरा बना हुआ है। पेड़ की टहनियां आंधी तूफान में टूट कर सड़क पर गिर रही हैं, लेकिन न तो वन विभाग के अधिकारी कोई कार्रवाई कर रहे हैं। डाडासीबा सिविल अस्पताल में सैकड़ों लोग प्रतिदिन अपना इलाज करवाने आते हैं और स्थानीय लोग या दुकानदार भी इसी रास्ते से कई छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। इसी रास्ते से स्कूली विद्यार्थियों के साथ-साथ कई गांवों के लोग भी यहां से गुजरते हैं, ऐसे में सफेदे के पेड़ आमजन की सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर प्रदेश की संस्कृति, साहित्य तथा भाषाओं के विकास पर राज्य सरकार ने विशेष बल दिया है। प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण व सृजनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, सरवीण चौधरी गत देर सायं परगोड में छिंज मेले के समापन अवसर पर बोल रहीं थीं। उन्होंने कहा कि मेले व त्योहार सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि मेले आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाने में मदद करते हैं, जहां सभी लोग मतभेद भुलाकर मेलों में भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि मेले पुरानी रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देेते हैं। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र को एक आदर्श विस क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा तथा स्वास्थ्य की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि आम जनमानस की समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित करने के लिए भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। सरवीन ने कहा कि मेलों में खेल प्रतियोगिताओं एवं कुश्तियों के आयोजन से लोगों का मनोरंजन होता है और साथ ही अपनी प्रतिभा दिखाने एवं उभारने के लिए मंच भी मिलता है। इससे पूर्व मेला कमेटी के प्रधान चैन सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और मेले की गतिविधियों से संबंधित जानकारी दी। सरवीण चौधरी ने मेला कमेटी को 31000 रुपए, स्टेज में फर्श के लिए एक लाख तथा स्टेज की छत के लिए डेढ़ लाख रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान घरोह तिलक शर्मा, मेला कमेटी के सदस्य उत्तम सिंह, रविंद्र सिंह, महिला मण्डल प्रधान आशा देवी व शिक्षक महासंघ के प्रधान पवन कुमार सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
बीजेपी राज में सरकारी स्कूलों के बच्चे फीस चुकाकर ले रहे कम्प्यूटर शिक्षण जयराम सरकार के राज में कहीं स्कूलों में छात्र नहीं हैं, तो कहीं जर्जर हालत में स्कूल मनाेज कुमार। कांगड़ा हिमाचल प्रदेश उत्तर शिक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार जयराम सरकार आम आदमी पार्टी के निशाने पर है। कांगड़ा में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान पार्टी हिमाचल आप प्रदेश प्रवक्ता कल्याण भंडारी ने जयराम सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा जयराम सरकार ने हिमाचल प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था का बंटाधार किया है। हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था इस तरह खराब हो चुकी है कि आज प्रारंभिक शिक्षा में 3300 के करीब जेबीटी टीचर के पद खाली हैं, जबकि 259 हेड टीचर और 53 सेंट्रल हेड टीचर के पद खाली पड़े हैं, जब प्राइमरी स्कूलों में सरकारी शिक्षकों के पद ऐसे खाली रहेंगे, तो बच्चों का भविष्य कैसे? बीजेपी के राज में शिक्षा व्यवस्था इतनी खराब है कि कही तो स्कूलों में शिक्षक नहीं, तो कहीं स्कूल भवन की इमारत जर्जर स्थिति में है। कल्याण भंडारी ने कांगड़ा के दौलतपुर स्कूल का जिक्र करते हुए बताया कि 1999 में तत्कालीन कृषि मंत्री चौधरी विद्यासागर ने स्कूल भवन की नींव रखी थी, जो 5-6 वर्षाें बाद शुरू हुआ और 2010 में ही निर्माण कार्य को पूरा किया गया, लेकिन पैसे के अभाव और सरकार की अनदेखी के चलते आज वर्ष 2022 तक भी स्कूल भवन नहीं बन पाया है। इसी तरह कांगड़ा के दूसरे स्कूल रानीताल में भी स्कूल भवन की हालत इतनी खराब है कि 2015 में शुरू हुए भवन का निर्माण कार्य अब तब भी पूरा नहीं हुआ। छात्र फीस चुकाकर ले रहे कम्प्यूटर शिक्षण उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा और मॉडल शिक्षा देने के दावे करने वाले सरकार की पोल तब खुलती है, जब सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा ग्रहण करने के लिए बच्चों से ही फीस ली जा रही है। उन्होंने कहा है कि सरकार ने 1350 कंप्यूटर शिक्षक चंडीगढ़ की कंपनी नॉयलेट से हायर किए हैं, जिनकी पगार बच्चों से 110 रुपए प्रति माह ली जा रही है। इसके अलावा 250 लेक्चरर इंफॉर्मेशन प्रैक्टिस पर लगा रखे हैं। कल्याण भंडारी ने जयराम सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा है कि साल 2018- 19 में वर्दी वितरण योजना के तहत 8 से 9 लाख बच्चों को अभी तक वर्दी नहीं मिल पाई है, जिस पर करीब 90 से 100 करोड़ रुपए खर्च किया जाता है, लेकिन सरकार बताएं कि यह पैसा कहां खर्च किया गया है। इसके अलावा साढ़े 4 वर्षाें से प्रदेश में जयराम सरकार ने बच्चों को मिलने वाले लैपटॉप भी नहीं दिए हैं। हिमाचल प्रदेश के स्कूलों का हाल इतना बुरा है कि ना स्कूलों में अब बच्चे पढ़ने आ रहे हैं, न ही अब अभिभावक सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने को तैयार हैं। हिमाचल में बदतर हो चुकी शिक्षा व्यवस्था का सुधार करने के लिए दिल्ली के डिप्टी सीएम व शिक्षा क्रांति के जनक मनीष सिसोदिया कल हिमाचल दौरे पर आ रहे हैं। जहां वो शिक्षा व्यवस्था को लेकर जनता से संवाद करेंगे। जिसमें बच्चे और अभिभावक सीधे उनसे मन की बात कर सकेंगे और यही संवाद हिमाचल में आने वाले समय में आम आदमी पार्टी का रोडमैप तैयार करेगा कि किस तरह से हिमाचल की शिक्षा व्यवस्था मैं सुधार होगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ा विकास खंड कांगड़ा के तहत पड़ने वाली ग्राम पंचायत अब्दुल्लापुर में सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार पवन कुमार पुत्र स्वर्गीय नारायण दास गांव अबदुल्लापुर (45) वर्ष देर रात खेतों की सिंचाई के लिए गया था कि वहां पर उसे सांप ने काट लिया। उसके तुरंत बाद परिजन उसे उपचार के लिए डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा ले गए, लेकिन वहां पर उपचार से दाैरान पवन कुमार ने दम तोड़ दिया। पंचायत अब्दुल्लापुर के पूर्व प्रधान संजय कांचा ने सरकार से गुहार लगाई है कि गरीब की आर्थिक सहायता जाए। उन्हाेंने बताया कि मृतक अपने पीछे पत्नी एक छोटी बेटी और एक बेटा जो कि लगभग 16 माह का है कि सहायता की जाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
सिद्धपुर में किया 5.70 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जा रही है। शाहपुर के लोगों ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे लोगों की अपेक्षाओं तथा आशाओं पर खरा उतरते हुए, विकास की दृष्टि से शाहपुर विधानसभा क्षेत्र को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने में जुटी हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सिद्धपुर में 5.70 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन और पटियालकर में राजकीय प्राथमिक पाठशाला में 4 लाख 35 हजार से निर्मित एक कमरे का उद्घाटन करने के उपरांत बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के कमजोर व उपेक्षित वर्गों के कल्याण के प्रति वचनबद्ध है। सरकार ने यह सुनिश्चित बनाया है कि विकास के लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे। सरवीन ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट में सभी के लिए बिना आय सीमा वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा को घटाकर 60 वर्ष करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि 60 से 65 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाओं को भी बिना किसी आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि अब 7.50 लाख लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन योजनाओं का लाभ मिलेगा, जिस पर 1300 करोड़ व्यय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि 60 यूनिट तक की बिजली खपत के लिए जीरो बिलिंग की जाएगी, जिससे लगभग 4.50 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होेंगे। उन्होंने कहा कि 61 से 125 यूनिट के बीच बिजली खपत करने वाले 7 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ प्रदान करने के लिए भी एक रुपये प्रति यूनिट की रियायती दर पर सस्ती बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि नाबार्ड के अंतर्गत उठाऊ पेयजल योजना हारचक्कियां लपियाना के सुधारीकरण व विस्तारीकरण पर 157.95 लाख व्यय होंगे, जिसमें 4 पंचायत हारचक्कियां, लपियाना, थेहड़ व परगोड के 8 गांव जिसमें लगभग 3500 लोग लाभान्वित होंगे। जल जीवन मिशन के अंतर्गत विभिन्न पेयजल योजना का सुधार शाहपुर के अंतर्गत 109.10 लाख व्यय होंगे, 9 पंचायत में 27 गांवों के लगभग 9000 लोग लाभान्वित होंगे ।एशियन डेवलपमेंट बैंक के अंतर्गत विभिन्न पेयजल योजनाओं का सुधारीकरण पर 3190.34 लाख खर्च किए जा रहे हैं। इसमें में भी 7 पंचायतों के 27 गांवों लगभग 9000 लोगों को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि नाबार्ड के अंतर्गत उठाऊ पेयजल योजना बडँज, सिरमनी, सिद्धपुर और साथ लगते गांव के लिए योजना का निर्माण कार्य के अंतर्गत 110.10 लाख व्यय किए जा रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत 2 पंचायतोें ततवानी व हरनेरा के 11 गांव व 24 छोटे गांव जिनकी जनसंख्या में 1678 है, लोग लाभान्वित होंगे। जल जीवन मिशन के अंतर्गत विभिन्न पेयजल योजनाओं का सुधार निर्वाचन क्षेत्र शाहपुर के अंतर्गत योजना का निर्माण जल जीवन मिशन चरण-2 के अंतर्गत खर्च की जाने वाली राशि 136.05 लाख है। इस योजना के अंतर्गत है 2 पंचायत ततवानी व हरनेरा में 11 गांव 24 छोटे गांव आते हैं। इस योजना में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य चला हुआ है। इस योजना के अंतर्गत 117 नल लगाए जायेंगे जिसमें 40 नल स्थापित कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य उपकेंद्र सल्याणा के भवन निर्माण पर 27 लाख रुपए व्यय किए जा रहे हैं, जिसका निर्माण कार्य 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में सीढ़ी हॉल सहित एक कमरे के निर्माण पर 12 लाख रुपए व्यय किए जा रहे हैं, जिसका 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। बड़ज, सिरमनी सड़क की मैटलिंग और टॉरिंग पर 50 लाख रुपए व्यय किए गए हैं। हरनेरा से हरनेरा बाग सड़क पर 40 लाख रुपए व्यय किए जा रहे हैं, जिसका 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके उपरांत उन्होंने सिद्धुपर और पटियालकर में लोगों की समस्याओं को भी सुना, जिनमें से अधिकतर का मौके पर निपटारा कर दिया गया और शेष समस्याओं को संबंधित विभागाध्यक्षों को शीघ्र निपटारे के आदेश दिए। इस मौके पर एसडीओ जल शक्ति विभाग शरती शर्मा, जेई लोक निर्माण विभाग नीरज गर्ग, जेई जलशक्ति अक्षय गुलेरिया, प्रधान ततवानी मधुबाला, प्रधान घरोह तिलक शर्मा, शिक्षक महासंघ के प्रधान पवन कुमार, भरूपलाहड प्रधान हरनाम सिंह व पटियालकर स्कूल की मुख्याध्यापक कंचन बाला सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में चल रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत योग और प्राणायाम सत्र से हुई। योग के बाद शुरुआती सत्र में सुप्रीम कोर्ट के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल विक्रमजीत बनर्जी द्वारा “टूल्स ऑफ लीगल एक्टिविज़्म” पर व्याख्यान लिया। उन्होंने भाजयुमो के कार्यकर्ताओं को कानून का महत्व समझाते हुए कहा कि कानून ढाल भी है और तलवार भी। यह हम पर निर्भर करता है कि हम इसका इस्तेमाल कैसे करते हैं। दूसरा सत्र पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा उड़ान के संस्थापक सुजीत कुमार और कू ऐप के संस्थापक अप्रेनेया राधाकृष्ण ने लिया। आप सब ने “न्यू इंडिया 2047 – स्टार्टअप, उद्यमिता, प्रौद्योगिकी और सरकार” विषय पर अपने विचार साझा किए। व्यवसाय क्षेत्र की तीन प्रमुख हस्तियों ने देश में बढ़ती स्टार्टअप संस्कृति और विशेष रूप से 2014 के बाद नए व्यावसायिक विचारों को सुविधाजनक बनाने और प्रेरित करने के लिए सरकार की नीतियों के बारे में चर्चा की। पेटीएम के संस्थापक विजय शर्मा ने कहा कि यह सरकारी नीतियों में बदलाव के कारण संभव हो पाया है। 2014 के बाद से भारत कई यूनिकॉर्न कंपनियों का प्रजनन स्थल बना है। वह भी बहुत ही सीमित समय में। इसके बाद भारतीय सेना के कैप्टन आर रघुराम ने “सशस्त्र बलों से नेतृत्व” विषय पर एक सीखने और प्रेरक सत्र दिया। समापन सत्र में भाजयुमो प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने ‘भाजयुमो की भूमिका’ विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि युवा मोर्चा का हर कार्यकर्ता व्यवस्था परिवर्तन का सशक्त माध्यम है। केंद्र सरकार द्वारा आम जनता के लिए किए जा रहे प्रयासों को उन तक पहुंचने, प्रचार प्रसार करने का भी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद तेजस्वी सूर्या ने चल रहे प्रशिक्षण शिविर के बारे में बताते हुए कहा कि यह शिविर एक गुरुकुल है, जहां सभी वरिष्ठ नेता गुरु द्रोण की तरह हैं, जो अपने पांडवों को सभी के खिलाफ लड़ने के लिए सबक और कौशल सिखाते हैं। बाधाओं और राष्ट्र निर्माण के लिए काम करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि यहां इस प्रशिक्षण सत्र में हम अपने कार्यकर्ताओं के समग्र विकास पर जोर दे रहे हैं। बौद्धिक, सामाजिक, संगठनात्मक, शारीरिक और आध्यात्मिक जो निश्चित रूप से हमारे कार्यकर्ताओं को उनके सार्वजनिक और व्यक्तिगत जीवन में मदद करेंगे। तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का अंतिम सत्र रहा “प्रश्नावली सत्र” के साथ समाप्त हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं को भाजपा के वर्तमान वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा करने और अपने विचार सांझा करने का अवसर मिला।
पर्यटन नगरी धर्मशाला में विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। दिन प्रतिदिन यहाँ हज़ारो की संख्या में पर्यटक आ रहे है। मैदानी इलाकों में पढ़ रही भीषण गर्मी से बचने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी घूमने निकल पड़े हैं। पर्यटन नगरी धर्मशाला में धीरे-धीरे विदेशी पर्यटकों की चहल पहल भी बढ़ने लगी है, जो आने वाले समय में पर्यटन के लिए शुभ संकेत है। सैलानियों की संख्या में इजाफा होने से पर्यटन कारोबारी उत्साहित हैं। वीकेंड पर धर्मशाला के होटलों में 90 फीसदी से अधिक की बुकिंग दर्ज की गई। वहीं इस सप्ताह धर्मशाला और मैक्लोडगंज में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, दक्षिण भारतीय पर्यटकों सहित रूस, यूक्रेन और इसराइल सहित अन्य देशों की पर्यटकों की चहलकदमी भी देखी गई। एक साथ तीन दिन का अवकाश आना भी होटल कारोबार के नजरिये से अच्छा संकेत है। पर्यटन नगरी के होटलों में वीकेंड पर 90 फीसदी तक होटल बुक हो चुके हैं।
मनाेज कुमार। कांगड़ा कोरोना महामारी की विकट स्थिति के समय तथा अन्य आम दिनों में निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा के लिए निरंतर काम करने वाले कांगड़ा के जाने-माने, जन मानुष सेवा संगठन, ने अपने वार्षिक सम्मान समारोह आज (रविवार) काे सूद भवन (वीरता, नजदीक बालाजी अस्पताल) कांगड़ा में धूमधाम से मनाया। संगठन के इस वार्षिक सम्मान समारोह कार्यक्रम के उपलक्ष्य पर मुख्यातिथि के रुप में उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल पहुंचे। मुख्य अतिथि के यहां इस कार्यक्रम में पहुंचने पर जन मानुष सेवा संगठन सदस्यों द्वारा पुष्प भेंट देकर स्वागत किया गया। उपायुक्त कांगड़ा ने अपने संबोधन के दौरान जन मानुष सेवा संगठन द्वारा निस्वार्थ भाव से लोगों की सहायता के लिए निरंतर किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा जन मानुष सेवा संगठन का कार्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समाज के प्रति उनके उत्तरदायित्व बारे प्रेरणा देने वाला है। उन्होंने कहा कोरोना महामारी की विकट परिस्थिति में जहां एक तरफ सभी लोग एक-दूसरे के पास आने से भी डर रहे थे, ऐसी परिस्थिति में इस जन मानुष सेवा संगठन ने आगे आकर लोगों की सहायता के लिए निरंतर कार्य किया। उन्होंने कहा जहां किसी को खाने की सामग्री की जरूरत पड़ी वहां इन्होंने खाना पहुंचाया, जहां किसी को स्वास्थ्य सुविधा के उपकरणों की जरूरत पड़ी, वहां इस संगठन ने उन तक जरूरी उपकरणों को पहुंचाने का कार्य किया। उन्होंने कहा यह संगठन आम दिनों में भी लोगों की सहायता करने के लिए हमेशा आगे रहता है। आज के इस कार्यक्रम पर जन मनुष्य सेवा संगठन सदस्यों द्वारा मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि ने लोगों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करने के लिए संगठन के सदस्यों व विशेष कार्य करने वालों को सम्मानित किया।जन मानुष सेवा संगठन ने आज के इस विशेष मौके पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया। जिसमें लोगों द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया गया। इस संगठन द्वारा आज 80 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। उपायुक्त कांगड़ा निपुण जिंदल ने संगठन के लिए तीन कंसंट्रेटर देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने जन मानुष सेवा संगठन के लिए जमीन उपलब्ध करवाने की भी बात कही। अध्यक्ष जन मानुष सेवा संगठन पंकज ओबरॉय ने बताया कि वर्तमान समय में संगठन का और अधिक विस्तार किया जाएगा। संगठन हमेशा इस बात के लिए प्रयासरत रहेगा कि वह उस प्रत्येक व्यक्ति तक सहायता पहुंचा सके, जिसे उसकी सख्त जरूरत है। जन मानुष सेवा संगठन के इस वार्षिक सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्यीतिथि सहित सीएमओ कांगड़ा गुरदर्शन गुप्ता, एसडीम कांगड़ा अरुण कुमार शर्मा, बीएमओ कांगड़ा संजय भारद्वाज, एसएमओ कांगड़ा विवेक करोल, संगठन के सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा जिला नारकोटिक्स टीम ने 8.35 ग्राम चिट्टे व 12740 नकदी सहित दो को धरा। मामले की जानकारी देते हुए एएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि जिला नारकोटिक्स टीम द्वारा एक घर की तलाशी ली गई, तो उन्हें घर से8.35 ग्राम चिट्टा व 12740 रुपए की नकदी बरामद की। दोनों आरोपी की पहचान हो चुकी है, पहले आरोपी का नाम शमशेर पुत्र गुरदयाल और दूसरा उसी का भांजा गुलशन पुत्र दर्शन लाल ग्राम डमटाल तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। दोनों को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना डमटाल में मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई जारी है।
मनाेज कुमार। कांगड़ा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज (रविवार) काे ब्रजेश्वरी देवी मंदिर में शीश नवाया तथा माता से आशीर्वाद दिया। संबित पात्रा धर्मशाला में चल रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रशिक्षण शिविर में युवाओं को प्रशिक्षण देने हेतु आए थे। पंडित राम प्रसाद शर्मा ने उन्हें विधिवत पूजा-अर्चना करवाई तथा उन्हें मंदिर की ओर से माता की तस्वीर भेंट की गई। इस मौका में उनके साथ पार्टी की ओर से प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी, प्रदेश सह प्रवक्ता राकेश शर्मा व मनीष भल्ला आदि उपस्थित रहे।
खुंडियां अस्पताल को एंबुलेंस मिली है। इसके लिए चंगर क्षेत्र की जनता ने विधायक रमेश ध्वाला तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया है। खुंडियां अस्पताल से मरीजों को टांडा या पालमपुर ले जाने के लिए इमरजेंसी में किराए की गाड़ी लेनी पड़ती थी। कोरोनाकाल के बाद लगभग तीन साल बाद अस्पताल को एंबुलेंस मिली है। इसके लिए भाजपा मंडलाध्यक्ष मान सिंह राणा, पूर्व जिला परिषद सदस्य मीना राणा व रत्न चंद, बख्शी प्रताप सिंह राणा, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री संजय राणा, पृथ्वी सिंह, बलदेव सिंह, रणबीर सिंह, कमलेश कुमार, बिक्रम सिंह विक्कू, पंचायत समिति उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह राणा, ता देवी, संजु शर्मा, कुशल ठाकुर, ललिता चौहान, सुनील कुमार, सतबीर सिंह, कमलजीत सिंह, लवनीश नाथ, पृथ्वी सिंह, बलदेव सिंह, रणबीर सिंह, सुषमा देवी, सुनीता देवी, अनु देवी, दलीप सिंह, सुती देवी, आशा कुमारी युवा मोर्चा के महामंत्री अजय राणा आदि जनप्रतिनिधियों ने रमेश ध्वाला व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का हार्दिक आभार जताया है।
अग्निशमन विभाग और फोर्टिस सिक्योरिटी टीम ने पाया आग पर काबू मनोज कुमार। कांगड़ा फोर्टिस कांगड़ा में अग्निशमन विभाग का माॅकड्रिल शनिवार को आयोजित किया गया। इस माॅकड्रिल का संयोजन फोर्टिस कांगड़ा के मुख्य सुरक्षा अधिकारी ठाकुर सिंह पटियाल एवं अग्निशमन विभाग के फायर आफिसर अशोक कुमार की टीम ने किया। इस माॅकड्रिल का उद्देष्य आग की स्थिति से निपटने के लिए बचाव एवं राहत की रणनीति का अभ्यास करना था। इस माॅकड्रिल में समस्त फोर्टिस अस्पताल का स्टाफ, अग्निशमन विभाग के कर्मचारी व अन्य लोग सम्मिलित थे। इस माॅकड्रिल में फोर्टिस के डायरेक्टर अमन सोलोमन, प्रशासनिक गगन शर्मा एवं उपचिकित्सा अधिकारी डाॅ कर्नल परमार मुख्य तौर पर उपस्थित थे। माॅकड्रिल की शुरूआत में सबसे पहले फोर्टिस के सिक्योरिटी गार्ड ने फायर अलार्म बजाकर पूरे अस्पताल को सूचित किया। फायर अलार्म के बजते ही सभी सुरक्षा कर्मियों ने अस्पताल खाली करवाना शुरू कर दिया और साथ ही अग्निशमन विभाग को भी फोन पर सूचित किया। चंद ही मिनटों में अग्निशमन विभाग की गाड़ी अस्पताल परिसर में पहुंच गई। सभी अग्निशमन कर्मचारी फोर्टिस पहुंचते ही हरकत में आ गए और आग में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना शुरू कर दिया। कुछ लोगों को सीढ़ियों के जरिए तो कुछ को कंधों पर व अन्य बचाव उपकरणों से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके उपरांत आग बुझाने के लिए पूरे फोर्टिस अस्पताल पर अग्निशमन कर्मियों एवं सुरक्षा कर्मियों द्वारा पानी की बौछार की गई, फिर फोर्टिस के प्रांगण में लगी आग को बुझाने के लिए अग्निरोधक यंत्र का प्रयोग किया गया। इस प्रकार माॅकड्रिल में आग पर काबू पाया गया। इस सफल माॅकडिल के उपरांत फोर्टिस के उपचिकित्सा अधिकारी डाॅ कर्नल परमार ने कहा कि इस प्रकार के माॅकड्रिल भविश्य में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए कारगर रहते हैं।
मनाेज कुमार। कांगड़ा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष विधायक पवन काजल ने प्रदेश सरकार से पुलिस पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है। काजल ने हैरानी जताई कि प्रदेश सरकार घटना के दो सप्ताह बाद भी इस मामले में कथित तौर पर संलिप्त किसी भी अधिकारी या पुलिस के कर्मचारी को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा पुलिस पेपर देने वाले छात्रों को गिरफ्तार कर जांच में महज औपचारिकता निभा रही है, जबकि उच्च पदों पर बैठे अधिकारी अपने कारनामों को छिपाने में व्यस्त हैं। काजल ने कहा हिमाचल सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने में पूर्णता नाकाम रही है और जो भर्ती परीक्षाएं करवाई जा रही है, उन पर अंगुलियां उठने से बेरोजगार वर्ग का भाजपा सरकार से विश्वास उठने लगा है। काजल ने कहा भाजपा की डबल इंजन सरकार महंगाई पर भी लगाम कसने में नाकाम रही है। आए दिन बढ़ रहे पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सिलेंडर और खाद्य पदार्थों के दामों से रसोई का सारा बजट गड़बड़ा गया है। उन्होंने कहा पूर्व कांग्रेस सरकार ने जिला कांगड़ा के बगल में बेरोजगारों को रोजगार मुहैया करवाने के लिए 12 करोड़ रुपए और आईटी पार्क के लिए भूमि स्वीकृत की है, लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार अपने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में आईटी पार्क का निर्माण करवाने में नाकाम रही है। कांग्रेस सत्ता में आने पर आईटी पार्क का निर्माण प्राथमिकता पर करवाएगी। काजल शनिवार को ग्राम पंचायत जमानाबाद कोटक्वाला में चिन्मय युवा क्लब कोटकवाला द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे उन्होंने युवा क्लब को अपनी तरफ से 21 हजार रुपए की आर्थिक सहायता भी जारी की। इस मौके पर नरेश कुमार, रवि कुमार, सोनू कुमार, सुरजीत कुमार, विट्टू, बवला, सुनील कूमार व विजय कुमार भी उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर। देहरा पूर्व छात्र संघ (ओ.एस.ए) उत्कृष्ट महाविद्यालय ढलियारा की बैठक संघ अध्यक्ष सतीश ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। पूर्व छात्र संघ की इस बैठक में कॉलेज परिचार्य प्रमोद पटियाल विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस बैठक में कॉलेज में हो रहे विकासात्मक कार्य पर चर्चा की गई। रुके कार्य को जल्द पूरा करवाने के लिए प्रयास करने का फैसला भी लिया गया। वहीं, पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष सतीश ठाकुर ने कहा कि जल्द ही ढलियारा महाविद्यालय में लंबित कार्यों के संबंध में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर और देहरा विधानसभा के विधायक होशियार सिंह से मिलेगा व संवाद स्थापित किया जाएगा, ताकि महाविद्यालय में अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा करने को गति मिल सके। सतीश ठाकुर ने कहा कि ढलियारा कॉलेज में करोड़ों रुपए के विकास कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि संघ कई वर्षों से ढलियारा कॉलेज की प्रगति के लिए बचनबद्ध है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सतीश डढवाल, पवन शर्मा, सचिव कर्ण पठानिया, सह सचिव अविनाश सेठी, सदस्य ब्रजेश्वर साकी, सुमित, सुनील राणा, अमित, ज्योति, प्रो. सुल्तान जसवाल सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
जिला परिषद काडर कर्मचारी संघ देहरा की बैठक अध्यक्ष अजय डोगरा की अध्यक्षता में हुई। संघ की बैठक में सरकार से विभाग में विलय करने की मांग पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें संघ ने निर्णय लिया कि संघ अपनी मांग को मनवाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा। सरकार को संबंधित विभाग में विलय की पुन: मांग के बारे में स्मरण करवाया कि 15 मई तक यदि सरकार विभाग में विलय नहीं करती है तो संघ संघर्ष किया जाएगा। इसके लिए सभी कर्मचारियों ने लिखित रूप में अपनी सहमति जताई।
विनायक ठाकुर । देहरा उपमंडल देहरा के अंतर्गत गांव चरियाल (नैहरनपुखर) से अपने बेटे राजेंद्र सिंह के साथ दवाई लेने गए 74 वर्षिय बुजुर्ग मदन लाल अचानक टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा से रहस्यपूर्ण परिस्थितियों से लापता होने का मामला सामने आया था। टांडा मेडिकल कॉलेज के मैन गेट में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खगाली, तो वह गुरुवार दोपहर करीब एक बजकर 40 मिन्नट पर वहां से बाहर के लिए निकलते नजर आ रहे थे। बेटे राजेंद्र सिंह ने बताया कि वहां दो-तीन जगहों पर और भी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की, तो इससे पता चला की वह टांडा मेडिकल कालेज से तो बाहर निकल गए है लेकिन वह वहां आस पास के क्षेत्र मे भी कही नजर आ रहे है। शनिवार दोपहर को उक्त बुजुर्ग ज्वालामुखी उपमंडल के जखोटा से मिल गए हैं।बताया जा रहा अधवानी एवं जखोटा के मध्य खड्ड में उक्त बुजुर्ग वहीं पर मौजूद कुछ लोगों को मिले थे। वहीं मीडिया में भी उनकी खबर छपी थी जिस पर उक्त स्थानीय लोगों ने उन्हें पहचान लिया और 74 वर्षीय बुजुर्ग के परिजनों को फोन के माध्यम से सूचित किया। अब उक्त बुजुर्ग मदन लाला सुरक्षित अपने घर पहुंच चुका है। उनके बेटे राजेंद्र सिंह ने स्थानीय पुलिस, मीडिया एवं लोगो का धन्यवाद किया है।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी उपमंडल ज्वालामुखी के अन्तर्गत पड़ते भड़ोली कुटियारा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जनसभा के उपरांत 10 मई को कुछ भाजपा के पदाधिकारियों ने मांगे पूरी नहीं होने पर सीएम के कार्यक्रम के उपरांत भारी रोष व्यक्त किया था। वहीं, उक्त कार्यकर्ताओं ने मीडिया में भी बयान दिए थे। वहीं, भाजपा संगठनात्मक जिला देहरा के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा इस पर कारवाई करते हुए उक्त कार्यकर्ताओं से 3 दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, जवाब न देने पर उन भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर अनुशासनात्मक कारवाई की भी बात की गई है। वहीं, इस संदर्भ में भाजपा संगठनात्मक जिला देहरा के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि ज्वालामुखी में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा दिए बयान अनुशासनहीनता के दायरे में आते हैं। वहीं, उनके द्वारा मीडिया में दिए गए बयानों को सुनने के उपरांत यह प्रतीत हुआ कि पीछे से भाजपा विरोधी नारों की आवाज आ रही थी। इस विषय में 3 दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप में भेजें और जिन कार्यकर्ताओं ने भाजपा विरोधी नारे लगाए उनकी सूची भी प्रदान करें। क्या है मामला ज्वालामुखी उपमंडल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का एक प्रस्तावित दौरा था, उस दौरान मुख्यमंत्री ने करोड़ों रूपए के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए थे, परंतु पंचायत टिहरी में बीडीओ ऑफिस एवं पॉलीटेक्निक कॉलेज खोलने के मांग को लेकर भी एक मांग स्थानीय लोगों द्वारा की गई थी, जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री ने मंच से नहीं की, जिस पर स्थानीय लोगों सहित उक्त भाजपा कार्यकर्ता बिफरे पड़े हैं। वहीं, अपनी मांग पूरी न होने पर भारी रोष व्यक्त किया। भाजपा विरोधी नारे लगाने वाले कौन मुझे नहीं पता: सरिता धीमान जब इस संदर्भ में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरिता धीमान से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष द्वारा 3 दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है, जिसका लिखित जवाब दे दिया जाएगा। साथ ही सरिता धीमान ने कहा कि की जनसभा में हजारों लोग थे, किसने भाजपा विरोधी नारे लगाए यह कहना संभव नहीं है।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा विकास खंड इंदौरा नवनिर्मित विद्युत मंडल इंदौरा अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ उपकरणों की भारी कमी से जूझ रहा है। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। लोग घंटो तक बिजली कटौती झेल रहे हैं। इंदौरा मंडल के अंतर्गत डमटाल और गंगथ उपमंडल आते हैं। इसके अलावा ठाकुरद्वारा सेक्शन भी आता है। यह सभी कार्यालय कर्मचारी की कमी से जूझ रहे हैं। मंडल में कुल अधिकारियों कर्मचारियों के 103 पद स्वीकृत है, लेकिन मौजूदा समय में 63 पद खाली चल रहे हैं।अधिशासी अभियंता संदीप सन्याल ने कहा कि कर्मचारी की नियुक्ति व तबादले उच्च अधिकारी व सरकार की ओर से ही किए जाते हैं। इस बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के अंतर्गत मिलवां में गत रात 52 वर्षीय व्यक्ति की छत से गिरने से मौत हो गई। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार शशिकांत पुत्र ओम प्रकाश निवासी मिलवा में एक व्यक्ति की छत से गिरने की सूचना दी थी। ठाकुरद्वारा पुलिस चौकी के मुख्य आरक्षी कुलभूषण गुलेरिया टीम से घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। ग्रामीणों के मुताबिक उक्त व्यक्ति के दिमाग की हालत कुछ ठीक नहीं थी और अपना घर धर्मशाला बताता था। गत 9 मई मिलवां स्थित शिव मंदिर में आया, जहां वह 2 दिन रहा और उन दिनों से मंदिर से जाने को कहा गया, तो वह पुराने मकान में रहने लगा। मृतक शराब का सेवन करता था, गत रात को छत पर सो गया और रात को वह छत से गिर पड़ा और उसकी मौत हो।थाना प्रभारी इंदौरा सुरेश शर्मा ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। क्योंकि उसके पास पहचाने के कोई दस्तावेज नहीं मिला है, पोस्टमार्टम के लिए शव को सिविल अस्पताल नूरपुर भेजा गया है।
हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती के स्थगित होने के साथ ही सेना में सामान्य ड्यूटी के लिए फरवरी, 2021 में आयोजित की गई भर्ती कीलिखित परीक्षा न करवाए जाने पर युवाओं में रोष है। यह बात जसवां-परागपुर कांग्रेसी नेता एवं ब्लॉक अध्यक्ष सुरिंद्र मनकोटिया ने कही। मनकोटिया ने कहा कि फरवरी में आयोजित आर्मी भर्ती की लिखित परीक्षा जल्द ली जाए। युवाओं का ग्राउंड टैस्ट के साथ मेडिकल भी हो चुका है, लेकिन अब तक लिखित परीक्षा नहीं करवाई गई है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में केंद्र सरकार उचित कदम उठाए। पहले ही लगातार कई परीक्षाएं स्थगित हो रही हैं और कई लटकी हुई हैं। उन्होंने कहा कि लिखित परीक्षाओं में गड़बड़ होने से भी सवाल उठ रहे हैं, ऐसे मामलों में भी उचित जांच करवाई जानी चाहिए। मनकोटिया ने कहा कि यह डबल इंजन की सरकार बिलकुल हांफ चुकी है इस सरकार के कार्यकाल में हर कोई वर्ग परेशान हताश नजर आ रहा है। महंगाई बेलगाम बढ़ती जा रही है।
उपमण्डल ज्वालामुखी के अन्तर्गत पड़ते भड़ोली कुटियारा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जनसभा के उपरांत 10 मई को कुछ भाजपा के पदाधिकारियों ने मांगे पूरी नहीं होने पर सीएम के कार्यक्रम के उपरांत भारी रोष व्यक्त किया था. उस दौरान कार्यकर्ताओ ने मीडिया में भी बयान दिए थे. वहीं, भाजपा संगठनात्मक जिला देहरा के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा ने इस पर संज्ञान लेते हुए उक्त कार्यकर्ताओ से 3 दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है. वहीं जवाब न देने पर उन भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर अनुशासनात्मक कारवाई की भी बात की गई है। इस संदर्भ में भाजपा संगठनात्मक जिला देहरा के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि ज्वालामुखी में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा दिए बयान अनुशासनहीनता के दायरे में आते हैं. उनके द्वारा मीडिया में दिए गए बयानों को सुनने के उपरांत यह प्रतीत हुआ कि पीछे से भाजपा विरोधी नारों की आवाज आ रही थी. इस विषय में 3 दिन के भीतर स्पष्टीकरण लिखित रूप में माँगा है. क्या है मामला...... ज्वालामुखी उपमण्डल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का एक प्रस्तावित दौरा था. उस दौरान मुख्यमंत्री ने करोड़ों रूपये के उद्घाटन एवं शिलान्यास किये थे परन्तु पँचायत टिहरी में बीडीओ ऑफिस और पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने के मांग को लेकर भी एक मांग स्थानीय लोगो द्वारा की गई थी, जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री ने मंच से नहीं की. इस बात को लेकर स्थानीय लोगो सहित उक्त भाजपा कार्यकर्ता बिफर पड़े और अपनी मांग पूरी न होने पर भारी रोष व्यक्त किया. भाजपा विरोधी नारे लगाने वाले कौन मुझे नहीं पता: सरिता धीमान जब इस संदर्भ में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरिता धीमान से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष द्वारा 3 दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है जिसका लिखित जवाब दे दिया जाएगा. साथ ही सरिता धीमान ने कहा कि जनसभा में हजारों लोग थे किसने भाजपा विरोधी नारे लगाए यह कहना सम्भव नहीं है।
विनायक ठाकुर। देहरा उपमंडल देहरा के अंतर्गत गांव चरियाल (नैहरनपुखर) से अपने बेटे राजेंद्र सिंह के साथ दवाई लेने गए 74 वर्षिय बुजुर्ग मदन लाल अचानक टांडा मेडिकल कालेज कांगडा में रहस्यपूर्ण परिस्थितियों से लापता होने का मामला सामने आया है। मामला बीते कल यानी गुरुवार 12 मई को उस वक्त सामने आया, जब बेटा राजेंद्र सिंह टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा में डाक्टरों द्बारा लिखे अपने पिता मदन लाल के स्वास्थ्य टेस्ट के लिए पैसे जमा करवाने के लिए लाईन में लगा था और इतने में मानसिक तौर पर परेशान बुजुर्ग मदन लाल वहां से रहस्यपूर्ण परिस्थितियों से लापता हो गया। पीड़ीत बेटे राजेंद्र सिंह ने इस बारे जानकारी देते हुए बताया कि मैने वहां चारों ओर अपने पिता को ढूंढ़ा, लेकिन कोई भी अता पता न चलने के कारण वहां टांडा मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, तो वह गुरुवार दोपहर करीब एक बजकर 40 मिन्नट पर वहां से बाहर के लिए निकलते नजर आ रहे हैं। बेटे राजेंद्र सिंह ने बताया कि वहां दो-तीन जगहों पर और भी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की, तो इससे पता चला की वह टांडा मेडिकल कॉलेज से तो बाहर निकले हैं, लेकिन वह आसपास के क्षेत्र में कहीं नजर आ रहे हैं। पीड़ित बेटे राजेंद्र सिंह का कहना है कि दिमाग हालत ठीक न हाेने की वजह से उन्हें उपचार हेतु टां़ा मेडिकल कॉलेज लेकर गया था और वहां से अचानक लापता हो गए हैं। पीड़ित परिजनो ने तमाम लोगों से अपील की है कि किसी को भी इनकी सूचना मिले तो वह पुलिस थाना देहरा में 01970 233110 या पीड़ित बेटे राजेंद्र सिंह से 98168-06619 से सीधा संपर्क कर सकते हैं।
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर जसवां परागपुर मे विगत करीब चार दिनों से लगातार घर घर जाकर दिल्ली से आई आम आदमी पार्टी की टीम प्रत्येक मतदाताओं की नवज टटोलने मे जुटी हुई है। वहीं, दिल्ली से आई सोनम वर्मा चन्द्र भूषण सिह मीनू कालडा महेश चौहान ने बताया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल के दिशा-निर्देशो अनुसार इन दिनों समूचे हिमाचल भर की भिन्न-भिन्न विधानसभा क्षेत्रों में करीब 6700 लोगों की टीम तमाम मतदाताओं की फीडबैक लेने यहांं पहुंचे हैं। वहीं, इसी कड़ी में आज शुक्रवार को जसवां परागपुर आम आदमी पार्टी के ब्लाक मंडल अध्यक्ष हंसराज धीमान के साथ दिल्ली से आई टीम ने ग्राम पंचायत गरली बणी सेहरी व कलोहा पंचायत के घर घर जाकर तमाम मतदाताओं की फीडबैक ली और उनकी राय जानी। इस दौरान सोनम वर्मा चन्द्र भूषण सिंह, मीनू कालड़ा, महेश चौहान ने बताया कि जसवा परागपुर के लोग इस बार अगामी विधानसभा चुनावाें में राजनिति का बदलाव चाह रहे हैं। खैर अगामी विधानसभा चुनावों मे सरकार किस पार्टी की बनेगी, यह तो वक्त बताएगा, लेकिन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अभी से ही अगामी विधानसभा चुनावो की तैयारियां शुरु कर दी है।
--अब बिना अनुमति धर्मशाला शहर में नहीं लगेगी होर्डिंग --मासिक बैठक में लिया गया निर्णय शुक्रवार को धर्मशाला नगर निगम की मासिक बैठक सम्पन हुई। इस बैठक में शहर के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। धर्मशाला शहर में आए दिन कोई न कोई नई होर्डिंग्स लगाई जाती थी जिनके लिए नगर निगम से कोई अनुमति और शुल्क नहीं दिया जाता था जिससे कहीं न कहीं नगर निगम को नुक्सान भी उठाना पड़ रहा था। आज की बैठक में शहर के विभिन हिस्सों में होर्डिंग्स लगाने को लेकर नियमित शुल्क लगाने का निर्णय किया गया। विज्ञापन को 3 श्रेणियों में बांटा गया है, कमर्शियल, वेलकम बिल बोर्ड और सरकारी स्कीम और प्रोग्राम। इसके लिए शहर को 3 हिस्सों में बांटा गया है, क्लास- ए, क्लास- बी और क्लास-सी। क्लास-ए में शहर के भाकसुनाग चौक, मैक्लोडगंज मेन स्क्वायर, पार्किंग और बस अड्डा, गाँधी पार्क चौक, नगर निगम दफतर और कोतवाली बाज़ार चौक को रखा गया है। क्लास-बी में डीसी ऑफिस के आस पास का क्षेत्र, एजुकेशन बोर्ड के आस पास का क्षेत्र, क्रिकेट स्टेडियम, चरान चौक, पोस्ट ऑफिस चौक और बाय पास कोतवाली बाज़ार को रखा गया है। इसके अतिरिक्त क्लास-सी में शीला चौक और शहर के अन्य क्षेत्र जैसे खनियारा रोड, पटोला, सिधवाड़ी, रक्कड़, मोहली सड़क, कैंट सड़क, बाय पास सड़क मैक्लोडगंज और सकोह सड़क को रखा गया है। सभी क्लास के अनुसार होर्डिंग्स के दाम तय किए गए है। इसमें क्लास-ए में होर्डिंग्स का शुल्क 4000 से 90000 तक रखा गया है। क्लास-बी में शुल्क 3000 से 70000 तक रखा गया है। क्लास-सी में शुल्क 1500 से 35000 तक रखा गया है। यह शुल्क विभिन्न आकर के अनुसार निर्धारित किया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए महापौर ओंकार नेहरिया ने कहा कि अब शहर में होर्डिंग्स लगाने का शुल्क देना होगा। इससे पहले शुल्क नहीं लिया जाता था जिससे नगर निगम को कहीं न कहीं नुक्सान हो रहा था। अब शहर को विभिन श्रेणियों में बांटा गया है और शुल्क निर्धारित किया गया है। आज की बैठक में इसे पास किया गया है और कुछ ही दिनों में यह शुल्क लगना शुरू हो जाएगा। इसके बावजूद भी यदि कोई व्यक्ति होर्डिंग्स लगाता है तो नगर निगम द्वारा उसे उसी समय निकाल दिया जाएगा।


















































