अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन विवेक चंदेल ने पोषण अभियान के लिए गठित जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि सोलन जिला गर्भवती महिलाओं, माताओं, एवं शिशुओं को स्वस्थ रखने एवं कुपोषण मिटाने की दिशा जिला को राष्ट्रीय स्तर पर पोषण अभियान के लिए जिला स्तरीय कन्वरजेंस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि समेकित बाल विकास परियोजना के अंतर्गत बेहतरीन कार्य करने वाले आंनगबाड़ी केंद्रों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत तकनीक आधारित कॉमन एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर में बेहतरीन कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 500 रूपये तथा आंगनबाड़ी सहायिका को 250 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोषण अभियान के अंतर्गत एक नवाचार योजना तैयार की जा रही है। योजना के अंतर्गत खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्विद्यालय नौणी, सोलन से मामला उठाया गया है। उन्होंने कहा कि सोलन जिला में पोषण अभियान को सफल बनाने और सभी को स्वस्थ रखने के लिए विभिन्न स्तरों पर व्यापक कार्य किया जा रहा है। जिला के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में जहां महिलाओं को पोषण अभियान की व्यवहारिक जानकारी दी जा रही है वहीं उन्हें यह भी बताया जा रहा है कि स्थानीय स्तर पर कौन-कौन से पौष्टिक आहार उपलब्ध हैं। जिला के सभी 1281 आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण के संबंध में जानकारी सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। प्रत्येक माह की 15 एवं 24 तारीख को आयोजित किए जाने वाले इन सत्रों में महिलाओं को स्तनपान के महत्व से अवगत करवाया जा रहा है और शिशु एवं बच्चों को दिए जाने वाले पौष्टिक आहार की उचित मात्रा की जानकारी दी जा रही है। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी वंदना चौहान ने कहा कि सितम्बर माह को पोषण माह के रूप में आयोजित किया गया। इस दौरान जिला, विकास खंड व पंचायत स्तर पर पोषण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए नियमित कार्यक्रम आयोजित किए किए गए। खंड स्तर पर विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जागरूकता रैलियां निकालकर पोषण की जानकारी प्रदान की गई। सहायक आयुक्त भानु गुप्ता, पुलिस उप अधीक्षक योगेश दत्त जोशी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल, जि़ला कल्याण अधिकारी बीएस ठाकुर, जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति नियंत्रक मिलाप शांडिल, सभी खण्डों के बाल विकास परियोजना अधिकारी तथा बाल कल्याण समित के अध्यक्ष विजय लांबा बैठक में उपस्थित थे।
शुक्रवार को कुनिहार हाटकोट के सामुदायिक भवन में मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजना के अंतर्गत विकास खण्ड कुनिहार की पांच पंचायतों कुनिहार,कोठी ,हाटकोट,मान तथा बनोह की 110 महिलाओं को मुफ्त सिलेण्डर गैस कनेक्शन वितरित किए गए। इस अवसर पर अर्की विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गोबिन्द राम शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए तो वहीं मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार शर्मा व जिला मीडिया प्रभारी इन्द्रपाल शर्मा विशेष अतिथि रहे। मण्डल अध्यक्ष ने इस गैस वितरण कार्यक्रम में आए हुए मुख्य अतिथि सहित अन्य सभी लोगों का स्वागत किया तथा इस योजना के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि ने केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दी। खाद्य आपूर्ति निरक्षक सुनिल ने महिलाओं को गैस प्रयोग करने व सावधानी के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर देवेंद्र कुमार शर्मा,इन्द्रपाल शर्मा,ओम प्रकाश, सुरेस जोशी,राजीव शर्मा,चेतराम तनवर,पँचायत प्रधान सुनिता ठाकुर,उप प्रधान राजेश शर्मा, कौशल्या कंवर,सीमा महन्त,हँसराज ठाकुर,भूपेंद्र कालिया,कुलदीप कुमार,आर पी जोशी सहित लाभार्थी महिला उपस्थित रहीं।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज सोलन ज़िला के बद्दी में बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ उद्योग संघ के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की।राज्यपाल ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ उद्योग संघ राज्य का सबसे बड़ा चैम्बर है, जिसमें बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र के लघु, मध्यम उद्योग तथा बहुराष्ट्रीय कम्पनियां शामिल हैं। 318 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र, प्रदेश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसमें नौ औद्योगिक क्षेत्र और 15 औद्योगिक समूह हैं। श्री दत्तात्रेय ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि इस क्षेत्र में स्थापित लगभग 2202 उद्योगों में राज्य का 70 प्रतिशत निवेश हो रहा है तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रमों में इसका 95 प्रतिशत योगदान है। उन्होंने कहा कि बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र में स्थापित उद्योगों से राज्य के 2.75 लाख युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ है और यह क्षेत्र राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में 18 प्रतिशत योगदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने राज्य में उद्योगों के विस्तार और विकास की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि राज्य सरकार उद्यमियों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए प्रयासरत है। राज्य में उद्योग स्थापित करने के लिए उद्यमियों को बेहतरीन सुविधाएं और पर्यावरण प्रदान करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ उद्योग संघ के पूर्व अध्यक्ष शैलेश अग्रवाल ने इस अवसर पर राज्यपाल का स्वागत किया और उन्हें राज्य में औद्योगिक विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने इस क्षेत्र में रेल नेटवर्क, अधोसंरचना के विकास और ट्राॅमा सेंटर सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ उद्योग संघ के सदस्य राजेन्द्र गुलेरिया ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से उद्योग संघ के बारे में जानकारी प्रदान की। हिमाचल ड्रग मेन्युफेकचरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डाॅ. राजीव गुप्ता ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उपायुक्त सोलन के.सी. चमन, बीबीएनडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक बद्दी रोहित मालपाणी और उद्योग संघ के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
Governor Bandaru Dattatraya today interacted with the members of Baddi-Barotiwala-Nalagarh Industries Association (BBNIA) at Baddi in Solan District. On this occasion, the Governor expressed happiness that BBNIA is the largest industrial chamber of the State representing industries in BBN area and representing small medium enterprises as well as large scale industries including multi-national companies. He was apprised that BBN has been established in 318 square kilometre area contributing in the economic development of the state. It has nine industrial areas and 15 industrial clusters. Shri Dattatraya expressed satisfaction that nearly 2202 industries in the area contribute to 70 percent of the state's investment and 95 percent of the micro small medium enterprise. Approximately 2.75 lakh direct employments have been given to youth in various industries and BBN is also contributing 18 percent in state's GDP. He said that state government was committed to promote industrial growth in the state. Stressing on the expansion and development of industries in the state, he said that the state government was seriously considering the concerns of industrialists and was providing them many facilities and better environment to establish industries here. Earlier, Shailesh Aggarwal, former President, BBNIA welcomed the Governor on the occasion and detailed about various development activities towards the industrial growth in the state. He also raised few demands regarding rail network, trauma centre facility and infrastructural development. Rajinder Guleria, member of BBNIA gave power point presentation regarding the status of Industrial Association. Dr. Rajeev Gupta, President, Himachal Drug Manufacturing Association proposed a vote of thanks. K.C. Chaman, Deputy Commissioner, Solan, Vinod Kumar, CEO, BBNDA, Rohit Malpani, SP Baddi and representatives of Industrial Association were also present on the occasion.
अतिरक्त जिला दंडाधिकारी सोलन विवेक चंदेल ने आज यहां एकीकृत बाल विकास योजना, पोषाहार तथा किशोरी योजना, महिला महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए गठित जि़ला स्तरीय अनुश्रवण एवं समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं, बच्चों और किशोरियों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य लक्षित समूहों को विभिन्न लाभ प्रदान करना और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए तैयार करना है। उन्होंने जि़ला कार्यक्रम अधिकारी तथा सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं के लाभार्थियों का चयन निर्धारित मापदण्डों के अनुसार किया जाए। उन्होंने कहा कि सोलन जि़ले में पोषाहार कार्यक्रम के तहत छः माह से तीन वर्ष तक के आयु वर्ग में अभी तक तक 24,201 बच्चों को पोषाहार उपलब्ध करवाया गया। तीन से छः वर्ष आयुवर्ग में 6507 बच्चों को, 8045 गर्भवती एवं धातृ महिलाओं तथा 46 किशोरियों को इस समयावधि में पोषाहार उपलब्ध करवाया गया। विवेक चंदेल ने कहा कि जिला में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण कार्य पूरा किया शीघ्र पूरा किया जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों में जिला के सभी समेकित बाल विकास अधिकारी अपने-अपने आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखें ताकि इन केंद्रों में पढ़ रहे बच्चों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि सोलन जि़ले में महिला स्वयं सहायता समूह सराहनीय कार्य कर रहे हैं और इनके माध्यम से लोग लाभान्वित हो रहे हैं। वर्तमान में जि़ले में 1826 स्वयं सहायता समूह कार्यरत हैं जिनकी कुल बचत लगभग 12.52 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में बेटी है अनमोल योजना के प्रथम घटक के अंतर्गत जि़ले 229 लाभार्थियों को 24.86 लाख रुपये की अनुदान राशि प्रदान की गई है। योजना के द्वितीय घटक में छात्रवृति योजना के तहत 2551 छात्रों को लगभग 56.68 लाख रुपये की छात्रवृति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत 62 लाभार्थियों को 24.80 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत 10 लाभार्थियों पर 5 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मदर टेरेसा मातृ सम्बल योजना के तहत जि़ले में 638 माताओं तथा 1047 शिशु लाभार्थी को लगभग 26.76 लाख रुपये वितरित किए गए हैं। बैठक में महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए विभिन्न कानूनों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जानकारी दी गई कि वर्ष 2019-20 में महिलाओं को विभिन्न कानूनों की जानकारी प्रदान करने के लिए 1680 जागरूकता शिविर आयोजित किए गए जिनमें लगभग 25,200 महिलाओं ने भाग लिया। विवेक चंदेल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन को निर्देश दिए कि शिशु लिंगानुपात में संतुलन बनाए रखने के लिए समय-समय पर जिले में स्थापित जांच केंद्रों का औचक निरीक्षण सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त बाल आश्रम के सफल संचालन के लिए निगरानी समिति की बैठक भी आयोजित की गई। बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत जिला में एक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने सभी समेकित बाल विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाल विवाह निषेध अधिनियम के संबंध में ग्राम स्तर तक लोगों को जागरूक बनाएं। बैठक में जानकारी दी गई कि किशोरी योजना के अंतर्गत जिले में 46 किशोरियों को लाभान्वित किया गया। योजना के अंतर्गत 11 से 14 वर्ष तक की किशोरियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता व पोषण की जानकारी प्रदान की जा रही है। बैठक में जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत जिले में 8757 पात्र महिलाओं को लाभान्वित किया गया है। योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को शिशु के जन्म से पूर्व एव उपरान्त पर्याप्त विश्राम उपलब्ध करवाना भी लक्ष्य है। योजना के तहत पहली बार मां बनने वाली गर्भवती महिला को औसतन 6000 रुपए के लाभ प्रदान किए जा रहे हैं। जि़ला कार्यक्रम अधिकारी वंदना चौहान ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। सहायक आयुक्त भानु गुप्ता, पुलिस उप अधीक्षक योगेश दत्त जोशी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल, जि़ला कल्याण अधिकारी बीएस ठाकुर, जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति नियंत्रक मिलाप शांडिल, सभी खण्डों के बाल विकास परियोजना अधिकारी तथा बाल कल्याण समित के अध्यक्ष विजय लांबा बैठक में उपस्थित थे।
कहते हैं कि बीड़ी सिगरेट का धुआं इसे पीने वालों को तो नुक्सान पहुंचाता ही है बल्कि न पीने वालों के लिए भी नुकसान दायक होता है। वहीं सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर स्मोकिंग करने वालों को प्रतिबंधित कर रखा है। लेकिन लोग प्रतिबंधित स्थानों पर सरेआम धुंए के छल्ले उड़ा रहे हैं। कुनिहार के नये व पुराने बस अड्डे, कुनिहार बाज़ार, वर्षा शालिकाओं सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोग बीड़ी व सिगरेट पीते अकसर देखे जा सकते है। इन बीड़ी सिगरेट पीने वालों से, इसे न पीने वाले खासकर महिला वर्ग खासा परेशान होता है। सार्वजनिक स्थानों पर बीड़ी सिगरेट पीने की वजह से उड़ रहे धुंए से बचने के लिए लोगो को अपना मुँह ढकना पड़ता है या उस स्थान को ही छोड़ना पड़ता है। क्षेत्र के लोगों राधा रमन शर्मा,प्रवीण, अनिल,महेंद्र,अंजली देवी,शांति देवी,रमा ठाकुर,सीमा, अनुराधा,विजय सिंह,राजेश का कहना है कि ऐसे लोग जो सार्वजनिक स्थानों पर सरेआम बीड़ी सिगरेट पीते है के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ऐसे लोगों पर कड़ी नज़र रखकर लोगों को आ रही समस्या से निजात दिलाई जाए। थाना कुनिहार ए एस आई पूर्ण चन्द ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर स्मोकिंग करने वालों पर खास नज़र रखी जाएगी व स्पॉट पर ही इनके चलान काटे जाएंगे व इन्हे भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर स्मोकिंग न करने की चेतावनी दी जाएगी।
भूषण ज्वेलर्स की स्वर्ण समृद्धि योजना के ड्रा रविवार 15 दिसंबर को ड्रा सनातन धर्म मंदिर परिसर में निकाले जायेंगे। इस अवसर पर एसएसपी सोलन मधुसूदन शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। वहीं आयोजन में शरीख होने के लिए सभी ग्राहकों को भी आमंत्रित किया गया है। विदित रहे की भूषण ज्वलैर्स की स्वर्ण समृद्धि योजना इस सीजन में प्रदेश की सबसे बड़ी और आकर्षक उपहार योजना साबित हुई है। यही कारण है कि इसका लाभ उठाने के लिए प्रदेश के हर हिस्से से लोग भूषण ज्वेलर्स पहुंचे। 10 सितम्बर से शुरू हुई इस योजना में 14 दिसंबर तक भाग लिया जा सकता है। बता दें इस योजना के तहत खरीदारी करने पर पहले पुरस्कार के तौर पर ढाई लाख के आभूषण जीतने का मौका है। इतना ही नहीं दो भाग्यशाली विजेताओं को दुबई टूअर पर जाने का अवसर भी मिलेगा। योजना के तहत कुल 101 इनाम रखे गए हैं, जिनमें तीन एक्टिवा स्कूटर, 5 एलईडी टीवी ( 32 इंच), 5 वाशिंग मशीन, 15 स्ट्रॉली बैग, 15 डिनर सेट, 15 इंडक्शन, 20 क्विल्ट सेट व 20 स्ट्रीम प्रेस भी शामिल है। रविवार को ड्रा के जरिये सभी भाग्यशाली विजेताओं का चयन होगा। योजना को मिले अपार सहयोग के लिए आभार : भूषण ज्वेलर्स भूषण ज्वेलर्स प्रबंधन ने स्वर्ण समृद्धि योजना को मिले अपार सहयोग के लिए सभी ग्राहकों आभार व्यक्त किया है। विनय गुप्ता ने बताया की रविवार को योजना के ड्रा निकाले जायेंगे। उन्होंने सभी ग्राहकों को इस अवसर पर आमंत्रित किया।
भूषण ज्वेलर्स की स्वर्ण समृद्धि योजना के लिए ग्राहकों का क्रेज बरकरार है। ये योजना इस सीजन में प्रदेश की सबसे बड़ी और आकर्षक उपहार योजना साबित हुई है। यही कारण है कि इसका लाभ उठाने के लिए प्रदेश के हर हिस्से से लोग भूषण ज्वेलर्स पहुँच रहे हैं। 10 सितम्बर से शुरू हुई ये योजना 14 दिसंबर तक चलेगी और इस योजना के तहत खरीदारी करने पर पहले पुरस्कार के तौर पर ढाई लाख के आभूषण जीतने का मौका है। इतना ही नहीं दो भाग्यशाली विजेताओं को दुबई टूअर पर जाने का अवसर भी मिलेगा। योजना के तहत कुल 101 इनाम रखे गए हैं जिनमें तीन एक्टिवा स्कूटर, 5 एलईडी टीवी ( 32 इंच), 5 वाशिंग मशीन, 15 स्ट्रॉली बैग, 15 डिनर सेट, 15 इंडक्शन, 20 क्विल्ट सेट व 20 स्ट्रीम प्रेस भी शामिल है। अपार सहयोग के लिए ग्राहकों का आभार : भूषण ज्वेलर्स वहीं भूषण ज्वेलर्स प्रबंधन ने ग्राहकों के अपार सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। विनय गुप्ता ने बताया कि दिवाली के बाद भी भूषण ज्वेलर्स को ग्राहकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। लगातार नए ग्राहक भूषण परिवार के साथ जुड़ रहे हैं। स्वर्ण समृद्धि योजना के बारे में जानकारी देते हुए विनय गुप्ता ने बताया कि योजना को अभूतपूर्व रिस्पांस मिला है। ग्राहक 14 दिसंबर तक भूषण ज्वेलर्स से खरीददारी करके इस योजना में भाग ले सकते है। लाइट वेट आभूषणों की विशेष रेंज उपलब्ध ग्राहकों की पसंद का पूरा ख्याल रखते हुए भूषण ज्वेलर्स ने आभूषणों की विस्तृत रेंज उपलब्ध करवाई है। वहीं सोने की बढ़ी कीमत के बाद ग्राहकों की मांग को देखते हुए लाइट वेट आभूषण भी विशेष तौर पर तैयार करवाए गए है। शोरूम में हर वर्ग और हर तबके के लिए आभूषण मौजूद है। साथ ही भूषण ज्वेलर्स के मेकिंग चार्जेज भी बेहद कम है।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन की दो छात्राओं ने युवा नेतृत्व शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्री आरडी परेड चयन में अपनी जगह बनाई। यह शिविर बिलासपुर में आयोजित किया गया जिसमें इस विद्यालय के 4 विद्यार्थियों ने कार्यक्रम अधिकारी संतोष बट्टू के नेतृत्व में भाग लिया। प्रातः कालीन सभा में दोनों छात्राओं वैशाली और तमन्ना को स्कूल प्रशासन ने सम्मानित कर कार्यक्रम अधिकारी संतोष बट्टू के परिश्रम की सराहना की तथा आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के गांव स्यार में आशा वर्कर अनीता गौतम ने गांव स्यार की समस्त महिलाओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया। नशा मुक्त अभियान के इस कार्यक्रम में गांव स्यार की महिला मंडल के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान महिला मंडल की प्रधान कलावती शुक्ला ने बच्चों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। वही महिला मंडल की सदस्य लज्या गौतम ने नशा मुक्त हिमाचल बनाने के लिए सभी महिलाओं से आग्रह किया। इस अवसर पर समस्त महिलाओं ने मिलकर आंगनवाड़ी स्यार से जालपा माता मंदिर तक रैली निकाली। इस दौरान गांव स्यार की समस्त महिलाएं मौजूद रही।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस ग्रीन फ्यूचर इको क्लब द्वारा मनाया गया। अध्यापिका अनीता ने ऊर्जा संरक्षण का अर्थ बताया कि कम से कम ऊर्जा का उपयोग किया जाए व अनावश्यक उपयोग को कम किया जाए। दैनिक उपयोग के बहुत से विद्युत उपकरणों को जैसे पंखे,बल्बों,हीटर इत्यादि को कम से कम उपयोग किया जाए। इको क्लब के सदस्य सागर ने बताया कि जीवाश्म इंधन,कच्चे तेल,कोयला प्राकृतिक गैस आदि दैनिक जीवन के उपयोग के लिए पर्याप्त ऊर्जा उत्पन्न कर रहे हैं,परंतु लगातार इनकी बढ़ती मांग से प्राकृतिक संसाधनों की कमी का भय पैदा हो रहा है। इको क्लब प्रभारी संतोष बट्टू के नेतृत्व में क्लब सदस्यों ने जागरूकता रैली निकाली। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने सदस्यों को बताया कि विद्यालय में सोलर प्लांट लगाने का उद्देश्य प्राकृतिक ऊर्जा का उपयोग व बिजली की बचत करना है। उन्होंने सभी से नवीकणीय ऊर्जा स्त्रोतों के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की।
कुनिहार में पुलिस थाना शुरू करने और स्टाफ़ उपलब्ध करवाये जाने तथा यहाँ पर एक पुलिस वैन दिए जाने के लिये भाजपा के प्रदेश सचिव रतन सिंह पाल ,प्रदेश कार्यकारणी के सद्स्य अमरसिह ठाकुर,जिला मिडिया प्रभारी इन्दर पाल शर्मा ,मंडल अध्यक्ष देवेन्दर कुमार शर्मा ,ओम प्रकाश,सुरेश जोशी,अनिल गर्ग,विनोद तनवर,चेत राम तंवर,हीरालाल चंदेल,राजिंदर धीमान,राजीव शर्मा,राजेश शर्मा,हंस राज ठाकुर,सुनीता ठाकुर,कौशल्या कंवर ने मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर का धन्यवाद किया है । यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा के जिला मिडिया प्रभारी इन्दर पाल शर्मा ने कहा की कुनिहार के सिविल अस्पताल में गत दिनों भेजी गई एम्बुलेंस गाड़ी के बारे में उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन से यह मामला उठाया था तथा मंडल अध्यक्ष ने भी गत दिनों जिला शिकायत निवारण कमेटी में यह मुदा उठाया था। इसके बाद विभाग ने अब गाड़ी की सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी हैं। शीघ्र ही लोगों को इस की सुविधाएँ मिलनी शुरू हो जायेगी। इन्दर पाल शर्मा ने इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी का धन्यवाद किया है। इन्दर पाल शर्मा ने कहा कि कुनिहार में पुलिस थाना भवन,उप तहसील भवन,बनाये जाने और मुख्य मंत्री द्वारा अटल आदर्श विद्यालय की घोषणा को शीघ्र पूरा किये जाने के बारे में कुनिहार के भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मंत्री डॉ राजीव सहजल से इस बारे में विस्तृत चर्चा की थी तथा जल्दी ही उनके नेतृत्व में मुख्य मंत्री से मिल कर कार्यों को पुरा किये जाने का आग्रह किया जायेगा।
प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 दिसम्बर, 2019 को विद्युत उपकेंद्र ओच्छघाट में रखरखाव कार्य के दृष्टिगत कुछ स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी बोर्ड के एक प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि रखरखाव कार्य के दृष्टिगत 13 दिसम्बर, 2019 को नौणी, ओच्छघाट, दोलांजी, धारों की धार, जटोली, टटूल एवं आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 11.00 बजे से सांय 4.00 बजे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों को सहयोग की अपील की है।
प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे मादक पदार्थ एवं मदिरा व्यसन पर रोक अभियान के अन्तर्गत आज यहां भाषा एवं संस्कृति विभाग सोलन द्वारा नशा निवारण पर भाषण एवं नारा लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिला के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने नशे से होने वाली हानियों व नशे के पीडि़तों के लक्षण व बचाव के संबंध में भाषण व नारा लेखन प्रतियोगिता के माध्यम से अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला भाषा अधिकारी कान्ता नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन का उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी बुराई से दूर रखना है। उन्होंने कहा कि युवाओं के कलात्मक गतिविधियों में भाग लेने से जहां उनका कलात्मक कौशल निखर कर सामने आएगा वहीं उन्हें समाज में जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि युवा दृढ़ संकल्प व इच्छा शक्ति से नशे जैसी दुष्प्रवृति से छुटकारा पा सकते हैं। भाषण प्रतियोगिता में गीता आदर्श विद्यालय सोलन के सौरभ प्रथम, राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन के अजय द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गौड़ा की महक कंवर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गौड़ा की महक कंवर पहले, राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन के चंद्रशेखर दूसरे तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गौड़ा की मानसी कंवर तीसरे स्थान पर रहीं। राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन के नवीन को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के मध्यम वर्ग में राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन के सागर दीप्टा प्रथम, इसी पाठशाला के अमन द्वितीय तथा राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन की खुशी यादव तृतीय स्थान पर रही। सरस्वती विद्या मंदिर सोलन की सोनाली को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। नशा निवारण अभियान के तहत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जिला के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, ग्राम पंचायतों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 877 प्रतिभागियों को नशे से होने वाली हानियों व इससे बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। शूलिनी विश्वविद्यालय के रेड रिबन क्लब में 10, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में 150, धर्मपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत जाबली में 130, ग्राम पंचायत दियोठी में 70, चिकित्सा खंड अर्की की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवगांव में 68, चिकित्सा खंड चंडी के अंतर्गत ग्राम पंचायत नालका में 60, आंगनबाड़ी केंद्र लोअर बटेड़ में 20, चिकित्सा खंड सायरी के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में 50, धर्मपुर के राजकीय महाविद्यालय में 225, चिकित्सा खंड अर्की के आंगनबाड़ी केंद्र भूमती में 29, चिकित्सा खंड चंडी के आंगनबाड़ी केंद्र बटेड़ में 50 तथा चिकित्सा खंड सायरी के आंगनबाड़ी केंद्र दाउंटी में 15 प्रतिभागियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया गया। नशा निवारण अभियान के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में भी 86 प्रशिक्षुओं को नशे से होने वाली हानियों व इसके बचाव के बारे में अवगत करवाया गया।
विकास खण्ड कुनिहार के तहत हाटकोट पंचायत के खटनाली नाले में पिछले कुछ वर्षों से बरसात के दौरान लगातार हो रहे भूमि कटाव के प्रति प्रशासन पूर्ण जानकारी रखते हुए भी आंखे बंद किये हुए है। विदित रहे कि नाले के एक ओर वार्ड नं 1 के कुछ मकान खतरे की जद्द में है। वहीं नाले के दूसरी ओर आदर्श प्राथमिक पाठशाला कुनिहार व विकास खण्ड कुनिहार कार्यालय भी खतरे की जद्द में है। कुनिहार में 4 नवम्बर 2018 को हुए जनमंच कार्यक्रम में पंचायत के माध्यम से लोगों ने इस समस्या को कृषि मंत्री रामलाल मार्कण्डेय के समक्ष रखा था और उन्होंने प्रशासन से लोगों की इस समस्या को हल करने के लिए कहा था। परन्तु करीब एक वर्ष बीत जाने के बाद आज तक इस मसले पर कोई भी संज्ञान प्रशासन द्वारा नहीं लिया गया । वहीं अगर सरकार व विभाग समय रहते नहीं जागे तो आने वाले समय मे लगातार भूमी कटाव की वजह से कोई भी बड़ी त्रासदी हो सकती है। वार्ड के कई लोगों ने सरकार व प्रशासन से किसी भी अनहोनी घटना होने से पूर्व इस समस्या को हल करने की मांग की है। वहीं पंचायत उप प्रधान राजेश शर्मा का कहना है कि इस समस्या को जनमंच सहित कई बार प्रशासन व सरकार के समक्ष रखा जा चुका है व इस नाले को डंपिंग साइट बनाने की मांग प्रशासन के समक्ष पंचायत कर चुकी है। पर इस समस्या को कोई भी गम्भीरता से नहीं ले रहा है।
पूह से ट्रांसफर होकर आए नायब तहसीलदार बसन्त लाल राजटा ने सब उपमंडल दाड़लाघाट की उप तहसील में पहुंचकर बतौर नायब तहसीलदार अपना कार्यभार संभाला। दाड़लाघाट में इससे पहले नायब तहसीलदार का कार्यभार दीवान सिंह नेगी देख रहे थे,जो पिछले दिनों सेवानिवृत्त होने के बाद बसन्त लाल राजटा को नियुक्त किया गया है। कार्यभार संभालने के बाद नायब तहसीलदार बसन्त लाल राजटा ने कर्मचारियों व अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में नायब तहसीलदार ने कहा कि सभी कर्मचारी व अधिकारी अपने काम में पारदर्शिता बरतें और समय पर काम निपटाएं,ताकि उप तहसील में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। यदि फिर भी किसी व्यक्ति को कोई परेशानी आती है,तो उनसे सीधा संपर्क कर सकता है। नायब तहसीलदार बसन्त लाल राजटा जिला शिमला के कुमारसेन के रहने वाले हैं। बसन्त लाल राजटा ने कहा कि राजस्व विभाग में सेवाएं चुनौतीपूर्ण काम होता है,लेकिन बावजूद इसके पूरी लग्न व निष्ठा से स्थानीय लोगों को राजस्व संबंधी अपनी सेवाएं देंगे। उप तहसील दाड़लाघाट में नए नायब तहसीलदार के कार्यभार संभालने के बाद जहां उपतहसील कार्यों को निपटाने में गति मिलेगी,वहीं लोगों को भी राहत मिलेगी।
उपमंडलाधिकारी सोलन रोहित राठौर ने सोलन तथा कसौली में कार्यरत विभिन्न होटलों को निर्देश दिए हैं कि वे 15 दिन के भीतर अपने-अपने संस्थानों में ठोस कचरे के वैज्ञानिक निपटारे के लिए मानकों के अनुरूप संयंत्र स्थापित करें। रोहित राठौर सोलन तथा कसौली के होटल मालिकों के साथ आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। रोहित राठौर ने कहा कि राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण समिति की अध्यक्ष राजवंत संधू ने कुछ दिन पूर्व सोलन में आयोजित बैठक में निर्देश दिए हैं कि ठोस कूड़ा-कचरे का संस्थागत प्रबंधन अनिवार्य है ताकि पर्यावरण को अधिक क्षति से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा सभी होटलों, विश्वविद्यालयों एवं अन्य संस्थानों को शीघ्र कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। संस्थागत ठोस कूड़ा-कचरा निपटान संयंत्र स्थापित करने की समय सीमा 15 दिन निर्धारित की गई है। उपमंडलाधिकारी ने कहा कि यदि विभिन्न होटल 15 दिन के भीतर निर्धारित मानकों के अनुरूप ठोस कूड़ा-कचरा निपटान संयंत्र स्थापित नहीं करते हैं तो उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने सभी होटल प्रबंधकों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने संस्थान में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें और आंगुतकों को इस दिशा में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि ठोस कचरे का यदि सही निपटान किया जाए तो यह पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करता है। यहां-वहां फैंका गया ठोस कचरा जहां जानवरों के लिए घातक है वहीं यह वर्षा जल के साथ बहकर नदी-नालों तक पहुंचता है। नदी-नालों में प्रदूषण का एक बड़ा कारण ठोस कचरा भी है। उन्होंने आग्रह किया कि इस दिशा में प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन को सहयोग दें ताकि पर्यावरण को स्वच्छ रखा जा सके। उन्होंने कहा कि इस दिशा में उचित कार्रवाई के लिए राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। बैठक में जिला पर्यटन विकास अधिकारी विवेक चौहान सहित सोलन तथा कसौली के विभिन्न होटल मालिक एवं अन्य उपस्थित थे।
प्रौद्योगिकी हस्तांतरण की दिशा में आगे बढ़ते हुए डॉ॰ वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी ने विवि द्वारा विकसित तीन प्रौद्योगिकियों के हस्तांतरण के लिए हिमाचल की कंपनियों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह तीन प्रौद्योगिकी- अदरक और लहसुन के मूल्य संवर्धन के लिए प्रोटोकॉल; सेब प्रसंस्करण इंडस्ट्री और प्रौद्योगिकी की स्थापना के लिए तकनीकी कार्यज्ञान और जंगली खुरमानी की गिरी का तेल निकालने के लिए प्रसंस्करण उद्योग की स्थापना का तकनीकी कार्यज्ञान को डॉ देविना वैद्य, डॉ मनीषा कौशल और अनिल गुप्ता द्वारा विकसित किया गया है। यह तीनों वैज्ञानिक विश्वविद्यालय के खाद्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग में कार्यरत हैं। इन प्रौद्योगिकियों को आईसीएआर की पोस्ट हार्वेस्ट इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी पर अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना के तहत विकसित किया गया है। पहली तकनीक अदरक और लहसुन की विभिन्न मूल्य वर्धित उत्पादों के विकास के लिए मददगार है। विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पूर्ण उत्पाद विकास पर काम किया है और अदरक लहसुन के पेस्ट के निर्माण के दौरान उद्यमियों के सामने आने वाली तकनीकी समस्याओं को हल करने का प्रयास किया है। यह तकनीक राज्य के सिरमौर बेल्ट के किसानों के लिए एक वरदान साबित हो सकती है, जहां किसानों को अक्सर सीजन के दौरान अपनी उपज के लिए सही मूल्य नहीं मिल पाता। इस प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण के लिए कसौली की कंपनी पूर्वा खाद्य उद्योग के साथ हस्ताक्षर किया गया है। कंपनी इस प्रौद्योगिकी का उपयोग राज्य में अच्छी गुणवत्ता वाले अदरक लहसुन के पेस्ट के विकास के लिए करेगी। दूसरी तकनीक सेब के प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन से संबंधित है। वर्तमान में, राज्य के कुछ क्षेत्रों में बाज़ार के लिए अप्रयुक्त सेब को बिना किसी पूर्व-उपचार किए बिना जूस निकालने, किण्वन आदि के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। परिणामस्वरूप कम गुणवत्ता वाला अंतिम उत्पाद तैयार हो रहा है। इसकी खराब गुणवत्ता के कारण किसानों को इसका अच्छा दाम नहीं मिल पा रहा है। विश्वविद्यालय ने उपरोक्त समस्याओं को दूर करने के लिए प्रसंस्करण के लिए सेब के पूर्ण उपयोग का एक प्रोटोकॉल विकसित किया है। इस तकनीक को सोलन की कंपनी वाइल्ड हिमालय को स्थानांतरित किया गया है। तीसरी तकनीक जंगली खुरमानी की गिरी का तेल के प्रसंस्करण उद्योग की स्थापना के लिए है। किन्नौर, चंबा, ऊपरी शिमला और मंडी जिले के कुछ हिस्सों के किसान पारंपरिक तरीकों का उपयोग करके खुरमानी की गिरी का तेल निकाल रहे हैं। हालांकि, तेल की खराब गुणवत्ता और उपभोक्ताओं के बीच पोषण प्रोफ़ाइल की जानकारी का आभाव के कारण किसानों को अपने उत्पाद से उचित लाभ नहीं मिल रहा है। विश्वविद्यालय पिछले 10 वर्षों से इस तकनीक पर काम कर रहा है और खुरमानी की गिरी का तेल के निष्कर्षण के लिए एक पूर्ण प्रक्रिया प्रोटोकॉल विकसित किया है। यह तकनीक किन्नौर जिला के गांव उरनी स्थित कंपनी नेगी एंटरप्राइजेज को हस्तांतरित की गई है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ परविंदर कौशल, डीन और विभाग के वैज्ञानिकों की उपस्थिति में अनुसंधान निदेशक डॉ जेएन शर्मा द्वारा एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर डॉ परविंदर कौशल ने विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों को उद्योग की कुछ समस्याओं से निपटने के लिए प्रौद्योगिकी विकसित करने और प्रगतिशील उद्यमियों को इस शोध को उपलब्ध कराने के लिए बधाई दी। डॉ कौशल ने कहा कि तकनीकी विशेषज्ञता के अलावा, उद्यम स्थापित करने के लिए विश्वविद्यालय इन कंपनियों की मदद करेंगे। तीनों कंपनियां अपने उत्पाद लेबल पर विश्वविद्यालय प्रौद्योगिकी का नाम लिखेगें।
उप पुलिस अधीक्षक परवाणू योगेश रोल्टा ने कहा कि नशा एक ऐसी दुष्प्रवृति है जो युवा शक्ति को धीरे-धीरे खोखला कर रही है। योगेश रोल्टा सोलन जिला के धर्मपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत जाबली में नेहरू युवा केंद्र सोलन द्वारा मादक पदार्थ एवं मदिरा व्यसन पर रोक अभियान के अंतर्गत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रकार के नशों के सेवन से युवा जहां इसके आदी बनते जा रहे हैं वहीं देश का भविष्य भी अक्षम हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार व जिला प्रशासन द्वारा नशा निवारण को लेकर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की सफलता तभी सिद्ध हो सकती है जब युवा यह प्रण लें कि वे कभी नशा नहीं करेंगे और नशा बेचने वालों की सूचना पुलिस को देंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस को नशे के सौदागरों की सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाता है। पुलिस द्वारा हिमाचल ड्रग फ्री ऐप आरंभ की गई है। कोई भी व्यक्ति इस ऐप को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करके नशे के सौदागरों की जानकारी पुलिस को दे सकता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया इस ऐप को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करें और इसका प्रयोग करें। ग्राम पंचायत जाबली के प्रधान डीसी धीमान ने इस अवसर पर कहा कि युवाओं को आज से ही से दूर रहने के लिए दृढ़संकल्प होना होगा। उन्होंने कहा कि अध्यापकों व अभिभावकों को भी चाहिए कि वे अपने बच्चों की प्रत्येक गतिविधि पर ध्यान दें। खण्ड चिकित्सा अधिकारी डा. अमित रंजन तलवाड ने कहा कि एक अनुमान के अनुसार देश का 40 प्रतिशत युवा नशे की चपेट मे आ गया है। यह अत्यन्त चिंता का विषय है। युवाओं में नशे की प्रवृति को रोकने के लिए हमें सबको एकजुट होकर कार्य करना होगा तभी नशे का समूल नाश किया जा सकता है। नेहरू युवा केन्द्र के लेखराज कौशिक ने कहा कि नशा निवारण जागरूकता कार्यक्रमों में युवक मण्डलों व महिला मण्डलों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाबली की प्रधानाचार्य मीना अग्रवाल ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में नशा निवारण समिति गठित की गई है। समिति द्वारा छात्रों को नशे के विरूद्ध जानकारी देने के लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान आयोजित किए जाते हैं। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी रवि कुमार बैंस स्थानीय युवक व महिला मंडलों के सदस्य व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवगांव के राष्ट्रीय सेवा योजना के दो स्वयंसेवकों विशाल व कुसुम शर्मा का चयन गणतंत्र दिवस की परेड के लिए हुआ है। इनका चयन रावमा पाठशाला बिलासपुर में आयोजित शिविर जो 7 दिसंबर से 10 दिसंबर तक आयोजित किया गया के दौरान हुआ। इस शिविर मे प्रदेश के तीन जिलों के 400 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। बता दें नवगांव के चार स्वयंसेवियों विशाल,दिनेश,कुसुम एवं तरूणवाला ने इस शिविर में भाग लिया। इनमें से दो स्वयंसेवियों के चयन के उपलक्ष्य में विद्यालय में अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य रविन्द्र गौतम व उप प्रधानाचार्य डॉ बाबू राम शर्मा ने मैडल पहनाकर व प्रमाणपत्र देकर इन्हें सम्मानित किया। प्रधानाचार्य रविन्द्र गौतम ने इन छात्रों के चयन का पूरा श्रेय कार्यक्रम अधिकारी अमरदेव शर्मा की लग्न एवं मेहनत को दिया। उन्होंने इन छात्रों को व उनके अभिभावकों को बधाई दी और आगामी शिविर के लिए शुभकामनाएं दी और अन्य छात्रों को इन छात्रों से प्ररेणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
भारत स्काउट्स एवम गाइड्स राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा राष्ट्रीय स्तरीय मिनी रोवर रेंजर जम्बूरी का आयोजन ब्रूनी उड़ीसा में किया। इस जम्बूरी में भारत वर्ष के 27 राज्यों के 500 व बांग्लादेश के रोवर्स रेंजर्स ने हिस्सा लिया। हिमाचल प्रदेश से इस मिनी रोवर रेंजर जम्बूरी में 3 कॉलेज राजकीय महाविद्यालय संजौली, राजकीय महाविद्यालय सोलन व राजकीय महाविद्यालय करसोग के 30 रोवर रेंजर व 4 व्यस्कों ने हिस्सा लिया। इस जम्बूरी में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन व स्पर्धाएं हुई जिसमें हिमाचल के रोवर रेंजर ने लोक गायन में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान व रंगोली प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। इस जम्बूरी में अलग अलग राज्यों के लोक गीत, लोक नृत्य, खान पान, भेषभूषा, व राज्य प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जिसमें हिमाचल 2 पुरस्कार हासिल कर पाया। राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल के प्रदर्शन पर भारत स्काउट्स एवम गाइड्स हिमाचल प्रदेश के राज्य मुख्य आयुक्त व उच्च शिक्षा निदेशक डॉ अमरजीत कुमार शर्मा, राज्य आयुक्त स्काउट स्काउट के डी शर्मा, राज्य आयुक्त गाइड डॉ अंजू शर्मा, राज्य कोषाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, राज्य सचिव डॉ राज कुमार व सह राज्य सचिव मीनाक्षी सूद ने सभी रोवर रेंजर को बधाई दी।
कुनिहार : बुधवार को उपतहसील कुनिहार मे दौलत राम चौधरी ने नायब तहसीलदार का पदभार संभाला।कुनिहार से नायब तहसीलदार निहाल सिंह के तबादले के साथ जुन्गा से दौलतराम चौधरी का स्थानांतरण कुनिहार उपतहसील के लिए हुआ। नायब तहसीलदार का पदभार सँभालते हुए दौलत राम चौधरी ने कहा कि आम लोगों के कार्य के लिए पहले प्राथमिकता रहेगी। तथा सबके लिए पारदर्शिता तथा स्वच्छ प्रशासन रहेगा। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी इन्द्रपाल शर्मा, जिला नम्बरदार यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, चेतराम तनवर, राजेन्द्र धीमान, सुनिल ठाकुर व रमेश चंद आदि ने दौलतराम चौधरी को नायब तहसीलदार का पद संभालने पर मुबारक बात दी।
सोलन जिला के लिए नाबार्ड की 2940 करोड़ रुपए की संभाव्यता युक्त ऋण योजना उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने राष्ट्रीय कृषि विकास एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा सोलन जिला की 2940 करोड़ रुपए की संभाव्यता युक्त ऋण योजना (पीएल) 2020-21 का लोकार्पण किया। के.सी.चमन ने इस अवसर पर कहा कि जिला के समग्र विकास में बैंकों की भागीदारी अहम है और इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए संभाव्यता आधारित ऋण योजना का सफल कार्यान्वयन अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होने कहा कि योजना के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों के लिए आंकलन की गई संभाव्यता का सम्पूर्ण उपयोग किया जाना चाहिए ताकि लक्षित समूह योजनाओं के तहत प्रदान की जा रही धनराशि से लाभान्वित हो सकें। उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान समय में बैंको को अपनी सेवाएं गरीब एवं पिछड़े वर्गों तक शीघ्र पंहुचाना आवश्यक है। इससे समाज केे कमजोर वर्ग इन सेवाओं से समय पर लाभान्वित हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि जिले में कार्य कर रहे स्वयं सहायता समूह, कृषक उत्पादक संगठन इत्यादि के लिए विपणन की सुविधाओं का विकास भी आवश्यक है। इस दिशा में बैंक को योजनाबद्ध कार्य करना चाहिए। नाबार्ड के जिला विकास प्रबन्धक अशोक चैहान ने कहा कि अगले वित्त वर्ष के लिए कुल 2940 करोड़ रुपए की ऋण योजना का आंकलन किया गया है। इसमें से 941 करोड़ रुपए कृषि व कृषि से संबन्धित कार्याें के लिए हैं। इस धनराशि में से 665 करोड़ रुपए फसल उत्पादन व रखरखाव तथा 276 करोड़ रुपए कृषि संबंधी आधारभूत संरचनाओं सहित अनुषंगी गतिविधियों के लिए निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों के लिए 1526 करोड़ रुपए निर्धारित किए गए है। निर्यात, शिक्षा, आवास, नवीकरण योग्य ऊर्जा स्त्रोत इत्यादि के लिए 472.38 करोड़ रुपए का आकलन किया गया है। उन्होने नाबार्ड द्वारा स्वयं सहायता समूहों के लिए रुरल मार्ट तथा कृषि उत्पादों के लिए ग्रामीण हाट की जानकारी देते हुए कहा कि इनके माध्यम से किसान सीधे तौर पर अपने उत्पाद ग्राहकों तक अच्छी दरों पर पहुंचा सकते है। जोगिंद्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक ताशी संडुप, अग्रणी जिला प्रबन्धक बी.डी. सांख्यान, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के हरिंदर, हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक से राम कुमार शर्मा इस अवसर पर उपस्थित थे।
दाड़लाघाट कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में सीवरेज लाइन उपलब्ध करवाने को लेकर ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के बीडीसी सदस्य जगदीश ठाकुर की अध्यक्षता में नायब तहसीलदार दाड़ला से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने नायब तहसीलदार बसन्त लाल राजटा के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को इस बारे में एक ज्ञापन भी सौपा। ज्ञापन में कहा गया कि उपमंडल की ग्राम पंचायत दाड़लाघाट की अति ज्वलंत समस्या के बारे में आपको ध्यान आकर्षित करना चाहते है। दाड़लाघाट पंचायत जिला सोलन की क्षेत्रफल व जनसंख्या के हिसाब से सबसे बड़ी पंचायत है। क्षेत्र में 1992 से सीमेंट कारखाना स्थापित होने के पश्चात जनसंख्या कई गुना बढ़ चुकी है। दाड़लाघाट पंचायत में 8 बड़े स्कूल,एक आईटीआई, एक डिग्री कॉलेज व सीएचसी अस्पताल स्थापित है। क्षेत्र की जनसंख्या भी लगभग 12000-15000 तक पहुंच चुकी है। औद्योगिक क्षेत्र होने के नाते यहां पर लगभग 6000 तक माल ढुलान में कार्यरत है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से क्षेत्र की जनता का आग्रह है कि ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में सीवरेज लाइन की सख्त जरूरत बन चुकी है। समस्या को समाधान करने का हेतु व ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में सीवरेज लाइन बिछाने की मांग को देखते हुए स्थानीय जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा की जा सके। सीवरेज का कार्य नहीं किया गया तो प्रतिनिधिमंडल आंदोलन करने को बाध्य हो जाएगा। इस अवसर पर बीडीसी सदस्य दाड़लाघाट जगदीश ठाकुर, समाजसेवक अनिल गुप्ता, सुरेंद्र वर्मा, दाड़लाघाट पंचायत कांग्रेस के प्रधान लाला शंकर, प्रेम केशव, जयसिंह ठाकुर, जगरनाथ शर्मा, कमल लाल, भगतराम, ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के पूर्व उपप्रधान राजेश गुप्ता मौजूद रहे।
उपमंडलाधिकारी सोलन रोहित राठौर ने खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों, व्यापार मण्डलों के प्रतिनिधियों और सब्जी विक्रेता संगठनों के साथ प्याज की कीमतों के विषय में आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को जिला प्रशासन द्वारा प्याज़ की थोक व परचून दरों के संबंध में जारी अधिसूचना से अवगत करवाया। रोहित राठौर ने कहा कि सोलन उपमण्डल में प्याज़ की दरों को नियन्त्रित रखने के लिए सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने स्तर पर सजग रहें तथा जिला प्रशासन द्वारा अधिसूचना की पूरी तरह अनुपालना सुनिश्चित बनाई जाए। उन्होंने कहा कि जिला एवं उपमण्डल प्रशासन द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है कि सभी को निर्धारित दरों पर प्याज़ मिले। इसके लिए थोक एवं परचून व्यापारियों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा थोक व परचून दुकानदारों द्वारा प्याज़ पर लिए जाने वाले लाभांश की अधिकतम सीमा निर्धारित की गई है। थोक व्यापारियांे के लिए यह सीमा 5 प्रतिशत तथा परचून व्यापारियों के लिए 24 प्रतिशत तय की गई है। इस 24 प्रतिशत लाभांश में परिवहन भाड़ा, लदाई, उतराई, कमी व अन्य सभी खर्चे शामिल है। उन्होंने सभी व्यापारियों से आग्रह किया कि वे निर्धारित सीमा तक का लाभांश ही वसूल करें। उन्होंने कहा कि जो भी व्यापारी इस अधिसूचना का उल्लंघन करेगा उसके विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि उपमण्डल में सभी सब्जी विक्रेता प्याज़ की मूल्य सूची प्रदर्शित करेंगे। उन्होंने आढ़ती ऐसोसिएशन से आग्रह किया कि परचून व्यापारी को प्याज़ खरीद का बिल अवश्य दें। उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि यदि कोई सब्जी विक्रेता उनसे प्याज़ के निर्धारित दर से अधिक दाम वसूल करता है तो इसकी सूचना उपमंडल प्रशासन को दें। बैठक में व्यापार मण्डल सोलन के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, व्यापार मण्डल धर्मपुर के अध्यक्ष नरेश गुप्ता, व्यापार मण्डल सोलन के महासचिव मनोज गुप्ता, व्यापार मण्डल धर्मपुर के महासचिव सुरेन्द्र गोयल, खाद्य एवं नागरिक असपूर्ति विभाग के निरीक्षक अरूण ठाकुर सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।
चिकित्सालय बुघार के सौजन्य से ग्राम पंचायत पारनु व ग्राम पंचायत चाखड़ में पशु पालकों को पशु चिकित्सक अधिकारी बुघार द्वारा नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पशु चिकित्सक अधिकारी बुघार डॉ देवराज शर्मा ने की। शिविर में डॉ देवराज शर्मा ने उपस्थित सभी व्यक्तियों को नशा न करने की शपथ दिलाई और कहा कि नशे से पूरे परिवार का विनाश होता है। युवा पीढ़ी अक्सर मौज-मस्ती के चक्कर में नशे की तरफ बढ़ती है और फिर इसकी दलदल में फंस जाती है, जिससे बाहर निकलना मुश्किल होता है। उन्होंने सभी से प्रदेश सरकार के इस विशेष नशा जागरूकता अभियान में शामिल होने की अपील की। पशु पालकों को जागरूक करते हुए डॉ देवराज शर्मा ने कहा कि नशा युवा पीढ़ी को खोखला कर रहा है और आज इस सामाजिक कुरीति से सजग रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए युवाओं को खेलों से जुड़ना चाहिए और इसी दिशा में केंद्र सरकार ने फिट इंडिया अभियान भी छेड़ा है। इस अवसर पर पूर्व उपप्रधान चाखड़ उपेंद्र कुमार,पंचायत सदस्य पारनु ललित ठाकुर,कपिल ठाकुर सहित विभिन्न महिला मंडलों की सदस्य व युवक मंडलों के सदस्यों सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
देश एवं प्रदेश के सुरक्षित भविष्य तथा अपने परिवार के लिए युवाओं का नशे से दूर रहना आवश्यक है। यह जानकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा सोलन जिला के विभिन्न स्थानों पर नशा निवारण अभियान के तहत प्रदान की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिभागियों को बताया गया कि विभिन्न प्रकार के नशे केवल हमंे भ्रमित करते हैं और इनके सेवन से हमारा शरीर खोखला हो जाता है। नशे का आदी व्यक्ति नशे के लिए अपराध करता है तथा इस प्रकार अपने और अपने परिवार के लिए समस्याएं उत्पन्न कर देता है। प्रतिभागियों का जानकारी दी गई कि नशे का सेवन बार-बार व्यक्ति को नशा करने के लिए उकसाता है। नशा निवारण शिविरों में युवाओं को बताया गया कि नशे से दूर रहने के लिए सर्वप्रथम उन्हें नशे को न कहना सीखना होगा। यदि युवा यह प्रतिज्ञा कर लें कि वे स्वंय भी नशे से दूर रहेंगे और अपने साथियों को भी नशे से दूर रखेंगे तो समाज से नशे का खात्मा किया जा सकता है। प्रतिभागियों को नशे के कारण होने वाली विभिन्न बीमारियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। नशे के दुष्प्रभावों से पीड़ित के व्यवहार में होने वाले बदलाव से भी अवगत करवाया गया। युवाओं को बताया गया कि कुछ नशे इतने खतरनाक हैं कि उनकी मात्र तीन खुराक लेने के बाद व्यक्ति सदा के लिए नशे का आदि हो जाता है। सभी को अवगत करवाया गया कि नशा उन्मूलन के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं लेकिन कोई भी प्रयास जन सहभागिता के बिना अधूरा है। सभी से आग्रह किया गया कि नशे के नाश के लिए एकजुट होकर कार्य करें। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जिला के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा शैक्षणिक संस्थानों में 492 प्रतिभागियों एवं छात्रों को नशे से होने वाली हानियों के बारे में अवगत करवाया गया। चिकित्सा खंड चंडी के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र खरोटा में 45, आंगनबाड़ी केंद्र दाउंटा में 20, आंगनबाड़ी केंद्र नया नगर में 30, चिकित्सा खंड सायरी के गांव कुम्हाला में 15, जीईटीएस कहलोग एनजीओ में 120, चिकित्सा खंड नालागढ़ के आंगनबाड़ी केंद्र घट रतवाड़ी में 30, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजपुरा में 150, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बारियां में 50, चिकित्सा खंड अर्की की राजकीय माध्यमिक पाठशाला रौड़ी में 52, चिकित्सा खंड धर्मपुर के आंगनबाड़ी केंद्र दियोठी में 50, आंगनबाड़ी केंद्र जोहड़जी में 30 प्रतिभागियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी प्रदान की गई।
ग्राम पंचायत मांगल में अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के पनाली कैम्प में संगिनी महिला मंडल की अध्यक्षा मुकुल चौहान की अध्यक्षता में डिटरजेंट पाउडर, फिनायल एवं मल्टी पर्पस लिक्विड सोप क्लीनर बनाने का व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम कराया गया। इसमें महिलाओं को इनके बनाने की विधि के बारे में बताया।दिल्ली से आई मास्टर ट्रेनर अनिता ने महिलाओं को साबुन, वाशिंग पाउडर व क्लीनिंग वाशिंग फार्मूला,फिनायल तथा ठोस साबुन बनाने के बारे में सिखाया। इस दौरान संगिनी महिला मंडल की अध्यक्षा मुकुल चौहान ने कहा कि महिलाओं को इस तरह के प्रशिक्षणों का लाभ उठाकर अपने खाली समय का सदुपयोग कर परिवार की आय बढ़ाने तथा स्वयं के घर पर इस्तेमाल करके अपने घर खर्च में भी कमी करें।मास्टर ट्रेनर अनिता ने महिलाओं को समझाया कि वह किस प्रकार किसी भी कार्य को स्वरोजगार में बदल सकती है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यवसाय को शुरू करने से पहले उसका तकनीकी ज्ञान आवश्यक है, इसलिए विषय से संबंधित प्रशिक्षण आवश्यक है। महिलाएं प्रबंधन में गुुरु होती है।वो अपनी आमदनी के हिसाब से ही खर्च करती है। इसलिए वे इस प्रकार की तकनीकी प्रशिक्षण से अपने रोजमर्रा के काम काजो से समय बचाकर इन वस्तुओं का उत्पादन कर सकती है और इसे अपने रोजगार का आधार बनाकर अपने आय में वृद्धि कर सकती है। प्रशिक्षण में उपस्थित आदर्श महिला मंडल बागा की अध्यक्षा सुखदेई चौहान ने कहा कि इस प्रशिक्षण से खुश है ओर संगिनी महिला मंडल की अध्यक्षा मुकुल चौहान का धन्यवाद करती है जिन्होंने इस तरह के प्रशिक्षण में महिला मंडलों की सदस्यों को भाग लेने का अवसर प्रदान किया। सुखदेई चौहान ने मुकुल चौहान को पुष्प गुच्छ भेंट करके उनका धन्यवाद किया। वही प्रशिक्षण में आई विभिन्न महिला मंडलों की सदस्यों ने अल्ट्राटेक के अधिकारी कुलीन देशमुख का भी धन्यवाद किया। जिन्होंने इस तरह के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने का अवसर प्रदान करवाते रहते है।इस प्रशिक्षण शिविर में आदर्श महिला मंडल बागा की सदस्य, भवानी महिला मंडल की सदस्य, महिला मंडल सहनाली, हवानी कोल, समत्याडी, कंधर, साई खारसी की समस्त सदस्यों सहित अन्य महिलाओं ने भाग लिया।
सतत आजीविका को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए अपने प्रयास में डॉ वाईएस परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के खाद्य विज्ञान और प्रौद्योगिकीविभाग ने फल, सब्जी और लघु वन उपज के प्रसंस्करण पर चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। यह प्रशिक्षण हिमाचल प्रदेश वन विभाग (वाइल्ड लाइफ डिवीजन) शिमला द्वारा स्थायी आजीविका के लिए कौशल विकास परियोजना का हिस्सा था। इस प्रशिक्षण में किसानों की आय को बढ़ाने के अलावा फसल कटाई के बाद होने वाले घाटे को कम करने के बारे में भी जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण में वाइल्ड लाइफ सैंक्चुअरी चूरधार के आसपास के गांवों के 25 किसानों ने भाग लिया। प्रिंसिपल इंवेस्टिगेटर-कम-ट्रेनिंग ऑर्गनाइज़र डॉ राकेश शर्मा ने बताया कि इस परियोजना के तहत चार ऑफ कैम्पस जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जिला सोलन की माजथल सैंक्चुअरी(सेवरा चंडी) और जिला सिरमौर की चूरधार सैंक्चुअरी के आसपास के गांवों के 300 से अधिक किसानों ने भाग लिए। अगले चरण में दो ऑन कैम्पस कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 25- 25 किसानों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। डॉ शर्मा ने बताया की इस परियोजना में विभाग के प्रोफेसर और हैड डॉ अंजु धीमान और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ एनएस ठाकुर शामिल है। किसानों को जंगली अनार से अनारदाना,आंवला का मुरब्बा, कैंडी एवं पेय, अचार और चटनी, एलो वेरा उत्पात, स्क्वैश जैसी विभिन्न मूल्य वर्धित उत्पादों को बनाने पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा बुरान्स, जामुन, कद्दू, टमाटर, अदरक और मशरूम के उत्पाद और सौर ऊर्जा से फलों और सब्जियों को सुखाने आदि के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण के अंतिम सत्र के दौरान विश्वविद्यालय के निदेशक अनुसंधान डॉ जेएन शर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होनें इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से अंत उपयोगकर्ताओं के लिए प्रौद्योगिकियों को स्थानांतरित करने के लिए वैज्ञानिकों के प्रयासों की सराहना की। डॉ शर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों से आग्रह किया कि वह अपने छोटे-छोटे उद्यम स्थापित करने के लिए प्रशिक्षण के दौरान बताए गई जानकारी का उपयोग करे ताकि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा हो। खाद्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की प्रोफेसर और हैड डॉ अंजू धीमान ने फल, सब्जी, औषधीय जड़ी-बूटियों और लघु वन उत्पाद के प्रसंस्करण और मूल्यवर्धन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों और युवाओं से स्थायी आजीविका के लिए आगे आने और खाद्य प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन को अपनाने का आग्रह किया।
महत्वाकांक्षी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत गठित जिला कार्यबल सहित समेकित बाल विकास परियोजना, साक्षी महिला योजना, महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा तथा पोषण के लिए गठित जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं समीक्षा समिति की बैठक 13 दिसम्बर, 2019 को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी वन्दना चैहान ने दी। उन्होंने कहा कि यह बैठक 13 दिसम्बर, 2019 को उपायुक्त कार्यालय सोलन में प्रातः 11.00 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन के.सी. चमन करेंगे।
प्रदेश में 15 दिसम्बर, 2019 तक नशाखोरी के विरूद्ध कार्यान्वित किए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस सोलन द्वारा लाॅन टैनिस प्रतियोगिता ‘संकल्प’ का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोलन मधुसूदन शर्मा ने दी। मधुसूदन शर्मा ने कहा कि यह प्रतियोगिता 13 दिसम्बर, 2019 से 15 दिसम्बर, 2019 तक पुलिस लाईन सोलन में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस लाॅन टैनिस प्रतियोगिता में इच्छुक खिलाड़ी 03 श्रेणियों में भाग ले सकेंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रतियोगिता की प्रथम श्रेणी में 30 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ी तथा द्वितीय श्रेणी में 30 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी एकल प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता की तृतीय श्रेणी में सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी युगल प्रतियोगिता में भाग ले सकते है। मधुसूदन शर्मा ने कहा कि संकल्प प्रतियोगिता की प्रत्येक श्रेणी में विजयी रहने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। प्रत्येक श्रेणी में पहले पुरस्कार के रूप में 5100 रुपए तथा दूसरे पुरस्कार के रूप में 3100 रुपए प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए 500 रुपए प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि इच्छुक खिलाड़ियों को अपना प्रवेश शुल्क 12 दिसम्बर, 2019 तक पुलिस लाईन सोलन में जमा करवाना होगा। प्रवेश शुल्क मानद मुख्य आरक्षी हेमन्त कुमार, प्रभारी टैनिस के पास जमा करवाया जा सकता है। इस सम्बन्ध में जानकारी मानद मुख्य आरक्षी हेमन्त कुमार से मोबाईल नम्बर 98165-15689 से प्राप्त की जा सकती है।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में एनसीसी विंग द्वारा चलाए गए स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स ने विद्यालय परिसर व आस-पास की सफाई की। 25 कैडेटस ने विद्यालय के पीने के पानी के आसपास की स्वच्छता की। इसके उपरांत एनसीसी अधिकारी सुमन बट्टू तथा विद्यालय के इतिहास के प्रवक्ता अमर सिंह वर्मा के द्वारा हाथ धोने के सही तरीकों से कैडेटस को अवगत कराया गया। इसके बाद कैडेट मनीषा तथा कैडेट भुवनेश ने सभी कैडेटस को हाथ धोने के सही तरीकों का डेमो दिया। विद्यालय परिसर के आस पास के प्लास्टिक के कागजों को भी हटाया गया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने प्रार्थना सभा में सभी छात्र छात्राओं से स्वच्छता को आदत के रूप में अपनाने को कहा।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूमती के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई क 4 स्वयंसेवकों ने विद्यालय बिलासपुर में अपनी अद्भुत नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए सभी का ध्यान अपनी और आकर्षित किया और विद्यालय का गौरव प्रदेश स्तर पर बढ़ाया। उल्लेखनीय है कि विद्यालय के जमा एक के प्रवीण, रत्न, अमित कुमार, वन्दना शर्मा और कुसुम ने विद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए बिलासपुर में अयोजित युवा नेतृत्व कैम्प में जहाँ नेतृत्व क्षमता के गुर सीखे, वहीं अनुशासन, मार्च पास्ट व सांस्कृतिक गतिविधियों में अपना लोहा मनवाया। जिस कारण इनका चयन प्री-आरडी कैम्प के लिए हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी संतोष ठाकुर और मोनिका चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक अनुशासन, समपर्ण, देश प्रेम व सामाजिक सरोकारों से जुड़कर समाज के उत्थान के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने चारों विद्यार्थियों को प्री आरडी कैम्प के लिए चयनित होने पर बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नंद लाल भारद्वाज ने चारों विद्यार्थियों को वंदना सत्र में मेडल पहनाकर सम्मानित किया तथा अन्य विद्यार्थियों को इनसे प्ररेणा लेने के लिए कहा।
नालागढ़ : पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है, नशे के खिलाफ छेड़े गए विशेष अभियान के दौरान कारवाई करते हुए सोबन माजरा गांव में एक युवक से 18 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने कार्यवाही गुप्त सूचना के आधार पर की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज़ करके आगामी जाँच शुरू कर दी है और पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।
पाइनग्रोव स्कूल, जिला सोलन में आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों की लड़कियों के लिए चयन परीक्षा 16 दिसंबर 2019 दिन सोमवार को आयोजित की जाएगी। समाज सेवा को जारी रखते हुए प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए छात्रा हिमाचल प्रदेश जिला सोलन की स्थाई निवासी होनी चाहिए। याद रहे पाइनग्रोव स्कूल ने पिछले तीन वर्षों से जिला सोलन की छ: छात्राओं को चयनित किया है और वे आज भी स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रही है। छात्रा प्रथम कक्षा से ही सरकारी पाठशाला में पढ़ रही हो और छात्रा की आयु 9 वर्ष से अधिक और 12 वर्ष से कम होनी चाहिए तथा वर्तमान में पांचवी में पढ़ रही हो। हर वर्ष चयन परीक्षा के आधार पर दो सर्वश्रेष्ठ छात्राओं को पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू में प्रवेश दिया जाता है। इन छात्राओं को पाइनग्रोव स्कूल द्वारा निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। पाइनग्रोव स्कूल ने डी सी सोलन के माध्यम से हिमाचल प्रदेश सरकार को सूचित किया है कि वह अपने बलबूते पर गरीब परिवारों कि लड़कियों कि सहायता कर रहे है और गरीब परिवारों में रहने वाली अनेक लड़कियां अपनी योग्यता, कला, गुणों से संपन्न तो है परन्तु आर्थिक समस्या के कारण उन्हें अच्छे विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने का अवसर नहीं मिलता है। पाइनग्रोव स्कूल ने ऐसी ही गरीब परिवारों की लड़कियां जो पढ़ाई में होशियार हो उनको अपने स्कूल जिला सोलन में शिक्षा देने की ज़िम्मेवारी इस वर्ष भी लेने की रूचि प्रस्तुत की है। यदि ऐसे बच्चों की सहायता की जाए तो वे जीवन में अच्छी नौकरी प्राप्त करके अपने उद्देश्य में सफल हो सकती है। यह योजना हिमाचल प्रदेश जिला सोलन के गरीब और पिछड़े परिवारों में एक उम्मीद की किरण ला सकती है। पाइनग्रोव स्कूल पहले से ही समाज सेवा करने में जुटा हुआ है। अब गरीब परिवारों की लड़कियों को अपने निजी स्कूल में शिक्षा देने की ज़िम्मेवारी भी ले रहा है ताकि उन लड़कियों के माता - पिता और हिमाचल प्रदेश को गर्व महसूस करने का अवसर दे सके।
बद्दी के बरोटीवाला चौक पर बनाए जा रहे भवन पर जितना भी बजट लगेगा वह सभी ट्रक यूनियन की ओर से वहन किया जाएगा। ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान विधारतन चौधरी ने बताया की बीबीएन में यातायात की काफी समस्या है। इसे सुचारु करने के लिए यातायात पुलिस के पास अपना कोई भी भवन नहीं है। यातायात कर्मी सड़कों पर ही खड़े रहते है। यह आम समस्या है और ट्रक संचालकों को भी इससे दो चार होना पड़ता है। लोगों को ट्रक जाम में फसने से कई बार नुकसान उठाना पड़ता है। यह कार्यालय ढाई माह के भीतर तैयार हो जाएगा। एसपी मालपानी ने नीव का पत्थर रखा। मार्च से पहले ही कार्यालय तैयार करके पुलिस विभाग को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने ट्रक यूनियन का इस कार्य के लिए आभार जताया है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन द्वारा आज मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में नालागढ़ उपमंडल के झाड़माजरी स्थित बीबीएनआईए परिसर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति धर्मचंद चौधरी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस शिविर में बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ की विभिन्न औद्योगिक इकाईयों के 300 से अधिक कामगारों ने भाग लिया। न्यायमूर्ति धर्मचंद चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि आज के परिवेश में बढ़ता अपराध मानावधिकार के लिए एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों के मानव अधिकारी महत्वपूर्ण हैं। हमारे देश का संविधान सभी नागरिकों के लिए एक समान अधिकार सुनिश्चित बनाता है। मौलिक अधिकारों के रूप में हमारे संविधान ने सभी नागरिकों को मानव अधिकार सुनिश्चित किए हैं। उन्होंने कहा कि हमें सभी नागरिकों के अधिकारों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की भागदौड़ में आगे निकलने की होड़ के कारण अनेक बार मानव अधिकारों के साथ समझौता होता है। यह सुनिश्चित बनाया जाना चाहिए कि सभी नागरिकों के मानव अधिकार सुरक्षित रहें। उन्होंने मानवाधिकार दिवस के आयोजन के उद्देश्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। न्यायमूर्ति धर्मचंद चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि बीबीएन क्षेत्र में संगठित व असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए विधिक सेवा प्रकोष्ठ की स्थापना की जाएगी। इस प्रकोष्ठ में कामगार श्रमिक नियमों के अतिरिक्त अपने रोजमर्रा जीवन से संबंधित कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस केंद्र में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अधिवक्ता एवं तथा पैरालीगल वालंटियर नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकोष्ठ की स्थापना राष्ट्रीय विधिक सेवाएं अधिनियम के अनुरूप की जाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में मानवधिकारों को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। संस्कृति में अनेक उदाहरणों के माध्यम मानव अधिकारों की रक्षा करने की सीख दी गई है। हम सभी को अपनी संस्कृति और देश के संविधान के अनुरूप मानव अधिकारों को सुरक्षित रखना चाहिए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा कार्यक्रम की जानकारी दी। कार्यक्रम में नालागढ़ बार एसोसिएएशन के अध्यक्ष डीके कौशल, श्रम एवं समझौता अधिकारी मनीष करोल, एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा, पुलिस अधीक्षक बद्दी रोहित मालपानी ने भी अपने विचार रखे। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी गुरमीत कौर ने न्यायमूर्ति धर्मचंद चौधरी सहित सभी गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर न्यायाधीश न्यायमूर्ति धर्मचंद चौधरी की धर्मपत्नी प्रोमिला चौधरी, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य न्यायमूर्ति प्रेम पाल रांटा, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र ठाकुर, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रशासनिक अधिकारी गौरव महाजन, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सोलन राजेश चौहान, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नालागढ़ उपासना शर्मा, सिविल जज नालागढ़ जितेंद्र सैणी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी एनके शर्मा, बार एसोसिएशन सोलन के अध्यक्ष अजय शर्मा, हिमाचल प्रदेश दवा उत्पादक संघ बीबीएन के उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल व सदस्य सतीश सिंगला, बिक्रम साहनी, डॉ. संदीप विज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में कामगार उपस्थित थे।
मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी सोलन मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की गई जो निम्न प्रकार से है उपाध्यक्ष- गुरविंदर सिंह, धर्मन्द्र ठाकुर, धर्मेन्द्र ठाकुर (बंटी), चद्रकांत शर्मा महामंत्री- संजीव सूद, भरत साहनी सचिव- कुलदीप चौहान, सुनीता रोहाल, संजीव मोहन, अभिषेक ठाकुर कोषाध्यक्ष- योगिन्द्र वर्मा कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र वर्मा, हरदेव, रेणुका शर्मा, सुमन कश्यप, अजय ठाकुर, ज्ञान ठाकुर, नीरज सिन्हा, देवीराम, मनीष सूद, चमन, सोमा, यशपाल शर्मा, रामेश्वरी देवी, करुणा शर्मा, रामेश्वर शर्मा, पिंकी देवी, गणेश दत्त, नरेंद्र गर्ग, शकुंतला, सुरेंद्र कवर, कुलदीप, अमरदीप, रूप चंद, विधि चंद, कमल थापा, देवेंद्र शर्मा, जतिन साहनी, राजेंद्र सिंह, हिमेन्द्र वर्मा, ममता कुमारी विशेष आंमत्रित सदस्य विरेन्द्र कश्यप, पुरषोतम गुलेरिया, डॉ. राजेश कश्यप, रविंद्र परिहार, नरदेव बडोला, लोकेश्वर शर्मा, कुमारी शीला, वीरेंद्र सूद, मोहन सिंह ठाकुर, रमेश बिंदल, राकेश शर्मा, बुध राम, पवन गुप्ता, रितू शेट्ठी, देवेंद्र ठाकुर, मीरा आनंद, रश्मिधर सूद, खैरातीलाल, धनीराम शर्मा, सोमा ठाकुर।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बार्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 दिसम्बर 2019 को आवश्यक कारणों से सोलन के ओच्छघाट, जीरो प्वायंट, कुंडला व इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी बोर्ड के एक प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 12 दिसम्बर को प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बार्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 दिसम्बर 2019 को राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य के दृष्टिगत सोलन शहर के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी बोर्ड के एक प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत करोल विहार कॉलोनी, बेर पानी, बेर गांव, बेर खास, फोरेस्ट कॉलोनी व इसके आसपास के क्षेत्रों में 11 दिसम्बर को प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बार्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 दिसम्बर 2019 को अपरिहार्य कारणों से सोलन शहर के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी बोर्ड के एक प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि सोलन शहर के पावर हाउस रोड, सुगन्धा अपार्टमेंट, डाकघर तथा गुरूद्वारा एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में 11 दिसम्बर को प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
उपमंडलाधिकारी नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने नालागढ़ में खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों, व्यापार मण्डलों के प्रतिनिधियों और सब्जी विक्रेता संगठनों के साथ बैठक की। उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को जिला प्रशासन द्वारा प्याज की थोक व परचून दरों के संबंध में जारी अधिसूचना से अवगत करवाया। प्रशांत देष्टा ने कहा कि उपमंडल में प्याज़ की दरों को नियन्त्रित रखने के लिए सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने स्तर पर सजग रहे तथा जिला प्रशासन द्वारा अधिसूचना की पूरी तरह अनुपालना सुनिश्चित बनाई जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा थोक व परचून दुकानदारों द्वारा प्याज़ पर लिए जाने वाले लाभांश की अधिकतम सीमा निर्धारित की गई है। थोक व्यापारियांे के लिए यह सीमा 5 प्रतिशत तथा परचून व्यापारियों के लिए 24 प्रतिशत तय की गई है। इस 24 प्रतिशत लाभांश में परिवहन भाड़ा, लदाई, उतराई, कमी व अन्य सभी खर्चे शामिल है। उन्होंने सभी व्यापारियों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित सीमा तक का लाभांश ही वसूल करें। उन्होंने कहा कि जो भी व्यापारी इस अधिसूचना का उल्लंघन करेगा उसके पास से पूरा प्याज़ जब्त कर लिया जाएगा और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि यदि कोई सब्जी विक्रेता उनसे प्याज़ के निर्धारित दर से अधिक दाम वसूल करता है तो इसकी सूचना उपमंडल प्रशासन को दें। बैठक में खंड विकास अधिकारी नालागढ़ राजकुमार, नायब तहसीलदार बद्दी बलराज नेगी, नगर परिषद नालागढ़ व बद्दी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश में 15 नवंबर से चल रही नशा विरोधी मुहिम के तहत ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में जागरूकता अभियान चलाया। इसमें स्थानीय लोगों को नशा न करने की ओर प्रेरित किया गया। इस नशा विरोधी अभियान में डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। एसएचओ मोती सिंह ने कहा कि अगर आप तस्करों की सूचना पुलिस तक पहुंचाना चाहते है, तो हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा “ड्रग फ्री हिमाचल’’ ऐप के माध्यम से दिनों दिन बढ़ रही नशा तस्करी की रोकथाम के लिए बनाया है। आप इस ऐप के माध्यम से नशा तस्करों की सूचना पुलिस को देते है तो पुलिस को यह बिल्कुल भी मालूम नहीं होगा कि यह सूचना उन्हें किसने दी है। इस ऐप की यही खासियत बताने के लिए डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ने आदेश जारी किए है कि वह अपने इलाके के अधिक से अधिक लोगों के मोबाईल फोन में “ड्रग फ्री हिमाचल’’ ऐप को इंस्टाॅल करवाए। ताकि लोग निसंकोच होकर पुलिस को अपने क्षेत्र के नशा तस्करों के बारे में बता सकें। इससे पुलिस उन पर कार्रवाई कर सके। प्रताप सिंह ने कहा कि ऐप से सूचना देने वालों का कोई भी डाटा पुलिस को प्राप्त नहीं होता। जो भी सूचना इस ऐप के माध्यम से प्राप्त होती है उस पर तुरंत प्रभाव कार्रवाई होगी।जिला के सभी लोगों से इस मोबाईल ऐप का इस्तेमाल करके पुलिस का मददगार बनने का आहवान किया है। वहीं लोगों से 112 की ऐप को इंस्टाॅल करके वालंटियर बनने का भी आह्वान किया है।बता दें कि देश भर में अब आपातकालीन सेवाओं के लिए 112 नंबर जारी किया गया है। इस नंबर की एक मोबाईल ऐप भी बनाई गई है। जो भी व्यक्ति इस ऐप में खुद को वालंटियर बनाता है, आपदा के समय पुलिस उसकी मदद लेती है। इस मौके पर डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह,एसएचओ मोती सिंह,पंचायत दाड़लाघाट के प्रधान सुरेंद्र शुक्ला,पारनु पंचायत के प्रधान विद्या सागर शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, पवन शर्मा, सचिव धनीराम, महिला मंडलों के सदस्य, युवक मंडलों के सदस्यों सहित काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
नेहरू युवा केन्द्र सोलन द्वारा आज सोलन जिला के धर्मपुर विकास खंड के अंतर्गत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कसौली में प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे मादक पदार्थ एवं मदिरा व्यसन पर रोक अभियान के अन्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कसौली थाना के थाना प्रभारी लायक ने की। इस कार्यक्रम में 240 छात्रों एवं अन्य को नशे के दुष्प्रभावों व इसके बचाव की जानकारी प्रदान की गई। लायकराम ने कहा कि आज युवा वर्ग नशे की चपेट में आ रहा है जो पूरे समाज के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि नशाखोरी को समाप्त करने के लिए सरकार द्वारा नशा निवारण अभियान कार्यान्वित किया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत जिला के सभी शैक्षणिक संस्थानों में नशे पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में सफलता तभी प्राप्त होगी जब सभी युवा नशे के कारोबार एवं नशाखोरी की रोकथाम को लेकर एकजुट होकर प्रयास करेंगे। लायकराम ने कहा कि आज नशा जहां सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है वहीं नशे के सेवन से ही युवा साइबर क्राईम की ओर बढ़ रहे हैं। बलात्कार तथा चोरी जैसी घटनाओं का कारण भी नशा एवं मादक द्रव्यों की खरीद है। थाना प्रभारी ने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए सर्वप्रथम युवाओं की पहल आवश्क है। उन्होंने कहा कि यदि युवा नशे के लिए पूछने पर पहली बार न कहना सीख लें तो नशाखोरी पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है। इस दिशा में युवाओं को अपने साथियों के साथ समूह चर्चा करनी चाहिए और सभी को नशा न करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे के सौदागरों के विरूद्ध बिना किसी भय के पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि जो नशे के सौदागरों की सूचना पुलिस को देते हैं तो ऐसे व्यक्तियों को पुलिस द्वारा सम्मानित किया जाता है। लायकराम ने कहा कि नशामुक्त समाज के लिए हमें अपने परिवार, गांव व शहर से पहल करनी होगी। इसी से पूरे जिला तथा प्रदेश भर मेे अभियान की सफलता सुनिश्चित हो पाएगी। पुलिस आरक्षी पूनम ने भी इस अवसर पर नशे के विरूद्ध अपने विचार रखे। नेहरू युवा केन्द्र सोलन के लेखाकार लेखराज कौशिक ने नेहरू युवा केंद्र द्वारा नशा निवारण अभियान पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवक मंडल, महिला मंडल व छात्र संगठन इस अभियान की सफलता में अहम भूमिका निभा सकते है। आईटीआई कसौली के प्रधानाचार्य ने इस अवसर पर कहा कि युवा वर्ग नशे से दूर रहें तथा अपने साथियों को भी नशे से दूर रहने के लिए कहें। इस अवसर पर छात्रों को नशे के विरूद्ध शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कसौली के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में प्रशिक्षु उपस्थित थे।
प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण स्तर पर आवश्यक अधोसंरचना विकास पर विशेष बल दे रही है। पुरूषोत्तम गुलेरिया ने हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के अन्तर्गत लाभारतियों को निःशुल्क गैस कनैक्शन वितरित करने के उपरांत संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विपुल गैस एजेन्सी सोलन में नगर परिषद सोलन, डांगरी, दियोठी, तोप की बेड़, बसाल, कोठों, बोहली, अन्हेच, सन्होल तथा चामत भड़ेच के 100 लाभार्थियों को निःशुल्क गैस कनैक्शन वितरित किए। पुरूषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में नवीन योजनाएं कार्यान्वित कर रही है। प्रदेश सरकार की हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के माध्यम से उन सभी पात्र परिवारों को निःशुल्क गैस कनैक्शन उपलब्ध करवाए जा रहे है जो केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी उज्ज्वला योजना से बाहर रह गए है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत हिमाचल प्रदेश के लगभग सभी परिवारों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से पात्रता शर्तों में संशोधन किया गया है। हिमाचल प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य बन जाएगा जहां 31 दिसम्बर, 2019 तक सभी परिवारों के पास गैस कनैक्शन होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का हर गृहिणी को गैस कनैक्शन प्रदान करने का संकल्प देश को एक नई राह दिखाएगा। उन्होंने कहा कि सोलन जिला में वर्तमान में हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के अन्तर्गत 15560 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 10535 गैस कुनैक्शन पात्र परिवारों को आबंटित किए जा चुके है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित बना रहा है कि शेष गैस कनैक्शन 15 दिसम्बर, 2019 तक सभी पात्र उपभोक्ताओं को वितरित कर दिए जाएं। पुरुषोत्तम गुलेरिया ने सभी से आग्रह किया कि वे केंद्र एवं प्रदेश सरकार की आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित प्रदेश सरकार की हिमकेयर एवं सहारा जैसी समय पर सहायता प्रदान करने वाली योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि यदि कोई व्यक्ति अपना स्वरोजगार आरंभ करना चाहता है तो वह खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की योजनाओं से लाभ प्राप्त कर सकता है। इस संबंध में पूर्ण जानकारी खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि पात्र युवा बोर्ड की 25 लाख रुपये तक की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हो सकते हैं। खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा अधिकतम 25 लाख रुपये तक की इकाई स्थापित करने पर 35 प्रतिशत उपदान प्रदान किया जाता है। उन्होंने आग्रह किया कि युवा रोजगार प्राप्त करने के लिए भटकने वाले के स्थान पर रोजगार प्रदात्ता बनें। इस अवसर पर भाजपा मंडल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, पूर्व बीडीसी सदस्य नंदराम कश्यप, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य अशोक ठाकुर, जिला भाजपा किसान मोर्चा के सदस्य दिनकर, रचित साहनी, विपुल गैस एजैंसी के विपुल गोयल सहित लाभार्थी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक को निर्देश दिए है कि जिला में विभिन्न सब्जी विक्रेताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण कर यह सुनिश्चित बनाया जाए कि कहीं भी प्याज के अधिक दाम न वसूले जाएं और प्याज की जमाखोरी न हो। केसी चमन आज यहां जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में जिला में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत आवश्यक वस्तुओं के वितरण की उपलब्धता सहित अन्य आवश्यक मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि प्याज़ के संबंध में प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित बनाई जाए। उन्होंने कहा कि औचक निरीक्षणों के माध्यम से प्याज की जमाखोरी न होने दी जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित बनाया जाकि प्याज जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही विक्रय किए जाएं। केसी चमन ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश सरकार द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न वस्तुओं की गुणवत्ता का निरीक्षण करें ताकि आम लोगों को उचित गुणवत्ता की खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि जिला में विभिन्न गैस एजैंसियों द्वारा वितरित की जा रही रसोई गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को ढाबों एवं रेस्तरां में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के प्रयोग को रोकने के लिए समय-समय पर औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला में उचित मूल्यों की दुकानों व अन्य दुकानों में मूल्य सूची प्रदर्शित की जानी चाहिए ताकि लोगों को सही मूल्य की जानकारी मिल सकें। उन्होंने निर्देश दिए कि खाद्यान्नों की मूल्य सूची से उन्हें प्रतिदिन अवगत करवाया जाए। बैठक में अवगत करवाया गया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत जिला में 2 लाख 23 हजार 542 पात्र उपभोक्ताओं का चयन किया गया है। इन्हें उपदान दरों पर खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है। जिला में जुलाई 2019 से अक्तूबर 2019 के मध्य 760 दुकानों का निरीक्षण कर 87900 की प्रतिभूति राशि जब्त की गई। इस अवधि में 247 निरीक्षण पॉलीथीन के लिए किए गए और जुर्माने के रूप में 25500 रुपये वसूले गए। जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक मिलाप शांडिल ने बैठक में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि जिला में इस अवधि में 311 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से 1,32,824 राशनकार्ड धारकों को उपदान दरों पर 26 करोड़ 25 लाख 64 हजार 300 रुपये की आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाई गईं। बैठक में सहायक सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं नीरज सूद, राज्य आपूर्ति निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश वलेचा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
सेहत, स्वाद व समृद्धि का पर्याय मशरूम आज रोज़गार एवं व्यवसाय के रूप में स्थापित हो चुका है। अखिल भारतीय मशरूम परियोजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति के किसानों के लिए डॉ वाईएस परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के पाद्प रोग विभाग में ‘मशरूम उत्पादन’ पर चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण, परियोजना समन्वयक व मुख्य जांचकर्ता डॉ धर्मेश गुप्ता द्वारा आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में हिमाचल के बिलासपुर, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर जिला के 20 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरूआत पाद्प रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ एच.आर.गौतम द्वारा की गई। डॉ गौतम ने मशरूम के महत्व और इसकी भारत व हिमाचल प्रदेश में अपार सम्भावनाओं पर विस्तृत जानकारी दी। इस कार्यक्रम में डॉ सी.एल. जनदेक, डॉ चंदरेश गुलेरिया व डॉ जयपाल ने मशरूम से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। समापन समारोह में डॉ सुनीता चंदेल ने प्रतिभागियों को कई सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि कम जगह व कम खर्च में अधिक मुनाफा हासिल होने के कारण मशरूम उत्पादन से जुड़े विभिन्न व्यवसाय को खासकर देश का युवा वर्ग तेज़ी से अपना रहा है। उन्होंने कहा कि मौजू़दा दौर में सभी युवक-युवतियों को नौकरी प्रदाता बनने की जरूरत है। ऐसी स्थिति में खासकर कम शिक्षित युवक-युवतियों के लिए मशरूम उत्पादन स्वरोज़गार का एक बेहतर साधन साबित हो सकता है।
डीएवी अम्बुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट ने "अम्बुजा ग्रुप ऑफ स्कूल" के युवांन महोत्सव में बेहतरीन प्रदर्शन किया। यह महोत्सव अम्बुजा विद्या पीठ छतीसगढ़ में आयोजित हुआ। युवांन महोत्सव में अम्बुजा सीमेंट ग्रुप के पाँच स्कूलों ने भाग लिया। इसमें से एक डीएवी अम्बुजा दाड़लाघाट था। इस महोत्सव में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। डीएवी अम्बुजा से लगभग 26 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे वॉलीबॉल, दौड, समूह गान,नृत्य,लघु नाटिका आदि में अपनी सहभागिता दर्ज करवाई। खेल कूद प्रतियोगिताओं में वॉलीबॉल में डीएवी अम्बुजा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वही एकल गायन में श्रुति शर्मा ने भी पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा लघु नाटिका (इंगलिश) तथा “माइंड स्ट्रीम गेम" आदि को मिलाकर कुल आठ पदक डीएवी अम्बुजा दाड़लाघाट के नाम हुए। स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन अनुपम अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने इस बेहतहीन प्रदर्शन के लिए सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं दी।
उपमंडलाधिकारी सोलन रोहित राठौर ने छात्रों सहित शहरवासियों से आग्रह किया कि वे न तो स्वयं नशा करें और न दूसरों को करने दें। रोहित राठौर ने नगर परिषद सोलन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन के छात्रों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। रोहित राठौर ने इस अवसर पर कहा कि समाज में नशे के बढ़ते प्रचलन के कारण अनेक सामाजिक, पारिवारिक एवं आर्थिक कठिनाईयां खड़ी हो रही है। नशा करने वाले जहां अपने परिवार एवं समाज के लिए समस्या बनकर उभर रहे है वहीं नशा आर्थिक रूप से परिवारों को संकट में भी डाल रहा है। उन्होंने कहा कि 15 दिसम्बर, 2019 तक प्रदेश सरकार द्वारा नशे के विरूद्ध सघन अभियान कार्यान्वित किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से जहां नशे से दूर रहने के लिए समाज को जागरूक बनाया जा रहा है वहीं लोगों को यह समझाने का प्रयास भी किया जा रहा है कि नशा ऐसा धीमा जहर है कि जिसका अंत केवल मृत्यु है। उन्होंने कहा कि अनेक अनुसंधानों ने यह सिद्ध किया है कि किसी भी प्रकार का नशा हानि पहुंचाने के अतिरिक्त और कुछ नहीं देता। उन्होंने कहा कि अनेक बार युवा यह सोच कर धूम्रपान एवं मदिरा सेवन आरंभ करते है कि इससे उन्हें परीक्षा सहित अन्य दबावों से मुक्ति मिलेगी। धीरे-धीरे यह लत व्यापक आकार लेती है और नशे का दायरा बढ़ता जाता है। उन्होंने कहा कि दबाव से मुक्ति के लिए योग, व्यायाम एवं खेलों का प्रयोग बेहतर विकल्प है। यह जहां मनुष्य को मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रखते हैं वहीं समाज में उसकी छवि को निखारते भी है। रोहित राठौर ने सभी से आग्रह किया कि नशा आरम्भ करने से पहले नशे की हानियों के बारे में सोच लें ताकि वे सदैव नशाखोरी से दूर रह सकें। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे नियमित रूप से योग एवं खेलों में भाग लें, अच्छी पुस्तकें पढ़ने की रूचि विकसित करें और अपने सुखद भविष्य के निर्माण के लिए प्रयासरत रहें। नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, नगर परिषद सोलन के कार्यकारी अधिकारी एवं तहसीलदार सोलन गुरमीत नेगी, नगर परिषद सोलन के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा आईटीआई सोलन के छात्र बड़ी संख्या में इस अवसर पर उपस्थित थे।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में गृहणी सुविधा योजना के तहत 11 पंचायतों की 180 गृहणियों को गैस कनैक्शन वितरित किए गए। इंडेन गैस एजेंसी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश सचिव रत्न सिंह पाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक सुनील कुमार गुंटा ने सर्वप्रथम मुख्यातिथि एवं विशेष अतिथियों और उपस्थित लोगों का इस कार्यक्रम में स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश सचिव रत्न सिंह पाल ने कहा कि केंद्र सरकार की उज्जवला योजना के साथ-साथ हिमाचल सरकार की गृहिणी सुविधा योजना के तहत गरीब परिवारों को गैस कनैक्शन वितरित किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग का कल्याण करने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बधाई के पात्र है जिन्होंने ये कल्याणकारी योजना गरीब परिवारों के लिये शुरू की। उन्होंने आगे कहा कि इस योजना से जहां गृहणियों को रसोई घर मे धुंए से निजात मिलेगी वहीं उस धुंए से उत्पन्न होने वाली बीमारियों से भी निजात मिलेगी। इसके बाद भाजपा के प्रदेश सचिव रत्न सिंह पाल द्वारा सभी लाभार्थियों को गैस कनैक्शन वितरित किये गए। इस अवसर पर ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के प्रधान सुरेन्द्र शुक्ला व ओबीसी सोलन के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि गृहणी सुविधा योजना प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा गरीब लोगों के लिये वरदान साबित हो रही है। इस अवसर पर खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक सुनील कुमार गुंटा व गेस एजेंसी दाड़लाघाट के प्रभारी हरीश शर्मा ने भी लोगों को इस योजना व गैस को उपयोग करने की जानकारी दी। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश सचिव रत्न सिंह पाल, खाद्य आपूर्ति विभाग के निरिक्षक सुनील कुमार गुंटा, इंडेन गैस एजेंसी दाड़लाघाट के प्रभारी हरीश शर्मा, ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के प्रधान सुरेन्द्र शुक्ला, ओबीसी सोलन के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह चौधरी, मंडल अध्यक्ष भाजपा अर्की डीके शर्मा, भाजपा नेता राकेश गौतम, रमेश ठाकुर, नरेश गौतम, जगदीश्वर शुक्ला, पवन गौतम, आशिफ चौधरी, प्रेम शर्मा, बंटू शुक्ला, सन्याडी मोड़ के प्रधान हीरा लाल, परस राम, राजू शर्मा, पवन शर्मा,पुष्पेंद्र शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, मुकेश शुक्ला सहित अन्य पंचायतों के प्रतिनिधि व सभी लाभार्थी परिवार भी उपस्थित रहे।


















































