दाड़लाघाट के अंतर्गत ग्राम पंचायत दसेरन में कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश विकासखंड कुनिहार द्वारा आत्मा परियोजना के अंतर्गत सुभाष पालेकर प्राकृतिक शून्य लागत खेती बारे दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यशाला का प्रशिक्षण एसपीएनएफ मास्टर ट्रेनर रूप लाल वर्मा द्वारा करवाया गया। इस कार्यशाला में कृषि विभाग कुनिहार से एटीएम मनीष कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में ग्राम पंचायत दसेरन के भिन्न-भिन्न गांव के 30 किसानों ने भाग लिया। इस अवसर पर पहाड़ी,देसी,गोमूत्र, गोबर से व जड़ी बूटियों द्वारा फसल बढ़ोतरी व कीट प्रबंधन के लिए बीजामृत,जीवामृत,घनजीवामृत,नीमास्त्र,ब्रह्मास्त्र,अग्नि अस्त्र व दशपानी तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर में प्रगतिशील किसान प्रेम भगत,प्रीतम दास,संत राम,गोपाल भाटिया, पवन, भागचंद, प्रवीण, पदम देव, कृष्णा, इंद्र, निर्मला, वीणा, कला देवी,कांता,दौलतराम,चंपा,सुनीता,नर्वदा,प्रेमलता,नीलम भगत,अनुप्रिया, सत्या देवी,लोकेश कुमार,कुसुम, कंचन,कौशल्या,केशरू राम सहित अन्य किसानों ने भाग लिया।
कुनिहार : शनिवार को भारतीय किसान संघ विकास खण्ड कुनिहार की बैठक प्रेमदत्त शर्मा अध्यक्ष जिला सोलन की अध्यक्षता में संम्पन्न हुई। इसमें विकास खण्ड की सात ग्राम समितियों धुन्धन, दाड़लाघाट, मांगू, हनुमान बड़ोग, मांजू, दसेरन, पिपलुघाट के सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर हरिराम प्रदेश संगठन मन्त्री की देखरेख में भारतीय किसान संघ विकास खण्ड कुनिहार समिति का निर्वाचन किया गया।इसमें सर्वसम्मति से अशोक कुमार को समिति अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा रतन चन्द उपाध्यक्ष, नरेश कुमार शर्मा, वेद प्रकाश सह मन्त्री व योगराज, अजय,नजरू राम को कार्य समिति का सदस्य बनाया गया। समिति गठन के उपरान्त सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि दतोपन्त ढेंगड़ी की जन्मशती जो 10 नवम्बर 2019 से 10 नवम्बर 2020 तक रहेगी के उपलक्ष पर महिला सम्मेलन व जन जागरण कार्यक्रम किए जाएंगे। महिला सम्मेलन 15 जनवरी 2020 से पूर्व तक संम्पन किया जाएगा। जन सम्पर्क / जन जागरण 1 फरवरी से 31 मार्च 2020 तक संम्पन करवाया जाएगा।
कुनिहार : राष्ट्रीय माध्यमिक/उच्च शिक्षा अभियान एवं समग्र शिक्षा अभियान हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से लड़कियों को आत्म सुरक्षा के लिए मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में राजकीय माध्यमिक विद्यालय जुबला(कुनिहार) में स्कूली छात्राओं के लिए आत्म सुरक्षा का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रदेश गृह सुरक्षा व नागरिक सुरक्षा के सौजन्य से आयोजित किया गया। शनिवार को यह शिविर संम्पन हुआ। 5 दिनों तक चले इस शिविर में हवलदार यशपाल ने छात्राओं को किसी भी विपति में आत्म सुरक्षा के लिए मार्शल आर्ट्स के गुर सिखाए। इस प्रशिक्षण शिविर के दौरान सुशील ठाकुर शारीरिक शिक्षक सहित विद्यालय स्टॉफ मौजूद रहा।
युवाओं को नशे के विरूद्ध प्रतिज्ञबद्ध करने और जिला में जन-जन को नशाखोरी के खिलाफ अभियान में सहभागी बनाने के लिए जिला प्रशासन सोलन द्वारा प्रदेश सरकार के निर्देश पर व्यापक जागरूकता अभियान कार्यान्वित किया जा रहा है। अभियान के तहत विभिन्न विभाग गांव-गांव तक लोगों को नशे के विरूद्ध जागरूक कर रहे है। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि जिला में आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों 2089 छात्रों एवं अन्यों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि ठोडो मैदान सोलन में 60, कथेड़ सोलन में 80, नालागढ़ की न्यू मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटीवाला में 550, दून विधानसभा क्षेत्र की राजकीय माध्यमिक पाठशाला बनलगी में 30, अर्की खंड में 110, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सायरी में 165, एसबीएन मिडल स्कूल सायरी में 54, एचएससी कदौर में 46, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजेहरा में 524, खेड़ा की झुग्गी-झोपड़ियों में 100, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानुपर में 300 तथा ग्राम पंचायत चेवा में 70 छात्रों एवं अन्य को नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूक किया गया। इन सत्रों में उपस्थित प्रतियोगिताओं को नशे के शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव व इससे बचने के उपायों की जानकारी प्रदान की गई। इन जागरूकता सत्रों में बताया गया कि नशे का बढ़ता प्रचलन हमारे देश के लिए बड़ी चुनौती है तथा इस चुनौती का सामना करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को एक साथ मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि हालांकि हिमाचल प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन नशे के प्रति बेहद संवेदनशील है तथा नशा उन्मूलन के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं लेकिन सरकार का कोई भी प्रयास जन सहभागिता के बिना अधूरा है। प्रवक्ता ने कहा कि नशा निवारण के विषय में चर्चा की गई तथा उपस्थित छात्र-छात्राओं को ड्रग्स फ्री हिमाचल ऐप के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर छात्रों को नशा निवारण की शपथ दिलाई गई।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कसौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत अन्हेच के रिहवीं में सोलन जिला के प्रथम मुख्यमंत्री लोक भवन का शिलान्यास किया। इस लोकभवन के निर्माण पर 30 लाख रुपये व्यय होंगे। डॉ. सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतों में इस तरह के लोक भवन आमजन की सुविधा के लिए निर्मित किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि यह भवन ग्राम पंचायतों में लोगों को विभिन्न कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधा प्रदान करेगा। प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक लोक भवन निर्मित किया जाएगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, सहारा योजना, हिमकेयर योजना सहित प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभ प्राप्त करें। डॉ. सैजल ने इस अवसर लोगों की जन समस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। इस अवसर डॉ. राजीव सैजल के पिता सतगुरू दास सैजल, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, ग्राम पंचायत अन्हेच के प्रधान सुरेंद्र ठाकुर, उपप्रधान मदन लाल शर्मा, सोलन भाजपा मंडल के सचिव संजय ठाकुर, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विवेक चंदेल, बीडीओ सोलन ललित दुल्टा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 02 दिसम्बर, 2019 को सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के परवाणू के प्रवास पर आ रहे है। जयराम ठाकुर 02 दिसम्बर, 2019 को प्रातः 10.55 बजे दशहरा मैदान परवाणू पहुंचेगें। मुख्यमंत्री तदोपरांत दशहरा मैदान परवाणू से कसौली विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। जयराम ठाकुर सर्वप्रथम कसौली विधानसभा क्षेत्र के पट्टा बरावरी से हरिपुर के लिए स्तरोन्नत मार्ग का लोकार्पण करेंगे। वे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोजनगर की विज्ञान प्रयोगशाला का लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री तदोपरांत बरोटीवाला-मंधाला-परवाणू मार्ग को चौड़ा करने, भोजनगर से कमलोग वाया नेरीकलां मार्ग को स्तरोन्नत करने और गडियार से बूढो तक मार्ग को स्तरोन्नत करने के कार्य का शिलान्यास करेंगे। जयराम ठाकुर कसौली तहसील के परवाणू शहर में मल निकासी प्रणाली स्थापित करने के कार्य की आधारशिला रखेंगे। वे कसौली तहसील के कण्डा में अत्याधुनिक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान धर्मपुर का शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री कसौली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर में स्थापित उप विपणन यार्ड के विस्तार कार्य तथा परवाणू में अधोसंरचना विकास के स्तरोन्नयन कार्य की आधारशिला भी रखेंगे। जयराम ठाकुर तदोपरांत दशहरा मैदान परवाणू में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत दाड़लाघाट, धुन्दन, भराडीघाट, नवगांव, चण्डी, ग्याणा, कंधर के उपभोक्ताओं को लंबित बिल जमा करवाने के लिए बिजली बोर्ड ने फरमान जारी किया है। जिन उपभोक्ताओं ने कई महीनों से बिजली के बिल जमा नही करवाए है। उन्हें 7 दिनों के अंदर बिल का भुगतान करना के निर्देश जारी किए है। और वह अपने बिजली के बिल विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के कार्यालय में आकर जमा करवाएं, यदि इस दौरान जो उपभोक्ता बिल का भुगतान नहीं करता है तो उनके बिजली का कनेक्शन काट दिया जाएगा। विद्युत विभाग में सहायक अभियंता ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि कई महीनों से कुछ उपभोक्ता बिलजी का बिल जमा नहीं करवा रहे है। इस कारण विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। उनको सूचित कर दिया गया है कि वह जल्द से जल्द बिल का भुगतान कर दें नहीं तो विद्युत अधिनियम 2003 के अनुसार कार्रवाई करते हुए उनका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश से नशे जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए युवा शक्ति को आगे आना होगा। डॉ. सैजल उपायुक्त कार्यालय सोलन में नशा निवारण जागरूकता के लिए जिला पुलिस द्वारा स्थापित हस्ताक्षर पट्ट पर हस्ताक्षर करने के उपरांत सभी को संबोधित कर रहे थे। डॉ. सैजल ने कहा कि नशाखोरी पर काबू पाने के लिए अभिभावकों को यह समझना होगा कि अपने बच्चों का ध्यान रखना उनका भी फर्ज है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस दिशा में सघन प्रयास कर रही है। सरकार के प्रयास आम आदमी के सहयोग से ही सफल होंगे। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि अपने बच्चों पर ध्यान दें, उनसे नियमित संवाद बनाए रखें और उनकी दिनचर्या एवं आदतों में बदलाव के बारे में सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि नशे के सौदागरों के विरूद्ध बिना डरे पुलिस को जानकारी दें। इस अवसर पर प्रदेश खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया ने हस्ताक्षर पट्ट पर हस्ताक्षर करने के उपरांत सभी से नशोखारी पर रोक लगाने की दिशा में संकल्पबद्ध कार्य करने का आग्रह किया। उपायुक्त सोलन केसी चमन, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन विवेक चंदेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन डॉ. शिव कुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी नरेश कुमार शर्मा, उपमण्डलाधिकारी सोलन रोहित राठौर, उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ प्रशांत देष्टा, उपमण्डलाधिकारी अर्की विकास शुक्ला, उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डॉ. संजीव धीमान, अन्य अधिकारी तथा गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि जन समस्याओं का तार्किक निदान करना जिला शिकायत निवारण समिति का मुख्य उद्देश्य है। डॉ. सैजल आज यहां जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। डॉ. सैजल ने कहा कि यह बैठक विभिन्न विभागों को पूरे जिला में योजना कार्यान्वयन के संबंध में आ रही कमियों को दूर करने का भी एक मंच प्रदान करती है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बिना किसी पूर्वाग्रह के समस्याओं को सुलझाने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के माध्यम से जन-जन की शिकायतों एवं समस्याओं के निवारण के लिए काम करती है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों का इस दिशा में सकारात्मक एवं संवेदनशील रवैया आवश्यक है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने उपायुक्त सोलन को निर्देश दिए कि आज की बैठक से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इस बैठक में सभी गैर सरकारी सदस्यों का उपस्थित रहना आवश्यक है। गैर सरकारी सदस्यों को भी इस बैठक के महत्व को समझना होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राज्य सरकार से योजनाओं के लिए धन प्राप्त करने और भूमि की निशानदेही जैसे मामलों में संबंधित अधिकारियों के साथ नियमित संवाद बनाए रखें। डॉ. सैजल ने निर्देश दिए कि परवाणू के टिपरा गांव में सुचारू जलापूर्ति के लिए पाईपों को शीघ्र बदला जाए। इस कार्य के लिए 8.50 लाख रुपये का प्राक्कलन तैयार किया गया है। उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि जिला में विभिन्न स्थानों पर खुले में खाद्य पदार्थ बेचने वालों के विरूद्ध नियमित कार्रवाई की जाए। उन्होंने नालागढ़ उपमण्डल में नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के गोदाम के पास तीखे मोड़ को ठीक करने के संबंध में बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण के अधिशाषी अभियंता को निर्देश दिए। इस संबंध में प्राधिकरण द्वारा प्राक्कलन तैयार कर अगली शैल्फ में धन का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने कण्डाघाट की ग्राम पंचायत सिरीनगर में स्थापित सभी सौर ऊर्जा चलित लाईटों का पुनः पूर्ण निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत बोर्ड को निर्देश दिए कि जिला में विद्युत आपूर्ति सुचारू रखी जाए। उन्होंने बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र में दूषित पेयजल के संबंध में अधिकारियों को बैठक कर समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अर्की उपमण्डल के डूमैहर गांव में बस अड्डे से लेकर डोलग गांव तक सड़क की मुरम्मत के लिए संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सोलन शहर में विभिन्न स्थानों पर पानी की लीकेज का निदान करने के लिए नगर परिषद सोलन, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग तथा हिमुडा को संयुक्त मुआयना कर जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि चंबाघाट में रेलवे की 80 मीटर भूमि एंबुलेंस मार्ग के लिए उपलब्ध करवाने के लिए उपायुक्त सोलन मामला रेलवे प्रशासन से उठाएंगे। सोलन के विधायक डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि विभिन्न समस्याओं के समयबद्ध निदान के लिए ऐसी बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जानी चाहिएं। बैठक में राज्य खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया, प्रदेश भाजपा सचिव रतन सिंह पाल, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप, जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य सहित अन्य सदस्यों ने बहुमूल्य परामर्श दिए। उपायुक्त सोलन केसी चमन ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा विश्वास दिलाया कि जनहित के मामलों को निर्धारित सीमा में सुलझाया जाएगा। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन विवेक चंदेल ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर, बघाट बैंक के अध्यक्ष पवन गुप्ता, जिला परिषद सदस्य शीला, दुधारू पशु सुधार सभा सोलन के अध्यक्ष रविंद्र परिहार, जिला भाजपा महामंत्री नरेंद्र ठाकुर, आढ़ती संघ के तीर्थानंद भारद्वाज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, भाजपा तथा भाजयुमो के वरिष्ठ पदाधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन डॉ. शिव कुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी नरेश कुमार शर्मा, जिला के सभी उपमण्डलाधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी धुन्दन के गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ धुन्दन इकाई के चुनाव हुए। यह चुनाव शिक्षा अधिकारी धुन्दन के कार्यालय सभागार में अधीक्षक, रावमापा छात्र अर्की दिनेश शर्मा व वरिष्ठ सहायक, रावमापा छात्र कुनिहार राहुल कंवर चुनाव अधिकारी की देखरेख में सर्वसम्मति से करवाए गए।इसमें प्रधान पद पर नरेंद्र गौतम (अधीक्षक,रावमापा धुन्दन),वरिष्ठ उपप्रधान जितेंद्र चंदेल (अधीक्षक, रावमापा नवगांव), महासचिव हुक्म चंद (अधीक्षक,खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी धुन्दन),कोषाध्यक्ष गोपाल सिंह (लिपिक,रावमापा सूरजपुर),सह सचिव मदन सिंह (लिपिक,रावमापा घनागुघाट) को चुना गया।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने समाज के सभी वर्गों का आह्वान किया कि मादक द्रव्यों के व्यसन से युवा पीढ़ी को दूर रखने के लिए एकजुट होकर कार्य करें। राज्यपाल गत देर सांय सोलन में नशा निवारण जागरूकता के लिए जिला पुलिस द्वारा स्थापित हस्ताक्षर पट्ट पर हस्ताक्षर करने के उपरांत संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 15 दिसम्बर, 2019 तक मादक द्रव्यों एवं मदिरा व्यसन के विषय में लोगों को जागरूक करने के लिए वृहद जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जन-जन को इस अभियान में योगदान देना होगा और जीवन पर्यन्त इस दिशा में अभियान के रूप में कार्य करना होगा। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि नशाखोरी को समाप्त करने के लिए प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन तथा पुलिस को सहयोग दें। उपायुक्त सोलन ने इससे पूर्व राज्यपाल को ‘सोलन अतीत के आईने में’ पुस्तक भेंट कर उनका विधिवत स्वागत किया। इस अवसर पर उपायुक्त सोलन केसी चमन, पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने गत देर सांय सोलन में जिला के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। बंडारू दत्तात्रेय ने इस अवसर पर अधिकारियों से आग्रह किया कि जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी पहुंचाईं जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों को ग्राम स्तर पर इस कार्य के लिए जागरूकता शिविर आयोजित करने चाहिएं। उन्होंने विशेष रूप से कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उद्योग एवं रोजगार तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से आग्रह किया कि अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की पूरी जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। राज्यपाल ने कहा कि कृषि विभाग को यह प्रयास करना चाहिए कि जिला के सभी किसान प्राकृतिक खेती को अपनाएं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती जहां कृषि योग्य भूमि के लिए सर्वथा उपयुक्त है वहीं यह कृषक के लिए आर्थिक रूप से लाभप्रद भी है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती के उत्पाद सभी के लिए स्वास्थ्यवर्धक है। बंडारू दत्तात्रेय ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि विद्यालय स्तर पर शिक्षा में समग्र गुणवत्ता सुनिश्चित बनाई जाए। उन्होंने कहा कि छात्रों को गुणवत्तायुक्त, उद्देश्यपरक, वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ओतप्रोत एवं रोज़गारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करना आवश्यक है। उन्होंने बदलते परिवेश के अनुरूप अध्यापकों के नियमित प्रशिक्षण पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को परिश्रम, समर्पण जैसे गुण विकसित करने के साथ नैतिक शिक्षा की दिशा में भी जागरूक किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को देश एवं विश्व के इतिहास, भूगोल एवं समसामायिक विषयों की सारगर्भित जानकारी दी जानी चाहिए। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि जिला में विभिन्न विद्यालयों में अध्यापकों के रिक्त पड़े पदों की जानकारी प्रदान करें। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वच्छता एवं फिट इंडिया कार्यक्रमों के बारे में भी जागरूक बनाया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता जहां विकास के लिए आवश्यक है वहीं फिट इंडिया युवाओं को स्वस्थ रखने की दिशा में महत्वपूर्ण पग है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि जल संरक्षण के लिए आमजन के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करें। उन्होंने ग्राम स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के सुदृढ़ीकरण पर भी बल दिया। राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे क्षेत्रीय स्तर पर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की जानकारी प्राप्त कर प्रदेश सरकार को उचित फीडबैक प्रदान करें। बंडारू दत्तात्रेय ने लोक निर्माण विभाग को सभी स्तरों पर सड़कों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग को जिला में पेयजल एवं सिंचाई के लिए समुचित जल प्रबंधन के निर्देश भी दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि सोलन जिला में इस वित्त वर्ष में 2700 किसानों को प्राकृतिक खेती के तहत लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत सोलन जिला में 48 हजार लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड जारी किए गए है। योजना के तहत 3000 रोगियों के उपचार पर 2.10 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। हिमकेयर योजना के तहत 48362 लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया है। योजना के अन्तर्गत अभी तक 6000 रोगियों को उपचार एवं अन्य सुविधा उपलब्ध करवाने पर 3.50 करोड़ रुपये व्यय किए गए है। बैठक में अन्य विभागों द्वारा भी विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। उपायुक्त सोलन केसी चमन ने राज्यपाल को सोलन जिला की भौगोलिक परिस्थिति एवं योजना कार्यान्वयन के विषय में अवगत करवाया। पुलिस अधीक्षक सोलन मधुसूदन शर्मा सहित जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में कार्यरत करुणा शर्मा को अंग्रेजी साहित्य में डॉक्टर की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व शिक्षामंत्री सुरेश भारद्वाज ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के सम्मान समारोह में प्रदान किया। डॉक्टर करुणा शर्मा वर्तमान में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन में अंग्रेजी प्रवक्ता के पद पर कार्यरत है। डॉ करुणा शर्मा ने समस्त विद्यालय परिवार से मानद उपाधि हासिल करने पर खुशी जाहिर की साथ ही विद्यालय परिवार को मिष्ठान भी बांटा। उन्होंने अपने अनुभव सांझा करते हुए बताया कि कड़ी मेहनत से यह सपना पूरा किया व बच्चों को प्रेरणा लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने इसका पूरा श्रेय अपने पति राजकुमार को दिया, जिनके सहयोग से आज वह डॉक्टर की उपाधि से सम्मानित किए गए। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर, उप प्रधानाचार्य प्रकाश चंद बट्टू व उनके परिवार जनों सहित समस्त विद्यालय परिवार ने डॉ करुणा शर्मा को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्धन में एन एस एस इकाई ने विश्व एड्स दिवस मनाया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपप्रधानाचार्य प्रकाश चंद बटटू ने की। स्त्रोत समन्वयक राजकुमार टी.जी.टी. ने विश्व एड्स दिवस पर एड्स पीड़ित व्यक्तियों के लक्षण व सावधानी पर चर्चा की। एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी संतोष बटटू ने एड्स का अर्थ व होने वाले एच. आई. वी. वायरस के बारे में जानकारी दी। स्वयंसेवी निकिता ने इस वर्ष का थीम 'समुदाय से समुदाय' पर प्रकाश डालते हुए लक्षण बताए। नरेंद्र कपिला कॉमर्स प्रवक्ता ने स्वयं मिले पीड़ित व्यक्ति के बारे में बताया कि एक व्यक्ति से सारा परिवार इस रोग कि चपेट में आ जाता है। इस अवसर पर चित्रकला के माध्यम से विद्यार्थियों ने इस बारे में जागरूक किया।
शुक्रवार को उपायुक्त कर्मचारी महासंघ जिला सोलन के चुनाव कुनिहार के माहाराजा पदम सिंह स्टेडियम के सभागार में अधिकारी ललित की देखरेख मे हुए। इस चुनाव में सर्वसम्मति से गगन शर्मा को महासंघ का प्रधान चुना गया। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ उप प्रधान निर्मल शर्मा, महासचिव परमिन्दर वर्मा, कोषाध्यक्ष मनदीप व चेयरमैन लोकेन्द्र चौहान को बनाया गया। चुनाव के बाद पूरी कार्यकारणी ने सत्यनिष्ठा व ईमानदारी से महासंघ के लिये कार्य करने का प्रण लिया।
बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार के एनसीसी कैडेट्स ने प्रथम छात्र वाहनी एनसीसी सोलन के मार्गदर्शन से एन सी सी सप्ताह मनाया गया। इस सप्ताह के दौरान एनसीसी कैडेट्स द्वारा अनेक गतिविधियां ड्रिल, चित्रकला, भाषण प्रतियोगितायें करवाई गई और कुनिहार में नशा निवारण और स्वच्छता अभियान के तहत रैली निकाली कर लोगो को जागरूक भी किया। यह जानकारी विद्यालय के एनसीसी अधिकारी अमर देव ने दी व बताया की भाषण प्रतियोगिता में सभी विजेता, उप विजेता कैडेट्स को प्रधानाचार्य पदम् नाभम मुख्याध्पपिका सुषमा शर्मा ने मैडल देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्धन समीति अध्यक्ष ने एनसीसी कैडेटों को एन सी सी सप्ताह के मनाये जाने, एनसीसी प्रमाण पत्र का महत्व, केडेट्स को एकता और अनुशासन को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया और ए एन ओ अमर देव की इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करने और कार्य की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पदम् नाभम, विद्यालय समन्वयक रामेश्वर ठाकुर, उप प्रधानाचार्य किरण जोशी, मुख्याधापिका सुषमा शर्मा और अन्य अध्यापक वर्ग और बच्चे मौजूद रहे।
कुछ दिन पहले सियाचिन में शहीद हुए ग्राम पंचायत कुनिहार के गाँव दोची के 21 वर्षीय मनीष ठाकुर के घर जाकर शुक्रवार को अर्की भाजपा के प्रदेश, जिला व मण्डल के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शोक स्तब्ध परिवार को सांत्वना देकर सवेंदना व्यक्त की। भाजपा पदाधिकारियों ने सरकार की ओर से परिवार वालों को हर सम्भव सहायता प्रदान करवाए जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा सचिव रतन सिंह पाल, कार्यकारणी सदस्य अमर सिंह ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी इन्द्रपाल शर्मा, सचिव ओमप्रकाश, प्रधान हाटकोट सुनीता ठाकुर, बीडीसी सदस्य सीमा महन्त, भाजपा नेत्री कौशल्या कंवर, सुरेश जोशी, अनिल गर्ग,चैतराम तनवर, राजीव शर्मा, दीपराम, हंसराज ठाकुर, आर पी जोशी, रघुवीर सिंह, जगदीश चन्देल, विनोद आदि मौजूद थे।
सोलन जिला में मतदाता साक्षरता क्लब के लिए नियुक्त किए गए जिला स्तरीय प्रशिक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सोलन जिला पांचो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नियुक्त 18 अधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन विवेक चंदेल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार जिला के प्रत्येक महाविद्यालयों में 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवा मतदाताओं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाओं व राजकीय उच्च पाठशालाओं में 14 से 17 वर्ष के भावी मतदाताओं के लिए मतदाता साक्षरता क्लब स्थापित किए गए है। उन्होंने कहा कि मतदाता साक्षरता क्लबों के माध्यम से नए मतदाताओं तथा विद्यालयों में पढ़ने वाले भावी मतदाताओं को चुनाव प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। विवेक चंदेल ने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर निरक्षर मतदाताओं के लिए बूथ स्तर अधिकारियों की अध्यक्षता में चुनावी पाठशाला का भी गठन किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में तहसीलदार निर्वाचन राजेंद्र शर्मा, जिला स्तरीय प्रशिक्षक संदीप खिमटा, डॉ. राम गोपाल शर्मा ने निर्वाचन प्रक्रिया संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की। जिला स्तरीय प्रशिक्षकों द्वारा विधानसभा क्षेत्र स्तर के प्रािश्क्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग सोलन द्वारा 30 नवम्बर व प्रथम दिसम्बर, 2019 को सोलन के ठोडो मैदान स्थित नगर परिषद हॉल में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी गोवर्धन सिंह ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय इस प्रतियोगिता में सोलन जिला के सभी खण्डों से लगभग 150 चयनित प्रतिभागी 10 प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि ये प्रतिभागी लोकगीत, लोकनृत्य, एकांकी, पारम्परिक वाद्य यंत्र, कत्थक, शास्त्रीय संगीत, तबला, हारमोनियम और सितार प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। गोवर्धन सिंह ठाकुर ने कहा कि इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता से चयनित प्रतिभागी 25 से 27 दिसम्बर, 2019 को नाहन में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। अधिक जानकारी के लिए जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग सोलन की दूरभाष संख्या 01792-223462 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
सोलन जिला की 53-सोलन (अनुसूचित जाति) तथा 54-कसौली (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्रों में 25 नवम्बर, 2019 तक मतदाता सत्यापन कार्यक्रम के तहत मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करने, नाम काटने, नाम इत्यादि का संशोधन करने व मतदाता का नाम एक मतदान केन्द्र से अन्य मतदान केन्द्र में परिवर्तित करने के लिए कुल 9567 आवेदन प्राप्त हुए है। यह जानकारी निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन रोहित राठौर ने दी। रोहित राठौर ने कहा कि इनमें से 5067 आवेदन सोलन तथा 4500 आवेदन कसौली विधानसभा क्षेत्र में प्राप्त हुए है। उन्होंने कहा कि सोलन विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए 175, मतदाता सूची से नाम काटने के लिए 1990, मतदाता सूची में नाम इत्यादि में संशोधन करने के लिए 2880 तथा एक मतदान केन्द्र से दूसरे मतदान केन्द्र में नाम परिवर्तित करने के लिए 22 आवेदन प्राप्त हुए है। रोहित राठौर ने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए 113, मतदाता सूची से नाम काटने के लिए 2163, मतदाता सूची में नाम इत्यादि में संशोधन करने के लिए 2146 तथा एक मतदान केन्द्र से दूसरे मतदान केन्द्र में नाम परिवर्तित करने के लिए 78 आवेदन प्राप्त हुए है। यह आवेदन बूथ स्तर के अधिकारियोें के माध्यम से प्रारूप 6,7,8 व 8क पर प्राप्त हुए है। उन्होंने कहा कि इन प्रारूपों की सूची उपमण्डलाधिकारी कार्यालय सोलन तथा सम्बन्धित मतदान केन्द्र के बूथ स्तर के अधिकारियों के पास उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में दावे एवं आपत्तियां 02 दिसम्बर, 2019 को प्रातः 11.00 बजे तक उपमण्डलाधिकारी कार्यालय सोलन में लिखित रूप में प्रस्तुत की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि यदि इस सम्बन्ध में कोई दावा अथवा आक्षेप निर्धारित तिथि तक प्रस्तुत नहीं किया जाता तो इन मतदाताओं के नामों को निर्वाचक पंजीकरण नियम 1960 के नियम 26(4) के अन्तर्गत प्रविष्ट कर दिया जाएगा।
उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने आज यहां नगर परिषद सोलन के सफाई कर्मियों एवं नेहरू युवा केन्द्र से जुड़े स्वयंसेवियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उपायुक्त ने इस अवसर पर कहा कि नशे केे विरूद्ध अभियान में जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित की जानी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नशे के फैलाव को रोकने के लिए न केवल युवाओं का जागरूक होना आवश्यक है अपितु समाज के सभी वर्गोें का नशा रोकने के लिए संकल्पबद्ध होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा स्वयंसेवी संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि पूरे समाज को यह याद रखना होगा कि नशा केवल नाश करता है। केसी चमन ने सभी से आग्रह किया कि नशा निवारण अभियान के तहत जिला के घर-घर को यह ज्ञात हो जाना चाहिए कि सभी को नशे को हराने में अपनी भूमिका का निर्वहन करना है। उन्होंने आग्रह किया कि नशे के सौदागरों के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचित करें। उन्होेंने इस अवसर पर सभी को स्वच्छता अभियान की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और स्वास्थ्य का गहरा संबंध है और साफ-सफाई अच्छे स्वास्थ्य की कसौटी है। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राजेंद्र शर्मा ने इस अवसर पर सभी से आग्रह किया कि नियमित योग एवं व्यायाम करें। उन्होंने कहा कि योग एवं व्यायाम नशे जैसी घातक बुराई को मनुष्य से दूर रखने में सहायक है। नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, ग्राम पंचायत कोठों के उपप्रधान विकास ठाकुर, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विवेक चंदेल, सहायक आयुक्त भानु गुप्ता, जिला पर्यटन विकास अधिकारी विवेक चौहान, तहसीलदार सोलन गुरमीत नेगी, नेहरू युवा केंद्र की जिला समन्वयक ईरा प्रभात सहित अन्य अधिकारी तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। नशा निवारण अभियान के तहत आज वन वृत सोलन में जल, जंगल, जमीन और नशा निवारण पर चर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरण्यपाल सोलन वृत्त हर्षवर्धन कथूरिया ने की।
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड धुन्दन द्वारा खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से पुरानी पेंशन योजना की बहाली हेतु राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा गया। संघ ने सरकार को ज्ञापन के माध्यम से कहा कि 15 मई 2003 से पुरानी पेंशन योजना कि जगह नई पेंशन योजना का प्रावधान कर्मचारिओं के लिए किया गया है, जिसका संचालन एक प्राइवेट कंपनी एनएसडीएल के माध्यम से किया जा रहा है। सेवानिवृत्त पर पेंशन पाना किसी भी कर्मचारी का अधिकार है तथा एक कल्याणकारी राज्य कि मूल अवधारणा है, परन्तु वर्तमान में संचालित एनपीएस पूर्णत त्रुटिपूर्ण है। इस योजना के परिणाम बड़े भयावह है। एक कर्मचारी जो अपने जीवन के अति महत्वपूर्ण 25 से 30 वर्ष सरकार कि सेवा में अर्पित करता है, सेवानिवृति के उपरांत उसे मात्र 750 से 2000 रुपये तक की ही पेंशन प्राप्त होती है, जिस कारण कर्मचारिओं के मन में असुरक्षा का भाव उत्पन्न हो रहा है। यह स्थिती किसी कर्मचारी के लिए किसी अघात से कम नहीं है। इस कारण कर्मचारिओं में दिनोदिन असंतोष फैलाता जा रहा है। प्राथमिक शिक्षक संघ सरकार से मांग करता है कि जल्द से जल्द कर्मचारी विरोधी नई पेंशन योजना को ख़त्म किया जाये तथा पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाये और वर्ष 2003 के उपरांत सरकारी सेवा में नियुक्त सभी कर्मचारिओं को पुरानी पेंशन योजना के अंतर्गत लाया जाये। ज्ञापन के दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ धुन्दन के समस्त सदस्य उपस्थित रहे। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड धुन्दन द्वारा खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से पुरानी पेंशन योजना की बहाली हेतु राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा गया।संघ ने सरकार को ज्ञापन के माध्यम से कहा कि 15 मई 2003 से पुरानी पेंशन योजना कि जगह नई पेंशन योजना का प्रावधान कर्मचारिओं के लिए किया गया है,जिसका संचालन एक प्राइवेट कंपनी एनएसडीएल के माध्यम से किया जा रहा है।सेवानिवृत्त पर पेंशन पाना किसी भी कर्मचारी का अधिकार है तथा एक कल्याणकारी राज्य कि मूल अवधारणा है,परन्तु वर्तमान में संचालित एनपीएस पूर्णत त्रुटिपूर्ण है,इस योजना के परिणाम बड़े भयावह है।एक कर्मचारी जो अपने जीवन के अति महत्वपूर्ण 25 से 30 वर्ष सरकार कि सेवा में अर्पित करता है,सेवानिवृति के उपरांत उसे मात्र 750 से 2000 रुपये तक की ही पेंशन प्राप्त होती है,जिस कारण कर्मचारिओं के मन में असुरक्षा का भाव उत्पन्न हो रहा है।यह स्थिती किसी कर्मचारी के लिए किसी अघात से कम नहीं है।इस कारण कर्मचारिओं में दिनोदिन असंतोष फैलाता जा रहा है।प्राथमिक शिक्षक संघ सरकार से मांग करता है कि जल्द से जल्द कर्मचारी विरोधी नई पेंशन योजना को ख़त्म किया जाये तथा पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाये और वर्ष 2003 के उपरांत सरकारी सेवा में नियुक्त सभी कर्मचारिओं को पुरानी पेंशन योजना के अंतर्गत लाया जाये। ज्ञापन के दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ धुन्दन के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।
सोलन जिला के नालागढ़ उपमण्डल के बद्दी विश्वविद्यालय में आज छात्रों को नशे से दूर रहने तथा नशा न करने की दिशा में प्रतिज्ञाबद्ध करने के लिए हस्ताक्षर अभियान आरम्भ किया गया। पुलिस विभाग की और से छात्रों से आग्रह किया गया कि वे नशे के सौदागरों के विरूद्ध पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाएं और इस विषय में जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचित करें। छात्रों को इस अवसर पर नशा विरोधी अभियान कार्यान्वित करने के कारणों से भी अवगत करवाया गया। पुलिस अधीक्षक बद्दी रोहित मालपानी ने अपनी टीम के साथ बद्दी के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को नशा विरोधी अभियान के तहत जागरूक किया। इस अवसर पर लोगों को नशे की हानियों के सम्बन्ध में विस्तार से जागरूक किया गया।। नशा निवारण अभियान के तहत आज राजकीय उच्च विद्यालय बधोखरी में तहसीलदार रामशहर बिमला वर्मा द्वारा छात्रों को नशा निवारण की शपथ भी दिलाई गई।
हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट व नम्होल यूनिट की महत्वपूर्ण बैठक मुख्य संरक्षक बीएस दूरानी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान बैठक में भारतीय संविधान के 70वें साल की याद दिलाते हुए यूनिट के महासचिव प्रेम केशव ने कहा कि अब यह देखने का समय है कि अधिकारों के बाद कर्तव्य का सही वक्त जिसमें संविधानिक नैतिकता का पालन करना। डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाये गए सभी संवैधानिक नैतिकता का पालन करना हर एक की सही जिम्मेदारी सुनिश्चित है। हमें संविधान के पहलुओं का आदर करना तथा जो लोग संविधान की प्रक्रिया को जानते हुए भय पैदा करते है उन्हें संविधान की गहराई तक जाना चाहिए ताकि न्याय के पक्षधर अपनी हर सोसाइटी और सदस्यों को तथा नागरिकों को इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए। बैठक में 70वें साल की वर्षगांठ पर यूनिट के प्रधान सुखराम नड्डा द्वारा सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बधाई दी तथा 17 दिसम्बर को सभी कर्मचारियों से आग्रह किया गया कि सुबह दस बजे नम्होल रेस्ट हाउस में स्थापना दिवस पर जरूर पहुंचे। इस मौके पर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर बैठक में बीएस दुरानी, प्रेम केशव, नंदलाल शर्मा, बाबूराम, जगत पाल ठाकुर, हरिराम, नंदलाल, रूपलाल, तुलसीराम, परसराम, जगन्नाथ शर्मा, श्याम लाल ठाकुर, अमरचंद, शोभाराम, अमर सिंह, हरिराम शर्मा, फुल्लूराम, बद्रीदास,परसराम, सरदार धनीराम, धनीराम ठाकुर राम दत्त सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में एनसीसी विंग में "ए" सर्टिफिकेट परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में तीन विद्यालय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट, राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्की तथा राजकीय आदर्श वरिष्ठ माद्यमिक विद्यालय धुन्दन के 75 केडेट्स ने भाग लिया। एचपी बॉयज बटालियन सोलन से हवलदार राजकुमार तथा हवलदार राजेश के नेतृत्व में यह परीक्षा सफलता तरीके से आयोजित हुई। लिखित परीक्षा के उपरांत कैडेट्स की ड्रिल की परीक्षा ली गई, जिसमें प्रत्येक विद्यालय के कैडेट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने एनसीसी अधिकारियों का सम्मान किया तथा सभी कैडेट्स तथा उनके साथ आए एनसीसी प्रभारियों ने दोपहर का भोजन किया।
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा राष्ट्रीय रोवर रेंजर मिनी जम्बूरी का आयोजन ब्रूनी, उड़ीसा में किया जाएगा। इस सात दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश के 3 कॉलेजों के 30 रोवर रेंजर व 4 व्यस्क भाग लेने के लिए रवाना हो चुके है। इस कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय संजौली के 6 रोवर, 6 रेंजर, राजकीय महाविद्यालय करसोग से 6 रोवर, 6 रेंजर व राजकीय महाविद्यालय सोलन से 6 रेंजर भाग ले रहे है। प्रो.विशाल रोवर लीडर, महाविद्यालय संजौली हिम्मत ठाकुर, रोवर लीडर देव भूमि रोवर ओपन क्रू कुल्लू, सरोजनी बाली, गाइड कैप्टन जिला शिमला व राज्य मुख्यालय से स्पृहा कँवर उनके साथ बतौर इंचार्ज रहेंगे। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स हिमाचल प्रदेश के राज्य मुख्य आयुक्त व निर्देशक उच्च शिक्षा डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा, राज्य आयुक्त(स्काउट्स), डॉ. के डी शर्मा, राज्य आयुक्त(गाइड्स) डॉ. अंजू शर्मा, राज्य कोषाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, राज्य सचिव डॉ. राज कुमार, सेह सचिव मीनाक्षी सूद, राज्य मुख्यालय स्टाफ समेत सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं व बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी है।
वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर प्रथम दिसम्बर, 2019 को सोलन के प्रवास पर आ रहे है। वन मंत्री प्रथम दिसम्बर, 2019 को प्रातः 11.00 बजे डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल 30 नवम्बर तथा प्रथम दिसम्बर, 2019 को सोलन जिला के प्रवास पर रहेंगे। डॉ. सैजल 30 नवम्बर, 2019 को प्रातः 11.00 बजे उपायुक्त कार्यालय सोलन में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। सहकारिता मंत्री तदोपरांत सांय 3.00 बजे कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अन्हेच के रिहुईं गांव में मुख्यमंत्री लोक भवन की आधारशिला रखेंगे। डॉ. सैजल प्रथम दिसम्बर, 2019 को प्रातः 10.00 बजे कसौली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर स्थित विश्राम गृह में पात्र लाभार्थियों अनुदान योजना के तहत चैक वितरित करेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री तदोपरांत दिन में 11.00 बजे परवाणू में संधोग से बायला वाया मंझोल संपर्क मार्ग का लोकार्पण करेंगे। वे जनसमस्याएं भी सुनेंगे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने सोलन जिला के पत्रकार पुनीत वर्मा की धर्मपत्नी शिवानी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। लगभग 35 वर्षीय शिवानी, कसौली तहसील के धर्मपुर के गांव सिहारड़ी मुसलमाना की रहने वाली थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार को वे अचानक लगभग 150 फुट गहरी ढांक में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। डॉ. सैजल ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने प्रार्थना की है।
विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत पट्टाबराबरी में कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश के प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अंतर्गत दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के विषय पर डॉ संजय कुमार बी टी एम( खण्ड तकनीकी प्रबन्धक ) ने किसानों की उपज बढ़ाने और किसानों को खुशहाल बनाने पर बल देते हुए कहा कि सुभाष पालेकर द्वारा ईजाद प्राकृतिक खेती प्रणाली से चाहे कोई भी खाद्यान्न, सब्जी या बागवानी फसल हो उसका लागत मूल्य जीरो या लागत न्यूनतम होगी। डॉ संजय ने प्राकृतिक खेती की विशेषताओं बारे किसानों को विस्तार से जानकारी दी। साथ ही फसल सुरक्षा के उपाय, प्राकृतिक कीटनाशक का उपयोग व अन्य जानकारियां किसानों को दी। इससे किसानों की आमदनी बढ़ सकें। इस दो दिवसीय शिविर में पँचायत के लगभग 50 किसानों ने भाग लेकर प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण लिया। इस अवसर पर पँचायत प्रधान प्रोमिला कौशल, बी डी सी सदस्य डी डी कश्यप, मदन शर्मा,सुनीता,हंसराज शर्मा, केशव राम, प्रेम चन्द, कृष्ण चन्द, आर शेख, नेकराम कौंडल, जगदीश आदि उपस्थित रहे।
कुनिहार विकास सभा के प्रधान धनीराम तनवर सहित सभा के अन्य पदाधिकारियों गोपाल पंवर, भागमल तनवर, बलबीर चौधरी, ज्ञान ठाकुर,विनोद जोशी, दीपराम ठाकुर आदि ने संयुक्त ब्यान में कहा है कि कुनिहार विकास सभा 35 वर्षों से कुनिहार के विकास के लिए कार्य कर रही है। सभा किसी राजनीतिक पार्टी से सम्बंधित नही है। उन्होंने कहा कि यह सभा पिछले सात सालों से सिविल अस्पताल कुनिहार के लिए एक एम्बुलेंस की मांग कर रही है। कुनिहार क्षेत्र कई पंचायतों का केंद्र बिंदु है जँहा दूर दूर से मरीज अपना इलाज करवाने आते है। दुर्घटना में घायल हुए मरीज व गम्भीर बीमारी वाले मरीजों को यंहा से शिमला ,सोलन व चंडीगढ़ के लिए रैफर किया जाता है। सरकार ने यंहा सिविल अस्पताल तो बना दिया मगर सुविधाएं न के बराबर है। हैरानी की बात तो यह है कि किसी भी सरकार ने सात सालों में कुनिहार की जनता की इस मांग को पूरा नही किया। उन्होंने कहा कि जब आपात काल मे यंहा एम्बुलेंस की जरूरत पड़ती है तो लगभग डेढ़ 2 घण्टे का इंतजार करने के बाद अर्की या चण्डी से यंहा एम्बुलेंस पहुंचती है। 27 नवम्बर को भी सुबाथू रोड पर एक कार एक्सीडेंट हुआ तो कार में सवार महिला को सिविल अस्पताल कुनिहार से आई जी एम सी रैफर किया गया। डेढ़ घण्टे इंतजार के बाद एम्बुलेंस कुनिहार पहुंची। ऐसे कई मामले पहले भी हो चुके है लोगो को कई बार प्राइवेट गाड़ियों में गम्भीर अवस्था मे मरीजो को बिना मैडिकल सुविधा के सोलन शिमला या चंडीगढ़ पहुंचाना पड़ता है। सभा ने हैरानी जताते हुए कहा कि दोनों ही सरकारें जनता की इस जरूरी माँग को अनदेखा व अनसुना कर रही है। सभा के सदस्यों ने कहा है कि अगर सरकार ने जल्द ही क्षेत्र की इस जायज व आवश्यक मांग को पूरा नही करती तो जनता अब सड़को पर प्रदर्शन करने से गुरेज नही करेगी।
कुनिहार : 25 जनवरी 2019 पूर्ण राजयत्व दिवस के अवसर पर कुनिहार में अस्थाई रूप से चल रही चौकी को पुलिस थाना बनाने की घोषणा आखिर पूरी हो गई। 27 नवंबर को कुनिहार चौकी के पुराने भवन में ही थाना का शुभारंभ हो गया व वीरवार को कुनिहार थाना के तहत पहला मामला भी दर्ज हुआ। हालांकि कुनिहार थाने के नए किराये के भवन में कुछ औपचारिकतायें पूरी की जा रही है व जल्द ही कुनिहार पंचायत के कुनिहार शिमला मार्ग पर श्यावां के पास थाना इस भवन में स्थानांतरित होगा। कुनिहार में थाना की सुविधा आरम्भ होने से अब क्षेत्र के लोगों को अर्की नही जाना पड़ेगा।अभी कुनिहार थाना की हद कुनिहार, हाटकोट, कोठी, मान बवासी व खरड़हट्टी तक है व जल्द सायरी व सुबाथू का कुछ क्षेत्र कुनिहार थाना में जुड़ जाएगा। कुनिहार थाना से कार्यकारी प्रभारी कपिल ठाकुर ने उक्त सूचना देते हुए बताया कि थाने में जल्दी ही स्टॉफ भी आ जाएगा। 25 जनवरी को मुख्यमंत्री द्वारा कुनिहार को थाना बनाने की जो घोषणा की गई थी उसी घोषणा के तहत 27 नवम्बर से कुनिहार में थाने के रूप में कार्य आरम्भ हो गया है। वीरवार को ही कुनिहार थाने में पहला मामला भी दर्ज हुआ, इसमे रेहड़ी फड़ी वालो के खिलाफ एफआरआई हुई। कुनिहार शहर में इन रेहड़ी वालो के कारण अक्सर यातायात बाधित हो जाता था। इसके लिए इन के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। पुलिस थाना कुनिहार में एक व्यक्ति जो कुनिहार में रेहड़ी लगाकर मुगफली नमकीन बेचता है पर मामला दर्ज हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कुनिहार पुलिस ने गस्त व यातायात चैकिंग के दौरान पुराना बस अड्डा कुनिहार पर महेश पुत्र केहरी, गाँव रम्पुरा बरेली उतर प्रदेश जो सड़क पर रेहड़ी लगाकर मुगफली व नमकीन बेच रहा था जिस कारण वँहा से गुजरने वाले वाहनों व आम लोगो को बाधा उत्पन्न हो रही थी। पुलिस पूछताछ में रेहड़ी मालिक महेश सड़क पर रेहड़ी लगाने बारे कोई भी कागजात नही दिखा पाया। पुलिस ने अंडर सैक्सन 283 आई पी सी मामला दर्ज किया है। मामले की पुस्टि कार्यकारी थाना प्रभारी कपिल ठाकुर ने की है।
मादक द्रव्यों एवं मदिरा व्यसन पर रोक के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 15 दिसम्बर, 2019 तक कार्यान्वित किए जा रहे नशा निवारण की अंतर्गत वीरवार को जिला औद्योगिक एवं प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सोलन में 730 प्रशिक्षुओं एवं संस्थान के प्रशिक्षकों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। आईटीआई सोलन के प्रशिक्षक मनीष तोमर ने छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि नशे का बढ़ता प्रचलन हमारे देश के लिए बड़ी चुनौती है तथा इस चुनौती का सामना करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को एक साथ मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि नशा उन्मूलन के लिए जन सहभागिता के बिना अधूरा है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे अपने पड़ोस में भी लोगों को नशे के दुष्प्रभावों बारे अवगत करवाएं तथा विभिन्न प्रकार के नशों से होने वाली बीमारियों के बारे में बताएं। उन्होंने कहा कि युवा मिलकर नशे को देश व प्रदेश से दूर भगाने में मदद कर सकते है। इस अवसर पर छात्रों ने भी नशे के दुष्प्रभावों पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर छात्रों को नशे के विरूद्ध शपथ भी दिलवाई गई। .
प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे नशा निवारण अभियान के अंतर्गत यह प्रयास किया जा रहा है कि सभी युवाओं को नशा विरोधी मुहिम की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाए। इसका उद्देश्य युवाओं को विभिन्न प्रकार के नशे की हानियों एवं इनके सामाजिक-आर्थिक दुष्प्रभावों से अवगत करवाना है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सोलन जिला में विद्यालय स्तर पर वृहद एवं सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नालागढ़ में उपमण्डल में विभिन्न विद्यालयों में मादक एवं नशीले पदार्थों के सेवन के दुष्प्रभावों पर युवाओं को जागरूक किया गया। यह जानकारी उपमंडलाधिकारी नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने दी। प्रशांत देष्टा ने कहा कि नालागढ़ उपमण्डल प्रदेश का महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र है। यहां बड़ी संख्या में प्रवासी विभिन्न उद्योगों में कार्यरत हैं। उपमण्डल प्रशासन यह सुनिश्चित बना रहा है कि सभी प्रवासियों को भी नशा निवारण के विषय में जागरूक बनाया जाए। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए औद्योगिक संघों एवं उद्योगपतियों की सहायता ली जा रही है। इस मुहिम के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे है। उन्होंने कहा कि उपमण्डल के विभिन्न विद्यालयों में प्रतिदिन नशाखोरी के विरूद्ध अभियान कार्यान्वित किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास किया जा रहा है कि युवाओं को न केवल नशा निवारण मुहिम का अग्रदूत बनाया जाए अपितु उनके माध्यम से समाज के सभी वर्गों को नशे से दूर रहने के संबंध में जागरूक किया जाए। उपमण्डल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी, गोल्डन पब्लिक स्कूल, वीआर पब्लिक स्कूल तथा बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल बद्दी के लगभग 3000 छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों बारे अवगत करवाया गया। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. संदीप शर्मा ने विद्यालयों में छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति को शारीरिक रूप से अक्षम बनाता है अपितु मानसिक रूप से भी कमज़ोर करता है। उन्होंने कहा कि छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए योग व व्यायाम को अपनी दिनचर्या में अपनाना चाहिए। डॉ. साक्षी ने कहा कि नशा हमारे सभी नाजुक अंगों पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। नशीले पदार्थों व्यक्ति के लीवर, गुर्दा पर हृदय को नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम दिसम्बर, 2019 को बद्दी की ग्राम पंचायत गुल्लरवाला में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के अध्यापक व छात्र उपस्थित थे।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन विवेक चंदेल ने कहा कि दिव्यांग जन समाज का अभिन्न अंग है तथा हम सभी को दिव्यांगों के सामाजिक व आर्थिक उत्थान के लिए समर्पण एवं सजगता के साथ कार्य करना चाहिए। विवेक चंदेल यहां दिव्यांग जनों के पुनर्वास के लिए सोलन जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम भारतीय पुनर्वास परिषद नई दिल्ली तथा समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र, सुंदरनगर, जिला मण्डी (सीआरसी) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 65 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। विवेक चंदेल ने कहा कि उचित मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण के साथ दिव्यांग किसी भी क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकते है। इस दिशा में विशेष रूप से उन विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का संवेदनशील होना आवश्यक है जो दैनिक रूप से जनहित के कार्यों से जुड़े है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सदैव दिव्यांग जनों के साथ संवेदनशीलता अपनानी चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि दिव्यांगजनों का उचित मार्गदर्शन करें। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने कहा कि सुदंरनगर स्थित यह केंद्र दिव्यांग जनों की सहायता और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि कार्यक्रम में प्राप्त जानकारी को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि सुंदरनगर स्थित इस केंद्र में सभी को बेहतर सीखने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों की सहायता के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गए नियमों का पालन किया जाना चाहिए। विवेक चंदेल ने कहा कि केंद्र अगले अकादमिक सत्र से ‘इंडियन साइन लेंगवेज इन्टरप्रिटेशन’ (डीआईएसएलआई) तथा ‘कम्प्यूटर एजूकेशन-विजुअल इम्पेयरमेंट’ (डीसीईवीआई) विषयों में डिप्लोमा पाठ्यक्रम आरंभ करेगा। केंद्र के प्रभारी मंजीत सैनी ने कहा कि समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र, सुंदरनगर की स्थापना वर्ष 2001 में की गई थी। इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग जनों के लिए प्रशिक्षित श्रम शक्ति का विकास, इस दिशा में अनुसंधान एवं दिव्यांग जनों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाना है। केंद्र इस दिशा में सभी स्तरों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षित करता है। दिव्यांगजनों के अभिभावकों तथा समुदाय को जागरूक बनाने के लिए केंद्र नियमित कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। यह केंद्र दिव्यांग जनों की आवश्यकतानुसार उपकरण भी निर्मित करता है। केंद्र आमजन को जागरूक करने और सामान्य विद्यालयों के अध्यापकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं इत्यादि के लिए लघु एवं दीर्घ अवधि के शैक्षणिक पाठ्यक्रम भी आयोजित करता है। केंद्र द्वारा प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर दिव्यांग जनों के लिए पुनर्वास शिविर भी आयोजित किए जाते है। केंद्र के भौतिक चिकित्सा एवं पुनर्वास विभाग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार अवस्थी ने दिव्यांगजनों की समस्याओं पर विस्तार से जानकारी दी। पुनर्वास अधिकारी प्रियदर्शी मिश्रा ने दिव्यांग जनों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। केंद्र के प्रशिक्षक एवं प्रबंधक शक्ति सिंह ने कार्यक्रम में दिव्यांग जनों के लाभ के लिए तकनीक के प्रयोग की जानकारी दी। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में दिव्यांगजनों के अधिकार अधिनियम पर विस्तृत चर्चा की गई। केंद्र द्वारा जानकारी दी गई कि भारत सरकार के निर्देशानुसार सभी विभागों में एक-एक कर्मी सांकेतिक भाषा का जानकार होना चाहिए। उन्होंने आग्रह किया कि सभी विभागों के एक-एक व्यक्ति को सुंदरनगर प्रशिक्षण के लिए भेजा जाए। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संवाद के माध्यम से विभिन्न विषयों पर सारगर्भित जानकारी प्राप्त की।
Dr YS Parmar University of Horticulture and Forestry, Nauni will be celebrating its 35th Foundation on 1st December. University Vice-Chancellor Dr Parvinder Kaushal informed that Agriculture, Tribal Development and IT Minister Dr Ram Lal Markanda will preside over the function while Forest, Transport, Youth Services and Sports Minister Shri Gobind Singh Thakur will be the Chief Guest on the occasion. Dr Kaushal said that besides several former Vice-Chancellors of the University, retired faculty and staff are also expected to attend the event. This year the university will also be honouring its alumni, who have been highly successful in their respective fields and are presently occupying high positions in the government and private sectors. These alumni will be honoured as ‘Brand Ambassadors’ of the university. Progressive farmers, Agri entrepreneurs, scientists, staff and students will also be awarded during the Foundation Day function. The various achievements of the university in the past year will be highlighted at the event. The University was established on 1st December 1985 to promote education, research and extension education in the fields of Horticulture, Forestry and allied disciplines. Though formally established in 1985, the university has its roots in the College of Agriculture, Solan, which started functioning in 1962. Since inception, the university has had a long history of excellence in education, research and extension. The combined efforts of its scientists, staff and students have brought great laurels to Himachal Pradesh in Horticulture and Forestry.
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में एनसीसी सप्ताह के दौरान विद्यालय की एनसीसी विंग के कैडेट्स ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। कैडेट्स ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। कैडेट तमन्ना शर्मा ने नशा निवारण पर प्रार्थना सभा मे भाषण देकर नशे से दूर रहने की अपील की। एनसीसी अधिकारी सुमन बट्टू के मार्गदर्शन में स्थानीय बाजार से होकर एक जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें 49 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। कैडेट्स ने स्वच्छता व नशे के दुष्परिणाम पर आकर्षक पोस्टर बनाकर व नारे लिखकर सभी को जागरूक किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने सभी छात्रों से नशे से दूर रहने व नशे को जीवन में न अपनाने की अपील की।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में एनएसएस इकाई व ईको क्लब ने हिमाचल सरकार द्वारा 15 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक चलाए गएं मादक द्रव्यों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया। स्वयंसेवी नेहा ने नशा मुक्त समाज के लिए समस्त विद्यालय परिवार को शपथ दिलाई, इस अभियान में सत्यनिष्ठा व समर्पित भाव से कार्य करने का दृढ़ संकल्प करवाया। प्रवक्ता कामर्स नरेन्द्र कपिला ने प्रात:कालीन सभा में मादक द्रव्यों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। स्वयंसेवी प्रीति ने नशे के प्रकार व होने वाले रोगों व नशा पीड़ित व्यक्ति के लिए निशुल्क परामर्श व उपचार उपलब्ध के बारे में जानकारी दी। स्वयंसेवी पायल व सहेलियों ने नुक्कड़ के माध्यम से नशीली दवाओ के दुष्प्रभाव के बारे में स्थानीय जनता को जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी सन्तोष बट्टू के नेतृत्व में वाद विवाद,भाषण, चित्रकला, नारा लेखन व निबन्ध प्रतियोगिताएं करवाई गई। प्रवक्ता इतिहास अमर सिंह ने इस विषय पर विधार्थियों के साथ चर्चा की व समाधान जाने। एनएसएस इकाई व ईको कलब के बैनर तले धुन्दन बाजार से मठ व पलायनीघाटी तक जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश चंद बट्टू के नेतत्व में सारी गतिविधियां केलेंडर के माध्यम से 15 दिसम्बर माह तक चलती रहेगी।प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने नशे से परिवार व समाज को बचाने की इस सरकारी मुहिम की सरहाना की तथा इस अभियान में हमें भरपूर सहयोग देना चाहिए।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के गांव काकड़ा में श्री नैना मंदिर कमेटी व समस्त ग्रामीणों द्वारा भागवत कथा का आयोजन 29 नवंबर से 05 दिसंबर तक किया जाएगा। मंदिर कमेटी प्रधान नीम चंद शर्मा, सचिव हरि चंद शर्मा व कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि कथा में कथा वाचक आचार्य भगत राम नड्डा कथा का पाठ करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन मूल पाठ सुबह सात बजे से दस बजे तक और कथा प्रवचन 12:15 से 3:15 बजे तक व भजन कीर्तन रात्रि 8:00 बजे होगा। 05 दिसम्बर को महायज्ञ व पूर्णाहुति होगी और हर दिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा। गांव काकड़ा में श्री नैना मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित हो रही श्री मद भागवत महापुराण कथा में काकड़ा व आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालु श्रीमद भागवत महापुराण कथा में सादर आमंत्रित है। उन्होंने समस्त काकड़ा व आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से कथा में भाग लेने का आह्वान किया है।
कृषि विभाग द्वारा आज सोलन जिला के विभिन्न विकास खण्डों में विशेष रूप से किसानों को नशे के विरूद्ध जागरूक बनाने के लिए शिविर आयोजित किए गए। यह जानकारी उप निदेशक कृषि डाॅ. पी.सी सैनी ने दी। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा सोलन, कण्डाघाट, धर्मपुर एवं नालागढ़ में लगभग 670 किसानों को नशाखोरी के विरूद्ध जागरूक किया गया। किसानों को बताया गया कि वे पूरे देश एवं प्रदेश के अन्नदाता है और उनका एवं उनके परिवार का स्वस्थ रहना आवश्यक है। किसानों से आग्रह किया गया कि सदैव नशे से दूर रहें और अपने परिजनों एवं अन्य को भी नशेे से दूर रखें। किसानों को नशे के आर्थिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर नालागढ़ उपमण्डल के बद्दी के जोरापुर में 100, भागुड़ी में 100, परवाणु में 200 किसानों, सोलन के शमरोड में 100, कण्डाघाट के देलगी में 25, धर्मपुर के मन्धाला 15, कुनिहार के बनां में 100 तथा नालागढ़ के मटोली में 30 किसानों को नश के विरूद्ध जागरूक किया गया। इस अवसर पर किसानों एवं अन्य को नशाखारी के विरूद्ध शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
मादक द्रव्यों एवं मदिरा व्यसन के सम्बन्ध में 15 नवम्बर से 15 दिसम्बर, 2019 तक कार्यान्वित किए जा रहे अभियान के तहत प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है कि समाज के सभी वर्गों को अभियान एवं नशा निवारण के सम्बन्ध में जागरूक बनाया जाए। यह जानकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा सोलन जिला के विभिन्न स्वास्थ्य खण्डों में छात्रों एवं अन्य को प्रदान की गई। कार्यक्रम के तहत बताया गया कि जागरूकता के द्वारा ही जन-जन को नशे के भयानक दुष्परिणामों एवं परिवार तथा समाज को होने वाली क्षति के बारे मे सचेत किया जा सकता है। आजकल अत्यन्त घातक नशे प्रचलन में है। यह नशे जहां व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से समाप्त करते है वहीं व्यसनी व्यक्ति नशा प्राप्त करने के लिए धीरे-धीरे अपराध का सहारा लेने से भी नहीं हिचकता। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के नशों के विषय में विस्तार से बताया गया। स्वास्थ्य शिक्षकों ने नशे के कारण होने वाले मानसिक एवं शारीरिक रोगों की जानकारी भी दी। सभी को अवगत करवाया गया कि नशा व्यक्ति और उसके परिवार को आर्थिक बर्बादी के कगार पर पंहुचा देता है। सभी से आग्रह किया गया कि समाज के सभी वर्गों को नशे से युवा पीढ़ी का बचाने के लिए एकजुट होना होगा। युवाओं को बताया गया कि नशे द्वारा प्राप्त थोड़ी देर का मजा जीवन भर की सजा बन जाता है। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों एवं अभिभावकों तथा अध्यापकों से आग्रह किया गया कि युवाओं के व्यवहार एवं मित्रों पर ध्यान दें। विभाग द्वारा आज कुल 724 छात्रों एवं अन्य को नशाखोरी के विषय में जागरूक किया गया। स्वास्थ्य खण्ड चण्डी में 150, अर्की उपमण्डल की राजकीय प्राथमिक पाठशाला बड़ोग में 39, चिकित्सा खण्ड सायरी में 35, नालागढ़ उपमण्डल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बघेरी में 200 तथा धर्मपुर खण्ड की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवठी में 300 छात्रों को नशे जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। इस अवसर पर सभी को नशा निवारण के लिए शपथ भी दिलाई गई। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. अजय सिंह ने अस्पताल में कार्यरत मनोचिकित्सक डाॅ. कुशल एवं मनोवैज्ञानिक डाॅ. वैशाली शर्मा के साथ आज शिवालिक बायोमैटल लिमिटिड चम्बाघाट में बहुदेशीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में कम्पनी के लगभग 150 कर्मियों को नशाखोरी एवं इसके सामाजिक तथा अन्य दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। सभी की स्वास्थ्य जांच भी की गई। कर्मचारियोें को बताया गया कि किसी भी प्रकार का नशा हानि का स्त्रोत ही होता है। चिकित्सकों ने सभी से आग्रह किया कि वे नशे कोे न कहें और अन्य को भी इस दिशा में प्रेरित करें।
राजकीय उच्च पाठशाला रौडी व उच्च विद्यालय मंगरुड में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत छठी से 10वीं कक्षा तक की छात्राओं को 10 दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत अपनी रक्षा स्वयं करने का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 14 नवंबर से 25 नवंबर 2019 तक आयोजित किया गया। इस दौरान हवलदार पवन कुमार व गृह रक्षक मनसा राम ने छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तरकीबें बताई। उन्होंने आपदा, आग, भूकंप, प्राथमिक सहायता तथा सीपीआर आदि का प्रशिक्षण दिया गया व नशा निवारण के बारे में भी बताया गया। इस दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन सभी बच्चों व अध्यापकों ने इस कार्यक्रम को प्रत्यक्ष रूप में देखा। दोनों विद्यालय में नवम कक्षा व दसवीं कक्षा की छात्राओं को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ छात्रा का प्रमाण पत्र भी दिया गया। रौडी विद्यालय के मुख्याध्यापक कुलभूषण गुप्ता व मंगरुड विद्यालय के मुख्याध्यापक आरसी शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास पनपता है इससे शारीरिक व मानसिक रूप से बेहतर कार्य करने में सक्षम होते है।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के अंतर्गत गांव बटेड, डुगली, सुल्ली, खाता, बागा, डवारू, रौड़ी, जाबलु, कुन, पछिवर के समस्त पंचायत वार्डों के ग्रामीणों ने एक महत्वपूर्ण बैठक 1 दिसंबर को डवारू मंदिर परिसर में दाड़लाघाट की अलग दो पंचायत करने का निर्णय लिया है। युवा जागृति क्लब धार के सदस्य अनूप शर्मा ने कहा कि बैठक में वर्तमान जिला परिषद सदस्य, बीडीसी सदस्य, पंचायत प्रधान,उपप्रधान समस्त पंचायत सदस्य व पूर्व में रहे बीडीसी सदस्य, पूर्व पंचायत प्रधान, पूर्व उपप्रधान व पूर्व में रहे समस्त पंचायत सदस्यों व स्थानीय ग्रामीणों, महिला मंडल के सदस्यों, युवक मंडल के सदस्यों सहित विभिन्न मंडलों के सदस्यों को 1 दिसंबर 2019 को 12 बजे बैठक में पहुंचने का आग्रह व ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर ग्राम पंचायत दाड़लाघाट की 2 पंचायतों को बनाने को लेकर बैठक को सफल बनाने का आह्वान किया है।
बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार की छात्रा गुंजन ठाकुर राष्ट्रीय स्तरीय खेल कूद स्पर्धा शॉट पुट व डिस्कस थ्रो में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। जानकारी देते हुए शारीरिक शिक्षिका अरुणा शर्मा ने बताया की हमे यह बड़े गर्व की बात है की गुंजन ने राज्य स्तरीय अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता डिस्कस थ्रो और शॉट पुट में पहला स्थान प्राप्त कर दो गोल्ड मैडल सोलन जिले के नाम किया है। इससे गुंजन का चयन राष्ट्रीय स्तर की खेल कूद सपर्धा के लिए हुआ है जो की संगरूर पंजाब मे 4 से 8 दिसम्बर 2019 तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया की इस स्पर्धा के लिए प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक हिमाचल प्रदेश के मार्ग दर्शन से जिला बिलासपुर में प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। इसमे अनेक प्रशिक्षित कोच इन्हें तैयारियां करवा रहे है। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा की गुंजन ठाकुर के राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने से विद्यालय के लिए बड़े हर्ष की बात है।उन्होंने बताया की गुंजन ठाकुर एक बहुत उम्दा ख़िलाड़ी है इसका लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है जो की इस वर्ष संगरूर पंजाब में आयोजित किया जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने इस उपलब्धि के लिए सहायक निदेशक स्पोर्ट्स हिमाचल प्रदेश राजेश ठाकुर, प्रारम्भिक उपशिक्षा निदेशक सोलन श्रवण चौधरी, चंदर मोहन शर्मा का धन्यवाद व्यक्त किया है और कहा की इनके मार्ग दर्शन से गुंजन हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व कर विद्यालय का, इलाके का और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेगी। गुंजन की इस उपलब्धि के लिए एडीपीओ योग राज, अरुण भरद्वाज शारीरिक शिक्षक अरुणा शर्मा और अमर देव, अध्यापक अभिभावक संघ अध्यक्ष रतन तंवर, रोशन शर्मा व् सभी सदस्यों ने, गुंजन व उनके अभिभावक माता मीना कुमारी और पिता रविंदर ठाकुर को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। गुंजन के माता –पिता को गुंजन पर गर्व है की वह राष्ट्रीय स्तर पर खेल कूद स्पर्धा में भाग ले रही है। छात्रा गुंजन को प्रधानाचार्य पदम् नाभम, उप-प्रधानाचार्य किरण जोशी, मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा, विद्यालय समन्वयक रामेश्वर कुमार और समस्त अध्यापक वर्ग ने उनकी उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर पर उम्दा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। गुंजन का चयन स्कूल के लिए बड़े गर्व की बात है इससे विद्यालय में ख़ुशी का माहोल है।
जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग सोलन द्वारा 30 नवम्बर, 2019 को ठोडो मैदान में जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह जानकारी जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी गोवर्द्धन सिंह ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में दृष्टिहीन, बधिर, शारीरिक एवं मानसिक रूप से अक्षम तथा विकलांग श्रेणी के दिव्यांग भाग ले सकते है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता की नेत्रहीन श्रेणी में 13 से 17 वर्ष आयुवर्ग के लड़के एवं लड़कियां 100 मीटर वाॅक, रस्सी कूद व बैडमिन्टन प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि बधिर श्रेणी में 13 से 17 वर्ष आयुवर्ग के लड़के एवं लड़कियां 100 मीटर रेस, बरोड जम्प तथा बैडमिन्टन प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि शारीरिक रूप से अक्षम श्रेणी में 13 से 17 वर्ष आयुवर्ग के लड़के एवं लड़कियां 50 मीटर की असिस्टिड वाॅक, साॅफ्टबाल तथा बैडमिन्टन प्रतियोगिता में भाग ले सकते है। उन्होंने कहा कि बौद्धिक रूप से अक्षम श्रेणी में 13 से 17 वर्ष आयुवर्ग के लड़के एवं लड़कियां 100 मीटर रेस, बोची एंव बैडमिन्टन प्रतियोगिता में भाग ले सकते है। उन्होंने कहा कि अक्षम श्रेणी में 18 से 35 वर्ष आयुवर्ग के युवाओं के लिए 100 मीटर, 200 मीटर तथा 400 मीटर की समतल दौड़ प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाएगी। गोवर्द्धन सिंह ठाकुर ने कहा कि इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता से चयनित 28 खिलाड़ियों का दल बिलासपुर में 02 व 03 दिसम्बर, 2019 को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगा। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में आने वाले प्रतिभागियों के लिए यात्रा किराया, भत्ता एवं खाने का प्रबन्ध विभाग द्वारा नियमानुसार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित प्रतिभागियों को आने-जाने का किराया, खाने व ठहरने का प्रबन्ध विभाग द्वारा नियमानुसार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित सभी प्रतिभागियों को विभाग द्वारा ट्रैक सूट भी प्रदान किए जाएंगे।
उपमण्डलाधिकारी सोलन रोहित राठौर ने नगर परिषद सोलन के वार्ड संख्या-4 चम्बाघाट सलोगड़ा के लिए नवनिर्वाचित सदस्य स्वाति को पद एवं गोेपनीयता की शपथ दिलाई। स्वाति, पुत्री कमल, निवासी मोहन मिकिन लिमिटिड ब्रूरी, सोलन, वार्ड संख्या-4, तहसील व जिला सोलन हाल ही में सम्पन्न उप चुनाव में विजयी हुई है। इस अवसर पर प्रदेश खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया, नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष देवेन्द्र ठाकुर, बघाट बैंक सोलन के अध्यक्ष पवन गुप्ता, नगर परिषद सोलन की पार्षद सुषमा एवं गौरव राजपूत, मनोनीत पार्षद एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भरत साहनी, भाजपा मण्डल सोलन के उपाध्यक्ष धर्मेन्दर ठाकुर, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा, भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रोेहित भारद्वाज, किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी दिनकर कुमार, पूर्व पार्षद रूप चन्द सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। .
जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक 30 नवम्बर, 2019 को आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता सामाजिक न्याय, अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री एवं जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति के अध्यक्ष डाॅ. राजीव सैजल करेंगे। यह जानकारी अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी सोलन विवेक चन्देल ने दी। उन्होंने कहा कि बैठक प्रातः 11.00 बजे मिनी सचिवालय सोलन के सम्मेलन कक्ष में आयोजित की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश में मौसम आज भी कड़े तेवर दिखाएगा। मौसम विभाग ने 27 नवंबर को प्रदेश भर में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं यह भी संभावना जताई है कि इस बीच राज्य के पर्यटन स्थलों में ताजा बर्फबारी के दीदार भी हो सकते है। इसके साथ ही 28 नवंबर को भी राज्य में मौसम खराब रहने से कई क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि हो सकती है। दरअसल बीते दो दिनों से खराब चल रहे मौसम की वजह से तापमान में भी दो से तीन डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। कुछ दिनों से खराब चल रहे मौसम की वजह से ठंडी हवाओं ने भी उंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बड़ा दी है। इस वजह से लोगों ने अब ठंड को भगाने के लिए हीटर का प्रयोग करना शुरू कर दिया है। फिलहाल साल भर बर्फबारी का इंतजार कर रहे पर्यटकों की मुराद बर्फ देखने की जल्द पूरी हो जाएंगी। वहीं शिमला में पर्यटकों का आना शुरू हो गया है। ताजा बर्फबारी देखने के लिए पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश से पर्यटक आ रहे है। वहीं कई पर्यटकों ने तो एडवांस बुकिंग भी इस बाबत कर दी है।
मादक द्रव्यों एवं मदिरा व्यसन के विरूद्ध विशेष रूप से युवाओं को जागरूक एवं संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से तकनीकी शिक्षा तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि इन जागरूकता कार्यक्रमों में छात्रों एवं अन्य को नशे से दूर रहने और अपने साथियों को नशे के खिलाफ जागरूक बनाने एवं इस दिशा में संकल्पबद्ध होने का आग्रह किया गया। तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा सोलन स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में लगभग 750 छात्रों को नशाखोरी के विरूद्ध जागरूक किया गया। इस अवसर पर संघ योग प्रशिक्षक एवं प्रणव थियेटर बियोंड थियेटर के कलाकारों द्वारा छात्रों को नशे से होने वाली हानियों एवं नशे से दूर रहने के लिए उपाय बताए गए। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की टीमों ने नशा निवारण अभियान के तहत जिला के विभिन्न स्थानों पर 860 युवाओं एवं अन्य को जागरूक किया। विभाग द्वारा राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में पुलिस के सहयोग से 200 छात्रों, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुण्डलू में 174, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जोघों में 319, राजकीय माध्यमिक विद्यालय नगर स्यांवा में 70 तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय क्वारग में 97 छात्रों को मादक पदार्थों एवं मदिरा व्यसन के विरूद्ध जागरूक किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के तहत शूलिनी विश्वविद्यालय में डाॅ. अजय वर्मा एवं डाॅ. कुशल वर्मा ने लगभग 250 छात्रों को नशीले पदार्थों एवं इनसे बचने के उपायों की जानकारी दी। इस अवसर पर मानसिक रोग विशेषज्ञ डाॅ. वैशाली शर्मा ने छात्रों का मनोवैज्ञानिक परीक्षण भी किया।
जिला पुलिस द्वारा जन-जन को नशाखोरी एवं नशा उन्मूलन की दिशा में जागरूक बनाने के लिए उपायुक्त कार्यालय सोलन के मुख्य द्वार पर हस्ताक्षर अभियान आरम्भ किया गया। अभियान का शुभारम्भ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅ। शिव कुमार शर्मा ने किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि यह हस्ताक्षर अभियान लोगों को नशे के खात्मे के लिए प्रेरित करने में सहायक बनेगा। इस अवसर पर उपमण्डलाधिकारी रोहित राठौर, उप पुलिस अधीक्षक रमेश शर्मा, सहायक आयुक्त भानु गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हस्ताक्षर पट्ट पर हस्ताक्षर कर नशे के विरूद्ध समाज को जागरूक बनाने तथा स्वंय नशे से दूर रहने का प्रण लिया।


















































