नगर परिषद सोलन के वार्ड संख्या-4 चंबाघाट-सलोगड़ा में 17 नवंबर, 2019 को होने वाले उप चुनाव के दृष्टिगत मंगलवार को नामांकन पत्रों की छंटनी की गई। छंटनी के दौरान सभी तीनों नामांकन पत्र सही पाए गए है। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी सोलन रोहित राठौर ने दी। उन्होंने कहा कि 07 नवंबर, 2019 को निर्धारित समय में उम्मीदवार अपने नाम वापिस ले सकते है।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 08 नवंबर, 2019 को विद्युत लाईनों के आवश्यक मुरम्मत व रखरखाव कार्य के दृष्टिगत सोलन शहर में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता रमेश कुमार शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 08 नवंबर को माल रोड, जौणाजी रोड, शूलिनी मंदिर, शिल्ली, कोटलानाला, धोबीघाट रोड, मोहन पार्क, हॉस्पिटल रोड, सन्नी साईड, कलीन, स्वराज भवन, सुंदर सिनेमा, मोहन कालॉनी, मधुबन कालॉनी व इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 9.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 07 नवंबर, 2019 को कोठों में विद्युत लाईनों को स्थानांतरित किया जाना है। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता दिनेश ठाकुर ने दी।उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 07 नवंबर को ओच्छघाट, नौणी, धारों की धार, जटोली, मझगांव, टटूल, सराहां व इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 9.30 से 10.00 बजे तक तथा सांय 5.00 से 5.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 07 नवंबर, 2019 को 11 केवी जटोली फीडर की विद्युत लाईनों को कोठों में स्थानांतरित किया जाना है। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता दिनेश ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 07 नवंबर को जटोली, मझगांव, कोठों, बावरा व इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 9.30 बजे से सांय 5.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
नगर परिषद नालागढ़ के वार्ड संख्या-8 बस्सियांवाला में 17 नवंबर, 2019 को होने वाले उप चुनाव के दृष्टिगत मंगलवार को नामांकन पत्रों की छंटनी की गई। छंटनी के दौरान सभी पांचों नामांकन पत्र सही पाए गए है। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने दी। उन्होंने कहा कि 07 नवंबर, 2019 को निर्धारित समय में उम्मीदवार अपने नाम वापिस ले सकते है।
ग्राम पंचायत सूरजपुर में कृषि विभाग द्वारा आयोजित प्राकृतिक खेती शून्य लागत विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का समापन हो गया। यह जानकारी देते हुए बीटीएम कुनिहार निखिल संख्यान ने बताया कि शिविर में 48 किसानों ने भाग लिया। कार्यशाला में किसानों को प्राकृतिक रूप से खेती में उपयोग होने वाले उर्वरक और कीटनाशक बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें प्राकृतिक रूप से फसलों पर होने वाले कीटों व फफूंद के हमलों पर नियंत्रण और उनकी रोकथाम करने के लिए प्राकृतिक चीजों के मिश्रण से आग्नेयस्त्र,ब्रह्मास्त्र,निमास्त्र,जीवामृत, बीजामृत,धनामृत जैसे पहाड़ी गाय के मूत्र व गोबर से निर्मित जीवाणु बनाकर दिखाए गए। लघु स्तर पर इसको आरम्भ करने और घातक रसायनों की जगह प्राकृतिक खेती करने पर बल दिया गया। इस दौरान उपस्थित किसानों द्वारा पूछे गए पश्नों व उनकी शंकाओं का समाधान भी किया गया। वहां मौजूद सभी किसानों ने प्रतिज्ञा की वे प्राकृतिक खेती के नए आयाम स्थापित करना चाहेंगे। भविष्य में खेती में खतरनाक रसायनों का प्रयोग नही करेंगे। प्राकृतिक रूप से खेती का विस्तार करेगें ताकि लोगों के स्वास्थ्य पर कुप्रभाव न पड़े।
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा राजा पदम सिंह मैमोरियल स्टेडियम, कुनिहार में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस की कथा में आशुतोष महाराज की शिष्या कथा व्यास साध्वी सुश्री भद्रा भारती ने प्रहलाद की गाथा का व्याख्यान करते हुए बताया कि भक्त प्रहलाद ने ईश्वर भक्ति के सम्मुख अपने पिता हिरनाकश्यप द्वारा दिए जाने वाले नाना प्रकार की यातनाओं की परवाह नहीं की तथा कोई भी प्रलोभन एवं बाधा उसे भक्ति मार्ग से विचलित नहीं कर पाई। कथा का प्रारंभ विधिवत पूजन के साथ हुआ इसमें अमित अरोड़ा, जोगिन्दर आदि ने परिवार सहित हिस्सा लिया। कथा श्रवण करने के लिए विशेष रुप से डॉ. राजीव सैजल (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मन्त्री हि. प्र.)पहुँचे। उनके साथ भाजपा प्रदेश सचिव रतन पाल, भाजपा अर्की मण्डल अध्यक्ष डी. के. शर्मा,इंद्रपाल शर्मा, कौशल्या कँवर आदि ने भी कथा श्रवण कर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। राजेन्द्र ठाकुर, प्रताप सिंह कँवर, भगवान सिंह, श्याम सिंह वर्मा, टीटू कँवर, अशोक कँवर, मदन लाल, राजेन्द्र कुमार ठाकुर आदि ने आरती में हिस्सा लिया। कथा के बाद सभी प्रभु भक्तों के लिए तालाब व चाकलू गाँव के लोगों ने भण्डारे की व्यवस्था की। स्वामी धीरानंद ने गोपाष्टमी पर्व की सभी भगतों को बधाई दी। इस दिन विशाल भण्डारे का आयोजन भी क्षेत्र वासियों के लिए किया जाएगा।
सोलन : जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों के उप प्रधान एवं सदस्यों के लिए 17 नवंबर को होने वाले उप चुनाव के लिए कुल 28 नामांकन प्रस्तुत किए गए है। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय से प्राप्त अद्यतन जानकारी के अनुसार सोमवार को नामांकन प्रस्तुत करने के अंतिम दिन कुल 23 नामांकन प्रस्तुत किए गए। संशोधित जानकारी के अनुसार विकास खंड नालागढ़ की ग्राम पंचायत रामशहर के वार्ड संख्या-7 रामशहर-2 में सदस्य पद के लिए 01 नामाकंन प्रस्तुत किया गया।
सोलन : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि हमें अपने मेलों व उत्सवों को लोगों की सोच में विकास के लिए सकारात्मक परिवर्ततन लाने का माध्यम बनाना होगा। डॉ. सैजल सोमवार को कसौली विधानसभा क्षेत्र के पट्टा बरौरी ग्राम में दो दिवसीय प्राचीन दुर्गा माता मेला के समापन अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। डॉ. सैजल ने इस अवसर पर स्थानीय मंदिर में पूजा-अर्चना की और सभी के उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि एवं मंगल की कामना की। डॉ. सैजल ने कहा कि वर्तमान समय में अपने गांव, शहर, प्रदेश तथा राष्ट्र को स्वच्छ रखना और युवाओं को नशे से दूर रखना महत्वपूर्ण है। हम सभी को अपने मेलों एवं उत्सवों में जहां जन-जन को स्वच्छता एवं नशोखारी से बचने का संदेश देना होगा वहीं सभी को इस दिशा में प्रतिज्ञबद्ध भी करवाना होगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एवं स्वास्थ्य एक-दूसरे के पूरक हैं। सभी को यह समझना होगा कि अपने आवास के साथ-साथ अपने परिवेश को स्वच्छ रखना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि हम सभी अपने परिवेश को स्वच्छ रखेंगे तो हमारा प्रदेश एवं राष्ट्र पूर्ण रूप से स्वच्छ रहेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर मन, कर्म एवं वचन से स्वच्छता को अपनाना उन्हें सच्ची श्रद्धाजंलि होगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि इन आयोजनों के माध्यम से युवा पीढ़ी को सभी प्रकार के नशों से दूर रहने की सीख देनी होगी। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य शिक्षित एवं स्वस्थ युवाओं पर निर्भर करता है। इसके लिए आवश्यक है कि युवाओं को सभी प्रकार के नशों से दूर रखा जाए। इस दिशा में समाज के सभी वर्गों, अभिभावकों तथा अध्यापकों को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि मेले व त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक है तथा इनसे आपसी भाईचारे की भावना भी सुदृढ़ होती है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि मेलों एवं त्यौहारों की मूल भावना को समझें और अपनी संस्कृति का संरक्षण एवं प्रचार सुनिश्चित बनाएं। डॉ. सैजल ने इस अवसर पर आयोजित कुश्ती, कबड्डी तथा वॉलीबाल प्रतियोगिताओं का आनंद भी उठाया। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित भी किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में 15 तथा कबड्डी की प्रतियोगिता में 10 टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
सोलन : जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों के उप प्रधान एवं सदस्यों के लिए 17 नवंबर को होने वाले उप चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन प्रस्तुत करने के अंतिम दिन विभिन्न ग्राम पंचायतों में उप प्रधान एवं सदस्य पदों के लिए कुल 22 नामांकन भरे गए। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि जिला परिषद के वार्ड संख्या-4 कुनिहार के लिए 03 नामांकन प्रस्तुत किए गए। प्रवक्ता ने कहा कि विकास खंड सोलन की ग्राम पंचायत सपरून के वार्ड संख्या-5 सपरून-3 में सदस्य पद के लिए 01, ग्राम पंचायत शामती में वार्ड संख्या-3 कावगड़ी-3 में सदस्य पद के लिए 01, ग्राम पंचायत कोरों में वार्ड संख्या-2 कोरों-2 में सदस्य पद के लिए 01 और ग्राम पंचायत धरोट में वार्ड संख्या-3 गरा में सदस्य पद के लिए 01 नामांकन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि विकास खंड धर्मपुर में ग्राम पंचायत दाड़वां में वार्ड संख्या-1 शन में सदस्य पद के लिए 01 नामांकन प्रस्तुत किया गया। प्रवक्ता ने कहा कि विकास खंड नालागढ़ में ग्राम पंचायत नंड में वार्ड संख्या-6 नंड-2 में सदस्य पद के लिए 02 नामांकन प्रस्तुत किए गए। ग्राम पंचायत खिलियां में उप प्रधान पद के लिए 03 नामांकन प्रस्तुत किए गए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत लूनस में वार्ड संख्या-5 लूनस-2 में सदस्य पद के लिए 01, ग्राम पंचायत करसौली में वार्ड संख्या-3 करसौली-2 में सदस्य पद के लिए 01, ग्राम पंचायत रामशहर में वार्ड संख्या-2 घौणी में सदस्य पद के लिए 01 तथा ग्राम पंचायत भटोलीकलां में वार्ड संख्या-1 भटोलीकलां-1 में सदस्य पद के लिए एक नामांकन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि विकास खंड कुनिहार में ग्राम पंचायत बसंतपुर में उप प्रधान पद के लिए 03 नामांकन प्रस्तुत किए गए। ग्राम पंचायत कुनिहार में वार्ड संख्या-2 उच्चागांव-2 में सदस्य पद के लिए 01 तथा ग्राम पंचायत डूमैहर के वार्ड संख्या-4 में सदस्य पद के लिए 01 नामांकन प्रस्तुत किया गया। नामांकन प्रस्तुत करने के अंतिम दिन विकास खंड कंडाघाट की ग्राम पंचायत छावशा के वार्ड संख्या-7 डूमैहर-2, विकास खंड नालागढ़ की ग्राम पंचायत रामशहर के वार्ड संख्या-7 रामशहर-2, विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत बसंतपुर के वार्ड संख्या-2 बसंतपुर तथा वार्ड संख्या-3 हरथू में सदस्य पद के लिए कोई भी नामांकन प्रस्तुत नहीं किया गया।
सोलन : नगर परिषद सोलन के वार्ड संख्या-4 चंबाघाट-सलोगड़ा में 17 नवंबर, 2019 को होने वाले उप चुनाव के दृष्टिगत सोमवार को दो नामांकन प्राप्त हुए। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी सोलन रोहित राठौर ने दी। उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या-4 चंबाघाट-सलोगड़ा के लिए किरन पत्नी बाबू राम, निवासी मकान नंबर 86/2, वार्ड संख्या-4, ब्लॉक संख्या-7, बावरा, तहसील सोलन तथा रेखा पत्नी पवन कुमार, निवासी गांव कथोग, डाकघर सलोगड़ा, तहसील व जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश ने नामांकन प्रस्तुत किया। नामांकन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि अर्थात आज सांय 3.00 बजे तक वार्ड संख्या-4 चंबाघाट-सलोगड़ा में होने वाले उप चुनाव के लिए कुल 3 नामांकन प्राप्त हुए है।
सोलन : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनागुघाट में समस्त एनएसएस के विद्यार्थियों ने एनएसएस प्रभारी देश राज गिल्ल व देवेंदर कौंडल की देख-रेख में स्कूल में वाटिका का निर्माण किया तथा विद्यालय प्रांगन की साफ सफाई की गई। इसमें विभिन्न प्रकार के पुष्प तथा विभिन्न प्रकार की सब्जियों के बीज व पौधे लगाये गए। इसमें उगाई गई सब्जियों का उपयोग मिड-डे-मील में लाया जाएगा। इस अवसर पर सहयोग के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य रूप राम शर्मा, वरिष्ठ प्रवक्ता प्रकाश शर्मा, ऊमा,महेश्वर, विजय चंदेल, दीपक ठाकुर, मनोहर लाल, जगदीश, जोगिन्दर कुमार, सुमन कौर, राज बाला, ज्वाला दास व अमर सिंह उपस्थित रहे।
सोलन : नगर परिषद नालागढ़ के वार्ड संख्या-8 बस्सियांवाला में 17 नवंबर, 2019 को होने वाले उप चुनाव के दृष्टिगत सोमवार को कुल चार नामांकन प्राप्त हुए। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी ने दी। उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या-8 बस्सियांवाला के लिए पूजा, पत्नी राजेश कुमार, निवासी वार्ड संख्या-8, नालागढ़, तहसील नालागढ़, जिला सोलन, मोनिका रतन, पत्नी अजय रतन, निवासी वार्ड संख्या-8, नालागढ़, तहसील नालागढ़, जिला सोलन, प्रभात किरण, पत्नी रजनीश मेहता, निवासी वार्ड संख्या-8, नालागढ़, तहसील नालागढ़, जिला सोलन तथा गीतांजलि पत्नी अमित कुमार, निवासी वार्ड संख्या-8, नालागढ़, तहसील नालागढ़, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश ने नामांकन प्रस्तुत किया। नामांकन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि अर्थात सोमवार सांय 3.00 बजे तक वार्ड संख्या-8 बस्सियांवाला में होने वाले उप चुनाव के लिए कुल 5 नामांकन प्राप्त हुए है।
सोलन : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल 09 नवम्बर, 2019 से सोलन जिला के प्रवास पर रहेंगे। डॉ. सैजल 09 नवंबर, 2019 को दिन में 2.00 बजे कसौली विधानसभा क्षेत्र के चामत भड़ेच गांव में ब्रिजेश्वर देव दयारश मेला समारोह में भाग लेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री 10 नवंबर, 2019 को प्रातः 11.30 बजे सब्जी मंडी सोलन में प्रदेश कृषि विभाग द्वारा किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित एक समारोह में भाग लेंगे। डॉ. सैजल तदोपरांत दिन में 2.00 बजे कसौली विधानसभा क्षेत्र के पट्टा बरावरी गांव में वॉलीबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह में भाग लेंगे।
सरस्वती विद्या मंदिर दाड़लाघाट की 12वीं कक्षा की छात्रा सिमरन ने कुरुक्षेत्र में विज्ञान मेले के मॉडल में प्रथम स्थान हासिल किया। अब सिमरन का चयन उत्तर क्षेत्र के राष्ट्रीय मेले कानपुर के लिए हुआ है। विद्यालय के प्रधानाचार्य गीता राम ठाकुर ने सिमरन की इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों व सिमरन के अभिभावकों को बधाई दी।
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा राजा पदम सिंह मैमोरियल स्टेडियम कुनिहार में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस की कथा का शुभारंभ विधिवत पूजन से हुआ। इसमें दिनेश गुप्ता(सपाटू),मनीष गुप्ता, श्यामलाल ठाकुर, नरेन्द्र ठाकुर ने परिवार सहित हिस्सा लिया। कथा में आशुतोष महाराज की शिष्या कथा व्यास साध्वी भद्रा भारती ने ध्रुव प्रसंग की व्याख्या करते हुए कहा की मुश्किल की घड़ी में भक्त घबराता नहीं धैर्य नहीं छोड़ता क्योंकि भक्त चिंता नहीं सदा चिंतन करता है। जो भक्त ईश्वर का चिंतन करता है, वह स्वतः ही चिंता से मुक्त हो जाता है। परंतु ईश्वर का चिंतन तभी होगा जब हमारे अंदर उनके प्रति भाव होंगे। हमने ईश्वर को देखा नहीं, जाना नहीं, उनकी शरणागति प्राप्त नहीं की इसलिए हमारा प्रेम ईश्वर से नहीं हो पाया है। यदि हम चाहते हैं कि ध्रुव की तरह भक्ति भाव हमारे जीवन में भी आ जाएं तो हमें किसी तत्वदर्शी ज्ञानी महापुरुष की शरण में जाकर उनकी कृपा से ईश्वर के वास्तविक स्वरूप का दर्शन करना होगा। तब हम भी उन भक्तों के समान प्रभु के प्रिय बन जाएंगे। कथा का समापन प्रभु की पावन आरती से हुआ। इसमें आशा परिहार (अर्की),राम रतन, रतन लाल शर्मा(बातल) ने विशेष रूप से हिस्सा लिया।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के वार्ड नंबर 11 में उप ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता वार्ड मेंबर रमेश कुमार ने की। उप ग्राम सभा में मुख्य एजेंडा वार्ड में गंदे पानी की निकासी तथा गलियों में स्ट्रीट लाइट लगवाने हेतु चर्चा की गई और निर्णय लिया गया कि वार्ड में सभी लोगों के घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी हेतु नालियां बनवाई जाए या पाइप भिजवाई जाए जिससे मच्छरों से निजात मिल सके। इसके अतिरिक्त सभी लोगों से आग्रह किया गया कि वह अपने घरों का कूड़ा डस्टबिन में रखें। बैठक में आशा चोपड़ा, तृप्ता,सुनीता,राजेंद्र,कमला शर्मा, मीना,राजकुमार,पुष्पराज,रमा, कमला ठाकुर,नीना,शालू,रमेश कुमार इत्यादि मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत सरयांज में एक शादी समारोह में भाजपा के नेताओं ने शिरकत की। ग्राम पंचायत सरयांज के खेम राज गुप्ता के सुपुत्र का विवाह धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सचिव रत्न सिंह पाल,भाजपा अर्की मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा,पूर्व पंचायत प्रधान रमेश ठाकुर तथा भाजपा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे और विवाह समारोह में दम्पती को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों द्वारा भी भाजपा नेताओं का स्वागत किया गया तथा विवाह समारोह के आयोजक खेमराज गुप्ता तथा उनकी धर्मपत्नी ने रत्न सिंह पाल तथा अन्य भाजपा नेताओं का इस अवसर पर पधारने के लिए धन्यवाद किया। रत्न सिंह पाल अपनी टीम के साथ पूरे विधानसभा क्षेत्र में जन संपर्क बनाए हुए हैं। शादी व्यवहार व अन्य समारोहों में शामिल होने के लिए रत्न सिंह पाल हमेशा अपनी टीम के साथ हाजिर रहते हैं,जिससे लोग उनसे रूबरू होकर अपनी समस्याओं के बारे में भी जिक्र करना नहीं भूलते हैं। रत्न सिंह पाल का जनसंपर्क अभियान भाजपा की सरकार होते हुए चरम सीमा पर है अर्की विधानसभा क्षेत्र में रत्न सिंह पाल ने काफी पकड़ बना ली है।
हिमाचल प्रदेश सरकार वन सम्पदा के वैज्ञानिक एवं लाभप्रद दोहन के लिए योजनाबद्ध कार्य कर रही है। यह जानकारी गत दिवस यहां प्रधान मुख्य अरण्यपाल अजय कुमार ने वन भूमि से चीड़ की पत्तियां एकत्र करने एवं इन पर आधारित उद्योग स्थापित करने के सम्बन्ध में राज्य की नीति पर सारगर्भित चर्चा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदान की। अजय कुमार ने कहा कि हिमाचल के वनों में चीड़ के पेड़ बहुतायत में पाए जाते है। चीड़ की पत्तियों से बने उत्पाद अपनी सुन्दरता एवं टिकाऊपन के लिए जाने जाते है। उन्होंने कहा कि यदि चीड़ की पत्तियों पर आधरित उद्योग स्थापित किए जाएं तो ये जहां अतिरिक्त आय के स्त्रोत बन सकते हैं वहीं वनों से नियमित आधार पर चीड़ की पत्तियां उठाने से विशेष रूप से चीड़ के वनों में दावानल के खतरे कम करने में भी सहायक हैं। इनके माध्यम से रोजगार एवं स्वरोेजगार के अवसर भी सृजित होंगे। प्रधान मुख्य अरण्यपाल ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में चीड़ की पत्तियों पर आधारित उद्योग स्थापित करने पर पूंजी लागत पर 50 प्रतिशत निवेश उपदान प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि चीड़ की पत्तियों से जैविक ईंधन, ईंट, चीड़ की पत्तियों के मिश्रित बोर्ड, कागज तथा अन्य उत्पाद बनाए जा सकते है। वन विभाग द्वारा चीड़ की पत्तियों पर आधारित उद्योग स्थापित करने वाले उद्यमियों को कच्चा माल उपलब्ध करवाने के लिए हर सम्भव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देश पर ऐसे उद्यमियों को उत्पादों के विपणन में भी सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि चीड़ की पत्तियों से निर्मित जैविक ईंधन के एक प्रतिशत को सीमेंट उद्योग अपने बाॅयलरों में प्रयोग के लिए तैयार है। उन्होंने उद्यमियों से आग्रह किया कि वे चीड़ पत्ती पर आधारित उद्योग सथापित करें। बैठक में उद्यमियों को चीड़ की पत्तियों पर आधारित उद्योग स्थापित करने के सम्बन्ध में प्रदेश सरकार की नीति, उद्योग स्थापित करने के उद्देश्य तथा अन्य सम्पूर्ण जानकारियां प्रदान की गई। वन वृत सोलन के मुख्य अरण्यपाल हर्षवर्द्धन कथूरिया ने बैठक में चीड़ की पत्तियों पर आधारित उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में बताया गया कि प्रदेश सरकार उद्यम स्थापित करने के लिए उद्यमियों को नियमानुसार हर सम्भव सहायता प्रदान कर रही है। उद्यमियों को एकल खिड़की स्वीकृति प्रणाली के माध्यम से त्वरित स्वीकृतियां उपलब्ध करवाई जा रही है। बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेेश में चीड़ की पत्तियों पर आधारित उद्योग स्थापित करने के 27 मामलों में अभी तक निवेश उपदान के लिए सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें से 05 मामले वन वृत सोलन से सम्बन्धित है। वन मण्डलाधिकारी सोलन पवन कुमार अचल ने धन्यावाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। बैठक में अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल पी.एल. चैहान, मुख्य परियोजना निदेशक अजय श्रीवास्तव, सोलन, हमीरपुर एवं नाहन वन वृतों के सभी अधिकारी, जिला उद्योग निगम के अधिकारी तथा चीड़ पत्ती पर आधारित उद्योग स्थापित करने के इच्छुक उद्यमी उपस्थित थे।
ग्राम पंचायत पट्टाबराबरी में आयोजित दो दिवसीय प्राचीन दुर्गामाता मेले का शुभारम्भ हो गया। इस मोके पर बतौर मुख्यातिथि पंचायत समिति सदस्य डी डी कश्यप ने ध्वजारोहण कर मेले का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मेला समिति के अध्यक्ष श्री राम कौशल एवं अन्य सदस्यों द्वारा मुख्यातिथि का स्वागत किया गया व् उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि डी डी कश्यप ने कहा कि मेलों के आयोजनों से हमारी पुरानी संस्कृति को बल मिलता है। मेलों के माध्यम से आपसी मेल जोल व् प्रेम भाव को भी बल मिलता है। इस मोके पर डी डी कश्यप ने अपने वार्ड की तीन पंचायतो में जाबल जमरोट, पट्टा बरावरी तथा हरिपुर में करवाए गए विकासात्मक कार्यों के बारे भी अपने विचार रखे। मुख्यातिथि ने अपनी और से मेला समिति को ५१०० रूपये देने की घोषणा भी की। मेला समिति के अध्यक्ष श्री राम कौशल जानकारी दी कि इस अवसर पर रात्री में होने वाली सांस्कृतिक संध्या में बतोर मुख्यातिथि डायरेक्टर दूर संचार विभाग रामेश्वर शर्मा शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि मेले के दोरान खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इसमें अंडर १९ बालीबाल प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में पट्टा बरावरी विजेता व् हरिपुर उप विजेता रही। इसी प्रकार कबड्डी का पहला मैच सायरी व् ककड़हट्टी के मध्य खेला गया, इसमें सायरी विजेता व् ककड़हट्टी उप विजेता रही। प्रतियोगिता में विजेता उप विजेता टीमों को नगद राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा। इस मोके पर प्रधान दुर्गामाता मंदिर संतलाल वरिष्ठ उप प्रधान पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन केशवराम प्रेमचन्द दुनीचंद ठाकुर नेकराम कोशल नरेश कुमार योगराज गोपाल दास राजेन्द्र आदि मोजूद रहे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी नियमित रूप से भाग लेना चाहिए ताकि वे शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहकर देश के विकास में नियमित योगदान दे सके। डाॅ. सैजल आज सोलन जिला के परवाणु में आईशर स्कूल में रितिश मेमोरियल कप-2019 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ करने के उपरान्त खिलाड़ियों, छात्रोें एवं अन्य को सम्बोधित कर रहे थे। डाॅ. सैजल ने कहा कि खेल सभी के सम्पूर्ण विकास के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि खेल जहां हमें मानसिक एवं शारीरिक रूप से मज़बूत बनाते हैं वहीं अनुशासन तथा स्वस्थ प्रतियोगिता जैसे गुणों का विकास भी करते है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी दिनचर्या में खेलों को अवश्य सम्मिलित करें। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को नशे से दूर रखने में भी सहायक हैं। खिलाड़ी न केवल स्वंय नशेे से दूर रहते हैं अपितु अपने साथियों को भी इस सामाजिक कुरीति से दूर रखने में सहायक बन सकते है। उन्होंने कहा कि युवाओं से देश तथा प्रदेश को बहुत आशाएं है तथा युवाओं को अपने लक्ष्यों को पूरा करने के साथ-साथ इन अपेक्षाओं पर भी खरा उतरना होगा। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपने बुज़ुर्गों से नियमित संवाद बनाए रखें और अपनी परम्पराओं को जानें क्योंकि लोक परम्पराओं का ज्ञान विकास का मार्ग प्रशस्त करता है। डाॅ. सैजल ने कहा कि हिमाचल जैसेे पहाड़ी प्रदेश में सरकारी तथा निजी विद्यालयों के समन्वय से छात्रों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान की जा रही है। प्रदेश में 3200 से अधिक निजी विद्यालय इस दिशा में सत्त कार्यरत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार सभी को आधुनिक प्रणाली युक्त शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए दृढ़ संक्ल्प है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए राज्य में ‘सी.वी. रमन वर्चउल क्लासरूम योजना’ आरम्भ करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। योजना के प्रथम चरण में दूर-दराज स्थित महाविद्यालयों में वर्चउल क्लास रूम स्थापित किए जाएंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि रितिश मेमोरियल जैसी प्रतियोगिता से रितिश जैसा खिलाड़ी सदैव स्मृतियों में जीवित रहेगा। डाॅ. सैजल ने प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. डेजी ठाकुर ने भी अपने विचार रखे। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक सिंगी ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता में 6 टीमों ने भाग लिया। फाईनल मुकाबले में आयशर स्ट्राईकर्स ने आयशर थडंर्स को 5 विकेट से हराया। कसौली भाजपा मण्डल के पूर्व अध्यक्ष दौलत ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक परवाणु योगेश रोल्टा, अन्य अधिकारी, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी, विद्यालय के अध्यापक, छात्र तथा खिलाड़ी इस अवसर पर उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड लिमिटेड पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन सब इकाई कुनिहार की 3 सितम्बर 2019 को बनी कार्यकारणी को भंग कर रतन तनवर की अध्यक्षता में नई कार्यकारणी का पुनर्गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से राम दयाल तनवर को इकाई का प्रधान बनाया गया। इसके अलावा वरिष्ठ उप प्रधान रतन तनवर, उप प्रधान कश्मीर सिंह, महासचिव रमेश नाथ कश्यप, वित्त सचिव राम लाल कौशल, प्रैस सचिव हेम चन्द, लेखा परीक्षक राम प्रकाश ठाकुर, सलाहकार राम प्रकाश तनवर तथा कार्यकारणी सदस्यों में सन्तराम कश्यप, रमेश चौधरी, चुनी लाल ठाकुर, गोपाल चन्द, परमानन्द, रुपेंद्र कौशल को लिया गया। कार्यकारणी गठन के बाद इकाई प्रधान राम दयाल तनवर ने कहा कि सभी को साथ लेकर चलेंगे व पेंशनरों की हर समस्या के समाधान के लिए इकाई हर सम्भव प्रयास करेगी।
संत निरंकारी सत्संग भवन दाड़लाघाट में रविवार को सत्संग का आयोजन किया गया। मंच पर विराजमान सयोंजक महात्मा शंकर दास निरंकारी ने कहा कि परमात्मा चौतन्य है, असीम है, सर्वत्र व्यापक है। शरीर सीमित है, मन, बुद्धि सीमित है। आत्मा किसी एक शरीर से बंधी नहीं है। यह सारी भिन्नता शरीरगत है, मानसिक है। राजा जनक को जब सतगुरु ब्रड्डवेता अष्टावक्र से ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति हुई तो अष्टावक्र ने कहा कि तू शरीर नहीं है, व्यापक आत्मा है। इस मौके पर काफी संख्या में निरंकारी समुदाय के अनुयायियों ने भाग लिया।अंत मे लंगर का भी आयोजन किया गया।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोेर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 05 नवम्बर, 2019 को कोठों में विद्युत लाईन बदलने के दृष्टिगत 33 केवी राजगढ़ फीडर तथा 33 केवी सराहां फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी प्रदेश विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाुकर ने दी। उन्होंने कहा कि इस कार्य के दृष्टिगत 05 नवम्बर, 2019 को ओच्छघाट, नौणी मझगांव, धारों की धार, जटोली, टटूल, सराहां तथा आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 09.30 से 10.00 बजे तक तथा सांय 05.00 बजे से 05.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की हैै।
ग्रामीण विकास, पंचायती राज, पशु पालन तथा मत्स्य पालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि भारत की विविध संस्कृति हमारी समृद्ध विरासत है और इसका संरक्षण प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। वीरेन्द्र कंवर सोलन जिला के नालागढ़ उपमण्डल के बद्दी में बालद नदी घाट पर पूर्वांचल जन कल्याण समिति द्वारा आयोजित छठ पूजा समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।वीरेन्द्र कंवर ने इससे पूर्व बालद नदी तट पर बने घाट पर विधिवत छठ पूजा अर्चना की तथा देश व प्रदेश वासियों की समृद्धि, स्वास्थ्य एवं मंगल की कामना की। उन्होंने पूर्वांचल जन कल्याण समिति द्वारा आयोजित जागरण संध्या का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ भी किया। ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि हमारे देश के विभिन्न प्रांत अपनी मनोहारी संस्कृति, हस्तशिल्प एवं लोक कलाओं के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रांतों की बहुरंगी संस्कृति मिलकर समृद्ध भारतीय संस्कृति को जन्म देती है। यह संस्कृति भारतीयता का आधार है और इसका संरक्षण हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि छठ पूजा विशिष्टि रूप से भारत के पूर्वांचल का प्रमुख त्यौहार है। उन्होंने कहा कि कि पूर्वांचल के लोगों ने आज विश्व में अपनी कर्मठता के बल पर विशेष पहचान बनाई है। वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य को पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा औद्योगिक उत्पादन के क्षेत्र में देश का आदर्श राज्य बनाने की दिशा में प्रयासरत है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए योजनाबद्ध कार्य किया जा रहा हैै। उन्होंने कहा कि हिमाचल के स्वच्छ पर्यावरण के अनुरूप औद्योगिक निवेश के लिए मुख्यमंत्री की अगुआई में गुणवत्तायुक्त निवेश आकर्षित करने के प्रयास सफल हो रहे हैं। विभिन्न औद्योगिक घरानों से राज्य में निवेश के लिए 80,000 करोड़ रुपए के समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इससे आने वाले समय में प्रदेश व देश की न केवल अर्थव्यवस्था मजबूत होगी बल्कि हजारों बेरोजगार युवाओं को प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से रोजगार व स्वरोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। पशु पालन मंत्री ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग से बढ़ता प्रदूषण देश के लिए बड़ी चुनौती है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए हर वर्ष अधिकतम पौधारोपण करें। उन्होंने पूर्वांचल जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों का आह्वान किया कि वे बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र में पौधारोपण को जन आंदोलन के रूप में अपनाएं ताकि भविष्य में इस क्षेत्र में पर्यावरण की चुनौती से निपटा जा सके। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि सभी श्रमिक प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी योजनाओं को अपनाएं ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में उनके आश्रितों को आर्थिक संकट से न जूझना पड़े। उन्होंने कहा कि आगामी सात-आठ नवंबर को धर्मशाला में आयोजित की जा रही इनवेस्टर्स मीट प्रदेश की आर्थिकी के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है। इस सन्दर्भ में विपक्ष को आधारहीन टिप्पणियां करने की स्थान पर प्रदेश हित से जुड़े हुए इस विषय पर सहयोगात्मक रवैया अपनाना चाहिए। पूर्वांचल जन कल्याण समिति द्वारा मुख्य अतिथि, उनकी धर्मपत्नी तथा साथ आए सभी व्यक्तियों का विधिवत स्वागत किया गया। इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर की धर्मपत्नी मीना कंवर, दून क्षेत्र के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, दून की पूर्व विधायक विनोद चंदेल, प्रदेश खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, हिमाचल गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, प्रदेश भाजपा सचिव डाॅ. श्रीकांत शर्मा व कैप्टन डीआर चंदेल, भारतीय मजदूर संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मेला राम चंदेल, दून भाजपा मंडल के अध्यक्ष बलवीर ठाकुर, नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष नरेंद्र दीपा, पूर्वांचल जन कल्याण समिति के अध्यक्ष सत्य पांडे तथा राजकुमार चैधरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, उपमंडल के विभिन्न अधिकारी तथा बड़ी संख्या में पूर्वांचलवासी उपस्थित थे।
भारतीय जनता पार्टी अर्की मंडल के नव निर्वाचित अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा,जिला मीडिया प्रभारी इन्द्र पाल शर्मा मंडल पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ सयोंजक चेत राम तनवर के साथ मलोण के कार्यकर्ता के घर पर आयोजित समारोह में भाग लेने पहुंचे। इस दौरान जयनगर में नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष ने इस सम्मान के लिए सभी का आभार जताया व कहा कि पार्टी के हर एक कार्यकर्ता का मान सम्मान किया जाएगा व विधान सभा के हर क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास किये जायेंगे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राजेश महाजन,मटर्नी पंचायत उप प्रधान रमेश ठाकुर,लंग पंचायत उप प्रधान रणजीत ठाकुर क्यार कनेता पंचायत प्रधान गीता महाजन,भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता मस्त राम महाजन रमेश महाजन,बाल कृष्ण,मनोज कुमार,रिखी राम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कुनिहार में काफी समय से लोग भिखारियों से खासे परेशान है। बाहरी राज्यों से आए इन भिखारियों ने दुकानदारों के नाक में दम कर रखा है। इन भिखारियों से कुनिहार बाजार में खरीददारी व अन्य कार्यो से आने वाले लोग भी खासे परेशान रहते हैं। यह भिखारी सुबह से शाम तक कोई गले में सांप लेकर, कोई हाथ मे भगवान का चित्र लिए,कोई गोद मे छोटे बच्चे लिए भीख मांगते रहते है। कई मर्तबा तो भीड़ वाली जगहों पर छोटी छोटी बच्चियां भी भीख मांग रही होती है। ये भिखारी इतने ढीठ है कि जब तक इन्हें भीख न मिल जाए ये लोगो का पीछा नही छोड़ते। कुनिहार के व्यापारी तो इनसे इतने परेशान है कि उनकी बोहनी तक नहीं हो रही होती और ये सुबह ही इनकी दुकान पर पहुंच जाते है। यह भिखारी आसपास के गांवों में भी बाबाओं का भेष बनाकर भगवान के नाम पर भीख मांग रहे है। ग्रामीण भी इन भिखारियों से परेशान है। स्थानीय दुकानदारों व ग्रामीणों सुरेश कुमार,प्रमोद ,मनोहर,दिनेश कुमार,देवराज,राजेश,कर्मचन्द ,अनिल कुमार,प्रेम चन्द,पूर्ण चन्द,महेंद्र,गीता राम आदि ने पुलिस प्रशासन से इन भिखारियों के प्रति कड़ा रुख अपनाने की मांग की है। उनका कहना है कि इन भिखारियों का कोई अता पता नही है कि कँहा से आए है। यंहा से ये लोग किसी भी वारदात को अंजाम देकर आसानी से निकल सकते है। स्थानीय लोगों व व्यापारियों ने कुनिहार जनपद की तीनों पंचायतों ,पुलिस विभाग व व्यापार मण्डल से मांग की है कि कुनिहार क्षेत्र में भिखारियों के आने पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाया जाए,ताकि इन भिखारियों के कारण लोगों को आ रही परेशानी व किसी भी अनहोनी घटना से बचा जा सके। इस बारे में कोठी पंचायत प्रधान प्रेम चन्द ,कुनिहार पँचायत प्रधान अरुणा ठाकुर ,हाटकोट पँचायत प्रधान सुनीता ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने भी व्यापारियों व लोगों को आ रही इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए इन भिखारियों के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कही है। व्यापार मण्डल प्रधान सुमित मित्तल ने कहा कि कुनिहार बाजार में भीख मांगने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा व व्यापारी भाइयों को इस समस्या से निजात दिलाई जाएगी। इस बारे डी एस पी पूर्ण चन्द ठकराल दाड़लाघाट से बात हुई तो उन्होंने बड़ती भिखारियों की संख्या पर कहा कि पुलिस की इन पर नज़र रहती है। संदिग्ध लोगों पर स्थानीय लोगों को भी नजर रखनी चाहिए। ऐसे लोगों के बारे नजदीकी पुलिस चौकी/थाना में सूचना देनी चाहिए,ताकि किसी भी अनहोनी घटना से बचा जा सके।
सीटू जिला कमेटी की बैठक शनिवार दिनांक 2 नवम्बर को सीटू कार्यालय चितकारा पार्क में जिला अध्यक्ष कुलदीप डोगरा की अध्यक्षता में सम्पन हुई। बैठक में सीटू राज्याध्यक्ष विजेंदर मेहरा मुख्य रूप से शामिल हुए और उन्होंने देश मे आज की राजनीतिक परिस्थिति व उसका मज़दूर वर्ग पर उसके प्रभाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज मोदी 2 सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के चलते मजदूर वर्ग पर हमले और तिव्र हुए है।मोदी 2 सरकार देश मे 44 श्रम कानूनो को बदलकर 4 कोड बनाना चाहती है और उन्हें पुंजिपतियो के पक्ष में कर रही है। 1 नवम्बर को सभी ट्रेड यूनियनों व विभिन्न फेडरेशनों की संयुक्त अधिवेशन हुआ। इसमें 08 जनवरी 2020 की संयुक्त राष्ट्रव्यापी हड़ताल को हिमाचल प्रदेश में सफल बनाने का निर्णय लिया गया। जिला कमेटी शिमला ने भी यह निर्णय लिया है कि शिमला जिला में भी इस हड़ताल को सफल बनाया जाएगा। सभी मजदूरो तक मोदी सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों को ले जाया जाएगा। इस दिन पूरे शिमला जिला में चक्का जाम किया जाएगा। इसको लेकर शिमला में क्षेत्रीय स्तर पर भी अधिवेशन का निर्णय लिया गया है। जिला महासचिव अजय दुलटा ने बैठक में संगठनात्मक रिपोर्ट रखी और उपस्थित सभी जिला कमेटी सदस्यों ने इस पर चर्चा की।हिमाचल प्रदेश सीटू राज्य कमेटी ने शिमला में तहबाजारी को उजाड़ने की नगर निगम शिमला की मुहिम का कड़ा विरोध किया है। सीटू ने ऐलान किया है कि नगर निगम शिमला के इस तहबाजारी विरोधी रवैये के खिलाफ 6 नवम्बर को नगर निगम शिमला के बाहर जबरदस्त प्रदर्शन होगा। इसमें शिमला शहर के सैंकड़ों तहबाजारी सड़कों पर उतरकर नगर निगम शिमला की कार्रवाई का विरोध करेंगे। सीटू राज्याध्यक्ष व हिमाचल प्रदेश रेहड़ी फड़ी तहबाजारी यूनियन के राज्य प्रभारी विजेंद्र मेहरा, यूनियन अध्यक्ष सुरेंद्र बिट्टू व महासचिव सुरेंद्र कुमार ने कहा है कि रामबाजार, संजौली, लोअर बाजार, सब्जी मंडी आदि में नगर निगम शिमला की कार्रवाई कानून विरोधी है। उन्होंने कहा है कि नगर निगम शिमला के अधिकारी तहबाजारी को उजाड़ने की मुहिम चलाई हुए है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर निगम शिमला की यह कार्रवाई स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट 2014 व वर्ष 2007 की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन्स के खिलाफ है व उसकी पूर्ण अवहेलना है। इस कानून व गाइडलाइन्स के अनुसार किसी भी तहबाजारी को उजाड़ा नहीं जा सकता है बल्कि उन्हें उचित स्ट्रीट वेंडिंग पॉलिसी बनाकर टाउन वेंडिंग कमेटी बनाकर वेंडिंग ज़ोन बनाकर बसाना अनिवार्य है। परन्तु इन सारे दिशानिर्देशों व कानून की अवहेलना से स्पष्ट हो गया है कि नगर निगम शिमला सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना कर रहा है। उन्होंने चेताया है कि अगर नगर निगम शिमला ने अपनी जनविरोधी कार्रवाई बन्द न की तो नगर निगम के खिलाफ निर्णायक लड़ाई होगी।
सोलन जिला में मादक द्रव्यों के सेवन एवं मदिरा व्यसन पर रोक के लिए विशेष अभियान की रूपरेखा निर्धारित करने के लिए शनिवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन केसी चमन ने की। केसी चमन ने कहा कि प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देश पर यह विशेष अभियान पूरे राज्य के साथ-साथ सोलन जिला में 15 नवम्बर, 2019 से 15 दिसम्बर, 2019 तक कार्यान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जन-जन को नशाखोरी के विरूद्ध जागरूक बनाकर इस सामाजिक कुरीति का उन्मूलन सुनिश्चित करना है। उपायुक्त ने कहा कि इस महत्वपूर्ण अभियान की सफलता विभिन्न विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं और युवाओं के आपसी समन्वय पर निर्भर करती है। मादक द्रव्यों के सेवन से विशेष रूप से युवा पीढ़ी अधिक पीडि़त है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से जहां अभिभावकों एवं समाज के विभिन्न वर्गों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया जाएगा वहीं युवाओं को बताया जाएगा कि नशा किस प्रकार उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से खोखला कर देश एवं प्रदेश के विकास को ग्रहण लगा रहा है। उन्होंने कहा कि नशोखोरी को समाप्त करने के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे और व्यक्गित उत्तरदायित्व को समझना होगा। केसी चमन ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस अभियान के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार कर जिला स्तर पर प्रेषित की है। उन्होंने सभी विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि इस संबंध में विभाग स्तरीय कार्य योजना 05 नवंबर, 2019 तक उपायुक्त कार्यालय को प्रेषित करें ताकि इसे राज्य सरकार को उचित स्तर पर प्रेषित किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर 15 नवंबर, 2019 से जिला सोलन में जिला मुख्यालय, उपमंडल एवं आवश्यकतानुसार पंचायत स्तर पर अभियान आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने सभी उपमंडलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राज्य सरकार द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपमंडल स्तर पर सभी के सहयोग से अभियान को गति प्रदान करें। केसी चमन ने कहा कि 15 नवंबर को अभियान का शुभारंभ प्रातः 6.30 बजे प्रभात फेरी के साथ किया जाएगा। प्रभात फेरी में युवाओं के साथ-साथ विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, छात्र तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। प्रभात फेरी में नारों एवं अन्य माध्यमों से व्यापक स्तर पर मादक द्रव्यों के विरूद्ध चेतना उत्पन्न की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी स्तरों पर प्रभात फेरी का ‘रूट’ निर्धारित किया जाए। इसी दिन योग सत्र आयोजित किए जाएंगे, विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, आंगनबाड़ी एवं कार्यालय स्तर पर नशे के विरूद्ध शपथ दिलाई जाएगी और निर्धारित स्तरों पर नशाखोरी के विरूद्ध संवाद आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थानों पर मादक द्रव्यों के व्यसन के विरूद्ध जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार 15 दिसंबर, 2019 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने मीडिया से आग्रह किया कि इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित बनाएं ताकि सोलन जिला में मादक द्रव्यों के व्यसन के विरूद्ध सभी को जागरूक बनाया जा सके। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विवेक चंदेल ने कहा कि इस अभियान में सभी की समुचित भागीदारी अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से शिक्षण संस्थानों के स्तर पर इस अभियान की सफलता नशाखोरी के उन्मूलन में सहायक सिद्ध होगी। सहायक आयुक्त भानू गुप्ता ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी नरेश शर्मा, उपमंडलाधिकारी सोलन रोहित राठौर, उपमंडलाधिकारी कंडाघाट डॉ. संजीव धीमान, उप पुलिस अधीक्षक सोलन रमेश शर्मा, व्यापार मंडल सोलन के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, अन्य प्रतिनिधि, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित थे।
सोलन जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों के उप प्रधान एवं सदस्यों के लिए 17 नवंबर को होने वाले उप चुनाव के लिए शनिवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में सदस्य पदों के लिए कुल 2 नामांकन भरे गए। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि शनिवार को नालागढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत नंड के वार्ड संख्या-6 नंड-2 में सदस्य पद के लिए एक तथा विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत बसंतपुर में उप प्रधान पद के लिए एक नामांकन प्रस्तुत किया गया। शेष किसी भी ग्राम पंचायत में उप निर्वाचन के लिए शनिवार को कोई नामांकन नहीं भरा गया।
नगर परिषद नालागढ़ के वार्ड संख्या-8 बस्सियांवाला में 17 नवंबर, 2019 को होने वाले उप चुनाव के दृष्टिगत शनिवार को एक नामांकन प्राप्त हुआ। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी ने दी। उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या-8 बस्सियांवाला के लिए आज अनुराधा, पत्नी बलदेव, निवासी वार्ड संख्या-8, तहसील नालागढ़, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश ने नामांकन प्रस्तुत किया।
नगर परिषद सोलन के वार्ड संख्या-4 चंबाघाट-सलोगड़ा में 17 नवंबर, 2019 को होने वाले उप चुनाव के दृष्टिगत शनिवार को एक नामांकन प्राप्त हुआ। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी सोलन रोहित राठौर ने दी। उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या-4 चंबाघाट-सलोगड़ा के लिए आज स्वाति पत्नी कमल, निवासी मोहन मिकिन लिमिटिड ब्रूरी, सोलन, वार्ड संख्या-4 जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश ने नामांकन प्रस्तुत किया।
लोकसभा के पूर्व सांसद प्रो वीरेंद्र कश्यप, पूर्व मंत्री एवं मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा, हिमफेड के उपाध्यक्ष गणेश दत्त, खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरषोत्तम गुलेरिया, कृषि विपणन सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, शिमला संसदीय भाजपा प्रभारी सुरेश शर्मा, रामपाल सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा नेत्री सोनिया ठाकुर की कार दुर्घटना में हुई आकस्मिक मृत्यु पर उनके निवास कुनिहार स्थित उनके गांव खाडी जाकर उन्हें भाव भीनी श्रद्धांजलि दी। यंहा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जिला मीडिया प्रभारी इंद्रपाल शर्मा ने बताया कि उक्त नेताओं ने सोनिया के पति अमर सिंह ठाकुर, पुत्र विषय ठाकुर तथा अन्य पारिवारिक सदस्यों के प्रति गहरी सवेंदना व्यक्त की।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में कक्षा नवम और दशम के विद्यार्थियों को जागरूक करने व उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रधानाचार्य इंदु शर्मा की अध्यक्षता में एक कैरियर कॉउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन के सौजन्य से किया गया। इसमें कैरियर काउंसलर राहुल ने छात्रों व उनके अभिभावकों को आने वाली चुनोतियाँ व पढ़ाई के सम्बंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी। गत वर्ष की भांति इस कार्यक्रम में कैरियर काउंसलर के द्वारा बच्चों को उनकी अभिरुचियो के अनुरूप विषय का चयन करने और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों के विषय मे महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई। इस कार्यक्रम से छात्रों व उनके अभिभावकों को काफी लाभ की आशा है। इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरयांज में 31 अक्टूबर से सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर आरंभ हुआ। शिविर का शुभारंभ स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान जगदीश शर्मा ने दीप प्रज्वलित किया।अपने संबोधन में उन्होंने सभी स्वयंसेवियों से इस शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। शिविर के उद्देश्यों व शिविर के दौरान क्रियाकलापों की जानकारी देते हुए कार्यक्रम अधिकारी अनूप शर्मा ने बताया कि पाठशाला द्वारा गोद लिए गांव बुईला के रास्तों, बुईला में स्थित पांच पांडव के मंदिर परिसर, प्राकृतिक जल स्त्रोतों की सफाई करवाई जाएगी एवं प्रतिदिन कोई प्रतिष्ठित व्यक्ति स्वयंसेवियों को विभिन्न क्षेत्रों, विषयों की जानकारी देंगे। इसके अतिरिक्त पाठशाला प्रांगण की सफाई, परिसर में क्यारियों का निर्माण, वर्षा ऋतु में परिसर में लगाए गए पौधों की देखभाल करना भी शामिल है। कार्यक्रम के अंत में पाठशाला प्रधानाचार्य प्रीत लाल शर्मा ने अपने संबोधन में शिविर के दौरान सभी स्वयंसेवकों से अनुशासन में रहने का भी आह्वान किया। शिविर के दूसरे दिन स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत मनोज शर्मा ने स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी दी एवं प्रथम चिकित्सा के बारे में विस्तार से स्वयंसेवकों को अवगत करवाया। इस दौरान आशा वर्कर हेमलता ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी से स्वयंसेवक को अवगत करवाया।शिविर के दूसरे दिन सायकालीन सत्र में कार्यक्रम अधिकारी अनूप शर्मा ने बच्चों को विभिन्न प्रकार के लिफाफे व बैंड बनाने की जानकारी दी।शिविर के तृतीय दिन का आरंभ सुबह प्रात:कालीन प्रभात फेरी निकाली गई तथा योगासन व प्राणायाम भी करवाए गए। गोद लिए गांव बुईला में स्थित प्राचीन मंदिर परिसर को सजाया व सँवारा गया। तत्पश्चात दोपहर बाद आज के स्त्रोत व्यक्ति स्थानीय यूको बैंक के प्रबंधक ने स्वयंसेवकों को बैंकिंग प्रणाली से अवगत करवाया। बैंकों द्वारा किसानों,बागवानों, उद्यमियों नौजवानों को अपना व्यवसाय चुनने के लिए विभिन्न प्रकार के ऋणों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रीत लाल शर्मा, हिंदी प्रवक्ता धर्मपाल शुक्ला, रविंद्र शर्मा,पुष्पेंद्र कपिल सहित सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) केसी चमन ने सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के उप निर्वाचन की प्रक्रिया के अंतर्गत नियुक्त अधिकारी के विषय में आंशिक संशोधन किया है। यह संशोधन हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम 1994 के नियम 30 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए किया गया है। इस संशोधन के अनुसार खंड विकास अधिकारी कुनिहार के स्थान पर नायब तहसीलदार कुनिहार निहाल कश्यप को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें ग्राम पंचायत के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त करने के लिए भी प्राधिकृत किया गया है।
नगर परिषद नालागढ़ के वार्ड-08 बस्सियांवाला के लिए 17 नवंबर, 2019 को होने वाले मतदान के लिए मतदान केंद्र की सूची प्रकाशित कर दी गई है। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने दी। उन्होंने कहा कि वार्ड-08 बस्सियांवाला के लिए मतदान राजकीय कन्या उच्च विद्यालय नालागढ़ में होगा। उन्होंने कहा कि राजकीय कन्या उच्च विद्यालय नालागढ़ में वार्ड संख्या-08 के सभी मतदाता मतदान कर सकेंगे। यह सूची हिमाचल प्रदेश नगर पालिका निर्वाचन नियम, 2015 के अध्याय-5, नियम 32(4) तथा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचित चुनाव कार्यक्रम के अनुसरण में जारी की गई है।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोलन के रबौन में विद्युत लाइनों को बदले जाने के दृष्टिगत 03 नवंबर, 2019 के स्थान पर अब 04 नवंबर को विद्युत आपूर्ति बाधित की जाएगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता दिनेश ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 04 नवंबर, 2019 को रबौन, देहूंघाट, आयुर्वेदिक अस्पताल, हाउसिंग बोर्ड फेज-1 व फेज-2, माहूनाग मंदिर व इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 9.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।
बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार की छात्रा गुंजन का राष्ट्रीय स्तरीय खेल कूद स्पर्धा शॉट पुट व डिस्कस थ्रो में चयन हुआ है। शारीरिक शिक्षिका अरुणा शर्मा ने बताया की गुंजन ने हमीरपुर में आयोजित की गई राज्य स्तरीय अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में डिस्कस थ्रो और शॉट पुट में पहला स्थान प्राप्त कर दो गोल्ड मैडल सोलन जिले के नाम किया। इससे गुंजन का चयन राष्ट्रीय स्तर की खेल कूद सपर्धा के लिए हुआ जो की पंजाब में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया की राज्य सतरीय खेल कूद सर्प्धा का प्रशिक्षण एडीपीओ योग राज और एथेलेटिकस प्रभारी नन्द लाल और अरुण भरद्वाज की देख रेख में किया गया था। उपशिक्षा निदेशक श्रवण चौधरी, चंदर मोहन शर्मा और विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष तथा अध्यापक अभिभावक संघ अध्यक्ष रतन तंवर व सभी सदस्यों ने गुंजन व उनके अभिभावकों के साथ साथ शारीरिक शिक्षक अरुणा शर्मा और अमर देव को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया की गुंजन लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुई है और वह एक बहुत ही उम्दा ख़िलाड़ी है। उन्होंने बताया की इस वर्ष गुंजन हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व करके पंजाब में शॉट पुट व डिस्कस थ्रो में अपना दम दिखाएगी। इस उप्लब्धि से विद्यालय और क़स्बा कुनिहार और जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। छात्रा गुंजन को प्रधानाचार्य पदम् नाभम, उप-प्रधानाचार्य किरण जोशी, मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा, विद्यालय समन्वयक रामेश्वर कुमार और समस्त अध्यापक वर्ग ने उनकी उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर पर उम्दा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। गुंजन का चयन स्कूल के लिए बड़े गर्व की बात है। विद्यालय आने पर गुंजन को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के द्वारा महाराजा पदम सिंह मैमोरियल स्टेडियम कुनिहार में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। इस अवसर के प्रथम दिवस पर आशुतोष महाराज की परम शिष्या साध्वी सुश्री भद्रा भारती ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व को बताया। और कहा कि वेदों का सार युगो-युगो से मानव जाति तक पहुंचता रहा है। भागवत महापुराण को वेदों का सार कहा गया है।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में एनएसएस यूनिट ने 28 अक्टूबर से लेकर 2 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मना रहा है। एनएसएस स्वयंसेवी चेतना ने सतर्कता जागरूकता पर शपथ दिलाई व स्वयंसेवी नेहा ने सतर्कता जागरूकता पर भाषण वक्तव्य रखते बताया कि केंद्रीय सतर्कता आयोग प्रत्येक वर्ग वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर इसे मनाता आ रहा है। इस वर्ष इसका विषय ईमानदारी एक जीवन शैली चुना गया है। बेईमानी व अनैतिक रूप से कार्य करने वाले अपने लिए ही नही बल्कि समाज के हर व्यक्ति के लिए बांधा बनते है। कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश चंद बट्टू ने बताया कि पटेल राष्ट्रीय चरित्र इतना ऊंचा था कि इनकी याद में विश्व की सबसे ऊंची प्रतिभा इनकी ही बनाई गई। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने अपने उद्बोधन में बताया कि भ्रष्टाचार को रोकने और उसके खिलाफ संघर्ष करने के लिए हर नागरिक को प्रोत्साहित करना चाहिए।
सोलन जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों के उप प्रधान एवं सदस्यों के लिए 17 नवंबर को होने वाले उप चुनाव के लिए आज विभिन्न ग्राम पंचायतों में सदस्य पदों के लिए कुल 3 नामांकन भरे गए। यह जानकारी शुक्रवार को एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि कंडाघाट विकास खंड की ग्राम पंचायत छावशा के वार्ड संख्या-7 डूमेहर-2, विकास खंड नालागढ़ की ग्राम पंचायत नंड के वार्ड संख्या-6 नंड-2 तथा ग्राम पंचायत रामशहर के वार्ड संख्या-7 रामशहर-2 में सदस्य पद के लिए एक-एक नामांकन प्रस्तुत किया गया। शेष किसी भी ग्राम पंचायत में उप निर्वाचन के लिए आज कोई नामांकन नहीं भरा गया।
नगर परिषद सोलन के वार्ड-4 चंबाघाट-सलोगड़ा के लिए 17 नवंबर, 2019 को होने वाले मतदान के लिए मतदान केंद्रों की सूची प्रकाशित कर दी गई है। यह जानकारी शुक्रवार को निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी सोलन रोहित राठौर ने दी। उन्होंने कहा कि वार्ड-4 चंबाघाट-सलोगड़ा के लिए मतदान जिला उद्यान कार्यालय चंबाघाट तथा पंचायत घर पड़ग में होगा। जिला उद्यान कार्यालय चंबाघाट, सोलन वार्ड-4(1) मतदान केंद्र पर मतदाता सूची में क्रम संख्या 1 से 1017 तक के सभी मतदाता मतदान कर सकेंगे। पंचायत घर पड़ग, सोलन वार्ड-4(2) मतदान केंद्र पर मतदाता सूची में क्रम संख्या 1018 से 2012 तक के सभी मतदाता मतदान कर सकेंगे। यह सूची हिमाचल प्रदेश नगर पालिका निर्वाचन नियम, 2015 के अध्याय-5, नियम 32(4) तथा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचित चुनाव कार्यक्रम के अनुसरण में जारी की गई है।
शिक्षकों को ईमानदारी के साथ देश के निर्माण में अपना सहयोग करना चाहिए। यह बात ग्राम पंचायत सरयांज के प्रधान लेख राम बंसल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरयांज के डीपी भगतराम वर्मा के सेवानिवृत्ति समारोह के अवसर पर शिक्षकों और बच्चों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भगत राम वर्मा ने एक जेबीटी अध्यापक के रूप में शिक्षा विभाग में सेवाएं शुरू की थी और 34 वर्ष की सेवा के दौरान अच्छी सेवाएं प्रदान करते हुए आज सरयांज स्कूल से डीपी के पद से सेवानिवृत्ति प्राप्त की। लेख राम बंसल ने उन्हें तथा उनके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि भक्त राम ने अपने सेवाकाल में एक अच्छे शिक्षक के रूप में कार्य किया तथा देश निर्माण के लिए काम आने वाले बच्चों के भविष्य का निर्माण करने में अपना पूरा सहयोग प्रदान किया। प्रधानाचार्य प्रीत लाल ने मुख्य अतिथि लेख राम बंसल का धन्यवाद किया। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरयांज के प्रधानाचार्य तथा अन्य शिकषक वर्ग के अलावा बच्चों तथा बच्चों के अभिभावकों ने शिरकत की।
नगर परिषद सोलन के वार्ड-4 चंबाघाट-सलोगड़ा तथा नगर परिषद नालागढ़ के वार्ड-8 बस्सियांवाला के लिए शुक्रवार को कोई भी नामांकन नहीं भरा गया। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।
शुक्रवार को गुरुकुल इंटरनेशनल सी. सै. स्कूल में प्री नर्सरी से चौथी कक्षा तक 'हैलोवीन डे' मनाया गया। इस अवसर पर नैनिहालों ने डरावने मुखोटे लगाकर विभिन्न प्रस्तुतियां दी। शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को बताया की यह दिवस पूर्वजो की याद में मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन हमारे पूर्वज धरती पर आते है। लोग एक दूसरे को गले लगते है एवं उपहार भी बाँटते है। पहले ये त्यौहार केवल पश्चिमी देशों में मनाया जाता था परतुं आज पुरे संसार में मनाया जाता है।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 03 नवंबर, 2019 को सोलन के रबौन में विद्युत लाइनों को बदले जाने के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता दिनेश ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 03 नवंबर को रबौन, देहूंघाट, आयुर्वेदिक अस्पताल, हाउसिंग बोर्ड फेज-1 व फेज-2, माहूनाग मंदिर व इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 9.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार आम आदमी की समस्याओं का निवारण उनके घरद्वार के समीप करने के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ. सैजल ने शुक्रवार कसौली विधानसभा क्षेत्र के कोटबेजा गांव में जनसमस्याएं सुनने के उपरांत लोगों को संबोधित कर रहे थे। डॉ. सैजल ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रदेश के एक समान विकास और लोगों की समस्याओं के त्वरित निवारण की दिशा में कार्य कर रही है। सरकार के इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश में आरंभ किया गया जनमंच अत्यंत सफल रहा है। सोलन जिला में अभी तक 14 जनमंच आयोजित किए जा चुके है। इन जनमंच कार्यक्रमों में लगभग 1200 शिकायतों एवं समस्याओं का निपटारा सुनिश्चित बनाया गया है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि जनमंच का लाभ उठाएं और अपने घर के समीप प्रदेश सरकार के मंत्री और पूरे प्रशासन की उपस्थिति में समस्याओं का उचित हल पाएं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार तक लोग अब अपनी समस्याएं एवं शिकायतें दूरभाष पर भी पहुंचा सकते हैं। हिमाचल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आम लोगों की शिकायतों के निपटारे के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन सेवा आरंभ की है। सेवा संकल्प हेल्पलाइन के नाम से आरंभ की गई इस हेल्पलाइन पर दूरभाष नंबर 1100 पर फोन कर समस्या एवं शिकायत की जानकारी दी जा सकती है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि शिकायतों के समयबद्ध निदान के लिए दूरभाष नंबर 1100 का लाभ उठाएं। डॉ. सैजल ने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र में कोटबेजा से शिकायत निवारण कार्यक्रम आज से आरंभ किया गया है। चरणबद्ध आधार पर यह शिकायत निवारण कार्यक्रम पूरे विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से आग्रह किया कि गांव-गांव तक प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नवीन प्रयासों के माध्यम से लोगों के कल्याण के लिए कार्यरत है और ऐसे में यह आवश्यक है कि लोगों तक योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समय पर जानकारी पहुंचे ताकि वे इनका लाभ उठा सकें। सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रदेश के साथ-साथ कसौली विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित बनाया जा रहा है। कोटबेजा ग्राम पंचायत में ही लगभग 24 लाख रुपए के विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्हांेने कहा कि इनमें ठंडू गांव में 2 लाख रुपए की लागत से मोक्षधाम, ठंडू-झनकन संपर्क मार्ग के लिए 2 लाख रुपए, कोटबेजा से धारटी गांव तक संपर्क मार्ग को पक्का करने के लिए 2 लाख रुपए, कठेच से टोहना, लोहाड़ी तथा गंडल तक एंबुलेंस मार्ग के लिए 2 लाख रुपए, जोल गांव तक एंबुलेंस मार्ग के रखरखाव के लिए 2.50 लाख रुपए, झांगड़ गांव में 5 सौर ऊर्जा चलित लाइट स्थापित करने के लिए 75 हजार रुपए, घंडील गांव में मोक्षधाम एवं कमरे के लिए 2 लाख रुपए, पथेरू (अप्पर) गांव तक सड़क से पक्के रास्ते के लिए 2 लाख रुपए, निचला गंडल से उपरली गंडल तक संपर्क मार्ग को पक्का करने के लिए 1.50 लाख रुपए, बारग में महिला मंडल भवन के लिए 2 लाख रुपए, बरनोयटा खड्ड पर पुल के लिए 2 लाख रुपए तथा झांगड़ गांव में सामुदायिक भवन के लिए 2 लाख रुपए शामिल है। डॉ. सैजल ने अढ़ाई माह में कुनाई-झांगड़ पुरानी जलापूर्ति पाईप को बदलने एवं पाईप का डाया बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मधियाना निचला में जलापूर्ति सुचारू बनाने के लिए पाईप उपलब्धता अनुसार शीघ्र बदले जाएंगे। उन्होंने खंड विकास अधिकारी धर्मपुर को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित बनाया जाए कि समूचे क्षेत्र में किसानों को महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री किसान निधि योजना के तहत धनराशि का भुगतान समय पर हो। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को इस विषय में नियमित निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। ग्राम पंचायत कोटबेजा की प्रधान पदमा देवी, उप प्रधान रमेश सिंह, जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष लाज किशोर शर्मा, नेहरू युवा क्लब कोटबेजा के प्रधान नरोत्तम वर्मा, तहसीलदार कसौली कपिल तोमर, प्रदेश विद्युत बोर्ड के अधिशाषी अभियंता राहुल वर्मा, लोक निर्माण विभाग कसौली के अधिशाषी अभियंता राजेश कुमार, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग धर्मपुर के एसडीओ नरेश ठाकुर, खंड विकास अधिकारी रवि बैंस सहित अन्य अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति तथा ग्रामवासी इस अवसर पर उपस्थित थे।
शिक्षा, विधि तथा संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज 02 नवंबर, 2019 को सोलन के प्रवास पर आ रहे है। सुरेश भारद्वाज 02 नवंबर को प्रातः 11.30 बजे एलआर संस्थान सोलन में जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के समापन एवं पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि होंगे।
सोलन जिला का 15वां जनमंच 24 नवंबर, 2019 को कसौली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सोलन केसी चमन ने दी। उपायुक्त ने कहा कि इस जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल करेंगे। यह जनमंच कसौली विधानसभा क्षेत्र के जौहड़जी में आयोजित किया जाएगा।


















































